Chambalkichugli.com

Andhra Pradesh Temple Stampede: वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ से 9 लोगों की मौत, कई घायल

Andhra Pradesh Temple Stampede

Andhra Pradesh Temple Stampede: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह एकादशी के मौके पर बड़ी दुर्घटना हो गई। मंदिर परिसर में भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

अधिकारियों के मुताबिक, अत्यधिक भीड़ के दबाव से मंदिर की रेलिंग टूट गई, जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। हादसे में मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं।

घायल श्रद्धालुओं को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *