चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदतियाDatiya crime news: शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी!

Datiya crime news: शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी!

Datiya crime news: दतिया में युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और डेढ़ लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Sakshi
1 Aug 2026
Datiya crime news: शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी!
Datiya crimes

Datiya crime news: दतिया। एक मुलाकात से शुरू हुई पहचान ने गंभीर आरोपों का रूप ले लिया। दतिया की एक युवती ने मुरैना में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के बिना अश्लील फोटो और वीडियो बनाए

युवती ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2024 में उसकी मुलाकात आरोपी युवक से दतिया रेलवे स्टेशन पर हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि युवक ने खुद को अविवाहित बताते हुए उससे शादी करने का वादा किया।

युवती के अनुसार, नवंबर 2024 में आरोपी उसके दतिया स्थित किराए के कमरे पर पहुंचा, जहां उसने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसकी जानकारी के बिना अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा परेशान

युवती का आरोप है कि बाद में आरोपी उन्हीं फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार परेशान करता रहा। उसने बताया कि आरोपी धमकाकर उसका शोषण करता रहा।

शिकायत में युवती ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात कराया। बाद में उसे जानकारी मिली कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। इसके बाद युवती ने उससे दूरी बनाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी लगातार संपर्क करने और मिलने का दबाव बनाने लगा।

बदनामी के डर से दिए पैसे

युवती ने आरोप लगाया कि मई 2026 में आरोपी ने उससे 50 हजार रुपए की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती के मुताबिक, बदनामी के डर से वह आरोपी को अब तक करीब डेढ़ लाख रुपए दे चुकी है।

परेशान होकर युवती अपने भाई के साथ कोतवाली थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की जांच

कोतवाली पुलिस ने युवती की शिकायत पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, मारपीट, जबरन वसूली और धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

संबंधित खबरें

दतिया BJP जिलाध्यक्ष की पहल: होर्डिंग-बैनर के खर्च से होगी गौ सेवा, कहा- मैं भटकूं तो राह दिखाना

दतिया BJP जिलाध्यक्ष की पहल: होर्डिंग-बैनर के खर्च से होगी गौ सेवा, कहा- मैं भटकूं तो राह दिखाना

दतिया
12 Oct 2026
दतिया में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, नगरपालिका कर्मचारी की मौत; ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

दतिया में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, नगरपालिका कर्मचारी की मौत; ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

दतिया, हादसा
1 Oct 2026
पत्नी की हत्या के बाद 26 दिन तक फरार रहा पति, झांसी में पकड़ा तो सामने आई ये वजह

पत्नी की हत्या के बाद 26 दिन तक फरार रहा पति, झांसी में पकड़ा तो सामने आई ये वजह

दतिया, अपराध
26 Sept 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

लाड़ली बहना: आधार-लिंक और DBT वाले खातों में जाएगी 41वीं किस्त

लाड़ली बहना: आधार-लिंक और DBT वाले खातों में जाएगी 41वीं किस्त

2 घंटे पहले
ग्वालियर में स्वाइन फ्लू का बढ़ा असर: 2 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि, 12 हुई मरीजों की संख्या

ग्वालियर में स्वाइन फ्लू का बढ़ा असर: 2 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि, 12 हुई मरीजों की संख्या

3 घंटे पहले
सिंधिया राजपरिवार संपत्ति बंटवारा मामले में आज सुनवाई: 40 हजार करोड़ की संपत्ति, प्रतिमा देवी ने क्यों रखी 10% हिस्से की मांग?

सिंधिया राजपरिवार संपत्ति बंटवारा मामले में आज सुनवाई: 40 हजार करोड़ की संपत्ति, प्रतिमा देवी ने क्यों रखी 10% हिस्से की मांग?

4 घंटे पहले
श्योपुर में खुलेआम चल रहा जुआ! वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

श्योपुर में खुलेआम चल रहा जुआ! वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

कल
OBC आरक्षण: महाधिवक्ता की मौजूदगी में हुई कानूनी चर्चा CM मोहन ने जनरल से की मुलाकात

OBC आरक्षण: महाधिवक्ता की मौजूदगी में हुई कानूनी चर्चा CM मोहन ने जनरल से की मुलाकात

कल
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!