चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमविदेशUAE के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित मच्छार को लगाया गले, ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से किया सम्मानित

UAE के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित मच्छार को लगाया गले, ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से किया सम्मानित

फ्लाई दुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को UAE में ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ के फर्स्ट क्लास सम्मान से नवाजा गया।

Uday Tagde
By Uday Tagde
28 Oct 2026
UAE के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित मच्छार को लगाया गले, ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से किया सम्मानित
UAE के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित मच्छार को लगाया गले

Captain Smit Machchhar: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सलाम किया है। विमान में हुए हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और यात्रियों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई। अब UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनसे मुलाकात की और गले लगाकर उनकी बहादुरी की सराहना की। अबू धाबी में आयोजित एक कार्यक्रम में स्मित को ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ के फर्स्ट क्लास सम्मान से नवाजा गया। फ्लाई दुबई के दूसरे क्रू सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

UAE के राष्ट्रपति ने गले लगाकर की तारीफ

कैप्टन स्मित मच्छार को सम्मानित करने के लिए अबू धाबी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनसे मुलाकात की और गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। स्मित को ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ का फर्स्ट क्लास सम्मान दिया गया। फ्लाई दुबई के अन्य क्रू सदस्यों को भी उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भी क्रू की बहादुरी की सराहना की।

आसमान में बचाई थी 174 यात्रियों और क्रू की जिंदगी

30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान के दौरान ओमान के को-पायलट ने ज्यादा से ज्यादा जिंदगियां तबाह करने के इरादे से कॉकपिट में अचानक हमला कर दिया था। इस भयानक और खौफनाक स्थिति में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने खुद गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अदम्य साहस और बेमिसाल सूझबूझ का परिचय दिया। दर्द से तड़पते हुए भी उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया जिससे क्रू मेंबर्स और यात्रियों ने तेजी से नीचे गिरते विमान में हमलावर को-पायलट को काबू में कर लिया। इसके बाद UAE के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमद सैफ अल शम्सी ने 9 अक्टूबर को एक बयान में बताया था कि इस घटना के आरोपी ओमानी सह-पायलट का इरादा ज्यादा से ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचाना था।

इजरायल भी करेगा सम्मानित

कैप्टन स्मित की बहादुरी को इजरायल में भी पहचान मिली है। इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने उन्हें नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में संकट के बीच स्मित ने जिस तरह जिम्मेदारी निभाई, उसने विमान में मौजूद लोगों की सुरक्षा में पायलट की भूमिका को फिर सामने ला दिया है। UAE का सम्मान और इजरायल की ओर से की गई घोषणा उनकी बहादुरी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान को दर्शाती है।

 

संबंधित खबरें

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लूला डा सिल्वा की जीत: चौथी बार संभालेंगे सत्ता, PM मोदी ने दी बधाई

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लूला डा सिल्वा की जीत: चौथी बार संभालेंगे सत्ता, PM मोदी ने दी बधाई

विदेश
26 Oct 2026
फिलीपींस में ट्रेनिंग के दौरान आसमान में टकराए दो विमान, 4 पायलटों की मौत; वायुसेना ने उड़ान पर लगाई रोक

फिलीपींस में ट्रेनिंग के दौरान आसमान में टकराए दो विमान, 4 पायलटों की मौत; वायुसेना ने उड़ान पर लगाई रोक

विदेश
24 Oct 2026
तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 16 लोगों की मौत 65 घायल; 413 आफ्टरशॉक दर्ज

तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 16 लोगों की मौत 65 घायल; 413 आफ्टरशॉक दर्ज

विदेश
23 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

UAE के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित मच्छार को लगाया गले, ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से किया सम्मानित

UAE के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित मच्छार को लगाया गले, ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से किया सम्मानित

1 घंटा पहले
गाड़ी पार्क करने गया पति, पत्नि दूसरे युवक की बाइक पर फुर्र! CCTV से हुआ खुलासा, 20 दिन बाद मिलने पर बोली- रास्ता भटक गई थी

गाड़ी पार्क करने गया पति, पत्नि दूसरे युवक की बाइक पर फुर्र! CCTV से हुआ खुलासा, 20 दिन बाद मिलने पर बोली- रास्ता भटक गई थी

4 घंटे पहले
कूनो नेशनल पार्क के चीते की गोली मारकर हत्या; सर्जरी में शरीर से निकले 5 छर्रे, जांच के लिए हाई-लेवल टीम तैनात

कूनो नेशनल पार्क के चीते की गोली मारकर हत्या; सर्जरी में शरीर से निकले 5 छर्रे, जांच के लिए हाई-लेवल टीम तैनात

5 घंटे पहले
Morena News: वाटर पार्क के पास जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 91 हजार की नगदी और 4 बाइक जब्त

Morena News: वाटर पार्क के पास जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 91 हजार की नगदी और 4 बाइक जब्त

6 घंटे पहले
आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब’ से मचा हड़कंप, 135 kmph की हवाएं; 50 ट्रेनें और 21 फ्लाइट्स रद्द

आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब’ से मचा हड़कंप, 135 kmph की हवाएं; 50 ट्रेनें और 21 फ्लाइट्स रद्द

6 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!