चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमग्वालियरGwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

Gwalior News: डबरा में करीब 50 बच्चों से भरी स्कूल बस पर विवाद के बाद फायरिंग हुई। चालक घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया।

Ankit Paryal
By Ankit Paryal
12 Sept 2026
Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?
डबरा में 50 बच्चों की बस पर 4 राउंड फायरिंग

Gwalior News:मध्यप्रदेश के डबरा में शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस पर फायरिंग का मामला सामने आया है। टेकनपुर स्थित ग्लोरी स्कूल की बस पर कार सवार लोगों ने बीच सड़क पर विवाद के बाद कथित तौर पर कट्टे से चार राउंड फायर किए। उस समय बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। फायरिंग में बस चालक खेम सिंह घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है।

कार हटाने को कहा तो हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक ग्लोरी स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। पिछोर थाना क्षेत्र के बड़ी अकबई गांव के पास सड़क पर एक स्विफ्ट कार खड़ी थी। चालक खेम सिंह ने कार सवारों से वाहन हटाने को कहा। इस पर उन्होंने पेट्रोल खत्म होने की बात कही। चालक ने कार को धक्का देकर साइड करने का सुझाव दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

ड्राइवर को बस से खींचकर पीटा

आरोप है कि कार सवार लोगों ने पहले चालक खेम सिंह को बस से नीचे खींच लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने कट्टा निकालकर चार राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली के छर्रे लगने से चालक घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

बस में बैठे बच्चे सहम गए

घटना के समय बस के अंदर करीब 50 बच्चे मौजूद थे। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर बच्चों में चीख-पुकार मच गई। चालक को घायल हालत में देखकर बच्चे भी दहशत में आ गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर भेजा

घायल खेम सिंह का स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फायरिंग करने वाले आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

संबंधित खबरें

Cyber Crime News: ग्वालियर में निवेश के नाम पर 1.63 करोड़ की साइबर ठगी, म्यूल खातों का नेटवर्क चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Cyber Crime News: ग्वालियर में निवेश के नाम पर 1.63 करोड़ की साइबर ठगी, म्यूल खातों का नेटवर्क चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर, अपराध
2 Sept 2026
Crime News:डबरा में युवती मुंह बोला भाई घर लेकर पहुंची तो पिता ने कर दी हत्या, मां बोली- पति और देवर ने मिलकर बेटी का गला घोंट दिया

Crime News:डबरा में युवती मुंह बोला भाई घर लेकर पहुंची तो पिता ने कर दी हत्या, मां बोली- पति और देवर ने मिलकर बेटी का गला घोंट दिया

अपराध, ग्वालियर
2 Sept 2026
MP News: ग्वालियर पुलिस का ऑपरेशन ईगल, अवैध हथियारों के साथ 14 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल-कट्टे और कारतूस बरामद

MP News: ग्वालियर पुलिस का ऑपरेशन ईगल, अवैध हथियारों के साथ 14 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल-कट्टे और कारतूस बरामद

मध्यप्रदेश, ग्वालियर
31 Aug 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

1 घंटा पहले
Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

2 घंटे पहले
Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

3 घंटे पहले
MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

19 घंटे पहले
नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

2 दिन पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!