चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदतियाDatia By Election 2026: दतिया में शाम 5 बजे तक 69.36% मतदान, फर्जी वोटिंग के आरोपों के बीच एक फर्जी वोटर गिरफ्तार

Datia By Election 2026: दतिया में शाम 5 बजे तक 69.36% मतदान, फर्जी वोटिंग के आरोपों के बीच एक फर्जी वोटर गिरफ्तार

Datia By Election 2026: दतिया उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 69.36% मतदान दर्ज हुआ। फर्जी वोटिंग के आरोपों के बीच एक फर्जी वोटर गिरफ्तार हुआ, जबकि कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

By Sakshi
30 Jul 2026
Datia By Election 2026: दतिया में शाम 5 बजे तक 69.36% मतदान, फर्जी वोटिंग के आरोपों के बीच एक फर्जी वोटर गिरफ्तार
DATIYA BY ELETION

Datia By Election 2026: दतिया। दतिया में विधानसभा सीट पर उपचुनाव के मतदान समाप्त होने की कगार पर है। शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक 69.36% मतदान दर्ज किया गया, जो 2023 विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब 11% कम है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चला। अब सभी की नजर 3 अगस्त को होने वाली मतगणना पर है।

फर्जी वोटिंग को लेकर कांग्रेस का हंगामा

मतदान के दौरान कांग्रेस ने सिरोल और जिगना मतदान केंद्रों पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह खुद मौके पर पहुंचे और चुनाव अधिकारियों से शिकायत की। वहीं, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इन आरोपों को कांग्रेस की हार की आशंका बताते हुए कहा कि चुनाव हारने पर कांग्रेस हमेशा ऐसे आरोप लगाती है।

फर्जी वोटर गिरफ्तार

मतदान के दौरान एक फर्जी वोटर को पोलिंग बूथ से गिरफ्तार किए जाने की भी जानकारी सामने आई। मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को पुलिस थाने ले गई

रामसागर गांव के खोड़न रामसागर बूथ नंबर-51 पर कांग्रेस के पोलिंग एजेंट अभिनय सिंह कुशवाहा को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। उन पर मतदाताओं से बातचीत कर चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने का आरोप लगाया गया। हालांकि, कांग्रेस नेताओं के विरोध और थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

21 उम्मीदवार मैदान में

दतिया उपचुनाव में कुल 21 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा है। इस सीट पर चुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दो साल की सजा होने के बाद उनकी सदस्यता समाप्त हो गई थी।

अब दतिया उपचुनाव का नतीजा 3 अगस्त को मतगणना के बाद सामने आएगा।

संबंधित खबरें

दतिया BJP जिलाध्यक्ष की पहल: होर्डिंग-बैनर के खर्च से होगी गौ सेवा, कहा- मैं भटकूं तो राह दिखाना

दतिया BJP जिलाध्यक्ष की पहल: होर्डिंग-बैनर के खर्च से होगी गौ सेवा, कहा- मैं भटकूं तो राह दिखाना

दतिया
12 Oct 2026
दतिया में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, नगरपालिका कर्मचारी की मौत; ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

दतिया में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, नगरपालिका कर्मचारी की मौत; ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

दतिया, हादसा
1 Oct 2026
पत्नी की हत्या के बाद 26 दिन तक फरार रहा पति, झांसी में पकड़ा तो सामने आई ये वजह

पत्नी की हत्या के बाद 26 दिन तक फरार रहा पति, झांसी में पकड़ा तो सामने आई ये वजह

दतिया, अपराध
26 Sept 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

लाड़ली बहना: आधार-लिंक और DBT वाले खातों में जाएगी 41वीं किस्त

लाड़ली बहना: आधार-लिंक और DBT वाले खातों में जाएगी 41वीं किस्त

1 घंटा पहले
ग्वालियर में स्वाइन फ्लू का बढ़ा असर: 2 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि, 12 हुई मरीजों की संख्या

ग्वालियर में स्वाइन फ्लू का बढ़ा असर: 2 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि, 12 हुई मरीजों की संख्या

2 घंटे पहले
सिंधिया राजपरिवार संपत्ति बंटवारा मामले में आज सुनवाई: 40 हजार करोड़ की संपत्ति, प्रतिमा देवी ने क्यों रखी 10% हिस्से की मांग?

सिंधिया राजपरिवार संपत्ति बंटवारा मामले में आज सुनवाई: 40 हजार करोड़ की संपत्ति, प्रतिमा देवी ने क्यों रखी 10% हिस्से की मांग?

2 घंटे पहले
श्योपुर में खुलेआम चल रहा जुआ! वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

श्योपुर में खुलेआम चल रहा जुआ! वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

23 घंटे पहले
OBC आरक्षण: महाधिवक्ता की मौजूदगी में हुई कानूनी चर्चा CM मोहन ने जनरल से की मुलाकात

OBC आरक्षण: महाधिवक्ता की मौजूदगी में हुई कानूनी चर्चा CM मोहन ने जनरल से की मुलाकात

23 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!