चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
शिक्षा
टेक्नोलॉजी
मनोरंजन
व्यापार
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमशिवपुरीशिवपुरी में दोस्त के साथ घूम रही थी पत्नी, अचानक पहुंचा पति, फिर आगे क्या?

शिवपुरी में दोस्त के साथ घूम रही थी पत्नी, अचानक पहुंचा पति, फिर आगे क्या?

शिवपुरी के भदैया कुंड में दोस्त के साथ घूमने गई पत्नी को देखकर पति भड़क गया। आरोप है कि वह अपने चचेरे भाई के साथ मौके पर पहुंचा और पत्नी व उसके मित्र के साथ मारपीट की।

Uday Tagde
By Uday Tagde
21 Oct 2026
शिवपुरी में दोस्त के साथ घूम रही थी पत्नी, अचानक पहुंचा पति, फिर आगे क्या?
आरोपी पति ने चचेरे भाई के साथ मिलकर दोनों को पीटा

Shivpuri News:मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भदैया कुंड घूमने गई महिला और उसके मित्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी को दोस्त के साथ देखकर पति नाराज हो गया और चचेरे भाई के साथ मिलकर दोनों की पिटाई कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक महीने से मायके में रह रही थी महिला

शिवपुरी के भदैया कुंड क्षेत्र में यह घटना उस समय हुई, जब पूजा आदिवासी अपने एक मित्र के साथ घूमने गई थी। पुलिस के मुताबिक, पूजा और उसके पति गोविन्द आदिवासी के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था। इसी वजह से महिला पिछले एक महीने से अपने मायके में रह रही थी।

पत्नी को दोस्त के साथ देखकर भड़का पति

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पूजा अपने मित्र के साथ भदैया कुंड पहुंची थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उसके पति गोविन्द को इसकी जानकारी दे दी। पत्नी के दोस्त के साथ घूमने की खबर सुनकर गोविन्द भड़क गया और वह अपने चचेरे भाई के साथ मौके पर पहुंच गया।

चरित्र पर सवाल उठाने के बाद मारपीट का आरोप

आरोप है कि मौके पर पहुंचकर गोविन्द ने पत्नी के चरित्र को लेकर सवाल उठाए। इसके बाद विवाद बढ़ गया और उसने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर पूजा और उसके मित्र के साथ मारपीट की। घटना के बाद महिला ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और उनके साथ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पति और चचेरे भाई के खिलाफ FIR

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर गोविन्द आदिवासी और उसके चचेरे भाई के खिलाफ मारपीट समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

संबंधित खबरें

शिवपुरी में 40 बीघा वन भूमि पर फिर कब्जा: एक साल पहले हटाया था अतिक्रमण, अब ट्रैक्टर से जुताई

शिवपुरी में 40 बीघा वन भूमि पर फिर कब्जा: एक साल पहले हटाया था अतिक्रमण, अब ट्रैक्टर से जुताई

शिवपुरी
19 Oct 2026
पति से नाराज होकर कुएं में कूदी महिला: बोली- पहले सबके सामने हाथ जोड़कर माफी मांगो, तभी बाहर आऊंगी

पति से नाराज होकर कुएं में कूदी महिला: बोली- पहले सबके सामने हाथ जोड़कर माफी मांगो, तभी बाहर आऊंगी

शिवपुरी
15 Oct 2026
मातम में बदली दीपावली की खुशियां: कुएं में गिरने से युवती की मौत, घर की लिपाई के लिए खोद रही थी मिट्टी

मातम में बदली दीपावली की खुशियां: कुएं में गिरने से युवती की मौत, घर की लिपाई के लिए खोद रही थी मिट्टी

शिवपुरी
12 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

शिवपुरी में दोस्त के साथ घूम रही थी पत्नी, अचानक पहुंचा पति, फिर आगे क्या?

शिवपुरी में दोस्त के साथ घूम रही थी पत्नी, अचानक पहुंचा पति, फिर आगे क्या?

38 मिनट पहले
खेत की मेढ़ विवाद का खूनी अंजाम; ताबड़तोड़ फायरिंग, लाठियों के हमले में एक की मौत, छुट्टी पर आया फौजी गंभीर घायल

खेत की मेढ़ विवाद का खूनी अंजाम; ताबड़तोड़ फायरिंग, लाठियों के हमले में एक की मौत, छुट्टी पर आया फौजी गंभीर घायल

1 घंटा पहले
491 दिन तक मौत के साए में रहा यूक्रेनी सैनिक; फिर आसमान से आया ड्रोन, जानिए कैसे हुआ रेस्क्यू

491 दिन तक मौत के साए में रहा यूक्रेनी सैनिक; फिर आसमान से आया ड्रोन, जानिए कैसे हुआ रेस्क्यू

2 घंटे पहले
‘आप Gen-Z नहीं हैं', HC के तीखे सवालों के बाद सौरव-आशुतोष ने वापस ली याचिका

‘आप Gen-Z नहीं हैं', HC के तीखे सवालों के बाद सौरव-आशुतोष ने वापस ली याचिका

4 घंटे पहले
ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: मजिस्ट्रियल जांच शुरू; ADM को सात दिन में देनी होगी रिपोर्ट, आरोपों के घेरे में पुलिस

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: मजिस्ट्रियल जांच शुरू; ADM को सात दिन में देनी होगी रिपोर्ट, आरोपों के घेरे में पुलिस

5 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!