Chambalkichugli.com

Ashoknagar News: ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, मुख्य सरगना आजाद खान का करीबी गिरफ्तार

Ashoknagar News

Ashoknagar News: अशोकनगर पुलिस ने जिले में फैले ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को मुख्य सरगना आजाद खान के बेहद करीबी और राइट हैंड विकास जैन को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने विकास जैन की अग्रिम जमानत अर्जी पहले ही खारिज कर दी थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

मोबाइल जांच में खुला पूरा सट्टा नेटवर्क

इस कार्रवाई की शुरुआत 5 अक्टूबर को हुई थी, जब कोतवाली पुलिस ने आजाद मोहल्ला निवासी शमशाद खान को ऑनलाइन सट्टा खेलवाने के आरोप में पकड़ा था। शमशाद के मोबाइल की जांच में कई नए नाम सामने आए, जिनमें राजीव जैन उर्फ राजू और विकास जैन शामिल थे। दोनों पर सट्टा खेलने की आईडी उपलब्ध कराने का आरोप लगा।

READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक

आजाद खान निकला सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरा नेटवर्क आजाद मोहल्ला निवासी आजाद खान उर्फ पप्पू टेलर संचालित करता है। लंबे समय से वह अपने सहयोगियों के जरिए ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों को बढ़ा रहा था। तकनीकी विश्लेषण, बैंक लेन-देन और कॉल डिटेल्स ने उसकी भूमिका की पुष्टि की।

जांच में साबित हुआ कि विकास जैन इस नेटवर्क का अहम किरदार था। वह नए लोगों को आईडी उपलब्ध कराता था, पैसे का लेन-देन संभालता था और तकनीकी सेटअप तैयार करता था। नेटवर्क में उसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी गई।

READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम

इरफान के खाते में जाती थी सट्टे की रकम

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ऑनलाइन सट्टे से जुड़ी अधिकांश रकम इरफान खान उर्फ मासूम के बैंक खाते में भेजी जाती थी। यह पूरा वित्तीय लेन-देन विकास जैन की निगरानी में होता था।

चूंकि कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी, पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी रखे हुए है।

READ MORE: गुना अपहरण मामले में नया खुलासा, हथियार लहराते आरोपी की फोटो वायरल

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *