Ashoknagar News: अशोकनगर जिले के मंदसौर मिल इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां गुरुवार देर रात एक युवक ने शराब के नशे में अपने ही दोस्त पर फरसे से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
इस दौरान आरोपी ने पीड़ित पर कई वार किए, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक की पहचान मंदसौर मिल निवासी 23 वर्षीय विक्की पुत्र नरेश बाल्मीकि के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई लखन बालू ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे पड़ोस के एक लड़के ने सूचना दी कि विक्की पर गोलू मीना ने फरसे से हमला किया है। बताया गया कि दोनों दोस्त थे, लेकिन तीन दिन पहले उनके बीच किसी मामूली बात पर विवाद हुआ था, जिसके चलते यह (Ashoknagar News) हुई।
READ MORE: Pachmarhi आ रहे हैं राहुल गांधी, जिला अध्यक्षों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा
नशे में खुन्नस उतारी
घटना की रात आरोपी गोलू मीना और मृतक विक्की दोनों शराब के नशे में थे। विक्की मोहल्ले में बैठकर शराब पी रहा था, तभी अचानक गोलू मीना वहां आया और पुराने विवाद की खुन्नस में फरसे से हमला कर दिया। (Ashoknagar News) वार इतने गंभीर थे कि विक्की का सिर फट गया।
Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
हत्या का केस दर्ज
कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान ने बताया कि आरोपी ने कुछ दिन पहले हुए विवाद की खुन्नस में यह हमला किया। (Ashoknagar News) विक्की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी गोलू मीना के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
इलाके में पहले भी हो चुकी हैं वारदातें
मंदसौर मिल क्षेत्र में पहले भी हत्या और झगड़े की घटनाएं हो चुकी हैं। यहां बड़ी संख्या में बाहर से आकर लोग बसे हुए हैं, जिसके कारण आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं (Ashoknagar News) ।
READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें