Chambalkichugli.com

AshokNagar News: निर्भया मोबाइल सेवा फिर हुई शुरू, लड़कियां होंगी पूरी तरह सुरक्षित

AshokNagar News

AshokNagar News: लंबे समय से बंद पड़ी निर्भया मोबाइल सेवा को गुरुवार को पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने एसपी कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर फिर से शुरू कर दिया। अब जिले की बेटियां और महिलाएं एक फोन कॉल पर तुरंत पुलिस मदद पा सकेंगी।

खास बातें जो इसे बनाती हैं सबसे खास:

– 24×7 तैनात रहेगी निर्भया मोबाइल (2 महिला + 2 पुरुष पुलिसकर्मी)
– रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक अकेली लड़की/महिला को घर तक छोड़ेगी टीम
– स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और सार्वजनिक जगहों पर लगातार गश्त
– एक कॉल पर तुरंत मौके पर पहुंचेगी टीम
– आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर- 7587619200

READ MORE: दिल्ली से बरामद हुई घर से भागी 16 साल की नाबालिग

पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने कहा

“महिला सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्भया मोबाइल स्कूल-कोचिंग के बाहर और संवेदनशील इलाकों में निरंतर गश्त करेगी। कोई भी महिला या बालिका रात में अकेली घर जा रही हो तो बिना संकोच इस नंबर पर कॉल करे – हम उसे सुरक्षित घर तक पहुंचाएंगे।”

READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश

टीम की संरचना

– 1 उप निरीक्षक (कमांडर)
– 2 महिला आरक्षक
– 2 पुरुष आरक्षक

कार्यक्रम में कोतवाली, यातायात, देहात थाना प्रभारी सहित सभी थानों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

अशोकनगर पुलिस की इस पहल को शहरवासियों ने खूब सराहा है। माता-पिता ने कहा कि अब बेटियों को देर रात कोचिंग से लौटने की चिंता काफी हद तक कम हो जाएगी।

READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *