Ashoknagar News: अशोकनगर जिला अस्पताल परिसर में सार्वजनिक स्थान पर अनैतिक कृत्य करने के आरोप में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपने कृत्य को स्वीकार किया।
साली के साथ था युवक
जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहा युवक अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार से मिलने आया था। वहीं, उसके साथ दिख रही युवती उसकी साली थी। दोनों ने गार्डन एरिया में अनुचित हरकत की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख
अस्पताल गेट पर दिखे दंपती
दूसरे वीडियो में अस्पताल के गेट के पास दिख रहे लोग पति-पत्नी थे। सार्वजनिक स्थान पर अनैतिक कृत्य करने के चलते पुलिस ने इन पर भी FIR दर्ज कर ली है।
पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो बनाने और वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी FIR दर्ज की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।
Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान
वायरल वीडियो के पीछे की साजिश की भी जांच
एसपी ने बताया कि एक वीडियो 7 नवंबर का है जबकि दूसरा पहले का है। दोनों वीडियो कुछ दिन बाद वायरल किए गए। अब यह जांच की जाएगी कि वीडियो बनाने और फैलाने वालों का मकसद क्या था। इसके साथ ही, जिन्होंने घटना को देखा और रोकने का प्रयास नहीं किया, उन पर भी कार्रवाई हो सकती है।
ब्लैकमेलिंग एंगल की भी जांच
पुलिस को शक है कि मामला ब्लैकमेलिंग से भी जुड़ा हो सकता है। इसलिए वीडियो सर्कुलेट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान