Chambalkichugli.com

Ashoknagar News: आज 7 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, देखें किन क्षेत्रों में रहेगा असर

Electricity In Datia

Ashoknagar News: अशोकनगर। जिले के मुंगावली क्षेत्र में स्थित 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र बिल्हेरू में आज (27 अक्टूबर) सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य के चलते की जा रही है। विभाग के अनुसार यह काम सात घंटे तक चलेगा, हालांकि आवश्यकता पड़ने पर समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।

मेंटेनेंस कार्य के दौरान बिल्हेरू उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 के.व्ही. फीडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इससे मल्हारगढ़, बिल्हेरू, खुटिया बामोरी, कांकर, सांवल हेडा, भेडका, पत्थरगढ़, भेसोन पिपरिया, किरमचीखेडी, मूडरा, विजय नगर, खजूरिया, नरखेडा, ढांडा मढावन, मढावन चक्क, हरीपुर, हरीपुर चक्क और निसई जी समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस अवधि में सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद जताया है (Ashoknagar News)।

READ MORE: कलेक्टर ने दो पटवारियों को किया निलंबित, भू-माफिया से मिलीभगत का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *