Chambalkichugli.com

Ashoknagar News: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक

Ashoknagar News

Ashoknagar News: अशोकनगर जिला अस्पताल एक बार फिर चर्चाओं में है। रविवार देर रात अस्पताल में एक युवक कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। युवक ने शराब पन्नी में भरकर अपनी जेब में रखी हुई थी। पूछताछ पर उसने बताया कि वह किसी मरीज से मिलने आया था, लेकिन वह खुद नशे में लग रहा था।

अस्पताल कर्मियों और मौजूद लोगों ने उसे फटकार लगाई। समझाइश के बाद युवक वहां से चला गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम

पहले भी कई बार वायरल हुए थे आपत्तिजनक वीडियो

जिला अस्पताल में इससे पहले भी लापरवाही के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ समय पूर्व एक वायरल वीडियो में मरीज और उसका अटेंडर वार्ड के अंदर शराब पार्टी करते दिखे थे। इसके अलावा अस्पताल परिसर के पार्क और गेट के पास आपत्तिजनक वीडियो भी सामने आए थे, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे।

इन घटनाओं के बाद प्रबंधन ने रात में आने वाले हर व्यक्ति की कड़ी जांच शुरू की थी, ताकि ऐसी हरकतें दोबारा न हों। बावजूद इसके, शराब ले जाने का मामला फिर सामने आ जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Read More:  भाजपा नेता पर हमला करने वाला गैंगस्टर शॉर्ट एनकाउंटर में घायल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *