MP News : भोपाल- होशंगाबाद रोड पर दर्दनाक हादसा, दौड़ती बस के निकले दोनों पिछले पहिए

MP News : राजधानी भोपाल के व्यस्त होशंगाबाद रोड पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। बालाघाट से इंदौर जा रही वर्मा ट्रैवल्स की एक लग्जरी स्लीपर बस के पिछले दोनों पहिए अचानक उतर गए। गनीमत रही कि बस में सवार दर्जनों यात्री बाल-बाल बच गए। Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन दौड़ती बस के निकले दोनों पिछले पहिए जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे बावड़ियाकलां पुल के पास हुआ। हादसे के दौरान बस का एक पहिया निकल जाने से वह बीच सड़क पर ही रुक गई। उसे हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई, लेकिन वह दोपहर 12 बजे तक मौके पर नहीं पहुँची। इससे होशंगाबाद रोड की एक लेन पूरी तरह से जाम हो गई, जिससे सुबह से दोपहर तक वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। Read More: वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अब इंदौर की बहू बनेगी Smriti Mandhana सुबह के समय कम था यातायात बस रात में बालाघाट से चली थी। लगभग 450 किलोमीटर की दूरी तय करके वह भोपाल के आईएसबीटी पहुँचने वाली थी। वहाँ से इंदौर पहुँचने में सिर्फ़ 200 किलोमीटर बाकी थे। यात्रियों ने बताया कि बस की गति ज़्यादा नहीं थी। सुबह के उस समय यातायात कम था। अचानक एक तेज़ आवाज़ हुई और बस का पिछला हिस्सा एक तरफ़ झुक गया। बस के पिछले दोनों पहिये अलग होकर सर्विस रोड के डिवाइडर से टकराकर रुक गए। ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाया । बस सड़क पर रुक गई। अगर बस की गति ज़्यादा होती या पहिए यात्रियों की तरफ़ मुड़े होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। Read More : राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के बाद Ravindra Jadeja ने तोड़ी चुप्पी
वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अब इंदौर की बहू बनेगी Smriti Mandhana

Smriti Mandhana Marriage: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहला विश्व कप जिताने वाली स्टार ओपनर स्मृति मंधाना एक नई ज़िंदगी की शुरुआत करने वाली हैं।खबरों के मुताबिक, स्मृति 23 नवंबर को अपने बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनका रिश्ता काफी समय से चर्चा में है। अब, यह रिश्ता शादी के बंधन में बंधने वाला है। छह साल से रिलेशनशिप में थी Smriti Mandhana स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) पिछले छह सालों से पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) के साथ रिलेशनशिप में हैं। क्रिकेट जगत की यह दिग्गज खिलाड़ी इस फिल्म स्टार के प्यार में पड़ गई हैं। अब, दोनों एक नई पारी शुरू करने वाले हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उनकी शादी के बारे में अपडेट दिया है। Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया बड़ा अपडेट महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने क्रिकेटनेक्स्ट को बताया कि स्मृति की शादी में पूरी भारतीय टीम मौजूद हो सकती है। उन्होंने कहा, “हम सभी एक-दूसरे की संगति को मिस करते हैं। जैसे ही कोई टूर्नामेंट खत्म होता है, हम अगली बार एक-दूसरे से मिलने के बारे में सोचते हैं। स्मृति की शादी हमारे लिए पूरी टीम को फिर से एक साथ देखने का एक शानदार मौका होगा।” हरमनप्रीत के बयान से यह साफ़ हो गया है कि भारतीय महिला टीम की पूरी टीम शादी में नज़र आ सकती है। Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन टीम की पहली शादीशुदा स्टार खिलाड़ी बनेगी Smriti Mandhana बता दें मौजूदा भारतीय महिला टीम में अभी तक कोई भी खिलाड़ी शादीशुदा नहीं है, ऐसे में स्मृति मंधाना ( Smriti Mandhana) टीम की पहली शादी करने वाली प्लेयर बनने जा रही हैं। यह उनके लिए इसलिए भी खास है क्योंकि वे वर्ल्ड कप जीतकर, यानी वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद दुल्हन बनेंगी। हाल ही में हुए वनडे वर्ल्ड कप में स्मृति ने शानदार खेल दिखाया था। वे टूर्नामेंट की दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं और बतौर ओपनर कई मैचों में टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। भारत को चैंपियन बनाने में उनका योगदान काफी अहम रहा। Read More : राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के बाद Ravindra Jadeja ने तोड़ी चुप्पी
Shivpuri News: शिवपुरी में दिनदहाड़े दुकान से 27 हजार की चोरी, दवा लेकर सो रहे थे दुकानदार

Shivpuri News: शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात ने लोगों को चौंका दिया है। भार्गव बगीचा स्थित लक्ष्मी बैटरी एंड कार श्रृंगार दुकान में दो चोर घुसे और लॉकर से 26,900 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना रविवार, 16 नवंबर को करीब 3:50 बजे हुई। उस समय दुकान मालिक अस्वस्थ थे और दवा खाकर अंदर सो रहे थे। दुकान का शटर खुला था। Read More: अशोकनगर में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज लॉकर तक पहुंचे चोर (Shivpuri News) दुकान मालिक राजकुमार लोधी अस्वस्थता के कारण अंदर सो रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए तीन युवक दुकान के सामने रुके। उनमें से दो युवक अंदर दाखिल हुए। दोनों ने सोते हुए दुकानदार को देखा और सीधे लॉकर की तरफ बढ़े। कुछ ही सेकंड में लॉकर खोलकर उसमें रखी नकदी लेकर बाहर निकल गए। CCTV में कैद हुई वारदात (Shivpuri News) दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना साफ दर्ज हुई है। फुटेज में दोनों चोरों के चेहरे स्पष्ट नजर आते हैं, फिर भी अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। शिकायतकर्ता नीरज लोधी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए फुटेज पुलिस को सौंप दिया है। Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान एक साल पहले भी हुई थी चोरी (Shivpuri News) पीड़ित दुकानदार ने बताया कि इसी दुकान में एक साल पहले भी चोरी हो चुकी है। उसने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस जांच शुरू कर चुकी है और फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश जारी है। Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन
Burning Stubble: एयरपोर्ट के पास पराली जलाना 2 किसानों को पड़ा महंगा, दतिया में तीसरी FIR दर्ज

Burning Stubble: दतिया जिले में पराली जलाने पर प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। एयरपोर्ट के आसपास खेतों में पराली जलाने की पुष्टि होने पर दो किसानों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पटवारियों की शिकायत पर रविवार को की गई। कलेक्टर के 19 अक्टूबर को दिए गए सख्त निर्देशों के बाद जिले में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। कलेक्टर के आदेश के बाद सख्त निगरानी कलेक्टर ने 19 अक्टूबर को धान की पराली जलाने पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए थे। इसी सख्त निर्देश के बाद जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पराली जलाने के मामलों पर प्रशासन नजर बनाए हुए है। Read More: अशोकनगर में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज पहला मामला: उनाव रोड पर खेत में लगी पराली रविवार सुबह एसडीएम संतोष तिवारी को उनाव रोड और हमीरपुर मौजा में पराली जलाने की जानकारी मिली। हल्का नंबर 7 के पटवारी भगवान सिंह मौके पर पहुंचे। सर्वे नंबर 2496/2 के खेत (रकबा 2.4280 हेक्टेयर) में पराली जलती मिली। यह जमीन शंकर, लक्ष्मण और हरिमोहन पुत्र जानकारी प्रसाद यादव की है। खेत को मोती कुशवाह बटाई पर कर रहा था। लगभग 0.08 हेक्टेयर क्षेत्र में पराली जलाने की पुष्टि हुई। पटवारी ने मौके से फोटो, वीडियो और पंचनामा रिपोर्ट तैयार की। Read More: मौत से 10 मिनट पहले बनाया था आखिरी वीडियो, समोसा खाते और स्मोकिंग करते दिखे 5 दोस्त दूसरा मामला: हमीरपुर में नरवाई में लगाई आग हल्का नंबर 8 में सर्वे नंबर 968 की जमीन (रकबा 4.48 हेक्टेयर) रमेशचंद्र यादव के नाम दर्ज है। इसे आदमराम ने बटाई पर लिया हुआ था। यहां लगभग 0.10 हेक्टेयर में नरवाई जलाई गई। पटवारी की रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि आग जानबूझकर लगाई गई थी। दोनों किसानों पर FIR दर्ज पटवारियों की रिपोर्ट के आधार पर दोनों बटाईदार किसानों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशासन ने कहा है कि आगे भी एयरपोर्ट के आसपास और ग्रामीण इलाकों में ऐसी गतिविधि मिलने पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन
Ashoknagar Smack Arrest: अशोकनगर में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

Ashoknagar Smack Arrest: अशोकनगर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 5.18 ग्राम स्मैक बरामद की है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब पुलिस को रेलवे पटरी के पास स्मैक बेचने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर टीम ने घेराबंदी की और एक संदिग्ध युवक को काले रंग की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान कई पुराने मामले भी सामने आए (Ashoknagar Smack Arrest) पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि पुत्र गजराज गिरी गोस्वामी, उम्र 35 वर्ष, निवासी बोहरे कॉलोनी अशोकनगर बताया। तलाशी में उसके पास से स्मैक मिली और उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले से भी सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें तीन मामले एनडीपीएस एक्ट से संबंधित हैं। Read More: मौत से 10 मिनट पहले बनाया था आखिरी वीडियो, समोसा खाते और स्मोकिंग करते दिखे 5 दोस्त कई पुलिसकर्मी अभियान में शामिल (Ashoknagar Smack Arrest) इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान सहित पुलिस टीम, आरक्षक और साइबर यूनिट की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों का अवैध कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि नशे के दुष्प्रभाव से समाज को सुरक्षित रखना पुलिस की प्राथमिकता है और अभियान लगातार जारी रहेंगे। Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन
Morena News: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन

Morena News: मुरैना नगर निगम में मंगलवार का जनता दर्शन कार्यक्रम भ्रष्टाचार के लाइव खुलासे का मंच बन गया। भवन निर्माण अनुमति के लिए चक्कर लगा रहे पंकज राठौर मेयर से मिलने पहुंचे थे। मेयर ने उनकी परेशानी सुनकर तुरंत उसी व्यक्ति को फोन लगाने को कहा जिससे पैसों की मांग की जा रही थी। पंकज ने कॉल स्पीकर पर की तो हॉल में मौजूद लोग सुनते रह गए। उधर से दलाल ने ईई से लेकर भवन अधिकारी तक के नाम पर घूस मांगी और पूरी रेट लिस्ट भी सुनाई। Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन (Morena News) पंकज ने बताया कि वह कई दिनों से निर्माण अनुमति को लेकर नगर निगम के चक्कर लगा रहा है। उसकी फाइल बिना पैसों के आगे नहीं बढ़ रही थी। कॉल लगते ही दलाल ने तीन हजार रुपए खुद के लिए, दस हजार किसी शर्मा जी के लिए, चार हजार किसी फोटो वाले भानू तोमर के लिए और एक हजार किसी अजय परिहार के लिए मांगे। कुल रकम पंद्रह से सत्रह हजार रुपए बताई गई। यह सुनकर हॉल में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। Read More: मौत से 10 मिनट पहले बनाया था आखिरी वीडियो, समोसा खाते और स्मोकिंग करते दिखे 5 दोस्त मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा (Morena News) कॉल खत्म होने के बाद मेयर ने मौके पर ही अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं नगर निगम के आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे ने स्पष्ट किया कि जिस व्यक्ति से फोन पर बात हुई वह नगर निगम का कर्मचारी नहीं है। वह बाहरी दलाल है। आयुक्त ने यह भी बताया कि शिकायतकर्ता पंकज का नगर निगम में कोई आवेदन दर्ज नहीं है। इसका मतलब वह बाहर के किसी दलाल के जाल में फंसा हुआ था और नगर निगम के किसी कर्मचारी की भूमिका सामने नहीं आई है। Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन
Gwalior News: मौत से 10 मिनट पहले बनाया था आखिरी वीडियो, समोसा खाते और स्मोकिंग करते दिखे 5 दोस्त

Gwalior News: ग्वालियर में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर आगे चल रही रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शहर के पांच युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। कार में बैठे किसी भी युवक को अपनी सीट से हिलने तक का मौका नहीं मिला। घटना से केवल 10 मिनट पहले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पांचों दोस्त जौरासी हनुमान मंदिर के सामने समोसा खाते और स्मोकिंग करते नजर आ रहे हैं। दुर्घटना स्थल इस जगह से केवल 7 किलोमीटर दूर था। इन पांचों ने ओवरनाइट पार्टी की थी। इस दौरान कुछ युवकों ने नशा भी किया था। सुबह करीब 4 बजे एक युवक ने जौरासी मंदिर के सामने नाश्ता कॉर्नर का समोसा खाने की जिद कर दी। इसी समोसे की चाह पूरी टोली को मौत के मुहाने तक ले आई। सभी युवक हाईवे पर तेज रफ्तार से जौरासी मंदिर पहुंचे। वहां समोसा खाया और 10 सेकंड का एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इसके बाद सफर शुरू किया तो सिकरौदा के ब्लाइंड स्पॉट पर हादसा हो गया। इस पॉइंट पर पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। Read More: दतिया में 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला 19 सेकंड के दो वीडियो आए सामने (Gwalior News) रविवार को पांच दोस्तों की मौत की खबर के बीच उनके दो वीडियो चर्चा में हैं। पहला वीडियो 10 सेकंड का है जिसमें सभी दोस्त दिखाई दे रहे हैं। एक युवक को छोड़कर बाकी सभी स्मोकिंग कर रहे हैं। वीडियो शूट करने वाले युवक की आवाज लड़खड़ा रही है, जिससे नशे का अंदाजा लगता है। टेबल पर समोसे रखे हैं। दूसरे वीडियो की अवधि 9 सेकंड है जिसमें फॉर्च्यूनर कार नंबर MP07 CG 9006 दिखाई देती है। इसके पीछे जौरासी वाला हनुमान मंदिर नजर आता है जिसके पट बंद हैं। हादसे से पहले परिजन कॉल करते रहे (Gwalior News) मृतकों में शामिल प्रिंस के परिवार वाले रात 11 बजे से उसे कॉल कर रहे थे, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। सभी दोस्त सिरोल में ग्वालियर बायपास पर पार्टी कर रहे थे। सुबह घर लौटने के लिए निकले थे कि समोसा खाने की जिद ने सफर बदल दिया। हाईवे के ब्लाइंड स्पॉट के पास पहुंचते ही उनकी फॉर्च्यूनर रेत से भरी ट्रॉली में जा घुसी और पांच परिवारों की खुशियां एक पल में उजड़ गईं। हादसे के समय कार कौशल चला रहा था। ब्लाइंड स्पॉट पर 6 महीने में 15 मौतें (Gwalior News) ग्वालियर झांसी हाईवे का सिकरौदा चौराहा ब्लाइंड पॉइंट कहलाता है। यहां लगातार सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। यह तिराहा चार दिशाओं के ट्रैफिक का मेल है जहां सभी वाहन तेज रफ्तार में आते हैं। तिराहा पार करने की जल्दबाजी अचानक हादसों को जन्म देती है। पिछले छह महीनों में इसी इलाके में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। यही वजह है कि स्थानीय सांसद भारत सिंह कुशवाह ने मेहरा टोल प्लाजा को सिकरौदा पर शिफ्ट करने का प्रस्ताव भी रखा था ताकि दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान
राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के बाद Ravindra Jadeja ने तोड़ी चुप्पी

Ravindra Jadeja: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले शुक्रवार को हुई सबसे बड़ी ट्रेड डील के बाद आखिरकार रविंद्र जडेजा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 12 सीजन बिताने वाले इस स्टार ऑलराउंडर को राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड किया गया है और जडेजा ने नए सफर को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिलचस्प बात यह है कि बयान में उन्होंने चेन्नई का जिक्र नहीं किया और राजस्थान को ही अपना घर बताया। जडेजा (Ravindra Jadeja) ने कहा राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के बाद जडेजा ने कहा कि यह उनके लिए खास वापसी है। उन्होंने कहा, “राजस्थान रॉयल्स ने मुझे मेरा पहला मंच दिया था। यहीं पहली जीत मिली थी। यहां आकर ऐसा लगता है जैसे अपने घर लौटा हूं। उम्मीद है कि मौजूदा खिलाड़ियों के साथ और ट्रॉफी जीतेंगे।” जडेजा के इस बयान से साफ है कि वह इस नए अध्याय को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनकी फीस भी ट्रेड एग्रीमेंट में 18 करोड़ रुपये से घटाकर 14 करोड़ रुपये कर दी गई है(Ravindra Jadeja) । संजू सैमसन अब बनेंगे सीएसके का हिस्सा इस बड़े ट्रांसफर में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स भेजा गया है। वह अगले सीजन में अपनी मौजूदा 18 करोड़ रुपए की फीस पर ही खेलेंगे। संजू 2013 से आईपीएल खेल रहे हैं और अधिकतर सीजन वह राजस्थान का हिस्सा रहे हैं। चेन्नई से राजस्थान पहुंचे सैम करन जडेजा के अलावा इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन भी इस डील के साथ राजस्थान का हिस्सा बने हैं। सैम करन 2.4 करोड़ की मौजूदा फीस पर सीएसके छोड़कर राजस्थान से खेलेंगे। वह अब तक 64 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। सबसे बड़ी ट्रेड डील का असर आईपीएल इतिहास की यह सबसे हाई प्रोफाइल ट्रेड डील बताई जा रही है। एक तरफ चेन्नई को संजू सैमसन जैसा भरोसेमंद बल्लेबाज मिल गया है जबकि राजस्थान के पास अब जडेजा और करन का ऑलराउंड पैकेज है। दोनों टीमों की रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। Read More: Mumbai Indians ने गुजरात से हथिया लिया खूंखार बल्लेबाज, IPL 2026 से पहले शानदार ट्रेड डील
Rohini Acharya : लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी ने राजनीति छोड़ी, परिवार से संबंध तोड़े

Lalu Yadav Daughter Rohini Acharya Update: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लालू यादव के परिवार में बड़ी खटपट सामने आई है। सिंगापुर में पिता लालू प्रसाद को किडनी दान कर चर्चा में आईं रोहिणी आचार्य ने शनिवार को एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वह राजनीति छोड़ रही हैं और अपने परिवार से नाता भी समाप्त कर रही हैं। रोहिणी का दावा है कि संजय यादव और रमीज ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था और वह पूरी जिम्मेदारी खुद ले रही हैं। Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान हार का सामना कर चुकी है रोहिणी रोहिणी का यह कदम ऐसे समय आया है जब आरजेडी चुनाव में बड़ी हार का सामना कर चुकी है। नतीजों में RJD को केवल 25 सीटें मिलीं जबकि 2020 में पार्टी ने 75 सीटें जीती थीं। तेज प्रताप यादव इस बार करीब 50 हजार वोटों से हार गए, जबकि तेजस्वी यादव अपनी सीट बचाने में सफल रहे। कुछ महीने पहले परिवार में एक और बड़ा विवाद देखने को मिला था। इसी साल 25 मई को लालू प्रसाद ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था। तेज प्रताप ने इसके लिए भी संजय यादव को जिम्मेदार ठहराया था। कल आए नतीजों के बाद भी तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जयचंदों ने राजद को कमजोर किया है। रोहिणी ने राजनीति छोड़ने की घोषणा से पहले पार्टी और परिवार के सभी सदस्यों को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था। इससे परिवार में दरार की खबरें और तेज हो गईं। विवाद की शुरुआत संजय यादव और तेजस्वी यादव के साथ देखी गई एक फोटो से मानी जा रही है। 18 सितंबर को रोहिणी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें तेजस्वी यादव की गाड़ी की फ्रंट सीट पर संजय यादव बैठे दिख रहे थे। समर्थकों ने इस पर नाराजगी जताई थी क्योंकि लालू और तेजस्वी के अलावा किसी और को उस सीट पर बैठना पसंद नहीं किया जाता। रोहिणी ने इस पोस्ट को बिना कैप्शन शेयर किया था लेकिन अगले ही दिन उन्होंने सभी परिजन और पार्टी नेताओं को अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद परिवार में मतभेद की अटकलें तेज हो गईं। Read More: दतिया में 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला
Karni Sena Protested: भिंड में करणी सेना का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, गौ हत्या और तस्करी पर कार्रवाई की मांग

Karni Sena Protested: भिंड में शनिवार को श्री राजपूत करणी सेना ने गौ संरक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता रैली के रूप में पहुंचकर तहसीलदार रंजीत सिकरवार को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने जिले में गौ माता के साथ हो रही अमानवीय घटनाओं, गौ हत्या और तस्करी पर चिंता जताई। करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष संतोष भदौरिया ने कहा कि जिले में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं और जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि हाल ही में गौ माता के साथ गंभीर अपराध होने से समाज आहत है और प्रशासन को इस दिशा में तत्काल कड़े कदम उठाने की जरूरत है। Read More: दतिया में 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला ज्ञापन में क्या लिखा गया है ज्ञापन में कहा गया कि कई क्षेत्रों में गौ तस्करी और गौ हत्या का सिलसिला जारी है। संगठन ने आरोप लगाया कि गौचर भूमि पर प्रभावशाली लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे गायों के चरने की जमीन सिकुड़ रही है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और गौचर भूमि को कब्जों से मुक्त कराया जाए। साथ ही पुलिस गश्ती बढ़ाने और बेसहारा गायों के लिए सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था करने की भी मांग उठी। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों में प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो करणी सेना जिले में व्यापक आंदोलन शुरू करेगी। प्रदेशाध्यक्ष भदौरिया ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप गौ संरक्षण के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान