Chambalkichugli.com

Bhind News: एसडीएम ने BLO ऐप की फीडिंग जांची

Bhind News

Bhind News: भिंड में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में एसडीएम ने गुरुवार को कई ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने फील्ड में पहुंचकर BLO ऐप की फीडिंग की स्थिति जांची और ग्रामीण मतदाताओं से सीधे बातचीत कर जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फील्ड में किया गया प्रत्येक अपडेट उसी दिन मोबाइल ऐप में दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि देर से फीडिंग होने पर आगे की कार्यवाही प्रभावित होती है और डेटा गलत होने की संभावना बढ़ जाती है। Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी सुपरवाइजरों को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट देने का आदेश एसडीएम ने सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि वे हर दिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिसमें बताया जाए कि कितने घरों का सत्यापन पूरा हुआ और कितनी प्रविष्टियों में सुधार किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि नाम, उम्र या पते में त्रुटि पाए जाने पर तुरंत सुधार किया जाए, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि जिन मतदाताओं ने हाल ही में अपना पता बदला है या दूसरे क्षेत्र में शिफ्ट हुए हैं, उनके सत्यापन को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि मतदाता सूची सटीक और अपडेटेड बनी रहे। ग्रामीणों से संवाद निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों से बातचीत कर पुनरीक्षण प्रक्रिया को समझाया और बताया कि सही जानकारी उपलब्ध कराना हर मतदाता का अधिकार और कर्तव्य है। बीएलओ को रोजाना मोबाइल ऐप पर फीडिंग अपडेट करने के निर्देश सुपरवाइजरों को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों पर तत्काल सुधारनए पते या स्थानांतरण वाले मतदाताओं के सत्यापन पर फोकस एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची की सटीकता अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि किसी भी गलती का प्रभाव अगली चुनावी प्रक्रिया पर पड़ सकता है। इसलिए बीएलओ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करें और इसे लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के रूप में निभाएं। Read More: ठंड में क्यों बढ़ते हैं pneumonia के केस? जानिए बचाव के लिए 11 जरूरी सावधानि  

Datia News: दतिया में ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर

Shivpuri News

Datia News: दतिया में जिला अस्पताल के पीछे स्थित सेवढ़ा चुंगी बाईपास की ढलान पर गुरुवार रात एक तेज रफ्तार धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक की पहचान 23 वर्षीय नकुल सेन के रूप में हुई है, जो रिंग रोड स्थित भदौरिया की खिड़की का निवासी है और हेयर सैलून चलाता है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है (Datia News)। Read More: बोत्सवाना ने भारत को 8 चीते सौंपे, अगले माह कूनो आएंगे ढलान पर नियंत्रण खोने से हुआ हादसा जहां दुर्घटना हुई वह सड़क सीधे जिला अस्पताल की बाउंड्री वॉल की ओर जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक को घसीटते हुए दीवार से जा टकराई। हादसे में बाइक ट्रॉली के नीचे फंस गई। बताया गया कि ट्रैक्टर चालक धान लेकर डबरा जा रहा था। टक्कर लगते ही वह वाहन वहीं छोड़कर भाग गया (Datia News)। Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी इस ढलान पर पहले भी हो चुके हादसे करीब कुछ महीने पहले इसी स्थान पर एक ई-वाहन अनियंत्रित होकर बाउंड्री वॉल से टकरा गया था, जिसमें चार लोग घायल हुए थे। इसके बाद प्रशासन ने यहां स्पीड ब्रेकर और लोहे की रेलिंग लगवाई थी, लेकिन इसके बावजूद हादसे थम नहीं रहे हैं(Datia News)। पुलिस कर रही आरोपी ड्राइवर की तलाश कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौके पर मिले वाहन नंबर के आधार पर चालक को जल्द हिरासत में लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच के अनुसार तेज रफ्तार और ढलान पर नियंत्रण खोना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है (Datia News)। Read More: ठंड में क्यों बढ़ते हैं pneumonia के केस? जानिए बचाव के लिए 11 जरूरी सावधानि  

Shivpuri News: शिवपुरी में प्रेम विवाह की रंजिश ने लिया हिंसक रूप

Shivpuri News

Shivpuri News: शिवपुरी के करौंदी कॉलोनी में प्रेम विवाह विवाद ने बुधवार देर शाम गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले शिवा खटीक और उसके दो साथियों ने रिश्तेदारी पक्ष के संजीव परिहार और सचिन परिहार पर लाठी डंडों से हमला किया। मारपीट में सचिन परिहार गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें सिर में चोट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिजिकल थाना पुलिस ने शिकायत पर शिवा खटीक, मुकेश खटीक और राजवीर गुर्जर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। गुरुवार को युवती पूर्वी परिहार SP कार्यालय पहुंचीं । मायकेवालों पर लगातार परेशान करने और झूठे मामले दर्ज करवाने का आरोप लगाया। पूर्वी ने बताया कि उन्होंने 18 अगस्त 2025 को ग्वालियर के आर्य समाज मंदिर में शिवा खटीक से प्रेम विवाह किया था लेकिन परिवार इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहा है (Shivpuri News) । Read More: ठंड में क्यों बढ़ते हैं pneumonia के केस? जानिए बचाव के लिए 11 जरूरी सावधानि पूर्वी का कहना है कि उनके पिता और चाचा ने शराब के नशे में खुद को चोट पहुंचाई और पति शिवा के खिलाफ झूठा केस दर्ज करा दिया। युवती ने दावा किया कि थाने में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई और उन्हें सुरक्षा की जरूरत है क्योंकि किसी बड़ी घटना का खतरा है। उन्होंने प्रशासन से जानमाल की सुरक्षा और पति पर दर्ज मामला रद्द करने की मांग की है (Shivpuri News) । Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी  

Sheopur News: बोत्सवाना ने भारत को 8 चीते सौंपे, अगले माह कूनो आएंगे

Sheopur News

Sheopur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा के दौरान गुरुवार को बोत्सवाना ने भारत को 8 चीते औपचारिक रूप से सौंपे। कार्यक्रम बोत्सवाना की राजधानी गैबोरोन के मोकोलोड़ी नेचर रिजर्व में आयोजित हुआ। इस दौरान बोत्सवाना के राष्ट्रपति डुमा गिडियोन बोको भी मौजूद थे। इन चीतों को कालाहारी के घांजी इलाके से लाया गया। हैंडओवर के समय 2 चीतों को तुरंत क्वारेंटाइन में रखा गया। सभी चीते कुछ हफ्तों तक बोत्सवाना में क्वारेंटाइन रहेंगे। इसके बाद अगले महीने इन्हें भारत भेजा जाएगा। प्रोजेक्ट चीता के तहत 2022 में नामीबिया से 8 और फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते भारत लाए जा चुके हैं (Sheopur News) । Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी नौरादेही में हो सकती है शिफ्टिंग मप्र के पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ शुभ रंजन सेन के अनुसार, बोत्सवाना में 8 चीतों का क्वारेंटाइन शुरू हो चुका है। एक महीने के क्वारेंटाइन के बाद ये चीते दिसंबर के आखिर में भारत आएंगे। भारत पहुंचने पर इन्हें कूनो नेशनल पार्क में लाया जाएगा, जहां एक महीने तक और क्वारेंटाइन होगा। इसके बाद तय होगा कि इन्हें स्थायी रूप से कहां बसाया जाएगा। मंदसौर स्थित गांधी सागर वाइल्डलाइफ सेंचुरी 8 चीते रखने के लिए तैयार है, हालांकि फिलहाल यहां सिर्फ 3 चीते हैं। यानी 5 और चीतों को यहां शिफ्ट किया जा सकता है (Sheopur News) । सागर और दमोह के बीच स्थित रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के नौरादेही जंगल को भी चीता प्रोजेक्ट के लिए तैयार किया जा रहा है। यहां सेंट्रल कैंपा फंड से 5 क्वारेंटाइन बोमा और 5 सॉफ्ट रिलीज बोमा बनाए जा रहे हैं। भारत में इस समय कुल 27 चीते मौजूद हैं। इन्हें कूनो और गांधी सागर पार्क में रखा गया है। इनमें से 16 चीते भारत में जन्मे थे। अब तक कुल 26 शावकों का जन्म हुआ, हालांकि 19 चीतों की मौत हो चुकी है (Sheopur News) । Read More: ठंड में क्यों बढ़ते हैं pneumonia के केस? जानिए बचाव के लिए 11 जरूरी सावधानि  

Morena News: भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में लगी आग, दमकल ने कुछ देर में पाया काबू

भरी ट्रॉली में लगी आग

Morena News: मुरैना। जौरा कस्बे के पुराने अस्पताल के पास भूसे से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ट्रॉली में भरा भूसा पूरी तरह जल गया और आग टायरों तक पहुंच गई। सड़क किनारे लगी आग से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई (Morena News)। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर टायरों में लगी आग को बुझाने की कोशिश की। थोड़ी देर बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पा लिया। Read More: ठंड में क्यों बढ़ते हैं pneumonia के केस? जानिए बचाव के लिए 11 जरूरी सावधानि कैसे लगी आग? पुराने सरकारी अस्पताल के पास एक किसान अपने पशुओं के लिए चारा लेकर आया था। तभी भूसा भरी ट्रॉली में अचानक आग लग गई। आग बहुत तेजी से फैली और कुछ ही मिनटों में भूसा राख हो गया (Morena News)। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि किसी राहगीर ने सिगरेट या बीड़ी बुझाकर ट्रॉली पर फेंक दी होगी, जिससे आग भड़की। पुलिस का बयान जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। ट्रॉली का कुछ हिस्सा जला है। कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आया है इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया (Morena News)। Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी  

Gwalior News: हिट एंड रन में एक शख्स की मौत, ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर। शहर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हिट एंड रन केस सामने आया। महिंद्रा ऑटोमोबाइल कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा सुबह 7 बजे एमपीसीटी कॉलेज के पास हुआ। 25 वर्षीय सूरज सिंह धाकरे, निवासी पृथ्वी नगर, अपनी एक्टिवा से ड्यूटी के लिए निकले थे। घर से करीब एक किलोमीटर दूर खाद्य गोदाम के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घायल सूरज को तुरंत जेएएच के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Read More: ठंड में क्यों बढ़ते हैं pneumonia के केस? जानिए बचाव के लिए 11 जरूरी सावधानियां CCTV फुटेज में दिखी काली कार हादसे वाली जगह पर CCTV नहीं था, लेकिन थोड़ी दूरी पर लगे कैमरे में एक काले रंग की तेज रफ्तार कार दिखी। पुलिस को अंदेशा है कि यही कार दुर्घटना में शामिल हो सकती है। पुलिस कार और चालक की तलाश में लगी है। सूरज सिंह परिवार में अकेले कमाने वाले थे। सुबह घर से निकलते समय उन्होंने जल्दी लौटने की बात कही थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस जांच में जुटी विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने कहा कि युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हुई। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी      

ठंड में क्यों बढ़ते हैं pneumonia के केस? जानिए बचाव के लिए 11 जरूरी सावधानियां

Pneumonia Winter Tips: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, सर्दियों के मौसम में निमोनिया के 30% से ज्यादा केस सामने आते हैं। ठंडी हवा, गिरते तापमान और कमजोर इम्यूनिटी के कारण यह संक्रमण तेजी से फैलता है। बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोग इसकी चपेट में जल्दी आते हैं (Pneumonia Winter Tips)। नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट (NIH) की रिपोर्ट बताती है कि सर्दियों में वायरल संक्रमण कई बार निमोनिया का रूप ले लेता है। सही जानकारी और सावधानी बरती जाए तो इससे बचाव संभव है। निमोनिया क्या है? (Pneumonia Winter Tips) निमोनिया फेफड़ों में होने वाला गंभीर संक्रमण है। इसमें लंग्स की हवा भरी थैलियां (alveoli) सूज जाती हैं और उनमें पस या फ्लुइड भर जाता है। इससे खांसी, बुखार, ठंड लगना और सांस लेने में तकलीफ होती है। इलाज में देरी होने पर यह संक्रमण जानलेवा भी साबित हो सकता है। ठंड में क्यों बढ़ता है निमोनिया का खतरा? (Pneumonia Winter Tips) डॉ. शुभम शर्मा (कंसल्टेंट, पल्मोनोलॉजी, नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर) बताते हैं कि सर्दियों में ठंडी और सूखी हवा से रेस्पिरेटरी सिस्टम की म्यूकस मेम्ब्रेन कमजोर हो जाती है। इससे बैक्टीरिया और वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता है। सर्दियों में निमोनिया बढ़ने के 8 मुख्य कारण (Pneumonia Winter Tips) 1. कमजोर इम्यूनिटी: ठंड में शरीर की ऊर्जा गर्मी बनाए रखने में लगती है, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। 2. ठंडी हवा का असर: फेफड़ों की प्रोटेक्टिव लेयर कमजोर हो जाती है। 3. कम नमी और सूखी हवा: सूखी हवा म्यूकस मेम्ब्रेन को सुखा देती है। 4. बंद कमरों में रहना: वेंटिलेशन की कमी से संक्रमण फैलता है। 5. वायरल इन्फेक्शन: ठंड में वायरस लंबे समय तक एक्टिव रहते हैं। 6. हीटर-ब्लोअर का असर: इनसे हवा और सूखी हो जाती है। 7. स्मोकिंग: फेफड़ों की कार्यक्षमता घटती है। 8. इनडोर पॉल्यूशन: धुआं और धूल संक्रमण बढ़ाते हैं। बचाव के लिए 11 जरूरी सावधानियां (Pneumonia Winter Tips) 1. मौसम के हिसाब से कपड़े पहनें 2. हाथों को बार-बार धोएं 3. भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें 4. विटामिन C और D युक्त आहार लें 5. पर्याप्त नींद लें 6. धूम्रपान से बचें 7. कमरों में वेंटिलेशन रखें 8. साफ-सफाई पर ध्यान दें 9. खांसते या छींकते वक्त मुंह ढकें 10. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें 11. बच्चों और बुजुर्गों को समय पर वैक्सीन लगवाएं Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी  

ग्वालियर में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, कर रही थी वेश्यावृत्ति

Bangladeshi woman in Gwalior

Gwalior News: ग्वालियर पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली, जब क्राइम ब्रांच और मुरार थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया। महिला फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे पिछले एक साल से शहर में रह रही थी और दो स्पा सेंटरों में वेश्यावृत्ति का कार्य कर रही थी। अपार्टमेंट में रह रही थी महिला पुलिस ने बताया कि महिला उपनगर ग्वालियर के एक किराए के फ्लैट में रह रही थी। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पड़ाव और हाईकोर्ट के पास स्थित दो स्पा सेंटरों में काम करती थी और अपनी एक बांग्लादेशी सहेली के साथ वेश्यावृत्ति में शामिल थी।(Gwalior News) Read More: गुना की हरप्रीत कौर बनीं सिविल जज, प्रदेश में दूसरी रैंक नदी और पहाड़ों के रास्ते भारत में दाखिल महिला ने बताया कि वह मीरपुर, ढाका की फुकुर बस्ती से नदी और पहाड़ों के रास्ते भारत में घुसी थी। कोलकाता पहुंचने के बाद दलालों की मदद से वह ग्वालियर आई। उसने पुलिस को बताया कि घुसपैठ कराने वाला एक बड़ा रैकेट सक्रिय है, जो बांग्लादेशियों को अवैध रूप से भारत में बसाने का काम करता है। पड़ोसन के बुलावे पर आई थी ग्वालियर पूछताछ में सामने आया कि ग्वालियर में रहने वाले बंगाली डॉक्टर तुषार और उसकी बांग्लादेशी पड़ोसन ने महिला को करीब 16 महीने पहले बुलाया था। इसके बाद उसने फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाकर शहर में ठिकाना बना लिया था।(Gwalior News) READ MORE: सरपंच ने की 1 करोड़ की जमीन पर कब्जेदारी, प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त पुलिस ने जब्त किए दस्तावेज क्राइम ब्रांच ने महिला के पास से फर्जी दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर उस रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है, जिसने उसे भारत में दाखिल कराया था। एक महीने में 10 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार पिछले एक महीने में ग्वालियर पुलिस ने 10 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। अक्टूबर में महाराजपुरा थाना क्षेत्र से एक ही परिवार के आठ सदस्य, फिर गोविंदपुरी से एक युवती और अब एक अन्य महिला की गिरफ्तारी हुई है। सभी को डिटेंशन सेंटर में रखा गया है और 15 नवंबर को बीएसएफ के जरिए बांग्लादेश भेजा जाएगा। (Gwalior News) Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी

Bhopal News: ओडिशा के अफसर भोपाल ‘स्वच्छता मॉडल’ से हुए कायल

'cleanliness model'

Bhopal News: भोपाल के “स्वच्छता मॉडल” ने एक बार फिर देशभर में मिसाल कायम की है। ओडिशा के कई नगरीय निकायों के अधिकारी दो दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और रिसाइक्लिंग सिस्टम को बारीकी से समझा। दो दिवसीय अध्ययन दौरे पर पहुंचे ओडिशा के अधिकारी ओडिशा के विभिन्न नगर निकायों के प्रतिनिधियों ने “भोपाल मॉडल” को समझने के लिए शहर के कई प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। यह दौरा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की सफल परियोजनाओं से सीखने के उद्देश्य से किया गया। Read More: गुना की हरप्रीत कौर बनीं सिविल जज, प्रदेश में दूसरी रैंक महापौर और आयुक्त ने दी प्रेजेंटेशन प्रतिनिधिमंडल ने महापौर मालती राय और आयुक्त संस्कृति जैन से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को शहर की एकीकृत स्वच्छता प्रणाली और रीसाइक्लिंग से जुड़े इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। कचरा कैफे का निरीक्षण टीम ने भानपुर खंती, अन्ना नगर कचरा स्थानांतरण स्टेशन, कपड़ा पुनर्प्राप्ति संयंत्र और अरेरा कॉलोनी स्थित कचरा कैफे का दौरा किया। इन जगहों पर अपशिष्ट को उपयोगी उत्पादों में बदलने की प्रक्रिया दिखाई गई। READ MORE: सरपंच ने की 1 करोड़ की जमीन पर कब्जेदारी, प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त स्मार्ट सिटी कंट्रोल सेंटर में ली जानकारी स्मार्ट सिटी के एकीकृत नियंत्रण एवं कमान केंद्र (I&CCC) में अधिकारियों ने कचरा वाहनों की GPS-आधारित ट्रैकिंग और घर-घर संग्रहण प्रणाली को रियल टाइम में देखा। ‘भोपाल मॉडल’ अपनाने की तैयारी में ओडिशा दौरे के बाद ओडिशा के प्रतिनिधियों ने कहा कि भोपाल का सतत और एकीकृत स्वच्छता मॉडल उनके लिए प्रेरणादायक है। कई शहर अब अपने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सिस्टम में भोपाल की पहल को अपनाने की दिशा में काम करेंगे। Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी  

Bhopal News: फर्जी कान की विकलांगता सर्टिफिकेट से MBBS सीट हड़पने की कोशिश

Bhopal News

Bhopal News: भोपाल में NEET UG 2025 की स्टेट काउंसलिंग के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। कान की विकलांगता (PH कैटेगरी) के फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए MBBS सीट हासिल करने की कोशिश करने वाले दो छात्रों के पिता समेत कुल छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। NEET मॉप-अप राउंड में हुआ खुलासा कोहेफिजा पुलिस के अनुसार, यह घोटाला NEET UG 2025 के मॉप-अप राउंड के दौरान सामने आया। जांच में दो छात्रों ( हिमांशु कुमार (बिहार) और क्रिस्टल डी. कोस्टा (मुंबई) ) के फर्जी PH सर्टिफिकेट पाए गए। READ MORE: सरपंच ने की 1 करोड़ की जमीन पर कब्जेदारी, प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त BHU ने दिखाया गया फर्जी सर्टिफिकेट छात्रों ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जारी दिखने वाले झूठे प्रमाणपत्र जमा किए थे। बाद में सत्यापन के दौरान पता चला कि ऐसे कोई सर्टिफिकेट BHU द्वारा जारी ही नहीं किए गए थे (Bhopal News) । पिता और एजेंट गिरफ्तार दोनों छात्रों के पिता ( डॉ. शैलेंद्र कुमार (सहरसा, बिहार) और क्लाइव डी. कोस्टा (मुंबई) ) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इनके साथ दो एजेंटों को भी पकड़ा गया, जिन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए और मोटी रकम वसूली। पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा नेटवर्क कई राज्यों में सक्रिय था। एजेंट छात्रों को मेडिकल एडमिशन में PH कोटे के तहत सीट दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाते थे। Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी मेडिकल शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच घोटाले के बाद मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने सभी PH कैटेगरी सर्टिफिकेट की दोबारा जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के चार अन्य सदस्य अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है( Bhopal News)। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान