Shivpuri News: शिवपुरी में सड़क हादसे में युवक की मौत

Shivpuri News: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 27 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सांकरे वाले हनुमान मंदिर के पास एनएच-46 पर अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। एनएच-46 पर हुआ हादसा यह हादसा बुधवार देर शाम उस वक्त हुआ जब युवक घर लौट रहा था। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सुभाषपुरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। Read More: गुना की हरप्रीत कौर बनीं सिविल जज, प्रदेश में दूसरी रैंक मृतक की पहचान मृतक की पहचान नीरज रजक पुत्र राधेलाल रजक (27) निवासी सिरसौद थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नीरज किसी काम से मोहना गया था और लौटते समय यह दुर्घटना हुई। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हादसा इतना गंभीर था कि नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। READ MORE: सरपंच ने की 1 करोड़ की जमीन पर कब्जेदारी, प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार में मातम पसरा है और गांव में शोक का माहौल है। Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी
Guna News: गुना की हरप्रीत कौर बनीं सिविल जज, प्रदेश में दूसरी रैंक

Guna News: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर ने बुधवार शाम सिविल जज परीक्षा 2022 का परिणाम जारी किया। इस परीक्षा में गुना की हरप्रीत कौर परिहार ने इतिहास रचते हुए पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। खास बात यह रही कि उन्होंने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की। कुल 192 पदों में से केवल 47 अभ्यर्थी ही चयनित हुए, जबकि 145 पद खाली रह गए। गुना की बेटी ने किया जिले का नाम रोशन हरप्रीत कौर परिहार, गुना के साधु सिंह परिहार की पोत्री और नरेंद्र सिंह परिहार की पुत्री हैं। उनके पूरे परिवार और शहर में इस उपलब्धि से खुशी का माहौल है। हरप्रीत ने पहले प्रयास में ही टॉप-3 में जगह बनाकर जिले को गौरवान्वित किया है। READ MORE: सरपंच ने की 1 करोड़ की जमीन पर कब्जेदारी, प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त सेल्फ स्टडी से मिली सफलता हरप्रीत ने 12वीं तक की पढ़ाई गुना के वंदना कॉन्वेंट स्कूल से की और आगे की पढ़ाई पुणे के भारतीय विद्यापीठ से बीबीए एलएलबी (BBA LLB) में पूरी की। उन्होंने किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया, बल्कि पूरी तैयारी सेल्फ स्टडी के जरिए की। Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी गुना बार एसोसिएशन से जुड़ीं हैं हरप्रीत वर्तमान में हरप्रीत कौर परिहार गुना बार एसोसिएशन की सदस्य हैं। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने साबित किया कि मजबूत इच्छाशक्ति से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। हरप्रीत ने सिविल जज परीक्षा में 450 अंकों में से 281.83 अंक हासिल किए, जो उनकी मेधा और तैयारी की गहराई को दर्शाते हैं। अब तक का सबसे कठिन एग्जाम यह परीक्षा अब तक की सबसे कठिन बताई जा रही है। अनारक्षित वर्ग के 43 पदों पर 41 का चयन हुआ, ओबीसी वर्ग के 9 में से 5, एससी वर्ग के 18 में से 1 चयन हुआ, जबकि एसटी वर्ग के 121 पदों में से एक भी उम्मीदवार चयनित नहीं हुआ। इस प्रकार 145 पद खाली रह गए। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान
Bhind News: हाईकोर्ट के आदेश पर गिराई गई 15 दुकानें

Bhind News: भिंड जिले की लहार विधानसभा के आलमपुर में बुधवार शाम प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर 28 साल पुराने अतिक्रमण को हटा दिया। नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित सरकारी भूमि (सर्वे क्रमांक 759/1) पर 1997 में तेजबहादुर चौहान ने कब्जा कर 15 दुकानों का निर्माण किया था। 1997 से जारी था अवैध कब्जा तेजबहादुर चौहान ने सरकारी जमीन पर 1997 में बिना अनुमति 15 दुकानों का निर्माण कराया था। तब से यह जमीन कब्जे में थी और स्थानीय प्रशासन इसे मुक्त नहीं करा पा रहा था। Read More: सरपंच ने की 1 करोड़ की जमीन पर कब्जेदारी, प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त 2003 में शुरू हुई कानूनी लड़ाई 2003 में दयाराम कौरव ने इस कब्जे के खिलाफ याचिका दायर की। 2005 में आलमपुर उपतहसील ने धारा 248 के तहत अतिक्रमण की पुष्टि की और कार्यवाही के आदेश दिए। इसके बाद 2006 में तत्कालीन विधायक लालसिंह आर्य ने यह मामला विधानसभा में उठाया। स्टे ऑर्डर से रुकी कार्रवाई अतिक्रमणकर्ता तेजबहादुर चौहान ने इस पर हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर ले लिया, जिससे मामला वर्षों तक लटका रहा। बाद में दयाराम कौरव की पुनर्विचार याचिका पर हाईकोर्ट ने लहार एसडीएम को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी 2012 के बाद बेटे ने लड़ी लड़ाई 2012 में दयाराम कौरव के निधन के बाद उनके पुत्र उमाशंकर कौरव ने इस मामले को आगे बढ़ाया। लगभग 28 साल लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार प्रशासन ने जमीन को कब्जामुक्त कराया। भारी पुलिस बल के साथ चली कार्रवाई बुधवार को हुई कार्रवाई के दौरान लहार तहसीलदार दीपक शुक्ला, नगर परिषद सीएमओ अतुल रावत, आलमपुर थाना प्रभारी रवि उपाध्याय, दबोह टीआई राजेश शर्मा और शैलेन्द्र सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने 15 दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर भूमि को मुक्त कराया। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान
Morena News: सरपंच ने की 1 करोड़ की जमीन पर कब्जेदारी, प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त

Morena News: मुरैना की ग्राम पंचायत ठातीपुरा में सरकारी गोचर भूमि पर कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। पंचायत के सरपंच ब्रजेश जाटव और उनके परिवार ने करीब 40 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया था। इस जमीन पर पत्थर की बाउंड्री बनाकर गेहूं और सरसों की फसल बोई गई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर खुला मामला गांव के लोगों ने प्रशासन से लगातार शिकायत की थी कि सरपंच और उसका परिवार सरकारी जमीन पर खेती कर रहा है। जांच के बाद आरोप सही पाए गए। सूत्रों के अनुसार, इस जमीन की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है (Morena News)। Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी तहसीलदार के नेतृत्व में चला अभियान कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर तहसीलदार नरेश शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान में 30 पटवारी, 50 कोटवार और 25 पुलिसकर्मी शामिल थे। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्री और फसल को जेसीबी व ट्रैक्टर से नष्ट कराया। खड़ी फसल पर चली जेसीबी अधिकारियों ने बताया कि कई वर्षों से सरपंच के परिवार ने इस भूमि पर कब्जा कर खेती कर रखी थी। कार्रवाई के दौरान खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाया गया और पत्थरों की बाउंड्री तोड़ी गई। अब यह भूमि प्रशासन के अधीन कर दी गई है। Read More: महानगरी एक्सप्रेस के बाथरूम में लिखा ‘पाक जिंदाबाद’ प्रशासन ने दिखाई सख्ती कलेक्टर ने कहा कि शासकीय भूमि पर किसी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा करने की हिम्मत न करे। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिले के अन्य ग्राम पंचायतों की गोचर भूमि की भी जांच की जाएगी। जहां कहीं भी अतिक्रमण मिलेगा, वहां इसी तरह की सख्त कार्रवाई होगी। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान
Gwalior News: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी

Gwalior News: ग्वालियर में 20 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि 36 साल की शादीशुदा महिला ने खुद को 22 साल की बताकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। महिला चार बच्चों की मां थी, लेकिन युवक को कुंवारी बताकर दो साल तक उसके साथ रिलेशन में रही। सच सामने आने के बाद युवक को ब्लैकमेल किया जाने लगा। परेशान होकर उसने महिला के घर में ही फांसी लगा ली। महिला ने बेहोश होने की झूठी कहानी सुनाई 7 अक्टूबर को 36 वर्षीय नगीना खान ने युवक जावेद को जेएएच ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। उसने डॉक्टरों से कहा कि जावेद सुबह चार बजे उसके घर आया था और दरवाजे पर गिर पड़ा। डॉक्टरों ने जांच की तो पाया कि जावेद की मौत फांसी लगाने से हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। Read More: महानगरी एक्सप्रेस के बाथरूम में लिखा ‘पाक जिंदाबाद’ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई। जांच में पता चला कि नगीना ने जावेद को फंदे से उतारकर साफी छुपाई और सबूत मिटाने की कोशिश की। मृतक के परिजनों ने बयान में बताया कि महिला उसे लगातार धमकाती थी और साथ रहने का दबाव बना रही थी। कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात एक साल पहले नगीना जावेद के घर किराए पर रहने आई थी। उसने जावेद को बताया कि वह 22 साल की कुंवारी है। साथ में रहने वाली बच्ची उसकी बहन की बेटी है। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। फिर रिश्ता बढ़कर शारीरिक संबंधों तक पहुंच गया। बाद में जब जावेद को महिला की सच्चाई पता चली, तो विवाद शुरू हो गया। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान चार बच्चों की मां निकली नगीना पुलिस जांच में सामने आया कि नगीना की शादी 2006 में आरिफ खान से हुई थी। उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें एक की मौत हो चुकी है। सबसे बड़ा बेटा 18 साल का है। पुलिस ने दर्ज की FIR मृतक के परिजनों की शिकायत और पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने की FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
Narmadapuram News: महानगरी एक्सप्रेस के बाथरूम में लिखा ‘पाक जिंदाबाद’

Narmadapuram News : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से गुजर रही मुंबई-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22177) के जनरल कोच के बाथरूम में ‘पाक जिंदाबाद’, ‘बम धमाका’ और ‘ISIS’ जैसे शब्द काले पेन से लिखे मिले। यह संदेश देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। जलगांव से इटारसी तक चला तलाशी अभियान ट्रेन मुंबई से रवाना होकर वाराणसी की ओर जा रही थी। जलगांव स्टेशन पर शुरुआती जांच के बाद इटारसी जंक्शन पर सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की। पूरी ट्रेन को घेरकर कोच-दर-कोच तलाशी ली गई। इस दौरान एसी कोच बी-1 में एक लाल रंग का लावारिस सूटकेस मिला, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की जांच में उसमें केवल कपड़े और एक भगवद्गीता पाई गई। जांच के बाद पता चला कि लाल सूटकेस किसी यात्री का छूटा हुआ बैग था। रेलवे टीम ने संबंधित यात्री से संपर्क किया, जो उसे लेने के लिए इटारसी पहुंच रहा है। पुलिस ने राहत की सांस ली, लेकिन भड़काऊ संदेशों को लेकर जांच जारी रखी। Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख जीआरपी ने कहा- जीआरपी चौकी प्रभारी संजय चौकसे ने बताया कि यह किसी असामाजिक व्यक्ति की शरारत है, जिसका मकसद यात्रियों में डर फैलाना था। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। सीसीटीवी फुटेज और यात्री सूची की जांच जारी है। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान 8 मिनट की देरी से रवाना हुई ट्रेन पूरी जांच के बाद ट्रेन दोपहर 12:58 बजे पिपरिया स्टेशन से वाराणसी के लिए रवाना हुई, जो निर्धारित समय से 8 मिनट देरी से थी। घटना के बाद नर्मदापुरम जिले के सभी रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यात्रियों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 पर दें। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
Morena News: भरी ट्रॉली में लगी आग, खुले बिजली के तार से भड़की लपटें

Morena News: मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के अंबाह बाईपास रोड के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी बाजरे की करब में अचानक आग लग गई। घटना के समय किसान ट्रॉली लेकर जा रहा था। आग लगते ही वह घबरा गया, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से आग को फैलने से पहले ही बुझा लिया गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपने घरों से पानी और बोरवेल की मदद से आग पर काबू पाया। उनकी फुर्ती से बड़ा हादसा होने से टल गया। Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख इस वजह से हुआ हादसा अंबाह बाईपास रोड की नई बस्ती में बिजली आपूर्ति विभाग की ओर से सीमित क्षेत्रों में ही दी गई है। बाकी इलाकों में लोगों ने खुद से तार खींचकर बिजली पहुंचाई है। खुले तारों के कारण ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं और कई बार पशु भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान चारा ले जा रहा था किसान बरबाई गांव निवासी किसान केवल तिवारी अपनी गायों के लिए चारा लेकर मुरैना की सिद्ध विनायक कॉलोनी जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली बाजरे की करब से भरी थी, जो रास्ते में खुले पड़े बिजली के तारों से टकरा गई और उसमें आग लग गई। स्टेशन रोड थाना प्रभारी कुलदीप राजपूत ने बताया कि घटना की पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। अब तक कोई फरियादी भी सामने नहीं आया है, लेकिन मामले की जानकारी स्थानीय स्तर पर ली जा रही है। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
Shivpuri Illegal Sand Mining: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन जब्त

Shivpuri Illegal Sand Mining: शिवपुरी जिले के कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने नरवर तहसील के ग्राम थरखेड़ा में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यहां लंबे समय से रेत की अवैध खुदाई और ट्रांसपोर्टेशन की शिकायतें मिल रही थीं। संयुक्त टीम ने मारी रेड अनुविभागीय अधिकारी करैरा (राजस्व), एमडीओपी करैरा, तहसीलदार नरवर, खनिज अधिकारी शिवपुरी और खनि निरीक्षक सोनू श्रीवास सहित राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की टीम ने मंगलवार को छापा मारा। कार्रवाई के दौरान एक पॉकलेन मशीन (EX200), एक 12 चक्का डम्पर, एक 6 चक्का डम्पर और एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते हुए पकड़ा गया। सभी जब्त वाहनों को थाना अमोल पठा की सुरक्षा में रखा गया है। इन वाहनों के दस्तावेज और उनकी गतिविधियों की जांच की जा रही है। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान गुर्जर गैंग के नाम आए सामने प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह अवैध उत्खनन कार्य छोटे राजा गुर्जर, महेंद्र गुर्जर (पिता भरोसीलाल गुर्जर), धर्मेंद्र गुर्जर और देवेंद्र गुर्जर (पिता मदन सिंह गुर्जर) द्वारा किया जा रहा था। ये सभी ग्राम थरखेड़ा, तहसील नरवर के निवासी हैं। Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख जल्द होगी उत्खनित रेत की मात्रा का आकलन टीम ने बताया कि खनिज गड्ढों में पानी भरे होने के कारण रेत की सटीक मात्रा का आकलन नहीं हो सका है। जल्द ही स्थल पर दोबारा माप की जाएगी और फिर उत्खनित खनिज की मात्रा निर्धारित कर कलेक्टर न्यायालय में अर्थदंड की कार्रवाई शुरू की जाएगी। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
भोपाल में Deputy Collector Alka Singh के बंगले पर चोरी

Deputy Collector Alka Singh: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल चार इमली इलाके में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। Deputy Collector Alka Singh के सरकारी बंगले में चोरों ने सेंध लगाई और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों और महंगी घड़ियों पर हाथ साफ कर दिया। यह मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र का है, जिसने शहर की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। केरल से लौटने पर हुआ चोरी का खुलासा जानकारी के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह अपने पति के इलाज के लिए केरल गई हुई थीं और घर पर कोई नहीं था। उनकी गैरहाजिरी में चोरों ने बंगले का ताला तोड़कर घुसपैठ की। जब वे भोपाल लौटीं, तो उन्हें घर में बिखराव और जेवरात व नकदी गायब मिली। उन्होंने तुरंत हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख CCTV फुटेज से उम्मीद थाना प्रभारी के अनुसार, चोरों ने सावधानी से डिजिटल सबूत मिटा दिए, जिससे जांच मुश्किल हुई। पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन संदिग्धों की सूची तैयार की जा रही है। चार इमली में लगातार बढ़ रही हैं चोरियां चार इमली क्षेत्र कभी ‘चोर इमली’ के नाम से कुख्यात था। अब यह भोपाल का सबसे VIP और सुरक्षित इलाका माना जाता है, जहां IAS, IPS, कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं। फिर भी, यह कोई पहली वारदात नहीं है। अगस्त 2024 में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के बंगले से नकदी और जेवर चोरी हुए थे। इससे पहले अरेरा कॉलोनी और चार इमली में भी चोरी की घटनाएं हुईं। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान सुरक्षा पर उठे सवाल VIP जोन होने के बावजूद इस इलाके में CCTV और गार्ड की कमी स्पष्ट दिखाई दे रही है। अलका सिंह के बंगले पर भी कोई निजी सुरक्षा नहीं थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इस स्तर के अफसर के घर पर चोरी हो सकती है, तो साधारण नागरिक कितने सुरक्षित हैं, यह बड़ा सवाल है। पुलिस ने दावा किया है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। लेकिन यह घटना राज्य सरकार के ‘सुरक्षित मध्यप्रदेश’ अभियान पर भी सवालिया निशान लगा रही है। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
Gwalior News: गलत निकला ग्वालियर पुलिस का शक, बोलेरो सवार ने ही मारी थी गोली

Gwalior News: ग्वालियर में ऑटो चालक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले हुई इस वारदात में पुलिस को पहले ऑटो चालक पर ही शक था, लेकिन फोरेंसिक जांच में सच्चाई सामने आ गई। बोलेरो सवार ने ब्रेक लगने पर की मारपीट सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि हरिहर नगर निवासी रघुनंदन शर्मा सोमवार रात अपना ऑटो लेकर मुरैना बानमोर से पुरानी छावनी आ रहे थे। रास्ते में नंगा नाला रोड पर अचानक मवेशी सामने आ जाने पर उन्होंने ब्रेक लगाया, जिससे पीछे आ रही बोलेरो गाड़ी टकरा गई। इसके बाद बोलेरो में सवार दो युवक उतरे और ऑटो चालक से झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ने पर उन्होंने चालक को झाड़ियों में ले जाकर गोली मार दी, जो उसके पैर में लगी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख पुलिस को पहले था ऑटो चालक पर शक वारदात के बाद पुलिस को लगा कि ऑटो चालक ने बोलेरो सवारों को फंसाने के लिए खुद को गोली मारी है। लेकिन जब फोरेंसिक एक्सपर्ट ने उसका हैंड स्वैब टेस्ट किया, तो गन पाउडर के निशान नहीं मिले। इससे स्पष्ट हुआ कि गोली बोलेरो सवारों ने ही चलाई थी। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान CCTV से पकड़ी गई बोलेरो पुलिस ने इलाके के CCTV कैमरे खंगाले, जिससे बोलेरो का नंबर मिला। नंबर के आधार पर टीम राजस्थान के बसेड़ी पहुंची और आरोपी श्रीकांत पुरी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। सीएसपी नागेन्द्र सिंह ने बताया, “ऑटो चालक पर गोली चलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है और बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान