Chambalkichugli.com

Delhi Blast MP Link: महू से जुड़ा दिल्ली धमाके का कनेक्शन, जानिए पूरा मामला

Delhi Blast MP Connection

Delhi Blast MP Connection: दिल्ली धमाके के आरोपियों के तार अब मध्यप्रदेश के महू से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी, जहां ब्लास्ट के मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी और मुजम्मिल शकील पढ़ाते थे, उसका चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी मूल रूप से महू का रहने वाला है। अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े दोनों आरोपी जांच में सामने आया कि उमर नबी और मुजम्मिल शकील अल-फलाह यूनिवर्सिटी में क्रमशः प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर थे। यह यूनिवर्सिटी अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित है, जिसकी स्थापना महू निवासी जवाद अहमद सिद्दीकी ने की थी। फरीदाबाद में इस यूनिवर्सिटी की शुरुआत एक इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में हुई थी, जो अब पूर्ण विश्वविद्यालय बन चुकी है। Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख इन्वेस्टमेंट कंपनी से यूनिवर्सिटी तक का सफर जांच के अनुसार, जवाद ने पहले “अल-फलाह इन्वेस्टमेंट कंपनी” के नाम से कारोबार शुरू किया था। लोगों को मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया गया। साल 2001 में कंपनी में आर्थिक गड़बड़ी सामने आने के बाद जवाद परिवार समेत दिल्ली भाग गया और वहीं इस यूनिवर्सिटी की नींव रखी। महू का घर बंद मिला महू के एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि जवाद और उसके परिवार के पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जवाद का परिवार करीब 25 साल पहले महू के कायस्थ मोहल्ले में रहता था। पिता मोहम्मद हम्माद सिद्दीकी शहर के काजी रह चुके हैं। वर्तमान में जवाद के महू वाले घर में कोई नहीं रहता, मुख्य गेट पर ताला लगा मिला है। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान स्थानीय पुलिस जांच में जुटी आईजी अनुराग सिंह (ग्रामीण) ने बताया कि पुलिस को इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। संबंधित रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं और जवाद के पुराने संपर्कों की जांच की जा रही है। महू स्थित चार मंजिला मकान, जिसे स्थानीय लोग “मौलाना की बिल्डिंग” के नाम से जानते हैं, जवाद के पिता हम्माद के नाम पर है। उनकी 1995 में मृत्यु हो चुकी है। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

Ladli Bahna Yojana लाभार्थियों के लिए खुशखबरी

Ladli Bahna Yojana

Ladli Bahna Yojana: मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सिवनी जिले में लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹1,500 की नवीनतम किस्त ट्रांसफर करेंगे। इस योजना के तहत अब तक महिलाओं को ₹1,250 प्रति माह मिल रहे थे, लेकिन हाल ही में राज्य कैबिनेट ने ₹250 की वृद्धि को मंजूरी दी है। 1.27 करोड़ महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ राज्य सरकार के अनुसार, इस बार कुल ₹1,587 करोड़ की राशि 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में हस्तांतरित की जाएगी। यह भुगतान सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किया जाएगा, ताकि लाभार्थियों तक राशि सुरक्षित और पारदर्शी रूप से पहुँचे। सीएम मोहन यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा — “प्रदेश की बहनों से लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने का वादा किया था, आज उसे पूरा करने का दिन है। मुझे प्रसन्नता है कि जिला सिवनी से प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में ₹1,500 अंतरित करूंगा।” Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख योजना की शुरुआत लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। शुरू से अब तक राज्य सरकार 29 किश्तों में ₹44,900 करोड़ से अधिक की राशि लाभार्थियों को दे चुकी है। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान राज्य के खजाने पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ योजना की राशि ₹1,500 करने से सरकार का मासिक खर्च ₹1,905 करोड़ और वार्षिक खर्च ₹22,860 करोड़ तक पहुँच जाएगा। साथ ही, राज्य के खजाने पर ₹3,810 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा, लेकिन सरकार का कहना है कि महिला सशक्तिकरण के लिए यह निवेश जरूरी है। महिलाओं के लिए बनी मिसाल लाड़ली बहना योजना ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा सहारा दिया है। योजना से मिलने वाली राशि से महिलाएं अपने परिवार और बच्चों की जरूरतें पूरी कर पा रही हैं। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान    

Ashoknagar News: अस्पताल में अनैतिक कृत्य करने वाले गिरफ्तार

Ashoknagar News

Ashoknagar News: अशोकनगर जिला अस्पताल परिसर में सार्वजनिक स्थान पर अनैतिक कृत्य करने के आरोप में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपने कृत्य को स्वीकार किया। साली के साथ था युवक जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहा युवक अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार से मिलने आया था। वहीं, उसके साथ दिख रही युवती उसकी साली थी। दोनों ने गार्डन एरिया में अनुचित हरकत की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख अस्पताल गेट पर दिखे दंपती दूसरे वीडियो में अस्पताल के गेट के पास दिख रहे लोग पति-पत्नी थे। सार्वजनिक स्थान पर अनैतिक कृत्य करने के चलते पुलिस ने इन पर भी FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो बनाने और वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी FIR दर्ज की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान वायरल वीडियो के पीछे की साजिश की भी जांच एसपी ने बताया कि एक वीडियो 7 नवंबर का है जबकि दूसरा पहले का है। दोनों वीडियो कुछ दिन बाद वायरल किए गए। अब यह जांच की जाएगी कि वीडियो बनाने और फैलाने वालों का मकसद क्या था। इसके साथ ही, जिन्होंने घटना को देखा और रोकने का प्रयास नहीं किया, उन पर भी कार्रवाई हो सकती है। ब्लैकमेलिंग एंगल की भी जांच पुलिस को शक है कि मामला ब्लैकमेलिंग से भी जुड़ा हो सकता है। इसलिए वीडियो सर्कुलेट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

Delhi blast के बाद ग्वालियर में हाई अलर्ट, कलेक्टर-एसपी खुद सड़कों पर उतरे

Delhi Red Fort Blast

Delhi blast: दिल्ली के लाल किला इलाके में सोमवार रात कार ब्लास्ट में आठ लोगों की मौत और 20 से ज्यादा घायल होने के बाद ग्वालियर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। एयरफोर्स स्टेशन, बीएसएफ सेंटर और डीआरडीई जैसे संस्थानों की मौजूदगी के कारण ग्वालियर को अति संवेदनशील शहर माना जाता है। इसी वजह से धमाके की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन एक्शन में आ गए। देर रात तक एयरफोर्स स्टेशन, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल और बाजारों में सुरक्षा जांच अभियान चला। Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख सड़कों पर उतरे अफसर ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह खुद सड़कों पर उतरे और पुलिस टीमों को सभी प्रमुख स्थानों पर सघन जांच के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, महाराज बाड़ा और अन्य मुख्य स्थानों पर देर रात तक वाहनों और लोगों की जांच की जाती रही (Delhi blast)। संवेदनशील ठिकानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एयरफोर्स स्टेशन, बीएसएफ सेंटर और डीआरडीई जैसे रणनीतिक ठिकानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती और बढ़ा दी गई। पुलिस ने कहा कि इन इलाकों में 24 घंटे गश्त जारी रहेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी (Delhi blast)। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर कड़ी निगरानी दिल्ली से आने-जाने वाली ट्रेनों और बसों पर सघन जांच की जा रही है। यात्रियों के बैग, लगेज और पहचान पत्रों की जांच की जा रही है। बस स्टैंड पर भी वाहनों की तलाशी और यात्रियों से पूछताछ की गई(Delhi blast)। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान बाजारों और मुरार इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन मुरार, महाराज बाड़ा, गोल पारी और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस और प्रशासन की टीमें रातभर सर्चिंग करती रहीं। मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बारादरी चौराहा और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की जांच कराई (Delhi blast)। होटल और गेस्ट हाउसों में जांच कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर पुलिस ने सभी होटलों, रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउसों में जांच की। संदिग्ध लोगों की जानकारी ली गई। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी है। पुलिस बल को अतिरिक्त गश्त के लिए लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन हर आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है(Delhi blast)। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख

Datia News

Datia News: दतिया के इंदरगढ़ कस्बे में भांडेर रोड स्थित बलराम कॉलोनी में मंगलवार दोपहर अचानक एक मकान की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। बताया गया कि आग लगने का कारण फ्रिज में हुआ शॉर्ट सर्किट था। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घर का सारा सामान आग की लपटों में जलकर राख हो गया। फ्रिज से शुरू हुई आग मकान मालिक बाबू खान पिता रमजानी खान (50) का कहना है कि तीसरी मंजिल पर रखे फ्रिज में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। देखते ही देखते आग फैल गई और भूसा, गट्टे व खाने-पीने का सामान लपटों की चपेट में आ गया। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान परिवार ने संभाली जान जैसे ही धुआं फैलना शुरू हुआ, नीचे की मंजिल पर रह रहे परिवार के सदस्य तुरंत बाहर निकल आए। इससे बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि घर का कीमती सामान आग में जल गया। घटना की सूचना मिलते ही इंदरगढ़ पुलिस, तहसीलदार दीपक यादव और नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सभी ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger दमकल और मोटर पंप से चला रेस्क्यू ऑपरेशन बाल्टियों, मोटर पंप और दमकल की सहायता से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रशासन ने राहत कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी। बिजली उपकरणों की सुरक्षा पर उठे सवाल अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और घटना के कारणों की जांच शुरू की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस हादसे ने इलाके में बिजली उपकरणों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर चिंता बढ़ा दी है (Datia News)। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

Gwalior News: हॉस्टल की बिल्डिंग से गिरे MBBS स्टूडेंट की मौत

MBBS स्टूडेंट की मौत

Gwalior News: ग्वालियर के रविशंकर हॉस्टल में फर्स्ट फ्लोर से संदिग्ध हालात में गिरकर एक 21 वर्षीय मेडिकल स्टूडेंट की मौत हो गई। घटना के समय मेडिकल स्टूडेंट का रूम पार्टनर अंदर था और यह नीचे ग्राउंड फ्लोर पर जा गिरा और उसे पता भी नहीं लगा। नीचे ड्यूटी पर तैनात गार्ड्स ने आवाज सुनी तो वह पोर्च की तरफ पहुंचे। तत्काल वार्डन व अन्य स्टूडेंट को सूचना दी। घायल मेडिकल स्टूडेंट को सोमवार रात 10 बजे जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसने इंटरनल इंजरी के चलते रात 12.55 बजे दम तोड़ दिया (Gwalior News)। जबकि मेडिकल स्टूडेंट की बहन ने सवाल उठाए हैं कि जब वह ऊपर से गिरा तो खून क्यों नहीं निकला। घटना मेडिकल कॉलेज के रविशंकर हॉस्टल में सोमवार रात की है। मृतक MBBS स्टूडेंट अभी एक महीने पहले ही ग्वालियर आया था। वह मूल रूप से बैतूल का रहने वाला है। पुलिस ने परिजन को सूचना दे दी है और वह ग्वालियर पहुंच गए हैं। पुलिस रैगिंग के एंगल पर भी मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी कहीं से कोई पुष्टि नहीं है। झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव का कहना है कि एक मेडिकल स्टूडेंट की मौत हुई है। उसको ऊंचाई से गिरना बता रहे हैं। हम हर एंगल पर मामले की जांच कर रहे हैं। अभी कहा नहीं जा सकता है कि यह खुदकुशी है या हादसा। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान गार्ड्स ने गिरने की आवाज सुनकर दी सूचना बैतूल के रानीपुर निवासी यशराज उइके पुत्र पंचम उइके (21) ने इसी साल नीट का एग्जाम क्लियर किया था। उसे ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिला था। दीपावली के बाद वह 20 दिन पहले ही ग्वालियर आया था। वह MBBS फर्स्ट प्रॉब (फर्स्ट सेमेस्टर) का स्टूडेंट था(Gwalior News)। उसका रूम पार्टनर गुना निवासी प्रवीण सहरिया है। सोमवार रात करीब पौने दस बजे प्रवीण अपने रूम में था और यशराज बाहर ओपन एरिया में था। तभी अचानक वह संदिग्ध हालात में फर्स्ट फ्लोर से नीचे गिर गया। नीचे जब आवाज आई तो ड्यूटी पर तैनात गार्ड्स दौड़कर पहुंचे और वार्डन को सूचना दी। रात 10 बजे पहुंचाया गया अस्पताल घटना के बाद हॉस्टल के दोस्त और स्टाफ यशराज को लेकर जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन उसे कहीं भी ऊपरी चोट नहीं थी। इंटरनल इंजरी के कारण रात 12.45 बजे उसकी मौत हो गई (Gwalior News)। Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger रूम पार्टनर को नहीं चला कुछ पता झांसी रोड थाना पुलिस ने रूम पार्टनर प्रवीण सहरिया से पूछताछ की। उसका कहना है कि वह कमरे के अंदर था और यशराज बाहर था, इसलिए उसे कुछ पता नहीं चला। पुलिस उससे विस्तृत पूछताछ कर रही है। मृतक की बहन सुषमा मुरैना से ग्वालियर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उनका भाई खुदकुशी नहीं कर सकता। यह मामला संदिग्ध है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वह ऊंचाई से गिरा था तो खून क्यों नहीं निकला। सुषमा खुद नर्स हैं और उन्होंने कहा कि चोट लगने पर खून निकलना स्वाभाविक है(Gwalior News)। रैगिंग की आशंका पुलिस को हॉस्टल से जानकारी मिली है कि छात्र रैगिंग का शिकार हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। रूम पार्टनर और अन्य छात्र रैगिंग से इंकार कर रहे हैं। छात्र का मोबाइल छत पर मिला है, जबकि उसका रूम अभी आधिकारिक रूप से अलॉट नहीं हुआ था (Gwalior News)। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

Ram Temple Controversy : दिग्विजय सिंह 27 नवंबर को इंदौर हाई कोर्ट में रखेंगे अपना पक्ष

Ram Temple Controversy

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर राम मंदिर चंदा अभियान को लेकर चर्चा में हैं। साल 2021 में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा संग्रह के दौरान हुई कथित सांप्रदायिक घटनाओं पर उन्होंने इंदौर हाई कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की थी। अब इस मामले की सुनवाई दोबारा शुरू होने जा रही है। 27 नवंबर को कोर्ट में पेश होंगे दिग्विजय सिंह सोमवार को हुई सुनवाई में याचिकाकर्ता के वकील रविंद्र छाबड़ा ने कोर्ट को बताया कि दिग्विजय सिंह स्वयं कुछ अहम तथ्य रखना चाहते हैं। इस पर हाई कोर्ट ने उन्हें 27 नवंबर 2025 को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने की अनुमति दी। पिछली सुनवाई में वे कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन बात रखने का अवसर नहीं मिला था। अब इस तारीख को लेकर राजनीतिक हलकों में उत्सुकता है कि वे कौन-से नए तथ्य पेश करेंगे। 2021 की याचिका में लगाए थे गंभीर आरोप दिग्विजय सिंह ने 2021 में दायर याचिका में कहा था कि राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए गए चंदा अभियान के दौरान कई जिलों (इंदौर, उज्जैन और मंदसौर) में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा और हिंसा हुई। उन्होंने आरोप लगाया था कि मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया गया, जबकि इंटेलिजेंस एजेंसियों के पास पहले से ऐसे इनपुट मौजूद थे। बावजूद इसके सरकार ने रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान चंदा अभियान पर पारदर्शिता की मांग याचिका में यह भी कहा गया था कि चंदा संग्रह पूरी तरह स्वैच्छिक होना चाहिए और किसी पर दबाव नहीं डाला जाए। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद से पुराने चंदे का हिसाब-किताब सार्वजनिक करने की मांग की थी। सिंह ने 2021 में राम मंदिर ट्रस्ट को 1 लाख 11 हजार 111 रुपये का चेक भेजा था, साथ ही एक पत्र में अपील की थी कि चंदा अभियान में भड़काऊ नारे या हथियारों का प्रदर्शन न हो। दिग्विजय सिंह ने कई बार कहा है कि वह राम भक्त हैं और मंदिर निर्माण के समर्थक हैं, लेकिन उनका मानना है कि यह काम सौहार्द और सामाजिक एकता के साथ होना चाहिए। Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger उन्होंने कहा था, “राम मंदिर सभी का है और इसका निर्माण सामाजिक सद्भाव बनाए रखते हुए होना चाहिए।” दिग्विजय के घर में 400 साल पुराना राम मंदिर भी मौजूद है। यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के उन कुछ नेताओं में शामिल हैं, जो राम मंदिर मुद्दे पर खुलकर बोलते हैं। विपक्ष इसे सांप्रदायिक सद्भाव का मुद्दा बता रहा है, जबकि सत्ताधारी पक्ष कहता है कि चंदा अभियान पूरी तरह स्वैच्छिक था। अब सबकी निगाहें 27 नवंबर की सुनवाई पर टिकी हैं, जब दिग्विजय कोर्ट में अपने नए तथ्य रखेंगे। Read More: मुरैना नगर पालिका में झाड़ू लगाने को लेकर विवाद  

Morena News: मुरैना नगर पालिका में झाड़ू लगाने को लेकर विवाद

Morena News

Morena News: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय के अंदर झाड़ू लगाने को लेकर दो कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। स्टोर इंचार्ज और टाइमकीपर में हुई मारपीट जानकारी के अनुसार, नगर पालिका में पदस्थ स्टोर इंचार्ज अजय और टाइमकीपर कैलाश सिंह कुशवाहा के बीच सफाई कार्य को लेकर विवाद हुआ। झाड़ू लगाने के निर्देश को लेकर शुरू हुई बातचीत अचानक गर्मा गई और स्टोर इंचार्ज ने टाइमकीपर के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया (Morena News)। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान टाइमकीपरअस्पताल में भर्ती थप्पड़ लगने के बाद टाइमकीपर कैलाश सिंह को चेहरे और मुंह पर हल्की चोट आई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। थाना प्रभारी बृजेंद्र सेंगर ने बताया कि यह झाड़ू लगाने को लेकर हुई कहासुनी का मामला है। स्टोर इंचार्ज द्वारा थप्पड़ मारे जाने की पुष्टि की गई है। पुलिस ने साधारण धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है (Morena News) Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger कार्यालय में बढ़ी अनुशासन की चिंता इस घटना के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों में अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कार्यालय में कर्मचारियों के बीच झगड़ा होना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। अधिकारी अब मामले की विभागीय जांच की तैयारी कर रहे हैं (Morena News) Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger    

Ashoknagar News: युवक-युवती कर रहे थे अनैतिक कृत्य, पुलिस ने लिया एक्शन

Ashoknagar News

Ashoknagar News: अशोकनगर जिला अस्पताल में आपत्तिजनक अवस्था में युवक-युवती के दो वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इन वीडियो के आधार पर अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर कोतवाली थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक वीडियो अस्पताल के गार्डन का है, जबकि दूसरा गेट के पास का है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल परिसर में वायरल हुए वीडियो घटनाएं जिला अस्पताल परिसर के भीतर की बताई जा रही हैं। एक वीडियो अस्पताल के बीच स्थित गार्डन का है, जबकि दूसरा गेट के पास का बताया जा रहा है। दोनों वीडियो में अज्ञात युवक-युवती को अनुचित गतिविधियों में लिप्त देखा गया है (Ashoknagar News)। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान सोमवार को वायरल दोनों वीडियो 7 नवंबर के बताए जा रहे हैं। इनमें से एक दिन के समय का है और दूसरा रात का। ये वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया (Ashoknagar News)। Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger प्रबंधन ने दर्ज कराई शिकायत वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और कोतवाली थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की घटनाएं अस्पताल की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं (Ashoknagar News)। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन से मिले सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। फिलहाल फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा पर उठे सवाल इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि अस्पताल जैसी जगह पर ऐसी गतिविधियां होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों ने परिसर में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

Kranti Gaur

महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की सदस्य मध्यप्रदेश की क्रिकेटर क्रांति गौर ( Kranti Gaur) को भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम ने एक बड़ा ऐलान करते हुए क्रांति के पिता मुन्ना लाल गौर की नौकरी बहाल करने का आश्वासन दिया। क्रांति गौर ( Kranti Gaur) ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट चटकाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उनके प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार आपके पिता के मामले में पूरी तरह संवेदनशील है। मौजूदा नियमों के तहत नौकरी बहाली पर विचार किया जाएगा।” Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी 2012 में हुए थे सस्पेंड क्रांति के पिता को वर्ष 2012 में चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई एक घटना के बाद पुलिस कांस्टेबल पद से निलंबित कर दिया गया था। तब से परिवार आर्थिक संकट में था। क्रांति ( Kranti Gaur) के भाई बस कंडक्टर के रूप में नौकरी कर परिवार का गुजारा करते रहे, जबकि क्रांति ने तमाम मुश्किलों के बावजूद क्रिकेट में अपना करियर बनाया। क्रांति की मां नीलम सिंह गौर ने कहा कि बेटी ने परिवार का नाम रोशन किया है। बड़ी बहन रोशनी सिंह गौर ने बताया कि क्रांति का लोग मजाक उड़ाते थे क्योंकि वह लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थी, लेकिन उसने हार नहीं मानी। एक लोकल टूर्नामेंट में जब उसे ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, तब से उसकी किस्मत ने करवट ली। Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger कोच ने बताई सफलता की कहानी क्रांति ( Kranti Gaur) के कोच राजीव बिरथारे, जो अब छतरपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी हैं, ने कहा कि “क्रांति ने हमेशा फिटनेस और अनुशासन पर ध्यान दिया। उसने मीठा खाना छोड़ दिया, चोटों के बावजूद मैदान पर डटी रही और हर बार और मजबूत होकर लौटी।” CM ने की नई घोषणाएं सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर को जबलपुर में बिरसा मुंडा जयंती समारोह के दौरान क्रांति( Kranti Gaur) को राज्यस्तरीय सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा, क्रांति के होम डिस्ट्रिक्ट में नया क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा भी की गई। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान