अंबाह कचरा प्लांट में लगी भीषण आग, महीनों से बंद था प्लांट..

मुरैना। नगर पालिका अंबाह के किला बस्ती स्थित प्राचीन तालाब के पास बने Ambah Garbage Plant Fire में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। यह कचरा निस्तारण प्लांट कई महीनों से बंद पड़ा था, जिसके कारण यहां बड़ी मात्रा में सूखा कचरा जमा हो गया था। अचानक लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। स्थानीय लोगों ने लपटें उठती देख तुरंत कांग्रेस पार्षद रचना सोनू तोमर को सूचना दी। उनके कहने पर दमकल को बुलाया गया और दो फायर ब्रिगेड की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग पूरी तरह बुझने के बाद भी धुआं और जलने की गंध देर रात तक फैलती रही। READ MORE: कमलनाथ बोले – कांग्रेस को बचाना है तो सबको साथ आना होगा गैस बना आग का कारण जानकारी के मुताबिक, Ambah Garbage Plant Fire के बाद पता चला कि लंबे समय से प्लांट बंद रहने के कारण सूखा कचरा सड़ गया था, जिससे गैस बन गई थी। यही गैस आग फैलने का बड़ा कारण बनी। रात के अंधेरे में आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए। दमकलों ने घंटों की मशक्कत से बुझाई आग कचरे की मात्रा अधिक होने के कारण आग बार-बार सुलग रही थी। दो दमकलों की टीम लगातार पानी डालती रही, ताकि आग पूरी तरह बुझ सके। टीम को कचरे के धंसने और आग के दोबारा भड़कने की चुनौती का भी सामना करना पड़ा। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी लापरवाही का लगाया आरोप कांग्रेस पार्षद रचना सोनू तोमर ने (Ambah Garbage Plant Fire) के बाद नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कचरा निस्तारण प्लांट लंबे समय से बंद है और कई बार अधिकारियों को इस पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि यहां भाजपा के कब्जे वाली नगर पालिका ने समय पर कोई कदम नहीं उठाया, जिसके कारण आग जैसी स्थिति बनी। पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन अब भी नहीं चेता, तो इस तरह की घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। मुरैना के अंबाह में स्थित कचरा निस्तारण प्लांट (Ambah Garbage Plant Fire) में भीषण आग लग गई। महीनों से बंद पड़े प्लांट में जमा सूखे कचरे और गैस से आग फैल गई। दो दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। Read More : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा तैयारी होगी आसान, जानिए कैसे
Pachmarhi Congress Meeting: कमलनाथ बोले – कांग्रेस को बचाना है तो सबको साथ आना होगा

पचमढ़ी। मध्यप्रदेश के पचमढ़ी (Pachmarhi Congress Meeting) में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी प्रमुखों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ (Former CM Kamal Nath) ने शुक्रवार को वर्चुअल रूप से हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मज़बूत बनाने के लिए सभी को एक साथ आना होगा। कमलनाथ ने कहा, “मैंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस की सेवा में समर्पित किया है और अपनी अंतिम सांस तक पार्टी के लिए समर्पित रहूंगा। हमें व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर संगठन की मजबूती के लिए हाथ मिलाना होगा।” Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी पूर्व मुख्यमंत्री ने Pachmarhi Congress Meeting के दौरान कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस ने 2023 का विधानसभा चुनाव जीता था, लेकिन उसे षड्यंत्र के तहत हराया गया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करेंगे और पार्टी को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा देंगे। Read More : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा तैयारी होगी आसान, जानिए कैसे कमलनाथ ने कहा, “हर कोई मुझसे आशीर्वाद मांग रहा है, लेकिन मैं चाहता हूँ कि हम सब मिलकर अपने काम को आशीर्वाद दें। कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करना ही हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है। जहाँ भी मेरी ज़रूरत होगी, मैं अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाऊँगा।” इस Pachmarhi Congress Meeting में प्रदेश भर से कांग्रेस पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना और कार्यकर्ताओं में एकता और अनुशासन की भावना पैदा करना था। कमलनाथ ने कहा कि यह समय आत्ममंथन और एकजुटता का है। कांग्रेस की विचारधारा देश की आत्मा है और इसे बचाने के लिए हर कार्यकर्ता को अपना योगदान देना होगा। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
AIIMS Bhopal में बनेगा MP का पहला सेंट्रलाइज्ड कैंसर ब्लॉक, 2026 से शुरू होगा इलाज

भोपाल। मध्यप्रदेश में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। AIIMS Bhopal Cancer Block 2026 तक तैयार होने जा रहा है। यह एम्स भोपाल में बनाया जा रहा प्रदेश का पहला सेंट्रलाइज्ड कैंसर ब्लॉक होगा, जिसमें मरीजों को जांच से लेकर इलाज तक की सभी सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। कैंसर मरीजों को मिलेगी ये सुविधाएं अभी तक एम्स में कैंसर मरीजों को इलाज के लिए अलग-अलग विभागों में भटकना पड़ता था। इस AIIMS Bhopal Cancer Block के शुरू होने के बाद कीमोथेरेपी, सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी, टारगेट थेरेपी, मेंटल हेल्थ काउंसलिंग और स्टेम सेल ट्रीटमेंट जैसी सभी सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध होंगी। Read More : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा तैयारी होगी आसान, जानिए कैसे स्मार्ट स्क्रीनिंग सिस्टम हो रहा तैयार फिलहाल एम्स भोपाल में सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांच के लिए 6 माह से एक साल तक की लंबी वेटिंग है। इस परेशानी से मरीजों को बचाने के लिए AIIMS Bhopal Cancer Block में स्मार्ट स्क्रीनिंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है। यहां मरीजों की स्थिति के अनुसार जांच और इलाज की प्राथमिकता तय की जाएगी। गंभीर मरीजों के लिए ‘प्रेफरेंस सिस्टम’ बनाया जाएगा, जिससे उनकी स्थिति के आधार पर तत्काल इलाज संभव होगा। वहीं, जिन मरीजों में कैंसर की आशंका होगी, उन्हें आगे जांच के लिए संबंधित विभागों में भेजा जाएगा। एम्स के आंकड़ों के अनुसार, हर साल करीब 36 हजार कैंसर मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिनमें 60% अन्य जिलों से आते हैं। सबसे ज्यादा मरीज आगर मालवा, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, सागर और रीवा जिलों से आते हैं। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी कार्यकारी निदेशक ने दी अहम जानकारी एम्स भोपाल के कार्यकारी निदेशक डॉ. माधवानंद कर ने बताया कि (AIIMS Bhopal Cancer Block) कैंसर इलाज की दिशा बदल देगा। इस ब्लॉक में न सिर्फ आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी बल्कि रिसर्च और क्लिनिकल ट्रायल्स पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि शुरुआती चरण में ही सटीक इलाज शुरू किया जा सके। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
MP Board 2026: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा तैयारी होगी आसान, जानिए कैसे

MP Board 2026 : परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की मदद के लिए नई पहल शुरू की है। विभाग अब छात्रों के लिए विषयवार संक्षिप्त नोट्स तैयार कर रहा है, जिन्हें ‘वन-लाइनर और माइंड मैपिंग’ नाम दिया गया है। ये नोट्स लगभग 60 से 70 पृष्ठों के होंगे और परीक्षा की तैयारी को आसान बनाएंगे। वीडियो से बढ़ेगी तैयारी की रफ्तार विभाग ने बताया कि ये नोट्स स्कूल प्रधानाचार्यों को ईमेल के माध्यम से सॉफ्ट कॉपी में भेजे जाएंगे। साथ ही छात्रों के लिए मुद्रित पुस्तिकाओं के रूप में भी उपलब्ध रहेंगे (MP Board 2026 )। ये ‘वन-लाइनर नोट्स’ छात्रों को परीक्षा से पहले महत्वपूर्ण टॉपिक्स का रिवीजन करने में मदद करेंगे। इसके अलावा, MP Board 2026 के तहत अध्याय-वार वीडियो लेक्चर भी तैयार किए गए हैं। ये वीडियो स्कूलों में भेजे जा चुके हैं, ताकि शिक्षक छात्रों को बेहतर तरीके से गाइड कर सकें। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी शिक्षा विशेषज्ञों की चिंता भी आई सामने हालांकि कुछ शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस पद्धति से छात्रों को परीक्षा पास करने में मदद तो मिल सकती है, लेकिन इससे उनकी विषयों पर गहरी समझ प्रभावित हो सकती है(MP Board 2026)। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान पासिंग प्रतिशत में सुधार पिछले वर्ष कक्षा 10 का परिणाम 76.42% और कक्षा 12 का 74.48% रहा था। इस बार विभाग का लक्ष्य इन परिणामों में सुधार करना है। ‘बेस्ट ऑफ फाइव’ नीति खत्म होने के बाद ( MP Board 2026 ) में छात्रों को परीक्षा में सफल बनाने के लिए इस तरह की पहलें की जा रही हैं। क्या होगा वन-लाइनर नोट्स में खास? विषय विशेषज्ञों की टीम ने प्रत्येक अध्याय से 30 से 35 महत्वपूर्ण बिंदु चुने हैं। विभाग का मानना है कि पूरा पाठ पढ़ने के बाद इन पॉइंट्स को बार-बार दोहराने से छात्रों की याददाश्त मजबूत होगी (MP Board 2026)। कक्षा 10 के लिए अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषयों पर आधारित वीडियो तैयार किए गए हैं, जिन्हें स्कूलों में उपलब्ध कराया गया है। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें
श्योपुर में कागज पर परोसा गया Mid Day Meal, लापरवाही पर टेंडर रद्द

Sheopur News: श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र में Mid Day Meal योजना में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। हुल्लपुर माध्यमिक शाला में बच्चों को थाली के बजाय पुराने रद्दी कागजों पर मिड-डे मील परोसा गया। यह अमानवीय मामला 4 नवंबर को सामने आया, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। मामले के सामने आने के बाद (Mid Day Meal) से जुड़े अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया ।दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद विजयपुर एसडीएम ने संबंधित स्व-सहायता समूह का टेंडर रद्द कर दिया, जो स्कूल में भोजन वितरण की जिम्मेदारी संभाल रहा था। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी स्कूल प्रभारी पर गिरी गाज जिला शिक्षा अधिकारी एमएल गर्ग ने स्कूल प्रभारी भोगीराम धाकड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जांच में पाया गया कि मिड-डे मील वितरण में भारी लापरवाही बरती गई थी। इसके अलावा बीआरसी और सीएसी को भी नोटिस जारी किए गए हैं। Mid Day Meal से जुड़ी इस लापरवाही ने जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया है। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान कलेक्टर ने दी चेतावनी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि “बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है। भविष्य में किसी भी स्तर पर इस प्रकार की अमानवीयता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ियों में Mid Day Meal व्यवस्था की नियमित जांच की जाए, ताकि बच्चों को स्वच्छ, पौष्टिक और सम्मानजनक भोजन मिल सके। प्रशासन हुआ सख्त अब जिले के सभी स्कूलों में Mid Day Meal वितरण की निगरानी बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग ने टीम गठित कर निरीक्षण के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें
Shivpuri Case: किराए के गोदाम में चल रहा था अवैध धंधा, प्रशासन ने सिखाया सबक

Shivpuri Fake Fertilizer Case: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बड़ौदी स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में चल रहे नकली खाद के गोदाम पर छापामार कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग की टीम ने 1200 कट्टे नकली डीएपी खाद के जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि इन खाद की कीमत करीब 16 लाख 20 हजार रुपये है। कार्रवाई के दौरान (Shivpuri Fake Fertilizer Case) के आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि प्रशासन ने गोदाम को सील कर दिया है। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी नकली खाद की शिकायत पर हुई कार्रवाई प्रशासन को जानकारी मिली थी कि शिवपुरी निवासी वीरेंद्र गुप्ता के गोदाम में नकली खाद तैयार की जा रही है। यह सूचना (Shivpuri Fake Fertilizer Case) से जुड़ी थी, जो भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के माध्यम से दी गई। सू चना के आधार पर गुरुवार देर शाम कृषि उप संचालक पान सिंह करौरिया, तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा, एसएडीओ संदीप रावत और सहायक संचालक कृषि किरण रावत ने टीम के साथ मौके पर छापा मारा। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान किराए पर लेकर बना रहे थे नकली खाद जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दीपक अग्रवाल और उसका साथी विकास उर्फ मोनू कदम ने यह गोदाम किराए पर लिया था। वे पिछले एक महीने से यहां डीएपी के नाम पर नकली खाद तैयार कर रहे थे। मौके पर मिले चौकीदार देवेंद्र रावत ने अधिकारियों को पूरी जानकारी दी। टीम ने तुरंत गोदाम से खाद जब्त कर पंचनामा बनाते हुए उसे सील कर दिया। इस (Shivpuri Fake Fertilizer Case) में अब फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। किसान संघ की शिकायत से खुला मामला भारतीय किसान संघ के संभागीय अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव ने बताया कि कुछ किसानों ने पिछले साल भी इन्हीं आरोपियों से खाद खरीदा था, जो नकली निकला। इस बार फिर जब किसानों ने खरीदा तो खाद की गुणवत्ता पर संदेह हुआ। इसके बाद (Shivpuri Fake Fertilizer Case) की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाई गई। किसान संघ के पदाधिकारी खुद प्रशासनिक टीम को गोदाम तक लेकर पहुंचे, जहां से यह पूरा गिरोह पकड़ा गया। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें
विश्व कप विजेता Kranti Gaur का भोपाल में भव्य स्वागत, CM मोहन यादव ने दिया बड़ा तोहफा

Kranti Gaur : विश्व कप जीतकर लौटी भारतीय महिला क्रिकेट टीम का भोपाल में शानदार स्वागत हुआ। इस ऐतिहासिक टीम में शामिल मध्य प्रदेश की बेटी और तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ (Kranti Gaur ) का स्वागत पूरे सम्मान और गर्व के साथ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं उन्हें सम्मानित किया। विश्व विजेता टीम का राजधानी में भव्य अभिनंदन भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Kranti Gaur ) ने 2025 का विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया। शुक्रवार को जैसे ही यह टीम भोपाल एयरपोर्ट पहुंची, ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी Kranti Gaur : संघर्ष से सफलता तक का सफर छतरपुर जिले के छोटे से गाँव घुवारा की रहने वाली तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ (Kranti Gaur ) ने कहा कि शुरुआत में लोग उनका मज़ाक उड़ाते थे, जब वे लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थीं। आज वही लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। उन्होंने कहा, “मेरे हौसले ने मुझे कभी हारने नहीं दिया, यही मेरी सबसे बड़ी जीत है।” मुख्यमंत्री ने दिया 1 करोड़ का इनाम मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने निवास पर विश्व विजेता टीम और विशेष रूप से क्रांति गौड़ (Kranti Gaur ) का सम्मान किया। उन्हें 1 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई। साथ ही सीएम ने उनके पिता की पुलिस विभाग में नौकरी बहाल करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रांति जैसी बेटियाँ पूरे प्रदेश का गौरव हैं। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान छतरपुर में बनेगा नया स्टेडियम मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि छतरपुर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए नया स्टेडियम बनाया जाएगा। वहीं, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जबलपुर में क्रांति गौड़ (Kranti Gaur ) का विशेष सम्मान किया जाएगा। क्रांति (Kranti Gaur ) के पिता मुन्ना सिंह पुलिस विभाग में कांस्टेबल थे, जिन्हें वर्षों पहले निलंबित किया गया था। परिवार आर्थिक तंगी में था, लेकिन अब इस सम्मान और इनाम से क्रांति के परिवार की स्थिति सुधरेगी। उनके भाई मजदूरी और बस कंडक्टर का काम करके घर चलाते थे, पर अब क्रांति की सफलता ने पूरे परिवार का मान बढ़ाया है। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें
बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी

Cheetah: कूनो नेशनल पार्क एक बार फिर नई चीतों की खेप का स्वागत करने की तैयारी में है। दिसंबर के अंत या जनवरी के पहले सप्ताह तक (Kuno National Park) के तहत 8 चीते भारत पहुंचेंगे। ये सभी चीते बोत्सवाना से लाए जाएंगे, जिन्हें फिलहाल वहां क्वारंटीन में रखा गया है। भारतीय वन्यजीव अधिकारी उनकी सेहत और पर्यावरण के अनुकूलता की निगरानी कर रहे हैं। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी जानकारी बोत्सवाना से आने वाले ये 8 चीते कूनो नेशनल पार्क में ही रहेंगे। बाद में इन्हें अन्य स्थलों पर स्थानांतरित करने पर फैसला होगा। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को बताया कि (Kuno National Park) योजना के तहत यह ट्रांसफर प्रक्रिया दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पूरी की जाएगी। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान चीतों की खेप जल्द भारत आने की संभावना इसी सप्ताह बोत्सवाना के अधिकारियों का एक दल कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) का दौरा करेगा। इस बीच दक्षिण अफ्रीका से भी 10 और चीतों को भारत लाने की तैयारी शुरू हो गई है। दक्षिण अफ्रीका का 5 सदस्यीय दल दो दिन कूनो नेशनल पार्क में रुककर चीतों की तीन साल की यात्रा की समीक्षा कर चुका है। दल में एडवोकेट एंथनी मिचेल, डिप्टी मिनिस्टर नरेंद्र सिंह के कैबिनेट लायजन केम चेट्टी, जीवविज्ञानी सैम फेरेरा, वैज्ञानिक ब्रेंट कवरडेल और वरिष्ठ वैज्ञानिक जीनेट्टा सेलियर शामिल थे। दल ने कूनो (Kuno National Park) में किए गए प्रबंधन और चीतों की स्थिति पर संतोष जताया। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें 12 चीते आ चुके हैं भारत कूनो नेशनल पार्क के सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि बोत्सवाना का दल भी कुछ दिनों में भारत पहुंचेगा। (Kuno National Park) प्रोजेक्ट को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति बन चुकी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 100 चीतों को लाने का समझौता हुआ था। अब तक 12 चीते भारत आ चुके हैं। हालांकि दूसरी खेप तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से विलंबित हुई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस प्रोजेक्ट के समन्वयक डॉ. विन्सेंट की मृत्यु के बाद बातचीत अटक गई थी, लेकिन अक्टूबर में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के बाद यह योजना फिर से पटरी पर लौट आई। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें
Ashoknagar News: दोस्त ही निकला कातिल, आखिर क्या है वजह?

Ashoknagar News: अशोकनगर जिले के मंदसौर मिल इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां गुरुवार देर रात एक युवक ने शराब के नशे में अपने ही दोस्त पर फरसे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी ने पीड़ित पर कई वार किए, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान मंदसौर मिल निवासी 23 वर्षीय विक्की पुत्र नरेश बाल्मीकि के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई लखन बालू ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे पड़ोस के एक लड़के ने सूचना दी कि विक्की पर गोलू मीना ने फरसे से हमला किया है। बताया गया कि दोनों दोस्त थे, लेकिन तीन दिन पहले उनके बीच किसी मामूली बात पर विवाद हुआ था, जिसके चलते यह (Ashoknagar News) हुई। READ MORE: Pachmarhi आ रहे हैं राहुल गांधी, जिला अध्यक्षों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा नशे में खुन्नस उतारी घटना की रात आरोपी गोलू मीना और मृतक विक्की दोनों शराब के नशे में थे। विक्की मोहल्ले में बैठकर शराब पी रहा था, तभी अचानक गोलू मीना वहां आया और पुराने विवाद की खुन्नस में फरसे से हमला कर दिया। (Ashoknagar News) वार इतने गंभीर थे कि विक्की का सिर फट गया। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान हत्या का केस दर्ज कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान ने बताया कि आरोपी ने कुछ दिन पहले हुए विवाद की खुन्नस में यह हमला किया। (Ashoknagar News) विक्की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी गोलू मीना के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इलाके में पहले भी हो चुकी हैं वारदातें मंदसौर मिल क्षेत्र में पहले भी हत्या और झगड़े की घटनाएं हो चुकी हैं। यहां बड़ी संख्या में बाहर से आकर लोग बसे हुए हैं, जिसके कारण आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं (Ashoknagar News) । READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें
Pachmarhi आ रहे हैं राहुल गांधी, जिला अध्यक्षों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा

Pachmarhi : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 8 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश के पचमढ़ी (Pachmarhi) पहुंच रहे हैं। इस (Rahul Gandhi visit Pachmarhi) का मुख्य उद्देश्य पार्टी के जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद स्थापित करना और प्रशिक्षण सत्र में भाग लेना है। मध्य प्रदेश कांग्रेस इस दौरे को कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह भरने की पहल के रूप में देख रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी का यह (Rahul Gandhi visit Pachmarhi) 2026 के निकाय चुनावों और 2028 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम है। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान राहुल गांधी (Rahul Gandhi visit Pachmarhi) का पूरा शेड्यूल: 8 नवंबर, दोपहर 2:30 बजे: भोपाल एयरपोर्ट पर आगमन। 3:00 बजे: हेलीकॉप्टर से पचमढ़ी (Pachmarhi) के लिए प्रस्थान। 3:35 बजे: मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक। 4:30 बजे: जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण सत्र में भागीदारी, जो लगभग तीन घंटे चलेगा। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें शाम के समय राहुल गांधी सभी जिला अध्यक्षों के साथ व्यक्तिगत (वन-टू-वन) चर्चा करेंगे। इसके बाद रात्रिभोज (डिनर) और रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है। यह (Rahul Gandhi visit Pachmarhi) पार्टी संगठन की रणनीति और नेतृत्व के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का अवसर माना जा रहा है। अगले दिन 9 नवंबर को सुबह 11:00 बजे राहुल गांधी रवि शंकर भवन, पचमढ़ी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे भोपाल से बिहार के लिए रवाना होंगे। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें