Bhind News: लहार में सचिव और पटवारी निलंबित, श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश

Bhind News: भिंड। लहार एसडीएम विजय सिंह यादव ने शनिवार को दबोह, आलमपुर और असवार क्षेत्र के छह गांवों में निरीक्षण किया। ग्रामीणों से सीधे संवाद के दौरान लापरवाही सामने आने पर तत्काल सख्त कदम उठाए गए। निरीक्षण में निर्वाचन कार्य, अतिक्रमण और स्कूल व्यवस्था से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ग्राम खुजा पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि सचिव वर्षा सविता लंबे समय से कार्यालय से अनुपस्थित रहती हैं और कार्यों की गड़बड़ी भी बढ़ती जा रही है। मौके पर सचिव मौजूद नहीं मिलीं। अतः एसडीएम ने जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे को जानकारी दी। सीईओ ने सचिव का निलंबन आदेश जारी किया। READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका इसके बाद टीम जलालपुरा पहुंची। पटवारी उमाशंकर नरवरिया कार्यालय से बिना सूचना गायब पाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि कामकाज अक्सर प्रभावित रहता है। एसडीएम ने मौके पर ही पटवारी को हटाकर तहसील में अटैच किया। जलालपुरा क्षेत्र में नया पटवारी सुभान खान पदस्थ किया गया। READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश श्मशान भूमि से हटेगा अतिक्रमण ग्रामवासियों ने श्मशान भूमि पर कब्जे की शिकायत रखी। एसडीएम ने जनपद सीईओ आकाश धुरवे, थाना प्रभारी असवार और ग्राम सरपंच को सात दिन के भीतर भूमि पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय जलालपुरा में पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। दो शिक्षक पढ़ाते मिले। विद्यार्थियों ने बताया कि मध्यान्ह भोजन रोजाना मिल रहा है। एसडीएम ने समूह संचालक को सख्त हिदायत दी कि भोजन मीनू के अनुसार स्वच्छ और समय पर उपलब्ध हो। READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका
Morena News: शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, सरपंच के बेटे की हरकत पर कार्रवाई

Morena News: मुरैना जिले के रिठौरा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान सरपंच के बेटे द्वारा की गई हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से कुर्सी पर बैठकर लगातार गोलियां दागीं। घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही पुलिस हरकत में आ गई। लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू वीडियो सामने आते ही रिठौरा थाना पुलिस ने बंदूक का लाइसेंस निलंबित करने का प्रस्ताव एसपी समीर सौरभ को भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका सरपंच का बेटा है आरोपी आरोपी युवक अरविंद गुर्जर बड़बारी पंचायत के सरपंच राजवीर गुर्जर का बेटा है। शुक्रवार शाम आयोजित शादी समारोह में अरविंद ने लाइसेंसी बंदूक से एक के बाद एक फायर किए। वीडियो में वह कुर्सी पर बैठकर बंदूक सामने तानकर लगातार गोलियां चलाता दिखाई दे रहा है। READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश समारोह में मचा हड़कंप लगातार फायरिंग से कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। कई उपस्थित लोगों ने दौड़कर अरविंद को रोकने की कोशिश की। बुजुर्गों और अन्य युवकों ने समझाकर हर्ष फायरिंग रुकवाई। पुलिस का बयान रिठौरा थाना प्रभारी संतोष बाबू गौतम ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद युवक की पहचान की गई। बंदूक सरपंच के नाम पर लाइसेंसधारी हथियार है। लाइसेंस निरस्त करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है, आगे की कार्रवाई एसपी कार्यालय से होगी। (Morena News) READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका
Gwalior News: ग्वालियर में 29.50 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार

Gwalior News: ग्वालियर में शराब कारोबारी के मुनीम से 29.50 लाख रुपए लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आखिरी आरोपी अजय गुर्जर को गिरफ्तार किया। वह कई महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। लगातार ठिकाने बदल रहा था। सूचना मिलने पर बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मुरैना जिले के बानमोर क्षेत्र में दबिश देकर उसे पकड़ा। READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका एक लाख रुपए बरामद पुलिस ने अजय के पास से एक लाख रुपए बरामद किए हैं। उससे लूट के बचे हुए पैसे और गैंग की गतिविधियों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आर्थिक संकट के कारण अजय बानमोर में अपने ठिकाने पर छिपकर रहने आया था, तभी सूचना पर उसे पकड़ लिया गया। इस वारदात में शामिल छह बदमाश पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। इनके कब्जे से 28 लाख 85 हजार 500 रुपए, 16 हजार रुपए का मोबाइल फोन, TVS अपाचे मोटरसाइकिल और टोयोटा ग्लैंजा कार जब्त की जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि लूट गैंग ग्वालियर और मुरैना जिले के युवाओं का गठजोड़ था। READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश कट्टे की नोक पर की थी लूट 6 अगस्त को बहोड़ापुर के कोटेश्वर मंदिर रोड पर शराब कारोबारी लक्ष्मीनारायण शिवहरे के मुनीम से बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर नकदी से भरा बैग लूट लिया था। बैग में 29.50 लाख रुपए रखे थे। वारदात के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज की चेन बनाकर आरोपियों की पहचान की और इस गैंग को बर्स्ट किया। अजय गुर्जर निवासी ग्राम करुआ, थाना नूराबाद, काफी समय से फरार चल रहा था। पैसा खत्म होने पर वह अपने ठिकाने पर लौटा और उसी दौरान पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। मामले में जांच आगे बढ़ रही है। READ MORE: दिल्ली से बरामद हुई घर से भागी 16 साल की नाबालिग
Gwalior News: ग्वालियर में एस-3 अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

Gwalior News: ग्वालियर में सम्यक समाज संघ (एस-3) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन सिंह बौद्ध पर शुक्रवार देर रात बदमाशों ने हमला किया। घटना रात 1:40 बजे सुरेश नगर सरकारी मल्टी के पास हुई। बाइक सवार हमलावरों ने कार रुकवाकर हमला करने की कोशिश की। लाखन सिंह ने गाड़ी आगे बढ़ाई तो बदमाशों ने कार पर पथराव कर दिया, जिससे पीछे का शीशा टूट गया। हमले के वक्त कार में एस-3 की प्रदेश सुरक्षा अधिकारी दीपिका बौद्ध मौजूद थीं। READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका पुराने विवाद में किया टारगेट पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला कि लाखन सिंह से आरोपी पहले से रंजिश रखते थे। घटना के दौरान बदमाश चिल्ला रहे थे कि वह “बहुत नेतागिरी करता है, आज सबक सिखाएंगे।” इससे स्पष्ट हुआ कि हमला जानबूझकर प्लानिंग के साथ किया गया। READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश CCTV फुटेज से तीन आरोपी गिरफ्तार घटना के बाद पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान की। इसमें बृजेन्द्र उर्फ धारा रजक, बबलू उर्फ लल्ला जाटव और प्रदीप उर्फ भतीजा जाटव की पहचान हुई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि साहिल जाटव, विजय जाटव, गुल्लू वाल्मीकि और अमन जाटव फरार हैं। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई CCTV की मदद से हुई त्वरित कार्रवाई के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया। बाकी फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। READ MORE: दिल्ली से बरामद हुई घर से भागी 16 साल की नाबालिग
CM Mohan Yadav ने एक क्लिक में 3 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में डाले 238.78 करोड़

CM Mohan Yadav: श्योपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को बड़ौदा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक क्लिक कर प्रदेश के 3 लाख 5 हजार 410 किसानों के खातों में 238 करोड़ 78 लाख रुपये की राहत राशि ट्रांसफर की। सबसे बड़ा हिस्सा श्योपुर जिले को मिला। जिले-जिले बंटे इतने करोड़ – श्योपुर: 10,078 धान किसान → 100.83 करोड़ – हरदा: 95,989 सोयाबीन किसान→ 71.52 करोड़ – विदिशा: 51,830 किसान → 29.15 करोड़ – नर्मदापुरम: 22,779 किसान → 19.84 करोड़ – धार: 19,173 किसान → 10.31 करोड़ – खंडवा: 12,961 किसान→ 7.13 करोड़ READ MORE: दिल्ली से बरामद हुई घर से भागी 16 साल की नाबालिग कुल 2148 गांवों के किसानों को फसल खराबे का मुआवजा सीधे खाते में पहुंचा। मंच से मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा: “कान खोलकर सुन लो कांग्रेसी… 70 साल राज किया, किसान के पसीने की कीमत कभी नहीं समझी। चवन्नी तक नहीं दी। हम 16 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर दे रहे हैं, वो तीन हजार भी नहीं देते थे।” READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश “पप्पू और पप्पू की मम्मी की सरकार खत्म” “कांग्रेस वाले भावांतर का पैसा नहीं देंगे कहते थे – आओ देख लो, जो कहा वो कर दिखाया। पप्पू और पप्पू की मम्मी की सरकार अब खत्म हो चुकी है। राम मंदिर का प्रमाण मांगने वाले आज मंदिर जगमगाता देख रहे हैं।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा: “किसान सम्मान निधि 70 साल कांग्रेस ने नहीं दी, मोदी जी ने दी। मध्य प्रदेश में हमने इसे दोगुना किया। खेत से मंडी तक, सीमा से खलिहान तक – किसान और जवान की चिंता सिर्फ भाजपा करती है।” कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद, विधायक और हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे। (CM Mohan Yadav) READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका
AshokNagar News: निर्भया मोबाइल सेवा फिर हुई शुरू, लड़कियां होंगी पूरी तरह सुरक्षित

AshokNagar News: लंबे समय से बंद पड़ी निर्भया मोबाइल सेवा को गुरुवार को पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने एसपी कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर फिर से शुरू कर दिया। अब जिले की बेटियां और महिलाएं एक फोन कॉल पर तुरंत पुलिस मदद पा सकेंगी। खास बातें जो इसे बनाती हैं सबसे खास: – 24×7 तैनात रहेगी निर्भया मोबाइल (2 महिला + 2 पुरुष पुलिसकर्मी) – रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक अकेली लड़की/महिला को घर तक छोड़ेगी टीम – स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और सार्वजनिक जगहों पर लगातार गश्त – एक कॉल पर तुरंत मौके पर पहुंचेगी टीम – आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर- 7587619200 READ MORE: दिल्ली से बरामद हुई घर से भागी 16 साल की नाबालिग पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने कहा “महिला सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्भया मोबाइल स्कूल-कोचिंग के बाहर और संवेदनशील इलाकों में निरंतर गश्त करेगी। कोई भी महिला या बालिका रात में अकेली घर जा रही हो तो बिना संकोच इस नंबर पर कॉल करे – हम उसे सुरक्षित घर तक पहुंचाएंगे।” READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश टीम की संरचना – 1 उप निरीक्षक (कमांडर) – 2 महिला आरक्षक – 2 पुरुष आरक्षक कार्यक्रम में कोतवाली, यातायात, देहात थाना प्रभारी सहित सभी थानों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अशोकनगर पुलिस की इस पहल को शहरवासियों ने खूब सराहा है। माता-पिता ने कहा कि अब बेटियों को देर रात कोचिंग से लौटने की चिंता काफी हद तक कम हो जाएगी। READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका
Bhind News: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका

Bhind News: अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष और IAS अधिकारी संतोष वर्मा (IAS officer Santosh Verma) द्वारा ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ भिंड में परशुराम सेना ने आक्रोश जताया। गुरुवार दोपहर सैकड़ों कार्यकर्ता धन्वंतरि कॉम्प्लेक्स पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए IAS संतोष वर्मा का पुतला सड़क पर घसीटते हुए इंदिरा गांधी चौराहा लेकर पहुंचे। चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने पहले पुतले को जूतों से पीटा, फिर फरसे से काटा और अंत में आग के हवाले कर दिया। पूरी सड़क पर “संतोष वर्मा माफी मांगो… वरना इस्तीफा दो” के नारे गूंजते रहे। प्रदर्शन के बाद परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ‘सोनू’ के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता शहर कोतवाली पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश ज्ञापन में मांग – IAS संतोष वर्मा के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज हो – उन्हें निलंबित कर बर्खास्त किया जाए – ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए सख्त धाराओं में मुकदमा चले जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा सोनू ने कहा “संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज की मातृशक्ति का अपमान किया है। पहले भी इन पर महिला उत्पीड़न और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लग चुके हैं। हम चेतावनी देते हैं कि अगर सरकार ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो परशुराम सेना पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी।” ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से परशुराम सेना के प्रांतीय उपाध्यक्ष पंडित राकेश शर्मा, सचिव आशीष उपाध्याय, कोषाध्यक्ष पंडित विपिन शर्मा, मीडिया प्रभारी पंडित गौरव शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुतला दहन और प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। फिलहाल शहर कोतवाली में प्रदर्शनकारियों की शिकायत पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। READ MORE: दिल्ली से बरामद हुई घर से भागी 16 साल की नाबालिग
Bhind News: भिंड नपा क्लर्क विदिशा में क्रिकेट खेलते गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Bhind News: भिंड नगर पालिका के संबल पोर्टल क्लर्क राजेंद्र सिंह चौहान को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह विदिशा के एक मैदान में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। करीब एक साल से फरार चल रहे इस आरोपी ने संबल योजना में 3 करोड़ रुपए के गबन की बात पुलिस पूछताछ में कबूल ली है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद चौहान ने अजीबोगरीब जिद की। उसने कहा, “मैं अपनी ब्रेजा कार से ही भिंड चलूंगा।” पुलिस ने उसकी बात मान ली और पूरी टीम आरोपी को उसकी ही ग्रैंड विटारा ब्रेजा कार में बैठाकर विदिशा से भिंड लेकर आई। READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश गबन के पैसों से बना रखा था ऐशो-आराम का साम्राज्य आरोपी ने बताया कि उसने गबन की रकम में से करीब डेढ़ करोड़ रुपए खुद खर्च किए: – विदिशा में प्लॉट और मकान खरीदे – शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड में निवेश किया – नई ग्रैंड विटारा कार ली – महंगे एपल आईफोन और अन्य लग्जरी सामान खरीदे 5 दलालों का था पूरा नेटवर्क चौहान ने खुलासा किया कि उसने 5 दलालों के साथ मिलकर फर्जी लाभार्थी बनाकर और डुप्लीकेट दस्तावेजों के जरिए करोड़ों का गबन किया। पुलिस अब इन पांचों दलालों की तलाश कर रही है। मामला पिछले साल का है जब सिटी कोतवाली थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज हुई थी। लगातार लोकेशन बदल रहे आरोपी को मुखबिर की सूचना पर विदिशा में दबिश देकर पकड़ा गया। कार्रवाई में सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत, टीआई ब्रजेंद्र सिंह सेंगर, एसआई बलराम यादव, प्रआर मनीष सिंह, मनीष सिंह भदौरिया और राकेश तोमर की टीम अहम रही। पुलिस अब आरोपी की संपत्तियों को कुर्क करने और बाकी दलालों तक पहुंचने की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि यह मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में संबल योजना का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। (Bhind News) READ MORE: दिल्ली से बरामद हुई घर से भागी 16 साल की नाबालिग
Guna News: खाद लेने लाइन में दो दिन लगातार खड़ी रहीं आदिवासी महिला, तीसरे दिन तोड़ा दम

Guna News: गुना के बागेरी खाद केंद्र पर खाद की एक बोरी के इंतज़ार में दो रातें लाइन में खड़ी रहीं सहरिया आदिवासी महिला भुरिया बाई ने तीसरी रात दम तोड़ दिया। दो दिन लगातार उल्टियों के बाद अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कलेक्टर कुशेपुर गांव पहुँच रहे हैं। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी मौके पर जा रहे हैं। लाइन में थीं भुरिया बाई बुधवार देर रात भुरिया बाई को लगातार उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें पहले एक निजी अस्पताल ले गए । फिर गुना जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव लौट गए हैं। READ MORE: दिल्ली से बरामद हुई घर से भागी 16 साल की नाबालिग कलेक्टर खुद पहुंचे गांव सूचना मिलते ही कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने तुरंत SDM को मौके पर रवाना किया। कलेक्टर ने बताया, “महिला को वॉमिटिंग की शिकायत हुई थी। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बचाई नहीं जा सकी। मैं खुद कुशेपुर गांव जा रहा हूं।” केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी गांव पहुंच गए हैं। कांग्रेस विधायक का तीखा हमला बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने घटना पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “कल रात मैं खुद बागेरी केंद्र पर गया था। सैकड़ों किसान ठंड में खुले में सो रहे हैं। सरकार कहती है खाद पर्याप्त है, घर-घर पहुंचाएंगे, लेकिन एक सहरिया महिला की जान चली गई। ठंड में रात गुजारने को मजबूर हजारों किसान बागेरी केंद्र पर पिछले कई दिनों से खाद की भारी किल्लत है। किसान रात-दिन लाइन में डटे हैं। कई लोग कंबल ओढ़कर वहीं सो रहे हैं। घटना के बाद भी लाइन कम नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि “खाद नहीं मिली तो फसल कैसे बोएंगे?” प्रशासन अब मामले की जांच कर रहा है। मृतका के परिजनों को सहायता राशि देने की भी बात चल रही है, लेकिन सवाल वही है – क्या फिर कोई भुरिया बाई लाइन में अपनी जान गंवाएगी? READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश
WPL Mega Auction 2026 आज, MP की क्रांति गौड़ पर भारी बोली की उम्मीद

WPL Mega Auction 2026 : विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की पहली मेगा ऑक्शन आज गुरुवार को नई दिल्ली के होटल एयरोसिटी में दोपहर 3:30 बजे से शुरू हो जाएगी। इस बार मध्य प्रदेश की 12 महिला क्रिकेटरों पर फ्रेंचाइजी टीमों की खास नजर रहेगी। खासकर वर्ल्ड कप जीतने वाली तेज़ गेंदबाज़ क्रांति गौड़ और अनुभवी ऑल-राउंडर पूजा वस्त्रकार। उनका बेस प्राइस ₹5 मिलियन रखा गया है, जबकि दूसरे खिलाड़ियों का बेस प्राइस ₹1 मिलियन से ₹3 मिलियन के बीच है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि क्रांति के हालिया वर्ल्ड कप फॉर्म को देखते हुए, उन पर ₹1 करोड़ से ज़्यादा की बोली लग सकती है। READ MORE: दिल्ली से बरामद हुई घर से भागी 16 साल की नाबालिग इस मेगा ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ी (194 भारतीय और 83 विदेशी) निलामी के दायरे में हैं, लेकिन सिर्फ 73 स्लॉट उपलब्ध हैं। ऐसे में करीब 200 खिलाड़ी अनसोल्ड रहने की संभावना है। रेलवे और दिल्ली से सबसे ज्यादा 15-15, जबकि एमपी, यूपी और महाराष्ट्र से 12-12 खिलाड़ी शामिल हैं। WPL 2026 का सीजन 7 जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है, और मध्य प्रदेश की टीम ने हाल ही में बीसीसीआई की नेशनल टी-20 चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाकर अपनी ताकत दिखाई है। वर्ल्ड कप हीरो पर सबसे ज्यादा फोकस (WPL Mega Auction 2026) मध्य प्रदेश की स्टार तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ (छतरपुर) इस ऑक्शन की सबसे बड़ी हाइलाइट हैं। 2025 के महिला वर्ल्ड कप में 8 मैचों में 9 विकेट लेने वाली इस 22 वर्षीय खिलाड़ी को एमपी सरकार ने पहले ही 1 करोड़ रुपये का इनाम दिया था। पिछली सीजन में यूपी वॉरियर्स ने उन्हें सिर्फ 10 लाख में खरीदा था, लेकिन अब उनका बेस प्राइस 50 लाख है। पूजा वस्त्रकार (शहडोल) भी 50 लाख के बेस प्राइस के साथ मजबूत दावेदार हैं। 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेल चुकीं इस ऑलराउंडर को पिछली सीजन में मुंबई इंडियंस ने 1.9 करोड़ में खरीदा था। एमपी की अन्य टैलेंटेड खिलाड़ियां (WPL Mega Auction 2026) मध्य प्रदेश की बाकी 10 खिलाड़ियों में जूनियर वर्ल्ड कप की स्टार वैष्णवी शर्मा (ग्वालियर) पर भी बोली लगने की पूरी उम्मीद है। U-19 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाली इस लेफ्ट-आर्म स्पिनर का बेस प्राइस 10 लाख है, लेकिन स्काउट्स उनकी टर्न और कंट्रोल की तारीफ कर रहे हैं। इसी तरह, विकेटकीपर-कप्तान राहिला फिरदौस (भोपाल) और आक्रामक बल्लेबाज सौम्या तिवारी (भोपाल) पर भी नजर रहेगी। एमपी की 12 खिलाड़ियों की सूची : 1. क्रांति गौड़ (छतरपुर) तेज गेंदबाज, वर्ल्ड कप 2025 विजेता टीम की सदस्य बेस प्राइस: ₹50 लाख उम्मीद: 1 करोड़ से ज्यादा (पिछली बार UP Warriorz ने सिर्फ 10 लाख में खरीदा था) 2. पूजा वस्त्रकार (शहडोल) भारत की सीनियर तेज गेंदबाज-ऑलराउंडर (100+ इंटरनेशनल मैच) बेस प्राइस: ₹50 लाख पिछली बार मुंबई इंडियंस ने 1.9 करोड़ में खरीदा था इस बार उम्मीद: 1.5–2.5 करोड़ 3. संस्कृति गुप्ता (शहडोल) ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर पिछली बार मुंबई इंडियंस में थीं (10 लाख में) बेस प्राइस: ₹20 लाख 4. शुचि उपाध्याय (जबलपुर) लेफ्ट आर्म स्पिनर, भारत सीनियर टीम की सदस्य बेस प्राइस: ₹30 लाख (MP की तीसरी सबसे ऊँची बेस प्राइस) 5. राहिला फिरदौस (भोपाल) विकेटकीपर-बल्लेबाज, मध्य प्रदेश सीनियर टीम की कप्तान बेस प्राइस: ₹10 लाख 6. सौम्या तिवारी (भोपाल) आक्रामक बल्लेबाज अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में विजयी रन बनाने वाली हीरो बेस प्राइस: ₹10 लाख 7. आयुषी शुक्ला(इंदौर) लेफ्ट आर्म स्पिनर + आक्रामक बल्लेबाज अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम की सदस्य बेस प्राइस: ₹10 लाख READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश 8. वैष्णवी शर्मा (ग्वालियर) लेग-स्पिनर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बेस प्राइस: ₹10 लाख 9. अनुष्का शर्मा (ग्वालियर) आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज बेस प्राइस: ₹10 लाख 10. निकिता सिंह (भोपाल संभाग) तेज गेंदबाज + बल्लेबाज बेस प्राइस: ₹10 लाख 11. प्रियंका कौशल (इंदौर) लेफ्ट आर्म स्पिनर + निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज UP Warriorz की पूर्व नेट बॉलर बेस प्राइस: ₹10 लाख 12. अनादी तागड़े (इंदौर) तेज गेंदबाज-ऑलराउंडर इंडिया A (अंडर-19 वर्ल्ड कप) की स्टैंडबाय खिलाड़ी बेस प्राइस: ₹10 लाख READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक