Chambalkichugli.com

Sheopur News: बिजली कंपनी में दो महिला कर्मचारी ससपेंड, जानिए पूरा मामला

Sheopur News

Sheopur News: श्योपुर में पावर कंपनी की दो महिला कर्मचारियों को अचानक सस्पेंड कर दिया गया। इस कार्रवाई से विवाद खड़ा हो गया। सस्पेंड की गई कर्मचारियों ने कंपनी के सीनियर इंजीनियर (SE) पर हरासमेंट और उन्हें अपने प्राइवेट कमरे में बुलाने का आरोप लगाया है। सीनियर इंजीनियर पर आरोप (Sheopur News) महिला कर्मचारियों का आरोप है कि SE ने उन्हें अपने निजी कमरे में बुलाकर अनुचित व्यवहार किया। उन्होंने यह भी कहा कि SE चारित्रिक रूप से उचित नहीं हैं । उनके द्वारा लगातार उत्पीड़न किया गया। महिला कर्मचारियों ने इस संबंध में आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई है। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें सीनियर इंजीनियर (SE )ने आरोपों का किया खंडन एल.एन. पाटीदार ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि उनकी शिकायतकर्ताओं से कभी व्यक्तिगत मुलाकात नहीं हुई। ये आरोप मनगढ़ंत हैं। पाटीदार के अनुसार, निलंबन का कारण महिला कर्मचारियों की कार्य में लापरवाही है। सूत्रों के अनुसार, पाटीदार के खिलाफ भोपाल के अशोका गार्डन थाने में पहले से एक मामला दर्ज है। पाटीदार ने स्पष्ट किया कि यह उनका पिछला मामला है। READ MORE: बेटे और जीजा के सामने मगरमच्छों ने पिता को खींचा काम में लापरवाही को बताया कारण (Sheopur News) कंपनी सूत्रों ने बताया कि हाल ही में प्रबंध निदेशक (MD) के निरीक्षण के बाद कई आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाया गया, जिनमें ये दोनों महिलाएं भी शामिल हैं। यह कार्रवाई कार्य में अनुशासनहीनता के कारण की गई। इस मामले में अब राजनीतिक हस्तक्षेप भी हुआ है। श्योपुर विधायक बाबू जंडेल ने विद्युत विभाग के MD को पत्र भेजकर मामले की उचित कार्रवाई की मांग की है। यह विवाद अब भोपाल तक पहुँच गया है । READ MORE: इंदौर में Traffic Rules पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों की होगी गिरफ्तारी

Gwalior News: धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची टीम, फादर बोले – सभी माता-पिता ईसाई

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर के बड़ागांव हाईवे स्थित कैथोलिक डाइसेसिक सोसाइटी के स्कूल में धर्मांतरण (Christian Conversion Racket)की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम सक्रिय हुई। बुधवार को जांच टीम ने मौके पर जाकर सभी दस्तावेज का सत्यापन किया। अधिकारियों ने छात्रों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। इसके अलावा स्कूल प्रबंधन से फंडिंग, भूमि रिकॉर्ड दस्तावेज लिए। विशप हाउस (Gwalior News) में छात्र विवरण जानकारी के अनुसार, विशप हाउस में कुल 23 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें 18 छात्र ओडिशा, 3 मध्य प्रदेश (झाबुआ से 2 और मोहना से 1) और 2 छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में धर्मांतरण (Christian Conversion Racket) की कोई पुष्टि नहीं हुई है। सभी छात्रों के माता-पिता ईसाई धर्म के हैं। जांच के दौरान छात्र अपने रूम में पढ़ाई करते मिले। फादर अपने कमरों में पूजा पाठ में व्यस्त थे। सीआईडी के अधिकारी भी पूछताछ के लिए पहुंचे। फादर हर्षल ए. एक्स से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। READ MORE: बेटे और जीजा के सामने मगरमच्छों ने पिता को खींचा फादर हर्षल ए. एक्स का बयान फादर हर्षल ए. एक्स ने बताया कि यहां पढ़ाई करने वाले सभी बच्चे स्वेच्छा से आते हैं। बाहरी छात्र यहां आने से पहले एग्जाम देते हैं। केवल अच्छे प्रदर्शन करने वाले बच्चों का चयन किया जाता है। इसके बाद ही उनका दाखिला किया जाता है। जांच टीम के SDOP मनीष यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी भी छात्र या प्रबंधन से धर्मांतरण के ठोस सबूत नहीं मिले हैं। सभी छात्रों ने स्पष्ट किया कि वे स्वेच्छा से पढ़ाई कर रहे हैं। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई सूचना मिलने पर टीम की त्वरित कार्रवाई ने यह सुनिश्चित किया कि मामले की बारीकी से जांच हो। अधिकारियों ने सभी आवश्यक जानकारी हासिल कर ली है। (Gwalior News) READ MORE: इंदौर में Traffic Rules पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों की होगी गिरफ्तारी

इंदौर में Traffic Rules पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों की होगी गिरफ्तारी

Traffic Rules

 Traffic rules: शहर की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए इंदौर यातायात पुलिस ने आज से विशेष अभियान शुरू किया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीटीआरआई) ने 15 दिन का अभियान चलाया है। इस पहल से पहले 25 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिसमें स्कूल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। चेकिंग पॉइंट्स पर नई व्यवस्थाएं ( Traffic rules) अभियान के तहत चेकिंग पॉइंट्स पर स्टॉपर लगाए जाएंगे ताकि कोई वाहन चालक नियम तोड़कर बच न सके। पुलिसकर्मी बॉडी वॉर्न कैमरा और वेब कैमरा पहनेंगे । सभी चालान पीओएस मशीन से काटे जाएंगे। बार-बार नियम तोड़ने वाले चालक के लाइसेंस रद्द करने के लिए परिवहन विभाग को सिफारिश भी भेजी जाएगी। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें पुलिसकर्मी की जवाबदेही ( Traffic rules) अगर कोई पुलिसकर्मी बिना हेलमेट वाले चालक को बिना चालान काटे छोड़ देता है, तो उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। रोजाना की कार्रवाई की रिपोर्ट पीटीआरआई को गूगल शीट पर भेजना अनिवार्य होगा। आम लोगों को भी मिलेगा मौका इंदौर पुलिस ने आम नागरिकों को ट्रैफिक प्रहरी ( Traffic rules) बनने का अवसर दिया है। इसके लिए एक QR कोड जारी किया गया है, जिसे स्कैन कर गूगल फॉर्म भरना होगा। फॉर्म में नाम, उम्र, पता, सेवा समय और पसंदीदा चौराहा जैसी जानकारी देनी होगी। शहर के 30 चौराहों पर तैनात को-ऑर्डिनेटर पुलिस अधिकारी ट्रेनिंग देंगे। ट्रैफिक प्रहरी ( Traffic rules) को पुलिस जैकेट, सिटी, बैच और लाइट बेटन दी जाएगी। वे चौराहों पर व्यवस्था बनाए रखेंगे। त्योहारों में मदद करेंगे। अच्छा प्रदर्शन करने वालों को हर हफ्ते और महीने पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। READ MORE: बेटे और जीजा के सामने मगरमच्छों ने पिता को खींचा

Morena Crocodile Attack: बेटे और जीजा के सामने मगरमच्छों ने पिता को खींचा

Morena Crocodile Attack

Morena crocodile attack : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में चम्बल नदी (Chambal River) किनारे एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। राजस्थान के गंगापुर सिटी निवासी रूप सिंह गुर्जर को तीन मगरमच्छों (Morena crocodile attack) ने उस समय हमला कर नदी में खींच लिया, जब वे शौच के लिए गए थे। यह पूरा हादसा उनके बेटे दीपक गुर्जर और जीजा बदन सिंह के सामने हुआ। घटना धौलपुर के राजघाट क्षेत्र में घटी, जो चम्बल सफारी क्षेत्र के पास है। तीन मगरमच्छों (Crocodiles) ने एक साथ किया हमला सूत्रों के अनुसार, रूप सिंह अपने बेटे और जीजा के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले थे। तीनों मच्छकुंड मंदिर में स्नान करने के बाद चम्बल नदी की खूबसूरती देखने पहुंचे थे। इसी दौरान रूप सिंह नदी किनारे झाड़ियों के पास शौच के लिए गए और हाथ धोने के लिए पानी के पास पहुंचे। तभी अचानक एक बड़ा मगरमच्छ उन पर टूट पड़ा। उनकी चीख सुनकर बेटा और जीजा भागकर वहां पहुंचे, लेकिन तब तक दो और मगरमच्छ (Morena crocodile attack) भी आ गए थे। तीनों ने मिलकर रूप सिंह को नदी में खींच लिया। बेटे के सामने पिता को निगल गए मगरमच्छ दीपक गुर्जर ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों से देखा कि मगरमच्छों ने उनके पिता को नदी की गहराई में ले गए। परिजनों ने तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दो दिन तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन मंगलवार शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने तलाशी अभियान रोक दिया। चम्बल सफारी की सुरक्षा पर सवाल यह हादसा चम्बल सफारी ( Chambal Safari safety) क्षेत्र के करीब हुआ है, जिससे पर्यटकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में मगरमच्छों की संख्या बहुत अधिक है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था लगभग नहीं के बराबर है। नदी किनारे चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं और न ही यहां वन विभाग की नियमित गश्त होती है। शव का अब तक नहीं मिला सुराग घटना के तीसरे दिन तक भी रूप सिंह गुर्जर का शव नहीं मिल पाया है। सराय छोला थाना प्रभारी के.के. सिंह ने बताया कि मगरमच्छों (Morena crocodile attack) ने परिजनों के सामने ही उनके शरीर को नुकसान पहुंचाया था। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि चम्बल नदी किनारे (Chambal river news) बिना सुरक्षा के न जाएं। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें

IND vs AUS: गोल्ड कोस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI?

India vs Australia

IND vs AUS: गोल्ड कोस्ट के करारा ओवल स्टेडियम में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया ( IND vs AUS) के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। मैच दोपहर 1.45 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1.15 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। यह मुकाबला सीरीज में बढ़त हासिल करने के लिहाज से अहम रहेगा। भारत में Kuldeep Yadav बाहर भारतीय टीम ने स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए रिलीज कर दिया है। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर चौथे और पांचवें टी-20 में खेलते नजर आएंगे। टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक तीन मैचों में 112 रन बनाए हैं, वह भी 167.16 के स्ट्राइक रेट से आगे हैं । गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती चार विकेट लेकर सबसे सफल रहे हैं। गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इस मैच में बड़ा माइलस्टोन हासिल कर सकते हैं। वे टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे करने से केवल दो विकेट दूर हैं। भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह (104 विकेट) हैं। READ MORE: बेटे और जीजा के सामने मगरमच्छों ने पिता को खींचा ऑस्ट्रेलिया में Travis Head बाहर ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर ट्रैविस हेड (Travis Head) को एशेज सीरीज की तैयारी के लिए रिलीज कर दिया है। उनकी जगह मैथ्यू शॉर्ट ओपनिंग कर सकते हैं। वहीं, ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल चोट से उबरकर आज मैदान पर वापसी कर सकते हैं। नाथन एलिस टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने भारत को लगातार परेशान किया है। Carrara Oval में पहली बार उतरेगा भारत भारत पहली बार करारा ओवल ( Carrara Oval ) में कोई टी-20 मुकाबला खेलेगा। यहां अब तक सिर्फ दो टी-20 मैच हुए हैं, जिनमें एक बार पहले और एक बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। स्टेडियम का हाईएस्ट स्कोर 146 रन है, जो ऑस्ट्रेलिया ने 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। मौसम विभाग के मुताबिक, मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। READ MORE: इंदौर में Traffic Rules पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों की होगी गिरफ्तारी संभावित Playing XI इस प्रकार हैं भारत ( IND vs AUS) : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव (कप्तान)। ऑस्ट्रेलिया ( IND vs AUS)  : जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोयनिस, जैवियर बार्टलेट, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशस, मैथ्यू कुह्नेमन, नाथन एलिस, मिचेल मार्श (कप्तान)। READ MORE: भाई के जूते पहनकर मैदान में उतरी थीं Kranti Goud, जानिए संघर्ष की अनसुनी कहानी

Call Merging Scam Explained: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें

Call Merging Scam Explained

Call Merging Scam Explained: साइबर ठग अब कॉल मर्ज तकनीक का गलत इस्तेमाल करके लोगों के बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं। देखने में सामान्य लगने वाली कॉल कुछ ही मिनट में आपकी बचत पर भारी पड़ सकती है। इस फ्रॉड में स्कैमर्स पीड़ित को कॉन्फ्रेंस कॉल पर लेने की चाल चलते हैं । उसी दौरान वॉयस OTP सुनकर ट्रांजैक्शन कर देते हैं। कैसे होता है कॉल मर्ज फ्रॉड ठग खुद को पीड़ित के दोस्त या रिश्तेदार का जानकार बताकर विश्वास जीतते हैं। बातचीत के बीच दूसरा कॉल आने की एक्टिंग करते हैं और कहते हैं कि सामने वाला आपका परिचित है। पीड़ित को मर्ज कॉल करने के लिए कहा जाता है। कॉल मर्ज होते ही वॉयस OTP सुनाई देता है जिसे स्कैमर तुरंत कैप्चर करता है। इस OTP से बैंकिंग, UPI, ईमेल और सोशल अकाउंट को एक्सेस कर लिया जाता है। OTP कैसे बना खतरा बैंकिंग और ई-कॉमर्स में नेटवर्क दिक्कत या SMS फेल होने पर वॉयस OTP इस्तेमाल होता है। बुजुर्ग और कम तकनीकी समझ रखने वाले यूजर्स इसका ज्यादा उपयोग करते हैं। स्कैमर इसी सुविधा को साइबर हथियार में बदलकर धोखा दे रहे हैं। खतरे की वजह कॉल मर्ज फीचर हर स्मार्टफोन में उपलब्ध है। वॉयस OTP कॉल बिल्कुल नॉर्मल दिखती है। जरूरत, भरोसा और अनजाने में जल्दबाजी का फायदा उठाकर साइबर अपराधी खेल कर देते हैं। READ MORE: कक्षा 12वीं की परीक्षा डेट बदली, अब इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं OTP शेयर हो गया? तत्काल उठाएं ये कदम • तुरंत बैंक हेल्पलाइन पर संपर्क करें OTP शेयर होने की सूचना दें और ट्रांजैक्शन को ब्लॉक कराने की रिक्वेस्ट करें। • UPI और बैंकिंग ऐप से लॉगआउट करें और पासवर्ड बदलें UPI पिन और पासवर्ड तुरंत अपडेट करें। • संदिग्ध ऐप या लिंक हटाएं स्कैमर्स द्वारा भेजा कोई भी एप या फाइल तुरंत डिलीट करें। • साइबर सेल में शिकायत दर्ज करें निकटतम पुलिस स्टेशन या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करें। • सिक्योरिटी सेटिंग्स चेक करें ईमेल, बैंक और सोशल मीडिया में रिकवरी ऑप्शन और लॉगिन अलर्ट जांचें। खुद को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी सावधानियां ✓ अनजान कॉल या नंबर पर विश्वास न करें ✓ किसी भी परिस्थिति में कॉल मर्ज रिक्वेस्ट स्वीकार न करें ✓ पहली कॉल कट करके दूसरी कॉल उठाएं ✓ वॉयस OTP को भी गुप्त रखें ✓ किसी लिंक या ऐप को बिना जांच डाउनलोड न करें ✓ बैंक प्रतिनिधि बनकर आने वाली कॉल पर संदेह रखें ✓ साइबर हेल्पलाइन 1930 याद रखें READ MORE: भाई के जूते पहनकर मैदान में उतरी थीं Kranti Goud, जानिए संघर्ष की अनसुनी कहानी

Khandwa News: मुस्लिम युवती ने बदला धर्म, हिन्दू रीति से की शादी

Khandwa News

Khandwa News: खंडवा में एक अनोखी शादी चर्चा में है। धार जिले की रुखसार नाम की युवती ने सनातन धर्म स्वीकार कर खंडवा के युवक विशाल राजपूत संग हिन्दू रीति रिवाज से विवाह किया। विवाह महादेवगढ़ के प्रसिद्ध मंदिर परिसर में हुआ। विवाह से पहले युवती ने विधिवत रूप से सनातन धर्म अपनाया और रामचरितमानस पढ़ने का संकल्प भी लिया। बचपन से थी सनातन में रुचि धार की रहने वाली रुखसार धर्म परिवर्तन के बाद वंशिका नाम से पहचानी जा रही है। वंशिका ने बताया कि बाल्यकाल से ही सनातन परंपराओं में रुचि थी। घर में अक्सर बिंदी लगाने और साड़ी पहनने की आदत रहती थी। मन में आस्था होने के कारण धर्म परिवर्तन का निर्णय लिया। (Khandwa News) वंशिका के परिवार द्वारा 27 नवंबर को निकाह की तैयारी हो रही थी। वंशिका निकाह के पक्ष में नहीं थी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर खंडवा के युवक विशाल राजपूत से पहचान हुई। जीवनसाथी के रूप में स्वीकार करने का निर्णय लिया। READ MORE: सल्फास से बनी जहरीली गैस, कूलर चलते ही कमरे में फैली, भाई-बहन की मौत… महादेवगढ़ में वैदिक रीति से विवाह वंशिका और विशाल ने महादेवगढ़ पहुंचकर विद्वान ब्राह्मण की उपस्थिति में वैदिक मंत्रों के साथ सात फेरे लिए। इस अवसर पर मंदिर के सेवकों ने नव दंपति को श्रीरामचरितमानस की प्रति भेंट की। वंशिका ने इसे आदर से स्वीकार किया। शादी के बाद वंशिका ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह अपनी इच्छा से लिया है। किसी दबाव का सवाल नहीं है। जीवन में आध्यात्मिक मार्ग अपनाने का लक्ष्य रखा। अब विवाह के बाद सनातन संस्कृति के अनुरूप जीवन बिताने की इच्छा रखती हैं। (Khandwa News) हरिहर मिलन दिवस पर वैदिक रीति से हुआ विवाह महादेवगढ़ मंदिर परिसर में वंशिका और विशाल ने हरिहर मिलन दिवस पर वैदिक विधि से विवाह संस्कार पूरे किए। इस अवसर पर स्थानीय सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। विवाह के दौरान मंत्रोच्चार, कन्यादान और सात फेरे सहित सभी पारंपरिक हिंदू विधियों का पालन किया गया। समारोह में हिंदूवादी नेता अशोक पालीवाल भी उपस्थित रहे। पालीवाल ने कहा कि यह विवाह स्वेच्छा से हुआ है । युवती ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म स्वीकार किया। पालीवाल का कहना है कि अतीत में धर्मांतरण पर दबाव जैसी परिस्थितियाँ कई धर्मों में देखने को मिलती रहीं, जबकि सनातन परंपरा स्वेच्छा और आस्था को सर्वोपरि मानती है। उनका कहना है कि वंशिका ने बिना किसी दबाव के जीवनसाथी और धर्म चयन का निर्णय लिया। READ MORE: भाई के जूते पहनकर मैदान में उतरी थीं Kranti Goud, जानिए संघर्ष की अनसुनी कहानी

भाई के जूते पहनकर मैदान में उतरी थीं Kranti Goud, जानिए संघर्ष की अनसुनी कहानी

Kranti Goud

Kranti Goud Cricket Journey: क्रांति गौड़ का क्रिकेट सफर किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। सागर जिले के क्रिकेट कोच सोनू वाल्मीकि के सामने अचानक ही एक लड़की आई, हाथ में डंडा, नजरों में आत्मविश्वास और दिल में खेल का जुनून। उन्होंने पूछा कि क्रिकेट खेलती हो, तो जवाब मिला कि लड़कों के साथ खेलती हूं। यही आत्मविश्वास क्रांति को जीवन का पहला अवसर दिलाने का कारण बना। भाई के जूते पहनकर मैदान में उतरी थीं Kranti Goud टूर्नामेंट में खिलाड़ी कम पड़े थे और क्रांति को टीम में शामिल कर लिया गया। उसके पास ड्रेस नहीं थी। उसने साफ कहा कि भाई के जूते हैं, ड्रेस नहीं। कोच ने कहा कि जूते पहनकर आओ, ड्रेस का इंतजाम हो जाएगा। यही पल उसके क्रिकेट करियर का मोड़ था। READ MORE:  मध्यप्रदेश के सरकारी शिक्षकों को झटका, E-Attendance सिस्टम पर हाईकोर्ट ने रोक से किया इंकार Kranti Goud ने पहले मैच में ही बनाया इतिहास गुहारा में खेले गए इस मैच में क्रांति ने अपनी प्रतिभा साबित कर दी। गेंदबाजी में दो महत्वपूर्ण विकेट और बैटिंग में 25 रन। मैदान पर उत्साह देखने लायक था और घोषणा हुई कि मैन ऑफ द मैच क्रांति गौड़ ( Kranti Goud) । दर्शकों ने उसके नाम के नारे लगाए। इस प्रदर्शन के बाद अफसरों ने उसके सपनों को पंख देते हुए क्रिकेट किट दिलाई और क्रांति सागर आ गई। यहां डॉ. हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी की क्रिकेट एकेडमी में उसकी असली ट्रेनिंग शुरू हुई। बुंदेलखंड से वर्ल्ड कप तक का सफर क्रांति (Kranti Goud) की खासियत बाउंसर और इन-स्विंग गेंदबाजी है। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को इसी गेंद पर आउट कराकर उसने दुनिया को अपना हुनर दिखाया। बालिका अवस्था में प्रदेश स्तर के मैच खेले और फिर राष्ट्रीय टीम तक पहुंची। आज वर्ल्ड कप जीतकर क्रांति ने बुंदेलखंड और देश का मान बढ़ाया है। कहानी बताती है कि सपनों को पंख लगते हैं, बस साहस और सही अवसर की जरूरत होती है। क्रांति गौड़ ( Kranti Goud) इसका जीवंत उदाहरण हैं। READ MORE: कक्षा 12वीं की परीक्षा डेट बदली, अब इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं  

MP Board Exam 2026: कक्षा 12वीं की परीक्षा डेट बदली, अब इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं

MP Board Exam 2026

MP Board Exam 2026: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल एमपीबीएसई ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की समय-सारिणी में संशोधन किया है। नई अधिसूचना के अनुसार, 12वीं की परीक्षाएं अब 3 मार्च के स्थान पर 5 मार्च 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं पूर्व घोषित तिथियों के अनुसार ही आयोजित होंगी। किन विषयों की परीक्षाएं बदलीं पूर्व कार्यक्रम के अनुसार भूगोल, फसल उत्पादन एवं बागवानी, स्थिर जीवन एवं डिज़ाइन, तथा शरीर रचना विज्ञान, शरीर क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य विषय की परीक्षा 3 मार्च को प्रस्तावित थी। अब ये विषय 5 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल परीक्षा तिथि में परिवर्तन किया गया है। परीक्षा का समय पूर्ववत रहेगा, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा संपन्न होगी। READ MORE:  मध्यप्रदेश के सरकारी शिक्षकों को झटका, E-Attendance सिस्टम पर हाईकोर्ट ने रोक से किया इंकार स्कूलों को निर्देश एमपीबीएसई ने सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि अपडेटेड टाइम टेबल छात्रों को सूचना पट्ट और अन्य प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करें ताकि सभी विद्यार्थी आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें। छात्रों के लिए लाभकारी बदलाव इस बदलाव से छात्रों को पुनर्निर्धारित विषयों की तैयारी के लिए अतिरिक्त दो दिन मिलेंगे। शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार अतिरिक्त समय से छात्रों को बेहतर रिवीजन का अवसर मिलेगा और परीक्षा प्रदर्शन पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। समय में कोई बदलाव नहीं बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल परीक्षा तिथि बदली गई है, बाकी की समय-सारणी पहले की तरह ही प्रभावी रहेगी। सभी स्कूल प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि संशोधित कार्यक्रम की प्रति स्कूल नोटिस बोर्ड पर और उन स्थानों पर चस्पा की जाए जहां छात्र आसानी से इसे देख सकें। परीक्षा का समय भी पूर्ववत रहेगा, यानी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक। इससे छात्रों और अभिभावकों के बीच किसी प्रकार की भ्रम स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। जिन विषयों की परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया है, उनके लिए छात्रों को अब दो अतिरिक्त दिन का लाभ मिलेगा। सामान्यतः बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव दुर्लभ होता है, इसलिए इस संशोधन को छात्र सकारात्मक रूप में देख रहे हैं। शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार यह अतिरिक्त समय छात्रों को बेहतर रिवीजन में मदद करेगा, जिससे वे प्रश्नपत्र अधिक प्रभावी तरीके से हल कर सकेंगे और उनके परिणामों पर भी सकारात्मक असर देखने की संभावना है। READ MORE: भाई के जूते पहनकर मैदान में उतरी थीं Kranti Goud, जानिए संघर्ष की अनसुनी कहानी      

Ashoknagar News: बदहवास हालत में मिले 5 गौवंश , एक की मौत…

Ashoknagar News

Ashoknagar News: अशोकनगर के बहादुरपुर क्षेत्र में खोपरा और सोपरा गांव के बीच स्थित पठार पर बुधवार सुबह पांच गौवंश बेहद गंभीर हालत में पड़े मिले। इनमें एक गाय मृत मिली और दो अचेत थीं। बाकी तीन भी उठने की स्थिति में नहीं थीं। ग्रामीणों ने देखा कि गायें मक्का की डंठलों के पास पड़ी थीं। वहीं आसपास ट्रैक्टर ट्रॉली के पहियों के निशान थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि देर रात इन गोवंशों को ट्रॉली में लाकर यहां छोड़ा गया। गौशाला से लाए जाने की चर्चा स्थानीय ग्रामीणों ने आशंका जताई कि बीमार या कमजोर गायों को जिम्मेदारी से बचने के लिए कुछ गौशाला संचालक खुले क्षेत्र में छोड़ देते हैं। चर्चा है कि इन गायों को भी जानबूझकर यहां मरने के लिए छोड़ दिया गया ताकि मृत होने पर आवारा कुत्ते इन्हें खा जाएं और किसी पर जवाबदेही न आए। मौके पर पहुंचा प्रशासन सूचना मिलने पर जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन, एसडीएम इसरार खान, पुलिस टीम, जनपद पंचायत सीईओ और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में मिली गायों को खोपरा की गौशाला भेजकर इलाज शुरू किया गया। गौशालाओं पर कलेक्टर की सख्ती जारी कलेक्टर आदित्य सिंह हाल में गौशालाओं की स्थिति को लेकर लगातार निरीक्षण और कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने पहले भी लापरवाही पाए जाने पर गौशाला संचालकों पर कार्रवाई की है। पिछले सप्ताह निरीक्षण में कमी मिलने पर पशु संचालक और पिपरई नगर परिषद के सीएमओ का सात दिनों का वेतन राजसात किया गया था।