Chambalkichugli.com

Gwalior News: सल्फास से बनी जहरीली गैस, कूलर चलते ही कमरे में फैली, भाई-बहन की मौत…

Gwalior Pesticide Gas Leak Tragedy

Gwalior News: ग्वालियर में कीटनाशक सल्फास की गैस ने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं। घर के पोर्च में गेहूं को घुन से बचाने के लिए रखी गई सल्फास की गोलियों से निकलती जहरीली गैस कूलर के एग्जॉस्ट फैन के जरिए कमरे में भर गई। गैस के असर से पहले 4 वर्षीय वैभव और फिर 13 वर्षीय बहन क्षमा की मौत हो गई। पिता सतेंद्र शर्मा और मां रजनी की हालत गंभीर है। कैसे हुआ हादसा प्रीतम विहार कॉलोनी में रहने वाले सत्येंद्र शर्मा के मकान मालिक श्रीकृष्ण यादव ने तीन मंजिला इमारत के पोर्च में रखे 250 क्विंटल गेहूं में घुन से बचाने के लिए करीब 50 सल्फास की गोलियां डाल दीं। उस समय किराएदार परिवार घर में नहीं था। उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं दी गई। रात में परिवार लौटकर कमरे में सोने गया और गर्मी के कारण कूलर चला दिया। कूलर का एग्जॉस्ट फैन गेहूं में बन रही सल्फास गैस को खींचकर कमरे में भरता रहा। कुछ देर में सभी बेहोश हो गए ।

Morena News: मुरैना में अवैध शराब का नेटवर्क फिर सक्रिय, 2021 के जहरीली शराब हादसे के बाद तस्करी में तेजी

Morena News

Morena News: मुरैना। जिले में अवैध शराब कारोबार ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। 2021 के जहरीली शराब कांड के बाद जहां अवैध कारोबार पर लगाम लगी थी। वहीं अब फिर से तस्कर सक्रिय हो गए हैं। पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है, जबकि आबकारी विभाग की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि भोपाल के बाद सबसे महंगे शराब ठेके मुरैना में हैं। इसलिए अवैध कारोबारियों के लिए यहां कमाई का बड़ा दायरा बना हुआ है। 2021 हादसे की याद (Morena News) जनवरी 2021 में मुरैना के छैरा गांव में जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत हो गई थी। कई पीड़ितों की पहले आंखों की रोशनी गई। फिर उनकी जान चली गई। उस समय सरकार ने तत्कालीन कलेक्टर और एसपी को हटाया था। अब फिर से हालात वैसी ही दिशा में जाते दिख रहे हैं। एसपी समीर सौरभ ने कहा: “अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए जिले के सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं। अब तक 219 आरोपी गिरफ्तार किए और करीब 2.81 करोड़ की शराब जब्त की है। अभियान लगातार जारी रहेगा।” आबकारी प्रभारी जितेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा: “पुलिस के पास बल ज्यादा होता है, हमारे पास नहीं। ग्रामीण क्षेत्रों में तस्करों से विरोध झेलना पड़ता है, गोलीबारी की आशंका रहती है। सीमित संसाधनों में जितनी सख्त कार्रवाई हो सकती है, कर रहे हैं। आगे भी जारी रहेगी।”

Wildlife Operation: MP में हेलीकॉप्टर ऑपरेशन से पकड़े गए 846 हिरण और 67 नीलगाय, जानिए कैसे हुआ ये मिशन

Wildlife Operation

Wildlife Operation: मध्य प्रदेश ने वन्यजीव संरक्षण में ऐतिहासिक पहल की है। राज्य में पहली बार हाई-टेक वन्यजीव कैप्चर अभियान चलाया गया, जिसमें 846 कृष्णमृग और 67 नीलगायों को बिना चोट पहुंचाए पकड़ा गया। सभी जानवरों को सुरक्षित अभयारण्यों में छोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने इस ऑपरेशन को सेवा भाव और संरक्षण का बेमिसाल उदाहरण बताते हुए वनकर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किसानों की मेहनत को सुरक्षित रखने और वन्यजीवों को बचाने दोनों में अहम है। दीपावली के दौरान भी टीम ने लगातार काम किया। हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वे ऑपरेशन में दक्षिण अफ्रीका की कंजरवेशन सॉल्यूशंस कंपनी की विशेषज्ञ टीम ने सहयोग किया। रॉबिन्सन-44 हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वे कर ‘बोमा’ तकनीक का इस्तेमाल किया गया। घास और जाल से बनी इस विशेष व्यवस्था के जरिए जानवरों को बिना नुकसान अभयारण्यों की ओर ले जाया गया। पूरी प्रक्रिया में किसी जानवर को बेहोश नहीं करना पड़ा। कहां छोड़े गए जानवर • गांधीसागर अभयारण्य • कूनो राष्ट्रीय उद्यान • नौरादेही अभयारण्य नीलगायों को गांधीसागर के 64 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बसाया गया। शाजापुर, उज्जैन और अन्य जिलों के किसान अब राहत महसूस कर रहे हैं, क्योंकि पहले ये जानवर फसलों को भारी नुकसान पहुंचाते थे। देश का पहला पायलट प्रोजेक्ट शाजापुर कलेक्टर रिजु बाफना के अनुसार, यह देश का पहला प्रोजेक्ट है जिसमें हेलीकॉप्टर की मदद से हिरणों को हांका गया। पहले चरण में 45 कृष्णमृग गांधीसागर पहुंचाए गए थे। अब ट्रेंड वन टीम भविष्य में अन्य जिलों में भी ऐसे अभियान चला सकेगी। वरिष्ठ अधिकारियों ने किया नेतृत्व मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक शुभरंजन सेन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस अभियान का नेतृत्व किया। वन विभाग इसे मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने की दिशा में बड़ा कदम बता रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मॉडल पूरे देश में लागू किया जा सकता है ।

MP News: SIR सर्वे में लापरवाही पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई, डोर टू डोर वेरिफिकेशन में न पहुंचने पर बीएलओ बर्खास्त

MP News

MP News: मध्यप्रदेश में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR अभियान के पहले ही दिन लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया। वोटर लिस्ट की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार से शुरू हुए डोर टू डोर सर्वे में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एक कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया। कौन हुआ बर्खास्त बर्खास्त कर्मचारी का नाम प्रशांत दुबे है। वह सहायक ग्रेड 3 के पद पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में तैनात थे । गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 150 पर उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। तय समय पर फील्ड में उपस्थित न होने पर कलेक्टर ने तुरंत सेवा समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए। कलेक्टर सिंह ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी है। SIR कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है जिन पर आगे कार्रवाई हो सकती है। क्या है SIR प्रक्रिया भोपाल जिले में कुल 21 लाख मतदाता दर्ज हैं। SIR प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को सत्यापित और अपडेट किया जा रहा है। • जिले में 2029 बीएलओ और 250 सुपरवाइजर तैनात • बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म वितरित कर रहे हैं • मतदाता फॉर्म भरकर वापस देंगे • हर बीएलओ को तीन बार विजिट करना होगा • गणना पत्रक की दो कॉपी, एक मतदाता के पास रहेगी • पहले पांच से छह दिन फॉर्म वितरण, बाद में कलेक्शन कलेक्टर ने मंगलवार को खुद हुजूर विधानसभा के कई बूथों पर जाकर फॉर्म वितरण का निरीक्षण किया। बुधवार को भी अभियान जारी रहेगा। सभी SDM और तहसीलदारों को फील्ड में तैनात किया गया है। 2003 वोटर लिस्ट आधारित सत्यापन यह सर्वे 2003 के बाद पहली बार इस पैमाने पर हो रहा है। जिनका नाम 2003 मतदाता सूची में नहीं था, उन्हें परिवार में जिस व्यक्ति का नाम दर्ज था, उसकी जानकारी देनी होगी। सही जानकारी मिलने पर ही नाम सूची में शामिल किए जाएंगे। मतदाताओं से किसी तरह का दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा। गणना पत्रक में नाम, पता, उम्र और EPIC नंबर दर्ज करना होगा। परिवार में मृत्यु या स्थानांतरण की स्थिति भी बताना अनिवार्य है। संदिग्ध मामलों में SDM नोटिस देकर सत्यापन कर सकते हैं। कलेक्टर की चेतावनी कलेक्टर ने दोहराया कि यह अभियान मतदाता सूची की शुद्धता के लिए है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों और कर्मचारियों से सहयोग की अपील की गई है।

Tansen Festival 2025: ग्वालियर में शुरू होगा सुरों का सबसे बड़ा संगम, जानें कब से दिखेगा नजारा

Tansen Festival 2025

Tansen Festival 2025: ग्वालियर में भारतीय शास्त्रीय संगीत की विरासत और तानसेन की संगीत साधना को समर्पित तानसेन समारोह 2025 का रंग सजने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित समारोह 14 से 19 दिसंबर तक तानसेन के मकबरे पर आयोजित होगा। आयोजन समिति ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में स्थानीय समिति ने बैठक की । इस वर्ष समारोह का 101वां संस्करण है। इसलिए आयोजन भव्य और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध रखा जा रहा है। खास आकर्षण ग्वालियर किले पर होने वाला समवेत कार्यक्रम रहेगा, जिसमें एक हजार कलाकार एक साथ शास्त्रीय संगीत का सामूहिक गायन करेंगे। समारोह के दौरान देश और विदेश के शीर्ष कलाकारों की शास्त्रीय, वादन, ध्रुपद और गायन प्रस्तुतियां होंगी। मुख्य कार्यक्रमों से पहले गमक श्रृंखला और पूर्व रंग सभाएं भी आयोजित की जाएंगी। तैयारियों की गहन समीक्षा (Tansen Festival 2025) स्थानीय समिति की बैठक में संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने निर्देश दिए कि कार्यक्रमों का स्तर उच्च रखा जाए और अधिक से अधिक संगीत प्रेमियों तक जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार किया जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों के चयन में पारदर्शिता सुनिश्चित हो ।

Mirzapur Train Accident: ट्रेन की चपेट में आये कार्तिक स्नान के लिए जा रहे 8 श्रद्धालु, 6 महिलाओं की मौत

Mirzapur Train Accident:

Mirzapur Train Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार सुबह एक भयावह रेल दुर्घटना हो गई। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए गंगा घाट जा रहे श्रद्धालुओं में से आठ लोग ट्रेन हादसे का शिकार हो गए। इनमें छह महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 9.30 बजे चोपन से आई पैसेंजर ट्रेन चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंची। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ श्रद्धालु ट्रेन से प्लेटफॉर्म की ओर उतरने के बजाय दूसरी तरफ ट्रैक पर उतर गए। उसी समय तेज रफ्तार से कालका एक्सप्रेस उसी ट्रैक से गुजर रही थी, जिसकी चपेट में आने से हादसा हो गया। लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। स्टेशन में अफरा-तफरी घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और आरपीएफ ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। READ MORE:  मुस्लिम युवती ने बदला धर्म, हिन्दू रीति से की शादी   मौके पर पहुंचे सीनियर अफसर हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए जा रहे थे श्रद्धालु हादसे में शामिल अधिकांश लोग कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र स्नान के लिए गंगा घाट की ओर जा रहे थे। स्थानीय प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर बनाए हुई है।  भीड़भाड़ से बढ़ी त्रासदी रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कालका एक्सप्रेस का चुनार स्टेशन पर निर्धारित स्टॉप नहीं है इसलिए ट्रेन उच्च गति से गुजर रही थी। दूसरी ओर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के कारण स्टेशन परिसर में अत्यधिक भीड़ थी और कई लोग गंगा स्नान के बाद वापसी के लिए प्लेटफॉर्म पर इकट्ठा थे। इसी बीच तेज रफ्तार से आई ट्रेन ने कुछ ही सेकंड में लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना अचानक हुआ कि अधिकांश लोगों को बचाव का अवसर नहीं मिला और ट्रेन के गुजरते ही ट्रैक पर शव बिखरे नजर आए। चंद किलोमीटर दूर गंगा घाट गंगा घाट स्टेशन से मात्र दो से तीन किलोमीटर की दूरी पर है, ऐसे में भीड़ का दबाव पहले से अधिक था। इसके बावजूद ट्रेन की गति कम न होने पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। हादसे में छह महिलाओं की दर्दनाक मौत हुई जिनकी पहचान मिर्जापुर की सविता (28), साधना (15), शिवकुमारी (17), अंजू देवी (20), सुशीला देवी (60) और सोनभद्र निवासी कलावती देवी (50) के रूप में हुई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों देखने को मिले, जबकि राहत व बचाव टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। READ MORE: भाई के जूते पहनकर मैदान में उतरी थीं Kranti Goud, जानिए संघर्ष की अनसुनी कहानी

Sheopur News: विजयपुर में तीन मंजिला इमारत ढही, महिला दबकर घायल…

Sheopur News

Sheopur News: श्योपुर। मंगलवार दोपहर विजयपुर नगर के गांधी चौक में एक तीन मंजिला पुरानी इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त 65 वर्षीय कुसुम मित्तल इमारत के पास थीं और मलबे में दब गईं। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू के बाद निकाली गई महिला सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन का दल मौके पर पहुंचा। एएसआई रूपसिंह माझी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल कुसुम को पहले विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया। आसपास की इमारतों की जांच के आदेश घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अभिषेक मिश्रा और एसडीओपी राघवेंद्र सिंह तोमर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों की निगरानी की। सुरक्षा को देखते हुए अधिकारियों ने आसपास की सभी पुरानी इमारतों की तत्काल जांच के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों की चिंता स्थानीय लोगों ने बताया कि गांधी चौक क्षेत्र में कई इमारतें पुरानी और कमजोर हालत में हैं। निवासियों ने चेतावनी दी कि समय रहते निरीक्षण और मरम्मत न होने पर ऐसे हादसे दोबारा भी हो सकते हैं। प्रशासन की कार्रवाई शुरू हादसे के बाद विजयपुर प्रशासन ने पूरे नगर में जर्जर इमारतों की सूची तैयार करने और उनकी तकनीकी जांच करने का निर्णय लिया है। साथ ही, खराब स्थिति वाली इमारतों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

World Cup Squad : मोदी जी को क्या गिफ्ट दें?” वर्ल्डकप विनर्स का बड़ा खुलासा, 5 नवंबर को होगी खास मुलाकात

World Cup Squad

World Cup Squad: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 नवंबर को दिल्ली में मिलने की संभावना है। टीम आज शाम मुंबई से दिल्ली रवाना होगी। भारत की ऐतिहासिक जीत भारतीय महिला टीम ने 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीता और देश को गौरव का पल दिया। दीप्ति शर्मा का बयान टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने PTI से कहा कि खिलाड़ी प्रधानमंत्री मोदी को खास गिफ्ट देने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जर्सी या बैट गिफ्ट में दे सकते हैं। अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा। पीएम मोदी ने टीम की सराहना की वर्ल्ड कप जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि टीम ने असाधारण कौशल, आत्मविश्वास और टीम वर्क दिखाया। यह ऐतिहासिक उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को खेल की ओर प्रेरित करेगी। BCCI का बड़ा पुरस्कार BCCI ने विश्व चैंपियन टीम के लिए 51 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। इसमें खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयन समिति सभी को हिस्सेदारी मिलेगी। BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा कि टीम के जज्बे और एकजुटता ने राष्ट्र की उम्मीदों को ऊंचा उठाया है।

MP में शुरू हुई SIR प्रक्रिया, 65 हजार BLO घर-घर करेंगे सत्यापन, जरूरी दस्तावेज़ पहले से रखें तैयार

MP SIR

MP SIR : MP SIR प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य में मंगलवार से 65 हजार बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर मतदाताओं का वेरिफिकेशन कर रहे हैं। इसी प्रक्रिया से तय होगा कि मतदाताओं का नाम नई वोटर लिस्ट में शामिल रहेगा या नहीं। अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक मतदाता को एक विशेष फॉर्म दिया जा रहा है, जिसे भरकर तय समय सीमा में वापस करना होगा। कैसा होगा BLO फॉर्म SIR अभियान के लिए प्रत्येक मतदाता का अलग फॉर्म जारी किया गया है। यह फॉर्म दो हिस्सों में विभाजित होगा। एक हिस्सा पहले से भरा हुआ रहेगा जिसमें मतदाता का नाम, पहचान संबंधी विवरण और फोटो शामिल होंगे। दूसरा हिस्सा खाली रहेगा जिसे मतदाता को स्वयं भरना होगा। इस प्रक्रिया में BLO घर पर फॉर्म देंगे और निर्धारित समय के बाद दोबारा पहुंचकर भरी हुई जानकारी और सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। इसके बाद विवरण को अंतिम सूची में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। 2003 की सूची होगी आधार SIR प्रक्रिया में वर्ष 2003 की मतदाता सूची को प्राथमिक आधार माना जा रहा है। सत्यापन की कार्यप्रणाली इस प्रकार होगी। यदि किसी व्यक्ति का नाम 2003 की सूची में पहले से दर्ज है, तो वह सीधे 2025 की मतदाता सूची में शामिल माना जाएगा। साथ ही अगर व्यक्ति का नाम 2003 की सूची में मौजूद नहीं है, लेकिन उसके माता पिता या किसी संबंधी का नाम सूची में दर्ज मिलता है, तो उस कनेक्शन के आधार पर पात्रता का सत्यापन किया जाएगा । विवाहित महिलाओं के लिए नियम  SIR प्रक्रिया में विवाहित महिलाओं के लिए खास दिशा–निर्देश तय किए गए हैं। ऐसी महिलाएं जिनका विवाह 1 जनवरी 2003 के बाद हुआ है, उन्हें मतदान सूची में नाम दर्ज कराने के लिए मायके से अपना मतदाता क्रमांक और मतदान केंद्र क्रमांक की जानकारी जुटाकर BLO द्वारा दिए गए फॉर्म में भरनी होगी। सीईओ एमपी इलेक्शन ने स्पष्ट किया है कि सर्वे के दौरान BLO किसी मतदाता से दस्तावेज़ नहीं लेगा केवल जानकारी दर्ज की जाएगी। सत्यापन में किन दस्तावेज़ों से मिलेगी मान्यता यदि फॉर्म में दी गई जानकारी से सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को संदेह रहेगा और नोटिस जारी होगा, तो मतदाता को अपनी पात्रता साबित करने के लिए निर्धारित 11 दस्तावेज़ों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। दस्तावेज़ देने के बाद जांच पूरी होने पर नाम सूची में दर्ज कर दिया जाएगा। आपत्ति होने पर मिलेगा पूरा अवसर अगर दस्तावेज़ देने के बाद भी ARO नाम जोड़ने से इंकार करता है, तो मतदाता जिला कलेक्टर के समक्ष अपील कर सकते हैं। कलेक्टर के निर्णय से असंतुष्टि होने पर मामला सीईओ निर्वाचन आयोग तक ले जाया जा सकता है। यानी प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में नाम जोड़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा।

Cough Syrup Scandal: 22 मासूमों की मौत के बाद आरोपी डॉक्टर की पत्नी पुलिस के हत्थे, फरारी के ठिकानों ने चौंकाया

Cough Syrup Scandal

Cough Syrup Scandal: एमपी के चर्चित कफ सिरप कांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। जहरीला सिरप पीने से 22 बच्चों की मौत के मामले में फरार चल रही सह-आरोपी ज्योति सोनी को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया। वह मुख्य आरोपी डॉ. प्रवीण सोनी की पत्नी है। बता दें वह लंबे समय से कानून से बचने की कोशिश कर रही थी। हाईकोर्ट से जमानत की कोशिश  प्राप्त जानकारी के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए ज्योति पहले बेंगलुरु और फिर बनारस में छिपी रही। इस दौरान उसने जबलपुर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लेने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने परासिया में दबिश देकर उसे पकड़ा। स्टॉक रिकॉर्ड में हेराफेरी के आरोप  ड्रग विभाग की जांच में सामने आया था कि ज्योति ने फॉर्मासिस्ट सौरभ जैन और न्यू अपना फार्मा संचालक राजेश सोनी के साथ मिलकर कफ सिरप कोल्ड्रिफ (Cough Syrup Scandal) के स्टॉक रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की। आरोप है कि तीनों ने सबूत मिटाने और डॉ. सोनी को बचाने का प्रयास किया। सौरभ और राजेश पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।