Chambalkichugli.com

Operation Sindoor: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भरी राफेल में उड़ान, ऑपरेशन सिंदूर की पायलट शिवांगी सिंह रहीं साथ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Operation Sindoor: अंबाला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार सुबह अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से फाइटर जेट राफेल में उड़ान भरी। इस दौरान उनके साथ स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह मौजूद थीं। वही शिवांगी, जिन्हें पाकिस्तान ने कुछ महीने पहले “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान पकड़े जाने का फर्जी दावा किया था। यह उड़ान सुबह 11:10 बजे शुरू हुई और 11:50 बजे समाप्त हुई। राष्ट्रपति के साथ उड़ान भरने वाला राफेल ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी ने उड़ाया। वे इंडियन एयरफोर्स की नंबर 17 स्क्वॉड्रन ‘गोल्डन एरोज़’ के कमांडिंग ऑफिसर हैं। वहीं, राष्ट्रपति के राफेल को एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने दूसरे एयरक्राफ्ट से एस्कॉर्ट किया। PIB ने 10 मई को पाकिस्तान के इस झूठे दावे का खंडन किया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शिवांगी सिंह को गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू भारतीय वायुसेना के दो फाइटर विमानों में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं। इससे पहले, 7 अप्रैल 2023 को उन्होंने असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर जेट में उड़ान भरी थी।

Gwalior News: डॉक्टरों की शर्मनाक हरकत, नर्सिंग ऑफिसर का हाथ पकड़ बनाया शारीरिक संबंध का दबाव…

Shivpuri rape case

Gwalior News: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित जयारोग्य अस्पताल समूह के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां नेफ्रोलॉजी विभाग में पदस्थ एक महिला नर्सिंग ऑफिसर ने दो सीनियर डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने कंपू थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि डॉक्टरों ने उसका हाथ पकड़कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला और जातिगत अपमान किया। दो डॉक्टरों पर केस दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉक्टर शिवम यादव और सुपरिंटेंडेंट डॉ. गिरजा शंकर गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 354 (महिलाओं पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 506 (आपराधिक धमकी) और SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(r) व 3(1)(s) के तहत मामला दर्ज किया है। जातिगत टिप्पणी और धमकी का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया कि डॉक्टर शिवम यादव ने अपने चैंबर में उसका हाथ पकड़ लिया और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। जब उसने विरोध किया, तो डॉक्टर ने कहा कि अगर वह सुपरिंटेंडेंट डॉ. गिरजा शंकर गुप्ता को “खुश रखेगी” तो उसकी नौकरी सुरक्षित रहेगी। विरोध करने पर आरोपी डॉक्टरों ने धमकी दी कि “अगर बात नहीं मानी तो तुम्हारा हाल कोलकाता रेप केस की पीड़िता जैसा होगा।” महिला ने यह भी बताया कि वह अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से हैं। आरोपी डॉक्टरों ने उसके साथ जातिगत शब्दों से अपमान किया। इससे वह मानसिक रूप से टूट गई और अंततः उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शुरू की जांच कंपू थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत FIR दर्ज की और दोनों डॉक्टरों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि “जांच निष्पक्ष होगी, और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।” पीड़िता को सुरक्षा भी दी गई है। पीड़िता का बयान पीड़िता ने कहा: “मैं नौकरी करने आई थी, लेकिन प्रताड़ना झेलनी पड़ी। जाति के कारण अपमान सहा और धमकी से डरती रही। अब न्याय की उम्मीद में शिकायत की है।” पिछले दिनों भिंड में भी ऐसा ही मामला इससे पहले भिंड जिले में भी एक सीनियर डॉक्टर पर महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। लगातार ऐसे मामलों ने मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। READ MORE: थार कांड के पीड़ितों से मिले दिग्विजय सिंह, रास्ते में हंसी-मजाक का वीडियो वायरल..

GUNA NEWS: थार कांड के पीड़ितों से मिले दिग्विजय सिंह, रास्ते में हंसी-मजाक का वीडियो वायरल..

GUNA NEWS

GUNA NEWS: गुना। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंगलवार को गुना जिले के फतेहगढ़ के गणेशपुरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने थार कांड में मारे गए किसान रामस्वरूप नागर के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे रास्ते में कार्यकर्ताओं से मिलते और हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा— “शोक संवेदना या सिर्फ नौटंकी? मृतक परिवार के यहां शोक व्यक्त करने पहुंचे दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह जी, लेकिन पहुंचने से पहले फूल-मालाओं से स्वागत और ठहाके! ये कैसी संवेदना है?” घटना का बैकग्राउंड रविवार को गणेशपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर किसान रामस्वरूप नागर पर हमला हुआ था। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में भाजपा नेता महेंद्र नागर समेत 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें मुख्य आरोपी भी शामिल है। दिग्विजय सिंह ने सरकार पर साधा निशाना पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद दिग्विजय सिंह ने प्रदेश सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “इलाके में दबंगई हो रही थी, तब डबल इंजन की सरकार क्या कर रही थी?” उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर को मृतक रामस्वरूप नागर ने थाने में जान-माल की सुरक्षा के लिए शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रशासनिक लापरवाही का मामला है। सिंधिया पर भी बोला हमला दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि “सिंधिया को गणेशपुरा आकर देखना चाहिए कि उनके लोग किस तरह की दबंगई कर रहे हैं।” साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि मृतक किसान की बेटी को 12वीं कक्षा पास करने के बाद शासकीय शिक्षक की नौकरी दी जाए। READ MORE: जिला अस्पताल से नवजात चोरी, आरोपी महिला पर 30 हजार का इनाम घोषित  

Shivpuri News: जिला अस्पताल से नवजात चोरी, आरोपी महिला पर 30 हजार का इनाम घोषित

Jabalpur News

Shivpuri News: शिवपुरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिला अस्पताल के एचडीयू वार्ड (High Dependency Unit) से मंगलवार रात एक नवजात बच्ची चोरी हो गई। एक महिला ने खुद को आशा कार्यकर्ता की परिचित बताकर परिजनों का भरोसा जीता। मौका मिलते ही बच्ची को लेकर फरार हो गई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। परिजनों से कर रही थी बातचीत जानकारी के मुताबिक, 28 अक्टूबर को रोशनी आदिवासी ने बच्ची को जन्म दिया था। आरोपी महिला पिछले दो दिनों से परिवार के संपर्क में थी। बुधवार तड़के करीब 4 बजे वह बच्ची को दूध पिलाने के बहाने गोद में लेकर बाहर चली गई। कुछ देर बाद वह वापस आकर वार्ड में बैठ गई। जैसे ही परिजन सो गए, महिला ने मौका पाकर बच्ची को लेकर अस्पताल से बाहर निकल गई। परिजनों ने किया हंगामा सुबह परिजनों की नींद खुलने पर बच्ची गायब मिली। शोर मचाने पर अस्पताल स्टाफ और पुलिस मौके पर पहुंची। CCTV फुटेज खंगालने पर आरोपी महिला की तस्वीरें स्पष्ट रूप से दिखाई दीं। अब पुलिस उसकी पहचान और लोकेशन की तलाश में जुटी है। एसपी पहुंचे अस्पताल घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अमन सिंह राठौड़ जिला अस्पताल पहुंचे और जांच की। उन्होंने कहा कि फुटेज के आधार पर महिला की पहचान की जा रही है ।जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर नवजात को बरामद कर लिया जाएगा। 30 हजार का इनाम घोषित पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान बताने वाले को 30 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि महिला की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना दें। READ MORE: बारिश ने किसानों की कमर तोड़ी, इस क्षेत्र में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

Bhind News: बारिश ने किसानों की कमर तोड़ी, इस क्षेत्र में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

Bhind News

Bhind News: भिंड जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी हजारों बीघा धान की फसल पूरी तरह जलमग्न होकर सड़ने लगी है। सबसे ज्यादा नुकसान जिले के गोहद, लहार, आलमपुर और दबोह इलाकों में हुआ है, जहां किसान अब प्रशासन से मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं। गोहद तहसील, जिसे जिले का धान का कटोरा कहा जाता है, में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। यहां खेतों में पानी भरने से फसलें सड़ गई हैं। कृषि विभाग के एसडीओ रमेश भदौरिया के अनुसार, करीब 22 से 23 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल बोई गई थी, जिनमें से अधिकांश खेत पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं। गोहद एसडीएम राजन बी. नाडिया ने क्षेत्रीय राजस्व अमले को फसल क्षति का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। सभी पटवारियों को अपने क्षेत्र से रिपोर्ट तैयार कर जल्द प्रस्तुत करने को कहा गया है। बारिश थमने के बाद सर्वे का काम शुरू किया जाएगा। लगातार बारिश ने सिर्फ धान ही नहीं बल्कि सरसों की बुवाई पर भी असर डाला है। कई किसानों ने खाद और बीज खेतों में डाल दिए थे, लेकिन पानी भरने से सब खराब हो गया। किसान अब अगली फसल की तैयारी को लेकर चिंतित हैं। बर्बाद फसल देखकर किसान निराश हैं और अब राहत की उम्मीद में प्रशासन की ओर देख रहे हैं। वे मांग कर रहे हैं कि नुकसान का उचित मुआवजा जल्द दिया जाए ताकि अगली फसल की तैयारी फिर से शुरू की जा सके। READ MORE: अदालत ने मांगा सभी विभागों का एकीकृत चार्ट, आंकड़ों से नाखुश कोर्ट…

Reservation in Promotions Case: अदालत ने मांगा सभी विभागों का एकीकृत चार्ट, आंकड़ों से नाखुश कोर्ट…

Reservation in Promotions Case

Reservation in Promotions Case: जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में मंगलवार को प्रमोशन में आरक्षण (Reservation in Promotion) से जुले मामलों की सुनवाई के दौरान सरकार को बड़ी फटकार लगी। अदालत ने राज्य सरकार द्वारा सीलबंद लिफाफे में पेश किए गए कर्मचारी और मात्रात्मक आंकड़ों पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने पाया कि एक विभाग में सभी पद आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों के पास हैं, जबकि सामान्य वर्ग का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। मुख्य न्यायाधीश संजिव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सराफ की खंडपीठ ने कहा कि कई विभागों में पहले से ही बड़ी संख्या में आरक्षित वर्ग के कर्मचारी कार्यरत हैं। कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया कि वह सभी विभागों का एकीकृत चार्ट तैयार कर पेश करे, जिसमें यह स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए कि किस विभाग में किस वर्ग का कितना प्रतिनिधित्व है। न्यायालय ने यह भी कहा कि यह केवल आंकड़े इकट्ठे करने की औपचारिकता नहीं होनी चाहिए, बल्कि नियमों और वास्तविक डेटा के आधार पर सटीक गणना की जानी चाहिए। सरकार की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह अदालत में मौजूद रहे, जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता सी.एस. वैद्यनाथन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पक्ष रखा। याचिकाकर्ता सामान्य पिछड़ा अल्पसंख्यक कल्याण समाज संस्था (सपाक्स) के वकील नरेश कौशिक ने बताया कि “हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश दिया है कि वह सभी विभागों के आरक्षण से जुड़े आंकड़े दोबारा तैयार कर कोर्ट में प्रस्तुत करे। कोर्ट ने पाया कि एक विभाग में आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों ने सभी पदों पर कब्जा कर रखा है, जबकि सामान्य वर्ग का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। अदालत ने पूछा कि सरकार इसे किस आधार पर उचित ठहराएगी।” मामले की अगली सुनवाई 12 नवंबर को निर्धारित की गई है। READ MORE: MP में UPSC जैसी एक परीक्षा से सरकारी भर्ती, 20 हजार पुलिस पदों पर चयन

India Vs Australia 1st T20: एशिया कप के बाद अब वर्ल्ड कप पर नजर, आज ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा चैंपियन भारत

India Vs Australia 1st T20

India Vs Australia 1st T20: क्रिकेट फैंस के लिए आज बड़ा मुकाबला है। वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया आज दोपहर 2:15 बजे से नंबर-2 रैंक ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। मैच कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि टॉस 1:45 बजे होगा। एशिया कप जीतने के बाद भारत का यह पहला टी-20 मैच है। टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभालेंगे, जबकि मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया की कमान में नजर आएंगे। भारत को हाल ही में वनडे सीरीज में 1-2 की हार झेलनी पड़ी थी, हालांकि सिडनी वनडे में टीम ने शानदार वापसी करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। उस मैच में रोहित शर्मा ने 121 और विराट कोहली ने 74 रन की नाबाद पारियां खेली थीं। मिशन 2026 वर्ल्ड कप की शुरुआत यह सीरीज टीम इंडिया के लिए सिर्फ जीत की नहीं, बल्कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी का भी हिस्सा है। सूर्यकुमार यादव पिछले एक साल से टी-20 कप्तान हैं । अब उन पर टाइटल डिफेंड करने की जिम्मेदारी है। सूर्या ने कहा, “यह वर्ल्ड कप की तैयारी है, लेकिन सीरीज काफी चुनौतीपूर्ण रहेगी। उम्मीद है कि हमारे लिए यह सीरीज शानदार साबित हो।” कैनबरा में भारत का रिकॉर्ड टीम इंडिया ने कैनबरा के मनुका ओवल में अब तक एक ही टी-20 खेला है, जिसमें भारत ने 2020 में 11 रन से जीत हासिल की थी। खास बात यह है कि भारत ने अब तक ऑस्ट्रेलिया में 2 या उससे अधिक मैचों की कोई टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है। टीम ने यहां 2016 और 2020 में दो सीरीज जीतीं और दो सीरीज ड्रॉ खेलीं। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 हेड-टू-हेड अब तक दोनों टीमों के बीच 32 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 20 और ऑस्ट्रेलिया ने 11 मैच जीते हैं, जबकि 1 मुकाबला बेनतीजा रहा। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर दोनों के बीच हुए 12 मैचों में भारत ने 7, ऑस्ट्रेलिया ने 4 मैच जीते, और 1 मैच बेनतीजा रहा। READ MORE:  कैसी है श्रेयस अय्यर की हालत ? परिवार जल्द पहुंचेगा ऑस्ट्रेलिया…

CM Mohan Yadav Announcement : MP में UPSC जैसी एक परीक्षा से सरकारी भर्ती, 20 हजार पुलिस पदों पर चयन

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav Announcement : भोपाल। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को घोषणा की कि अब राज्य में सभी सरकारी नौकरियों के लिए यूपीएससी की तर्ज पर एक ही परीक्षा होगी। अलग-अलग विभागों की अलग परीक्षाएं नहीं होंगी। इससे भर्ती प्रक्रिया तेज होगी और युवाओं को जल्दी नौकरी मिलेगी। यह ऐलान मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारी संघ के दिवाली मिलन समारोह में किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल विभिन्न विभागों की भर्तियों के लिए अलग-अलग परीक्षाएं होती हैं, जिससे समय लगता है और नियुक्ति में देरी होती है। अब एकीकृत परीक्षा प्रणाली लागू की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन के समय ही अपनी पसंद के विभाग चुन सकेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इस कदम से भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होगी और पेपर लीक जैसी घटनाओं में कमी आएगी। सीएम ने पुलिस भर्ती पर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि तीन साल में 20 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा। हर साल 7,500 पुलिस पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन किया जाएगा। यह कदम सिंहस्थ कुंभ मेला 2028 की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। कर्मचारियों के लिए भी कई अहम घोषणाएं की गईं:  वेतन विसंगति और ग्रेड पे सुधार के लिए सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी की अध्यक्षता में कर्मचारी आयोग बनेगा।  प्रमोशन संबंधी मामलों का समाधान जल्द किया जाएगा।  महंगाई भत्ता (DA) केंद्र के बराबर देने की प्रक्रिया जारी है।  अक्टूबर तक एरियर भुगतान पांच किस्तों में पूरा किया जाएगा।  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को अब जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ मिलेगा।  19,504 नए पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  नौ साल से लंबित हाउस रेंट अलाउंस (HRA) का भुगतान भी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों का प्रमोशन होना चाहिए, क्योंकि उनकी खुशी ही सरकार की ताकत है। सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम है। साथ ही 1 जनवरी 2005 या उसके बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए यूपीएस कमेटी गठित की जाएगी। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने सीएम को मांग पत्र सौंपा, जिसमें डीए बढ़ाने, सेवानिवृत्ति आयु समान करने और शिक्षकों की वरिष्ठता नियुक्ति तिथि से तय करने की मांगें शामिल रहीं। इधर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में प्रमोशन में आरक्षण को लेकर सुनवाई हुई। सरकार ने सीलबंद लिफाफे में कर्मचारियों के आंकड़े और ऑडिट रिपोर्ट पेश की। मुख्य न्यायाधीश संजेव सच्चदेवा और जस्टिस विनय सराफ की बेंच ने असंतोष जताते हुए कहा कि कुछ विभागों में आरक्षित वर्ग का प्रतिनिधित्व ज्यादा है। कोर्ट ने सरकार से एकीकृत चार्ट तैयार करने और नीति पर स्पष्टीकरण मांगा है। अगली सुनवाई 12 नवंबर को होगी। READ MORE: श्योपुर में चलती बस में धुआं भरने से मची अफरातफरी, 45 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Sheopur News: श्योपुर में चलती बस में धुआं भरने से मची अफरातफरी, 45 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Sheopur News

Sheopur News: श्योपुर-नहर रोड पर मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब जय बजरंग ट्रेवल्स की एक यात्री बस में अचानक धुआं भर गया। बस में सवार करीब 45 यात्रियों ने जान बचाने के लिए चलती बस से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, हालांकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे ढोढर थाना क्षेत्र के ब्लावनी गांव के पास हुई। बताया गया कि श्योपुर से सबलगढ़ जा रही यह बस जैसे ही ब्लावनी गांव के पास पहुंची, स्टेयरिंग के पास वायरिंग में स्पार्किंग शुरू हो गई और कुछ ही क्षणों में धुआं फैल गया। देखते ही देखते पूरा बस केबिन धुएं से भर गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोक दिया, लेकिन घबराए यात्री बस के पूरी तरह रुकने का इंतजार किए बिना ही कूदने लगे। इस दौरान कई यात्री सड़क किनारे गिर पड़े, जिससे कुछ को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलने पर ढोढर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह तोमर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस की स्टेयरिंग साइड की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट पाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी 45 यात्री सुरक्षित हैं और आग भड़कने से पहले ही उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी टीम को बुलाकर बस की वायरिंग जांच शुरू कर दी है। साथ ही बस कंपनी को भी सर्विसिंग और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर यात्रियों की मदद की। हादसे के बाद यात्रियों ने मांग की कि बसों की नियमित सर्विसिंग और इलेक्ट्रिकल जांच की जाए ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। पुलिस ने बस को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। READ MORE: श्योपुर में बारिश से धान फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी चिंता…

Datia News: दतिया जनसुनवाई में रिश्वतखोरी का मामला उजागर, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश…

Datia News

Datia News: दतिया में मंगलवार को हुई जनसुनवाई के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया। वार्ड क्रमांक 13, नगर पंचायत बडौनी के निवासी एक आवेदक ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके नाम स्वीकृत 2.50 लाख की राशि में से दो किश्तें जारी हो चुकी हैं, लेकिन तीसरी किश्त के लिए नगर पंचायत में पदस्थ बाबू नागिन शाक्य और पार्षद पति रामस्वरूप सेन द्वारा 10-10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। आवेदक के अनुसार दोनों ने यह चेतावनी भी दी कि यदि रुपए नहीं दिए गए तो तीसरी किश्त जारी नहीं की जाएगी। शिकायत में यह भी बताया गया कि पहली किश्त के समय भी बाबू नागिन शाक्य ने 5 हजार रुपए कागजी कार्रवाई के नाम पर लिए थे, जिसके बाद ही राशि जारी हुई थी। जनसुनवाई में कलेक्टर स्वप्निल बानखड़े ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले की विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके और पीड़ित आवेदक को तीसरी किश्त का भुगतान जल्द हो सके। जनसुनवाई में इस बार सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन विवाद, नामांतरण और सरकारी योजनाओं में अनियमितताओं से जुड़ी रहीं। कलेक्टर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। READ MORE: दो दोस्तों का अवैध हथियार स्टार्टअप, किराए की जमीन पर खोला कारखाना