Chambalkichugli.com

Australian Women Cricketers: मध्यप्रदेश में ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान

Australian Women Cricketers

Australian Women Cricketers: इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ की घटना पर प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तीखा बयान दिया। उन्होंने इसे “देश की गरिमा और भारत की संस्कृति पर कलंक” बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। देश की प्रतिष्ठा से जुड़ा मामला मंत्री विजयवर्गीय ने कहा, “यदि यह घटना सही है तो यह बेहद शर्मनाक और दुखद है। यह सिर्फ किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं बल्कि भारत की छवि पर गहरी चोट है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी हमारे देश की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे।” उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार शून्य सहनशीलता नीति पर काम कर रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी को उदाहरण बनाने जैसी सजा दी जाएगी। सुरक्षा और जांच पर दिया निर्देश मंत्री ने स्पष्ट किया कि जब अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हमारे देश की धरती पर आते हैं, तो उनकी सुरक्षा और सम्मान पूरी जिम्मेदारी है। उन्होंने इंदौर पुलिस और प्रशासन को तत्काल और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, होटल रिकॉर्ड और सुरक्षा अधिकारियों के बयान जुटाए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि भारत हमेशा से “अतिथि देवो भवः” की भावना वाला देश रहा है। ऐसी घटनाएँ हमारी सभ्यता और संस्कृति पर गहरा आघात करती हैं। READ MORE: अब PWD करेगा सभी सड़कों और पुलियों की डिजिटल मैपिंग, जानिए नया सर्वेक्षण ऐप कैसे करेगा काम

MP News: अब PWD करेगा सभी सड़कों और पुलियों की डिजिटल मैपिंग, जानिए नया सर्वेक्षण ऐप कैसे करेगा काम

MP News

MP News: मध्यप्रदेश में लोक निर्माण विभाग (PWD) अब अपनी सभी सड़कों और पुलियों का डिजिटल मैप तैयार करेगा। इसके लिए विभाग ने सर्वेक्षण ऐप विकसित किया है, जिससे सड़कों की लंबाई, चौड़ाई, सतह और पुलियों का पूरा विवरण मोबाइल पर उपलब्ध होगा। सर्वेक्षण ऐप की खासियतें इस ऐप को भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG-N), गुजरात ने निःशुल्क विकसित किया है। महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों ने भी इसी तरह के ऐप के लिए BISAG-N से संपर्क किया है। PWD के सभी इंजीनियरों के पास लॉगिन आईडी होगी। ऐप के माध्यम से विभाग अपनी सड़क और पुली का सारा डेटा मोबाइल पर देख सकेगा, जिससे डीपीआर तैयार करने और नए निर्माण कार्य की योजना बनाने में समय की बचत होगी। 68,000 किलोमीटर सड़कों का डेटा डिजिटल राज्य में लोक निर्माण विभाग के पास लगभग 68,000 किलोमीटर सड़कें हैं। विभाग के मुख्य अभियंता के.पी.एस. राणा के अनुसार, निर्माण कार्यों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने में इस डेटा का उपयोग किया जाएगा। सरकारी भवन और पुल होंगे शामिल ऐप के अगले चरण में, लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सभी सरकारी भवनों और पुलों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। लोक पथ ऐप में जियो-लोकेशन और ब्लैक स्पॉट्स लोक निर्माण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐप में जियो-लोकेशन की जानकारी होगी। इसमें सड़क पर ब्लैक स्पॉट्स और सड़क किनारे स्थित बुनियादी सुविधाओं जैसे पेट्रोल पंप और टोल प्लाजा की लोकेशन भी शामिल होगी। इससे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और उपयोगकर्ताओं को आसानी से गाड़ी चलाने में मदद मिलेगी। READ MORE: भिंड में रेत माफियाओं पर कलेक्टर की सख्ती,पांच ट्रैक्टर-ट्राली जब्त…

Bhind News: भिंड में रेत माफियाओं पर कलेक्टर की सख्ती,पांच ट्रैक्टर-ट्राली जब्त…

Bhind News

Bhind News: भिंड में प्रशासन ने रेत माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा के निर्देश पर शनिवार देर रात अवैध रेत परिवहन कर रहे पांच ट्रैक्टर-ट्रालियां जब्त की गईं, जबकि करीब 20 चालक वाहन लेकर फरार हो गए। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया । पांच ट्रैक्टर-ट्राली जब्त अधिकारियों ने चालकों से रायल्टी संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई भी चालक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर ही पांचों ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त कर तहसील कार्यालय परिसर में खड़ा किया गया। एसडीएम शर्मा ने कहा कि बिना रायल्टी या अनुमति के रेत परिवहन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाई जा रही है ताकि खनन माफिया पर अंकुश लगाया जा सके। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम के साथ राजस्व अमला भी मौजूद था। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर पिछले कुछ दिनों से बिना रायल्टी के रेत का खुलेआम परिवहन किया जा रहा था। प्रशासन की सख्ती से अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में भय का माहौल बन गया है। प्रशासन की चेतावनी एसडीएम शर्मा ने कहा कि यदि भविष्य में कोई व्यक्ति बिना अनुमति रेत का परिवहन करता पाया गया, तो उसका वाहन जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि अवैध खनन या परिवहन की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। कलेक्टर के इनपुट से फिर कसा शिकंजा पूर्व कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के ट्रांसफर होने के बाद रेत माफियाओं को राहत मिली थी। उन्हें लगा कि अब रेत पर कार्रवाई रुक जाएगी। कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा के निर्देश पर प्रशासनिक टीम फिर से सक्रिय हो गई और खनन माफियाओं पर निगरानी तेज कर दी गई है। READ MORE: 

Gwalior News: ग्वालियर हाईकोर्ट ने धान घोटाले में शासन को जारी किया नोटिस

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर की लश्कर कृषि उपज मंडी में हुए कथित एक लाख क्विंटल धान घोटाले के मामले में ग्वालियर हाईकोर्ट ने शासन से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने नोटिस जारी कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी और याचिकाकर्ता को आनंद पर्वत पर 10 पौधे लगाने का निर्देश दिया। जनहित याचिका पर कार्रवाई यह कार्रवाई शिवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दायर जनहित याचिका पर हुई। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अभिनव भार्गव ने कोर्ट में दलील दी कि लश्कर मंडी में एक लाख क्विंटल धान का घोटाला हुआ, जिसमें से 32 हजार क्विंटल धान बरामद की जा चुकी है, जबकि शेष धान विभिन्न वेयरहाउस में रखा गया है। बरामद धान की नीलामी से प्राप्त 7 करोड़ रुपए कलेक्टर के नाम से जमा किए गए हैं। किसानों को अब तक नहीं मिला भुगतान याचिका में कहा गया कि यह राशि किसानों की है, लेकिन अब तक उन्हें भुगतान नहीं किया गया। कलेक्टर की सूची में 793 किसानों के नाम दर्ज हैं, जबकि लगभग 2000 किसानों ने मंडी में धान बेचा था। याचिका में सिंह ट्रेडर्स से जुड़े करीब 95 हजार क्विंटल धान के अन्य घोटाले का भी जिक्र किया गया। इस मामले में मंडी सचिव ने जनकगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। भूपेंद्र धाकड़, कल्याण यादव और एक अन्य फर्म ने अक्टूबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच मंडी समिति लश्कर ग्वालियर में किसानों से धान खरीदा, लेकिन भुगतान नहीं किया। उधारी में खरीदी गई धान को वेयरहाउस में रखकर उस पर ऋण लिया गया। किसानों को भुगतान नहीं मिलने पर उन्होंने कलेक्टर से शिकायत की, जिसके बाद प्रशासन ने धान को सीज कर लिया। READ MORE: मुरैना में हनुमान मंदिर के बाबा के साथ मारपीट, विवाद की वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान…

Morena News : मुरैना में हनुमान मंदिर के बाबा के साथ मारपीट, विवाद की वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान…

Morena News

Morena News : भिंड जिले की खड़ियाहर पंचायत के इटौरा हनुमान मंदिर पर रहने वाले बाबा प्रीतम दास के साथ गांव के दो लोगों ने मारपीट की और उनकी चोटी काट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आखिर क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, यह घटना 20 अक्टूबर की है। मंदिर परिसर में 19 अक्टूबर को श्यामवीर बघेल और महावीर बघेल के बच्चे अपनी बकरियों को मंदिर के पास चर रहे थे। बाबा प्रीतम दास ने बच्चों को यह करने से मना किया, क्योंकि बकरियां नए लगाए गए पेड़ों को नुकसान पहुँचा रही थीं। बच्चों ने यह बात अपने घर जाकर परिजनों को बताई। अगले दिन, 20 अक्टूबर को श्यामवीर और महावीर बघेल ने बाबा को खड़ियाहर जाते समय पकड़ लिया और मारपीट कर उनकी चोटी काट दी। बाबा ने पुलिस में दी शिकायत बाबा प्रीतम दास ने बताया कि वे बच्चों को मंदिर के पास बकरियां चराने से इसलिए रोक रहे थे क्योंकि पेड़ लगे हुए थे और बकरियां उन्हें नुकसान पहुँचा रही थीं। मारपीट के बाद बाबा दहशत में थे और तुरंत पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी मनोज वर्दियां ने बताया कि बाबा प्रीतम दास के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और शीघ्र उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है। READ MORE: अब तक 300 की आंखों की रोशनी गई, FIR के बावजूद जारी रही बिक्री..

MP Carbide Guns: अब तक 300 की आंखों की रोशनी गई, FIR के बावजूद जारी रही बिक्री..

MP Carbide Guns

MP Carbide Guns: मध्य प्रदेश में दिवाली की रौनक इस बार खतरनाक कार्बाइड गन के धमाकों से मातम में बदल गई। सस्ते ‘खिलौने’ के नाम पर बेची जा रही इन गनों ने सैकड़ों बच्चों और युवाओं की आंखों की रोशनी छीन ली। राज्य भर में अब तक 300 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें 24 से अधिक बच्चों की दृष्टि स्थायी रूप से खत्म हो गई है। ग्वालियर और भोपाल में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद इनकी बिक्री रुकी नहीं। FIR के बावजूद जारी रही बिक्री 18 अक्टूबर को ग्वालियर में इंद्रगंज थाना क्षेत्र में हेड कांस्टेबल रामनरेश गुर्जर ने एक संदिग्ध व्यक्ति शाहिद अली (20) को पकड़ा। उसके पास से 2.5 फुट का लोहे का पाइप, 6 सुतली बम, 12 बत्तियां और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज हुई, लेकिन सजा सात साल से कम होने के कारण नोटिस देकर छोड़ दिया गया। भोपाल के छोला थाने में भी उसी दिन केस दर्ज हुआ, फिर भी बिक्री जारी रही। ऑनलाइन और बाजार में खुलेआम बिक्री दिवाली से पहले बाजारों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 150 से 200 रुपये में कार्बाइड गन बेची जा रही थीं। इसमें कैल्शियम कार्बाइड और पानी से गैस बनाकर लाइटर से फायर किया जाता है, जिससे जोरदार धमाका होता है। सोशल मीडिया पर इसे “ग्रीन पटाखा” बताकर वायरल किया गया, जबकि असल में यह आंखों में एसिड-अल्कलाइन चोटें पहुंचा रही थी। घायल बच्चों की बढ़ती संख्या राज्यभर के अस्पतालों में इस गन से घायल मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एम्स भोपाल में 60 मरीज भर्ती हैं। विदिशा में 50 लोग घायल हुए, जिनमें 5 बच्चों की रोशनी बचाने की कोशिश चल रही है। इंदौर के अस्पतालों में देवास और सीहोर से भी मरीज पहुंचे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अल्कलाइन के कारण हुई आंखों की चोटें स्थायी नुकसान पहुंचाती हैं। सैकड़ों गन बरामद घटनाओं के बाद पुलिस हरकत में आई और भोपाल में 6 एफआईआर दर्ज की गईं। छोला, एमपी नगर, निशातपुरा, बागसेवनिया, पिपलानी और नजीराबाद थाना क्षेत्रों में 100 से ज्यादा कार्बाइड गन और 11.5 किलो विस्फोटक जब्त किए गए। विदिशा में 7 लोग गिरफ्तार, 228 गन और 4 किलो कैल्शियम कार्बाइड बरामद। इंदौर में 59 गन जब्त की गईं। ग्वालियर में 19 युवाओं के घायल होने के बाद कलेक्टर रुचिका चौहान ने बैन लगाते हुए कंट्रोल रूम नंबर जारी किए। सरकार ने बढ़ाई सख्ती मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहले ही 18 अक्टूबर को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन प्रशासन की ढिलाई से नुकसान बढ़ता गया। अब विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्बाइड गन की खरीद-बिक्री और उपयोग पर एफआईआर के आदेश जारी कर दिए गए हैं। READ MORE: इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़, जानिए क्या है पूरा मामला

Cricket World Cup 2025: इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़, जानिए क्या है पूरा मामला

Cricket World Cup 2025

Cricket World Cup 2025: इंदौर | एक शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने इंदौर की छवि को इंटरनेशनल लेवल पर खराब कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो महिला खिलाड़ी, जो महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने शहर में आई थीं, छेड़छाड़ की घटना का शिकार हुईं। कैफे जाते वक्त हुई वारदात जानकारी के मुताबिक, दोनों महिला खिलाड़ी होटल रेडिसन ब्लू से पैदल एक कैफे जा रही थीं। इसी दौरान खजराना रोड पर बाइक सवार युवक ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी ने न केवल पीछा किया बल्कि एक खिलाड़ी को गलत तरीके से छूने की कोशिश भी की। डरी-सहमी खिलाड़ियों ने तत्काल अपनी टीम के सिक्योरिटी ऑफिसर डैनी सिमंस को लाइव लोकेशन और SOS सिग्नल भेजा। कुछ ही मिनटों में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। आरोपी अकील गिरफ्तार एमआईजी पुलिस ने सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत पर बीएनएस की धारा 74 और 78 के तहत केस दर्ज कर आरोपी अकील को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खजराना निवासी है । सुरक्षा इंतजाम पर उठे सवाल घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। उस वक्त होटल रेडिसन ब्लू के आसपास सुरक्षा के नाम पर केवल कागजी इंतजाम थे। न वहां महिला पुलिसकर्मी तैनात थीं, न पर्याप्त बल मौजूद था। विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था नाकाम साबित हुई। कमिश्नर ने लगाई फटकार घटना के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने इंटेलिजेंस टीम को कड़ी फटकार लगाई और विजयनगर, एमआईजी, खजराना, परदेशीपुरा और कनाडिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाई। जांच में यह सामने आया कि खिलाड़ी अकेले होटल से बाहर निकली थीं और रास्ते में कोई सुरक्षा तैनात नहीं थी। महिला अफसरों ने दर्ज किए बयान एसीपी हिमानी मिश्रा और एसआई निधि रघुवंशी ने दोनों खिलाड़ियों से मुलाकात कर बयान दर्ज किए। खिलाड़ियों ने अंग्रेजी में लिखे आवेदन में पूरी वारदात बताई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी शराब के नशे में था और बार-बार उन्हें छूने की कोशिश कर रहा था। एक स्थानीय व्यक्ति की सूझबूझ से बाइक का नंबर नोट किया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। READ MORE: अशोकनगर में मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध…

Ashoknagar News: अशोकनगर में मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध…

MP Crime News

Ashoknagar News: अशोकनगर | अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 30 वर्षीय युवती ने अपने मंगेतर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सगाई के बाद बनाए संबंध पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले उसकी पहचान उसी मोहल्ले में रहने वाले युवक से हुई थी। बातचीत के सिलसिले में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोपी ने शादी का प्रस्ताव दिया, जिसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से 3 फरवरी 2025 को मंदिर में रोका समारोह हुआ था। पीड़िता का कहना है कि रोका होने के बाद आरोपी उसके घर आया और शादी का भरोसा दिलाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी कई बार आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। 5 मई को दोनों की सगाई और गोद भराई का कार्यक्रम भी हुआ था। अगस्त से बढ़ने लगी दूरियां युवती ने बताया कि अगस्त महीने के बाद आरोपी ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दी और फोन कॉल्स उठाना बंद कर दिए। जब पीड़िता ने समाज के लोगों और परिवार के माध्यम से बात कराने की कोशिश की, तो आरोपी पक्ष ने शादी से साफ इनकार कर दिया और लेन-देन की रकम वापस कर दी। पुलिस ने दर्ज किया मामला चंदेरी थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। READ MORE:  भोपाल से ISIS आतंकी गिरफ्तार, IED ब्लास्ट की थी प्लानिंग

Bhopal ISIS Terrorist Arrest Update: भोपाल से ISIS आतंकी गिरफ्तार, IED ब्लास्ट की थी प्लानिंग

Bhopal ISIS Terrorist Arrest Update

Bhopal ISIS Terrorist Arrest Update: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ISIS (इस्लामिक स्टेट्स ऑफ इराक एंड सीरिया) से जुड़े एक आतंकी को भोपाल के करोंद से गिरफ्तार किया है। वहीं, दिल्ली के सादिक नगर से भी एक आतंकी पकड़ाया है। दोनों मिलकर दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में आईईडी ब्लास्ट करने की प्लानिंग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आतंकियों का नाम अदनान है। इन्हें फिदायीन हमले की ट्रेनिंग दी जा रही थी और उनका निशाना दिल्ली था। आतंकियों के पास से संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है। फिलहाल दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, यह ग्रुप उन जगहों की तलाश में था, जहां वे जमीन खरीदकर अपनी गतिविधियों का केंद्र बना सकें। वे हथियार बनाने के लिए पैसे भी इकट्ठा कर रहे थे।  

Prisoner Dies In Jail : भिंड जेल में कैदी की मौत, भाईदूज पर परिजनों की हुई थी मुलाकात

Prisoner Dies In Jail :

Prisoner Dies In Jail: भिंड जिले के मेहगांव उपजेल में बंद रामगोपाल जाटव (50) की बीमारी के चलते मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जेल प्रबंधन ने दवाइयां समय पर नहीं दीं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। रामगोपाल जाटव को 18 जुलाई 2025 को छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। परिवार ने इलाज के लिए दवाइयां भेजी थीं। परिजनों ने लगाया जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप भाईदूज के दिन उनकी बहन जेल पहुंची और भाई की पूजा के साथ दवाइयां सौंपी। परिजनों का आरोप है कि जेल कर्मियों ने दवाइयां नहीं दीं, जिससे हालत गंभीर हुई। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। संजय जाटव, मृतक के बेटे ने कहा कि जेल में अमानवीय व्यवहार किया गया। मेहगांव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है।