Chambalkichugli.com

MP Carbide Gun Case: दिवाली पर देसी गन से झुलसे बच्चे, आरोपी मोहम्मद ताहा गिरफ्तार

MP Carbide Gun Case

MP Carbide Gun Case: मध्यप्रदेश में दिवाली के दौरान कार्बाइड गन के अवैध इस्तेमाल से कई लोग घायल हो गए। प्रतिबंध के बावजूद यह खतरनाक देसी गन बाजारों में बिकती रही, जिससे हादसे हुए। भोपाल पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद ताहा (27), निवासी एहसान नगर, को गिरफ्तार कर लिया है। 10 किलो कार्बाइड और 4 पाइप गन बरामद पुलिस ने ताहा के पास से 10 किलो कार्बाइड और 4 पाइप गन बरामद की हैं। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 4, 5, 9(ख) और 288 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि कार्बाइड गन से सात बच्चों की आंखों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई शुक्ला ने कहा कि कार्बाइड गन और देसी पटाखे बेहद खतरनाक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही लोगों से अपील कर चुके हैं कि इनका इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में इनकी बिक्री होना गंभीर मामला है। जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। READ MORE: ग्वालियर में खौफनाक हादसा, कार्बाइड गन से अब तक 36 की आंखें झुलसीं

ऑस्ट्रेलिया में आखिरी वनडे खेलेंगे Virat Kohli और Rohit Sharma, टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप का खतरा

Virat Kohli और Rohit Sharma

India Vs Australia 3rd ODI Playing: सिडनी में शनिवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे खेला जाएगा, जो टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली (Virat Kohli ) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए ऑस्ट्रेलिया की धरती पर आखिरी इंटरनेशनल मैच साबित हो सकता है। भारत पहले ही सीरीज 0-2 से गंवा चुका है। अब टीम पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में 7 विकेट से और दूसरे मैच में 2 विकेट से जीत दर्ज की थी। अगर भारत तीसरा वनडे हारता है तो यह पहली बार होगा जब कंगारू टीम ने भारत को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया होगा। विराट-रोहित का आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा क्यों विराट कोहली (Virat Kohli) अब 36 साल के हैं । रोहित शर्मा 38 साल के हैं। दोनों खिलाड़ी पहले ही टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। फ्यूचर टूर प्रोग्राम के मुताबिक भारत का अगले दो साल तक कोई ऑस्ट्रेलिया दौरा तय नहीं है। यानी अगर दोनों 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलते भी हैं, तब भी वे ऑस्ट्रेलिया में इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाएंगे। कोहली का खराब फॉर्म जारी इस सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। उन्होंने पर्थ में 8 गेंदों पर 0 रन और सिडनी में 4 गेंदों पर 0 रन बनाए हैं। यानी पूरी सीरीज में अब तक उन्होंने 12 गेंदों पर एक भी रन नहीं बनाया है। टीम को उनसे तीसरे वनडे में बड़ी पारी की उम्मीद होगी। सिडनी में भारत का रिकॉर्ड खराब सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम ने पिछले 9 साल से कोई वनडे नहीं जीता है। भारत की यहां आखिरी जीत 23 जनवरी 2016 को दर्ज की गई थी। उसके बाद से टीम ने लगातार तीन मुकाबले गंवाए हैं। हेड-टु-हेड आंकड़े ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच अब तक ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर 56 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से 40 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि 14 मैच भारत के नाम रहे। दो मैच बिना नतीजे के खत्म हुए। कुल मिलाकर दोनों देशों के बीच 154 वनडे हुए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने 86 और भारत ने 58 मैच जीते हैं। 10 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। READ MORE: शुभमन गिल की कप्तानी में भारत को एडिलेड में करारी हार, वनडे सीरीज भी ऑस्ट्रेलिया के नाम

MP Carbide Gun: ग्वालियर में खौफनाक हादसा, कार्बाइड गन से अब तक 36 की आंखें झुलसीं

MP Carbide Gun

MP Carbide Gun: ग्वालियर। दीपावली के बाद कार्बाइड गन (देशी पटाखा गन) से आंखों में गंभीर चोट के कई मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 48 घंटे में कुल 36 मरीज जेएएच, जिला अस्पताल मुरार, बिड़ला और रतन/रजन ज्योति नेत्रालय सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। बुधवार को 19 और गुरुवार को 17 नए केस दर्ज किए गए। इनमें आठ रोगियों की आंख की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है और कुछ के कॉर्निया गंभीर रूप से प्रभावित होकर सफेद पड़ गए हैं। घायल मरीजों का ऑपरेशन इनमें से जिन आठ रोगियों की कॉर्निया पर चोट ज्यादा गंभीर थी, उनका आपरेशन कर इलाज किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि आंखों की रोशनी कितनी लौटेगी, यह फिलहाल कहना मुश्किल है। कम से कम सात दिन बाद ही स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकेगा। कुछ मामलों में मरीजों की आंखों की रोशनी लगभग चली जाने की रिपोर्टें भी हैं। कई मामलों में कॉर्निया का स्थायी नुकसान होने का खतरा है। कलेक्टर के आदेश पर धारा 163 लागू कर कार्बाइड गन के क्रय‑विक्रय व उपयोग पर रोक लगाई गई। आदेश के बाद इंदरगंज थाना क्षेत्र के झाड़ू वाला मोहल्ले में जांच की गई, जहां पुलिस ने शाहिद अली नामक युवक को कार्बाइड गन बेचते हुए पकड़ा और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। क्यों खतरनाक है कार्बाइड गन बाजार में 100–200 रुपए की यह सस्ती देसी गन कैल्शियम कार्बाइड से भरी होती है। पानी से संपर्क में आने पर कैल्शियम कार्बाइड एसीटिलीन गैस बनाता है, जो तेज उर्जा के साथ जलकर विस्फोट जैसा प्रभाव देता है। आँख, त्वचा और चेहरे पर कुछ सेकंड में भयानक झुलसन हो जाती है। इसी कारण लगातार कई जिलों में आंखों के गंभीर केस सामने आ रहे हैं। क्या करें और क्या न करें डॉ. रौनक अग्रवाल ने बताया कि अगर किसी की आंख कार्बाइड गन के कारण प्रभावित हो गई है तो उसे हाथ से रगड़ना या खुद से साफ करने की कोशिश बिल्कुल न करें। आंख रगड़ने पर कार्बाइड के कण अंदर चले जाते हैं। नुकसान स्थायी हो सकता है। घायल पाए जाने पर तुरंत निकटतम अस्पताल में ले जाकर विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। कई मामलों में इमरजेंसी सर्जरी ही सुरक्षित विकल्प रहती है। READ MORE: नौरादेही बनेगा देश का तीसरा चीता घर, 2026 में होगी एंट्री

Madhya Pradesh Wildlife: नौरादेही बनेगा देश का तीसरा चीता घर, 2026 में होगी एंट्री

Madhya Pradesh Wildlife

Madhya Pradesh Wildlife: बुंदेलखंड के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने राजस्थान और गुजरात के दावों को खारिज करते हुए मध्यप्रदेश के नौरादेही (रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व) में चीते बसाने की मंजूरी दे दी है। यह राज्य का तीसरा चीता घर होगा। एनटीसीए (नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी) ने नौरादेही में तैयारियों के लिए सेंट्रल कैंपा फंड से 4 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। दूसरी किश्त के रूप में एनटीसीए 3 करोड़ रुपए और देगा। पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) शुभ रंजन सेन ने बताया कि 2339 वर्ग किलोमीटर में फैले नौरादेही टाइगर रिजर्व में जल्द ही चीते बसेंगे। साल 2022 में पहली बार श्योपुर के कूनो अभ्यारण्य में 8 चीते लाए गए थे। देश में अब कुल 31 चीते हैं। इनमें से 29 कूनो में और 2 गांधी सागर अभ्यारण्य (मंदसौर-नीमच) में हैं। नौरादेही तीसरा घर होगा। आखिर नौरादेही को क्यों चुना एनटीसीए के अनुसार नौरादेही की सिंघपुर, मोहली और झापन रेंज चीते बसाने के लिए सबसे अनुकूल पाई गईं। टीम जल्द इन रेंज का दौरा करेगी। फंड से चार क्वारंटाइन बोमा और एक सॉफ्ट रिलीज बोमा तैयार किए जाएंगे। फेंसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर का काम भी जल्द शुरू होगा। 2026 में आएंगे चीते अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो 2026 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका से नई खेप नौरादेही पहुंचाई जाएगी। दूसरा विकल्प यह रखा गया है कि अगर अफ्रीका से नहीं आए तो कूनो में जन्मे शावक, उन्हें नौरादेही शिफ्ट किया जाएगा। प्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व नौरादेही 2339 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है और सागर, दमोह और नरसिंहपुर के जंक्शन पर स्थित है। यह प्रदेश का सबसे बड़ा वन्यजीव अभ्यारण्य और टाइगर रिजर्व है। अभ्यारण्य 50 से 70 चीते को आश्रय देने में सक्षम है। READ MORE:  जुए के फड़ में दबिश के दौरान युवक की मौत, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच…

Breaking News: जुए के फड़ में दबिश के दौरान युवक की मौत, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच…

Breaking News

Breaking News: रायसेन (भोपाल)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के भोजपुर में जुए के फड़ में दबिश के दौरान युवक की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। एसपी पंकज कुमार पांडेय ने पांच पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। आखिर क्या हुआ था सुल्तानपुर क्षेत्र में दीपावली से एक दिन पहले पुलिस ने जुए के फड़ पर छापा मारा। इस दौरान युवक नारायण सिंह चौहान पुलिस से बचने के लिए बारना डेम में कूद गया। अगले दिन उनका शव डेम से बरामद हुआ। परिवार ने किया विरोध प्रदर्शन युवक की मौत के बाद परिजनों ने हिंगलाज चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया ।पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। जांच के बाद एसपी पंकज कुमार पांडेय ने पांच पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया। इसमें एसआई श्रद्धा उइके, सहायक उप निरीक्षक ब्रजमोहन साहू, सहायक उप निरीक्षक महेश ठाकुर, हेड कांस्टेबल राहुल चौरसे और हेड कांस्टेबल प्रताप सिंह शामिल हैं। मामले की जांच अब आगे भी जारी रहेगी और पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (Breaking News) READ MORE:  किन जिलों में अगले 48 घंटों तक रहेंगे बादल और हल्की बारिश के आसार?

MP Weather Update : किन जिलों में अगले 48 घंटों तक रहेंगे बादल और हल्की बारिश के आसार?

MP Weather Update

MP Weather Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। दक्षिण भारत में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर अब प्रदेश तक पहुंच गया है। इसी सिस्टम के कारण 25 से 27 अक्टूबर तक आधे से ज्यादा जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और हवा चलने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में धार, सतना, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा और अशोकनगर सहित नौ जिलों में हल्की बरसात दर्ज की गई। वहीं भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में बादलों ने पूरे दिन धूप को ढका रखा। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से यह सिस्टम और सक्रिय होगा। बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल और पांढुर्णा में आज हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम दक्षिण-पूर्व अरब सागर से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इससे अगले दो दिनों तक कई जगहों पर हल्की वर्षा की स्थिति बनेगी। नवंबर से बढ़ेगी ठंड दिन के तापमान की बात करें तो गुरुवार को भोपाल में 31.9°, इंदौर में 32°, उज्जैन में 34°, ग्वालियर में 33.8° और जबलपुर में 31.9° दर्ज किया गया। रात का तापमान ऊपर-नीचे हो रहा है। इसलिए ठंड का असर अभी महसूस नहीं हो रहा। विशेषज्ञों के मुताबिक, नवंबर से ठंड का असर तेज होगा, जो जनवरी तक चरम पर रहेगा। इस बार 2010 के बाद सबसे सख्त सर्दी की संभावना जताई जा रही है। ला-नीना की स्थिति बनने से पश्चिमी विक्षोभ भी ज्यादा सक्रिय रहेंगे। सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है। मानसून इस साल 16 जून को आया और 13 अक्टूबर को विदा हुआ, यानी करीब 4 महीने चला। इस दौरान भोपाल, ग्वालियर समेत 30 जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई। गुना जिले में 65.7 इंच बारिश के साथ सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बना, जबकि श्योपुर में 216% तक बारिश हुई। वहीं शाजापुर में 28.9 इंच (81%) बारिश रही, जो कमी की श्रेणी में है। READ MORE: भाई दूज पर नहीं मिला 250 रुपये शगुन, अब कब आएंगे पैसे? जानिए पूरी खबर

Ladli Behna Yojana Bhaidooj Shagun : भाई दूज पर नहीं मिला 250 रुपये शगुन, अब कब आएंगे पैसे? जानिए पूरी खबर

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana Bhaidooj Shagun : भोपाल। मध्य प्रदेश की चर्चित लाड़ली बहना योजना में इस बार भाई दूज पर बहनों को बड़ा झटका लगा। जिस 250 रुपये के शगुन का बेसब्री से इंतजार था, वह इस बार नहीं मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को सीएम निवास पर हुए विशेष कार्यक्रम में घोषणा की कि यह राशि अब नवंबर से दी जाएगी। साथ ही योजना के तहत मासिक सहायता 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी गई है। आयोग की आयुक्त निधि निवेदिता ने पुष्टि की कि 250 रुपये की राशि आज किसी के खाते में ट्रांसफर नहीं हुई। उन्होंने कहा कि तकनीकी और बजटीय कारणों से यह भुगतान अगले महीने के साथ जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में बहनों की उम्मीदें टूटी भाई दूज के मौके पर सीएम निवास में विशेष आयोजन किया गया था। प्रदेशभर से आई बहनें 250 रुपये के शगुन की प्रतीक्षा कर रही थीं। मंच से सीएम ने कहा कि नवंबर से सभी के खातों में 1500 रुपये एक साथ जमा होंगे। उन्होंने बताया कि वित्त विभाग से मंजूरी न मिलने के कारण राशि आज नहीं दी जा सकी। पहले 15 अक्टूबर को 1500 रुपये ट्रांसफर करने की योजना थी, लेकिन बजट प्रबंधन की वजह से इसे भी आगे बढ़ा दिया गया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि अगले महीने से सभी को नियमित रूप से बढ़ी हुई राशि मिलेगी। योजना का खर्च और लाभ अब तक लाड़ली बहना योजना के तहत 44,917.92 करोड़ रुपये बहनों के खातों में भेजे जा चुके हैं। नवंबर से जब 1500 रुपये दिए जाएंगे, तो सरकार पर हर महीने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में महिलाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं रेडीमेड गारमेंट्स सेक्टर में काम करेंगी, उन्हें 1500 रुपये के साथ 5000 रुपये प्रतिमाह की अतिरिक्त सहायता 10 साल तक दी जाएगी। साथ ही प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर 2% छूट और अपना कारखाना खोलने पर 30% सब्सिडी का वादा किया गया। READ MORE: चलती बस में लगी आग, 12 की जिंदा जलकर मौत….

Andhra Pradesh Bus Tragedy: चलती बस में लगी आग, 12 की जिंदा जलकर मौत….

Kurnool Bus Accident

Andhra Pradesh Bus Tragedy: आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में शुक्रवार एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। चिन्नाटेकुर के पास हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। 12 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हादसे में 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस NH-44 पर एक बाइक से टकराई थी। बाइक बस के नीचे फंस गई और फ्यूल टैंक में घुस गई, जिससे आग लग गई। 19 ने कूदकर बचाई जान बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। हादसे के दौरान कई लोग अपनी जान बचाने के लिए बस से कूद गए। पुलिस के अनुसार 19 लोगों ने किसी तरह खुद को बचा लिया। हालांकि, कुछ लोग इमरजेंसी गेट तोड़कर निकले लेकिन बुरी तरह झुलस गए। इन्हें कुरनूल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुरनूल रेंज के DIG कोया प्रवीण ने बताया कि आग लगने के बाद बस में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे दरवाजा जाम हो गया । कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस का कहना है कि मरने वालों में ज्यादातर 25 से 35 वर्ष की आयु के यात्री थे। हादसे के बाद कुरनूल जिला कलेक्टर डॉ. ए. सिरी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम: 08518-277305 सरकारी अस्पताल कुरनूल: 9121101059 स्पॉट कंट्रोल रूम: 9121101061 कुरनूल पुलिस कंट्रोल रूम: 9121101075 जीजीएच हेल्प डेस्क: 9494609814, 9052951010 10 दिन पहले राजस्थान में भी हुआ था ऐसा ही हादसा यह हादसा ठीक 10 दिन पहले राजस्थान के जैसलमेर में हुए भीषण बस अग्निकांड की याद दिलाता है, जहां 22 यात्री एसी स्लीपर बस में आग लगने से जिंदा जल गए थे। उस घटना में भी बस का गेट लॉक हो गया था और लोग कांच तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश करते रहे थे। READ MORE: श्रद्धालुओं से भरी बस होटल में घुसी, 25 से अधिक घायल

IND vs AUS: शुभमन गिल की कप्तानी में भारत को एडिलेड में करारी हार, वनडे सीरीज भी ऑस्ट्रेलिया के नाम

IND vs AUS

IND vs AUS: एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरे वनडे में 2 विकेट से हराकर वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 264 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 73 रन और श्रेयस अय्यर ने 61 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जम्पा ने चार विकेट लिए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैथ्यू शॉर्ट ने 74 रन और कूपर कोनोली ने नाबाद 61 रन बनाए। भारत के अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए। तीसरा वनडे 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा। खराब रही भारत की शुरुआत (IND vs AUS) भारतीय टीम की शुरुआत बेहद कमजोर रही। कप्तान शुभमन गिल 9 रन बनाकर और विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हुए। दोनों का विकेट जेवियर बार्टलेट ने लिया। इसके बाद रोहित और अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 118 रन जोड़े। रोहित शर्मा मिचेल स्टार्क की गेंद पर हेजलवुड के हाथों कैच आउट हुए, जबकि अय्यर का विकेट एडम जम्पा ने लिया। READ MORE: Virat Kohli कभी भी ले सकते हैं संन्यास, यह वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Ashoknagar News: भाई दूज पर अशोकनगर जेल में बहनों ने बंदी भाइयों को तिलक लगाकर खिलाई मिठाई

Ashoknagar News

Ashoknagar News: अशोकनगर। भाई दूज के पावन अवसर पर गुरुवार को अशोकनगर जिला जेल में खास माहौल देखने को मिला। बहनें अपने बंद भाइयों से मिलने जेल पहुंचीं । उनके माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। जेल प्रशासन ने इस त्योहार को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से मनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की थीं। मुलाकात के लिए सख्त दिशा-निर्देश जेल प्रशासन ने भाई-बहनों की मुलाकात के लिए पहले से दिशानिर्देश जारी किए थे। सुबह 9:30 बजे से बहनें अपने भाइयों से मिलने के लिए कतारों में खड़ी हो गईं। मुलाकात के लिए बहनों का आधार कार्ड के माध्यम से पंजीकरण किया गया। READ MORE: श्रद्धालुओं से भरी बस होटल में घुसी, 25 से अधिक घायल