Chambalkichugli.com

8 रुपए की लालच में बच्चों की जान लेने वाला डॉक्टर, Coldrif Cough Syrup पर 10% कमीशन का खुलासा…

Coldrif Cough Syrup

Coldrif Cough Syrup: भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत के बहुचर्चित कफ सिरप कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी डॉक्टर प्रवीण सोनी ने अदालत में स्वीकार किया है कि वह महज 8 रुपए के कमीशन के लालच में बच्चों को जहरीला कफ सिरपलिखता था। डॉक्टर ने बताया कि कोल्ड्रिफ कफ सिरप लिखने पर उसे 10% कमीशन मिलता था। दुकान से बिकता था जहरीला सिरप जांच में पता चला कि डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी ज्योति सोनी और भतीजे के नाम से चल रहे मेडिकल स्टोर से वही दवाइयां बेची जा रही थीं। डॉक्टर अपने क्लीनिक में उन्हीं ब्रांड की दवाइयां पर्चे पर लिखता था, जिससे उसकी पत्नी की दुकान की बिक्री बढ़े और उसे कमीशन मिले। कोर्ट ने अब डॉक्टर प्रवीण सोनी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। 25 मासूमों की मौत  छिंदवाड़ा के परासिया सिविल अस्पताल में तैनात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण सोनी ने निजी क्लीनिक में बच्चों को कफ सिरप की ऐसी दवाइयां दीं, जिनका सेवन करने के बाद मासूमों की हालत बिगड़ने लगी। बच्चों को तेज बुखार, उल्टियां और पेशाब में परेशानी जैसी दिक्कतें हुईं। उनकी किडनी पर गंभीर असर पड़ा और 25 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।  बच्चों की जिंदगी से खेल मामले की जांच में यह साफ हुआ कि डॉक्टर महज कुछ रुपए के लालच में बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अब हत्या जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित मेडिकल स्टोर की लाइसेंस प्रक्रिया की भी जांच शुरू कर दी है।  READ MORE: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मिलेगा इतना किराया, किसानों को कई योजनाओं का लाभ

Virat Kohli की दरियादिली, ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसा कर जीत लिया फैन्स का दिल…

Virat Kohli

Virat Kohli: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो चुकी है, लेकिन रवाना होने से पहले टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोहली ने अपनी दरियादिली से फैन्स का दिल जीत लिया। दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में फैन्स अपने चहेते खिलाड़ियों की झलक पाने पहुंचे थे। इसी दौरान विराट कोहली ने बस में बैठे-बैठे एक फैन को अपना पोस्टर पकड़े देखा। उन्होंने तुरंत उस फैन से पोस्टर मांगा और उस पर ऑटोग्राफ कर दिया। कोहली का यह जेस्चर कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। कोहली की वापसी से उत्साहित फैन्स लंबे समय बाद विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में यूएई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला था। अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 36 वर्षीय विराट कोहली और 38 वर्षीय रोहित शर्मा दोनों ही करीब छह महीने बाद वनडे फॉर्मेट में उतरने जा रहे हैं। इस सीरीज को दोनों सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य की दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि अगला वनडे वर्ल्ड कप अब से दो साल बाद होगा। वनडे सीरीज का कार्यक्रम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 23 अक्टूबर को एडिलेड और तीसरा व अंतिम वनडे 25 अक्टूबर को सिडनी में होगा। भारतीय टीम (ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल। READ MORE : महिला क्रिकेट टीम ने बाबा महाकाल के दरबार में टेका माथा…

MP News: पुलिस कमिश्नर के नाम से 70 फर्जी फेसबुक अकाउंट, मेवाती गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, जानिए कैसे करते थे ठगी

MP News

MP News: भोपाल। मध्यप्रदेश में साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन ठगी का नया तरीका अपनाया है। ठगों ने भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए करीब 70 फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिए थे। इन अकाउंट्स के जरिए वे लोगों को सस्ते फर्नीचर और घरेलू सामान दिलाने का झांसा देकर ठग रहे थे। पुलिस की जांच में अब तक ऐसे 68 फर्जी अकाउंट्स को ब्लॉक किया जा चुका है, जबकि दो पर कार्रवाई जारी है। आरोपियों का कहना है कि वे ₹1 लाख कीमत का फर्नीचर सिर्फ ₹10,000 में बेचने का दावा करते थे। कई लोगों ने सस्ते सौदों के लालच में ऑनलाइन पेमेंट कर दिया और फिर ठगों ने उन्हें ब्लॉक कर दिया। जबलपुर से मिला पहला सुराग मामले का खुलासा तब हुआ जब जबलपुर के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने फेसबुक पर पुलिस कमिश्नर के नाम से बने प्रोफाइल से फर्नीचर खरीदने की कोशिश की और ठगी का शिकार हो गया। शिकायत के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू की। वहीं आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान के मेवाती गैंग का खुलासा जांच में पता चला कि इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे राजस्थान का कुख्यात मेवाती गैंग है। पुलिस ने इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों के तार यूपी, बिहार और हरियाणा से जुड़े हैं। गिरोह के सदस्य अकाउंट ब्लॉक होने के बाद नए अकाउंट बनाकर ठगी जारी रखते थे। पुलिस की चेतावनी पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट या पोस्ट पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता जांच लें। उन्होंने कहा कि कोई भी पुलिस अधिकारी या सरकारी संस्था फेसबुक या ऑनलाइन माध्यम से सामान नहीं बेचती। READ MORE: महिला क्रिकेट टीम ने बाबा महाकाल के दरबार में टेका माथा…

ICC Women’s Cricket World Cup: महिला क्रिकेट टीम ने बाबा महाकाल के दरबार में टेका माथा…

ICC Women's Cricket World Cup

ICC Women’s Cricket World Cup: उज्जैन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार तड़के उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर आगामी ICC वर्ल्ड कप में जीत की कामना की। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में पूरी टीम ने भस्म आरती में भाग लिया और करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की आरती व पूजन किया। टीम की सभी खिलाड़ी ( ICC Women’s Cricket World Cup) शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, स्नेहा राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, हरलीन देओल, राधा यादव, अमनजोत कौर, क्रांति गौर, रितिका रावल और श्री चरणी पारंपरिक वेशभूषा में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं। मंदिर प्रबंधन समिति ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्हें प्रसाद स्वरूप उपहार भेंट किए। टीम ने कहा कि वर्ल्ड कप से पहले बाबा महाकाल के दरबार में आकर उन्हें सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला है। भस्म आरती के दौरान पूरा माहौल “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। टीम अब वर्ल्ड कप अभियान से पहले अपने आखिरी चरण के अभ्यास में जुटेगी, जहां उसका लक्ष्य देश के लिए खिताब जीतना है।( ICC Women’s Cricket World Cup) READ MORE : जैसलमेर में कैसे जिंदा जले 20 लोग, दिल दहला देने वाली हादसे की कहानी…

Jaisalmer Bus Fire: जैसलमेर में कैसे जिंदा जले 20 लोग, दिल दहला देने वाली हादसे की कहानी…

Jaisalmer Bus Fire

Jaisalmer Bus Fire Reason: राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती एक बस में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।अंदर बैठे यात्रियों की चीखें सुनाई देने लगीं। इस भीषण हादसे में 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कैसे लगी आग? जांच में सामने आया कि बस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। हादसे का शिकार बस के.के ट्रैवल्स की थी, जिसे पांच दिन पहले ही जोधपुर-जैसलमेर रूट पर चलाया गया था। खास बात यह रही कि यह बस सामान्य (नॉन-एसी) थी, जिसे बाद में एसी स्लीपर बस में कन्वर्ट किया गया था। बस पूरी तरह खचाखच भरी हुई थी, यहां तक कि गैलरी में भी यात्री बैठे थे। शॉर्ट सर्किट के बाद आग पीछे की यूनिट से शुरू होकर पूरे केबिन में फैल गई। क्यों नहीं बच सके यात्री? जांच में पता चला कि बस की बॉडी फाइबर की बनी थी।अंदर पर्दे व सीटें भी ज्वलनशील सामग्री की थीं। बस में सिर्फ एक ही गेट था, जो आग लगने के बाद लॉक हो गया। वायरिंग जल जाने से ऑटोमैटिक डोर सिस्टम फेल हो गया। संकीर्ण गैलरी और मजबूत शीशे के कारण कोई बाहर नहीं निकल सका। कुछ यात्रियों ने खिड़कियां तोड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक लपटें विकराल रूप ले चुकी थीं। कैसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन? आग लगते ही सड़क किनारे मौजूद शराब ठेकेदार कस्तूर सिंह सबसे पहले मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि आग इतनी भीषण थी कि पास जाना मुश्किल था। उन्होंने पास के आर्मी एरिया से पानी का टैंकर लाकर आग बुझाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड की टीम को पहुंचने में करीब 45 मिनट की देरी हुई। तब तक बस जलकर राख बन चुकी थी। सेना के जवानों ने जेसीबी मशीन से बस का गेट तोड़कर अंदर फंसे शवों को बाहर निकाला। क्या मिले लापरवाही के सबूत ? प्राथमिक जांच में यह बात साफ हुई कि बस में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हुआ था। बिना अप्रूवल के नॉर्मल बस को एसी स्लीपर में बदला गया था। बस की बॉडी में फाइबर और अंदर ज्वलनशील सामग्री का उपयोग यात्रियों के लिए मौत का जाल बन गया। READ MORE: दीपावली से पहले सोने-चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानकर हो जाएंगे आप हैरान

Gold Price Today: दीपावली से पहले सोने-चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानकर हो जाएंगे आप हैरान

Gold Price Today

Gold Price Today: आज 14 अक्टूबर, पुष्य नक्षत्र के मौके पर सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़त देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,997 रुपए बढ़कर 1,26,152 रुपए हो गया है। सोमवार को सोने का दाम 1,24,155 रुपए था। चांदी की कीमत में भी जबरदस्त उछाल हुआ है। चांदी का दाम 2,775 रुपए बढ़कर 1,78,100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया, जबकि सोमवार को यह 1,75,325 रुपए प्रति किलो थी। (Gold Price Today) विशेषज्ञों का कहना है कि फेस्टिव सीजन में मांग बढ़ने, इंडस्ट्रियल डिमांड और वैश्विक स्तर पर सप्लाई कम होने के कारण सोने और चांदी की कीमतों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। इस बढ़त के चलते निवेशकों और आभूषण उद्योग के लिए यह एक महत्वपूर्ण समय माना जा रहा है। READ MORE: डॉक्टर को हर कफ सिरप पर मिलता था 10% कमीशन, मिलावटी दवा से 15 बच्चों की मौत

MP Cough Syrup Deaths: डॉक्टर को हर कफ सिरप पर मिलता था 10% कमीशन, मिलावटी दवा से 15 बच्चों की मौत

MP Cough Syrup Deaths

MP Cough Syrup Deaths : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार सरकारी डॉक्टर प्रवीण सोनी को हर बार कफ सिरप रिकमेंड करने पर 10% कमीशन मिलता था। पुलिस ने अदालत में बताया कि यह सिरप तमिलनाडु की कंपनी श्रीसन फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरर द्वारा बनाया गया था, जिसे अब बंद कर दिया गया है और उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। जांच में सामने आया कि डॉक्टर ने सरकार के दिसंबर 2023 के उस आदेश को नजरअंदाज किया, जिसमें चार साल से कम उम्र के बच्चों को ऐसी दवाएं न देने की हिदायत दी गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी सिरप के सेवन से अब तक 15 बच्चों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर के परिवार के सदस्य भी जांच के घेरे में हैं, क्योंकि उनके क्लिनिक के पास ही उनके रिश्तेदार का मेडिकल स्टोर है, जहां से यह सिरप बेचा जा रहा था। डॉ. सोनी, कंपनी के निदेशकों और जबलपुर के एक थोक विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, तमिलनाडु सरकार ने कंपनी पर कार्रवाई करते हुए उत्पादन पर रोक लगा दी है और प्रवर्तन निदेशालय ने उसके ठिकानों पर छापे मारे हैं। READ MORE : बीजेपी ने जारी की पहली सूची, 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित

Bihar Elections BJP First List : बीजेपी ने जारी की पहली सूची, 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित

Bihar Elections BJP First List

Bihar Elections BJP First List : पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 71 नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने इस बार भी अनुभव और संतुलन को प्राथमिकता दी है। पहली सूची में कई बड़े नेताओं को टिकट दिया गया है (Bihar Elections BJP First List) : * डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। * डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा लखीसराय सीट से चुनाव लड़ेंगे। * राज्य मंत्री नितिन नबीन को बांकीपुर सीट से मौका मिला है। * पूर्व उपमुख्यमंत्री रेनू देवी बेतिया सीट से मैदान में होंगी। * गायत्री देवी परिहार सीट से, * नीरज कुमार सिंह बब्लू छातापुर सीट से, * तारकिशोर प्रसाद कटिहार सीट से, * मंगल पांडे सीवान सीट से, * डॉ. प्रेम कुमार गया टाउन सीट से चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक, दूसरी सूची में शेष सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी। बिहार में इस बार चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना जताई जा रही है।     

Major decision by MP Cabinet: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मिलेगा इतना किराया, किसानों को कई योजनाओं का लाभ

Major decision by MP Cabinet: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार, 14 अक्टूबर को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सरकार के निर्णयों की जानकारी दी। प्रतियोगी छात्रों को मिलेगी किराए की सहायता  सरकार ने सरदार पटेल कोचिंग प्रशिक्षण योजना के तहत बड़ा फैसला लिया है। अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले पात्र छात्रों को आवास किराए के रूप में प्रतिमाह ₹1000 की सहायता दी जाएगी। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। एमएसएमई सेक्टर को मिलेगा बूस्ट राज्य सरकार ने रैंप योजना (RAMP Scheme) के अंतर्गत ₹105 करोड़ की स्वीकृति दी है। इस राशि का उपयोग एमएसएमई सेक्टर को प्रोत्साहन देने और छोटे उद्योगों के विस्तार में किया जाएगा। किसानों के लिए फैसले: (Major decision by MP Cabinet) * रेशम समृद्धि योजना के तहत प्रति एकड़ लागत मूल्य बढ़ाया गया है, वहीं किसानों की अंश राशि घटाई गई है ताकि अधिक किसान योजना से जुड़ सकें। * प्रदेश में कोदो और कुटकी की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कोदो का मूल्य ₹3500 प्रति क्विंटल और कुटकी का मूल्य ₹2500 प्रति क्विंटल तय किया है। * सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भी राहत भरी खबर आई है। कैबिनेट ने भावान्तर योजना को मंजूरी दे दी है, जिससे बाजार मूल्य गिरने पर किसानों को नुकसान की भरपाई की जा सकेगी। राज्य सरकार का उद्देश्य:  सरकार का कहना है कि इन योजनाओं का मकसद युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में शिक्षा, रोजगार और कृषि को समान रूप से प्राथमिकता दी जाएगी। READ MORE: डीन और अधीक्षक लापरवाही के दोषी, जांच रिपोर्ट अदालत में पेश

Indore MY Hospital चूहा कांड: डीन और अधीक्षक लापरवाही के दोषी, जांच रिपोर्ट अदालत में पेश

Indore MY Hospital

Indore MY Hospital: इंदौर। महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में चूहों के काटने से दो नवजातों की मौत के मामले में जांच समिति ने बड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है। कमेटी की रिपोर्ट में अस्पताल के डीन और अधीक्षक को भी लापरवाही का जिम्मेदार ठहराया गया है। यह रिपोर्ट अदालत में पेश कर दी गई है। लापरवाही पर भारी पड़ा पेस्ट कंट्रोल घोटाला (Indore MY Hospital) रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अस्पताल में पेस्ट कंट्रोल के लिए ठेकेदार कंपनी को हर महीने 2 करोड़ 20 लाख 46 हजार 415 रुपये का भुगतान किया जा रहा था, इसके बावजूद अस्पताल परिसर में चूहों का आतंक बना रहा। कमेटी ने माना कि कंपनी ने अपने काम में लापरवाही बरती, जिससे यह गंभीर हादसा हुआ। कई अधिकारियों पर कार्रवाई (Indore MY Hospital) घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. घनघोरिया ने तुरंत एक्शन लेते हुए नर्सिंग ऑफिसर आकांक्षा बेंजामिन और श्वेता चौहान को निलंबित कर दिया। साथ ही सहायक प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर कलावती बलावी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। पीआईसीयू प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर प्रवीणा सिंह और पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के प्राध्यापक डॉ. मनोज जोशी को भी नोटिस थमाया गया। पेस्ट कंट्रोल एजेंसी पर जुर्माना (Indore MY Hospital) जांच के बाद पेस्ट कंट्रोल एजेंसी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं नर्सिंग सुपरिटेंडेंट मारग्रेट जोसेफ को पद से हटाकर उनकी जगह सिस्टर दयावती दयाल को नया सुपरिटेंडेंट नियुक्त किया गया। मानवाधिकार आयोग भी सक्रिय (Indore MY Hospital) घटना की गंभीरता को देखते हुए मानवाधिकार आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया। आयोग ने अस्पताल अधीक्षक को एक महीने में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। इस मामले की जांच उच्चस्तरीय समिति ने की, जिसमें डॉ. एस.बी. बंसल, डॉ. शशि शंकर शर्मा, डॉ. अरविंद शुक्ला, डॉ. निर्भय मेहता, डॉ. बसंत निगवाल और सिस्टर दयावती दयाल शामिल थे। READ MORE: भारत में थोक महंगाई दर घटी: सितंबर में 0.13% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं सस्ती