Shivpuri News : जेठ ने बहू पर टायर लिवर से किया जानलेवा हमला, पुलिस ने शुरू की जांच

Shivpuri News : शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के धंधेरा गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला पर उसके जेठ ने टायर लिवर से जानलेवा हमला कर दिया। घायल महिला शिवरती धाकड़ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा आखिर क्या है पूरा मामला पीड़िता के पति विजय सिंह के अनुसार, शुक्रवार दोपहर वे खेत पर थे और उनकी पत्नी शिवरती घर लौटकर पशुओं को चारा डाल रही थी। उसी दौरान उसकी जेठानी मुन्नी बाई गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर बड़ा भाई प्रेमनारायण धाकड़ लोहे का टायर लिवर लेकर आया और पीछे से शिवरती पर हमला कर दिया। पहले ही वार में वह गिर गई और इसके बाद कई वार किए गए, जिससे वह लहूलुहान हो गई। (Shivpuri News) थाना प्रभारी ने क्या कहा महिला की चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बीचबचाव करके उसे बचाया। रात में सरपंच की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया। थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता के पति की शिकायत पर प्रेमनारायण धाकड़ और उसकी पत्नी गुड्डी बाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। (Shivpuri News) Read more: इंदौर से शुरू हुई PM Heli का रिस्पॉन्स फीका, दूसरे दिन भी सभी सीटें खाली
Guna News : GAIL प्लांट की पार्किंग में गैस टैंकर में आग

Guna News : गुना जिले के विजयपुर स्थित GAIL प्लांट की पार्किंग में शनिवार सुबह खड़े एक गैस टैंकर में अचानक आग लग गई। तेज लपटें उठने लगीं, लेकिन गनीमत रही कि टैंकर खाली था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही समय में आग बुझा दी गई। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड सुबह पार्किंग में मौजूद ड्राइवरों ने टैंकर के अगले हिस्से से उठती चिंगारी देखी। कुछ ही मिनटों में आग फैल गई। ड्राइवरों ने तत्काल प्रबंधन और फायर टीम को सूचना दी। फायर ब्रिगेड और GAIL प्रबंधन का स्टाफ मौके पर पहुंचा और त्वरित कार्रवाई कर आग पर नियंत्रण पा लिया। शुरुआती जानकारी में पता चला कि चिंगारी टैंकर के फ्रंट हिस्से में निकली थी। आग की लपटें तेजी से उठीं, लेकिन गैस न होने के कारण विस्फोट का खतरा नहीं बन सका। विजयपुर थाना प्रभारी TI रितुराज सिंह ने बताया कि घटना में किसी को चोट नहीं आई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है। Read More: इंदौर से शुरू हुई PM Heli का रिस्पॉन्स फीका, दूसरे दिन भी सभी सीटें खाली
Bhind News : भिंड में SAF जवान का 2 लाख से भरा बैग चोरी, बाइक सवार चोर CCTV में कैद

Bhind News : भिंड। शहर में दिनदहाड़े एक SAF जवान के साथ चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बैंक से 2 लाख रुपए निकालकर लौट रहे जवान का पैसों से भरा बैग बाइक सवार अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया। घटना 20 नवंबर की है, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद शनिवार को FIR दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, भदावर कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय पुत्तू सिंह भदौरिया SAF में जवान हैं। वे एसबीआई बैंक से 2 लाख रुपए निकालकर घर लौट रहे थे। रास्ते में बंगला बाजार के पास उन्होंने हाथ ठेले से सिंघाड़े खरीदे और बाइक खड़ी कर दी। इसी दौरान उन्होंने नकदी से भरा बैग भी बाइक पर ही रख दिया। इसी बीच पीछे से आए एक अज्ञात बदमाश ने मौका पाकर बाइक पर रखा बैग उठाया और तुरंत फरार हो गया। बैग में 2 लाख नकद के अलावा दो चेकबुक और तीन पासबुक भी थीं। ( Bhind News)\ Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा बाइक सवार चोर CCTV में कैद चोरी का पता चलते ही जवान ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी तक जल्द पहुंचा जाएगा। जवान पुत्तू सिंह ने बताया कि वे किसी निजी काम के लिए बैंक से रुपए निकालकर ला रहे थे। फिलहाल पुलिस चोर की पहचान करने और बैग बरामद करने में जुटी है। ( Bhind News) Read more: इंदौर से शुरू हुई PM Heli का रिस्पॉन्स फीका, दूसरे दिन भी सभी सीटें खाली
MP Municipal Elections: उम्मीदवारों को बतानी होंगी पूरी संपत्ति, गलत जानकारी पर नामांकन रद्द

MP Municipal Elections: भोपाल। मध्यप्रदेश में 2027 के नगर निकाय चुनाव अब पहले से ज्यादा पारदर्शी और कड़े नियमों के साथ होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने नया नोटिफिकेशन जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अब महापौर, पार्षद, नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए उतरने वाले उम्मीदवारों को लोकसभा और विधानसभा चुनाव जैसी ही सख्त शर्तों का पालन करना होगा। किसी भी जानकारी को छिपाने या गलत देने पर रिटर्निंग अधिकारी नामांकन पत्र सीधे रद्द कर सकेंगे। नई गाइडलाइन के मुताबिक, उम्मीदवारों के साथ उनके जीवनसाथी और तीन आश्रित बच्चों की पूरी आय, आय का स्रोत, चुकाए गए टैक्स और संपत्तियों का पूरा ब्यौरा अनिवार्य होगा। चल-अचल संपत्ति, शेयर मार्केट निवेश, बैंक लोन से लेकर संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्ति तक हर जानकारी शपथ-पत्र में दर्ज करनी होगी। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा 2027 के निकाय चुनाव और सख्त आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि दो साल या उससे अधिक की सजा वाले सभी आपराधिक मामलों की जानकारी (FIR नंबर, थाना, जिला और कोर्ट की स्थिति सहित) देना अनिवार्य होगा। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया अकाउंट, ईमेल ID, मोबाइल नंबर और घर में मौजूद किस तरह का शौचालय है, यह जानकारी भी उम्मीदवार को लिखित रूप में देनी होगी। चुनावी खर्च पर भी सख्त निगरानी रखी जाएगी। हर दिन का खर्च रजिस्टर में दर्ज करना होगा और चुनाव खत्म होने के 30 दिन के भीतर पूरा हिसाब निर्वाचन आयोग को जमा करना पड़ेगा। खास बात यह है कि मात्र 10 रुपए देकर कोई भी व्यक्ति उम्मीदवार के चुनावी खर्च का पूरा रिकॉर्ड देख सकेगा। खर्च की सीमा नगरीय विकास विभाग तय करेगा और एक रुपये भी अधिक खर्च पाए जाने पर कार्रवाई होगी। Read More: इंदौर से शुरू हुई PM Heli का रिस्पॉन्स फीका, दूसरे दिन भी सभी सीटें खाली उम्मीदवारों को बतानी होंगी पूरी संपत्ति राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह ने कहा है कि अब नगर निकाय चुनावों में भी धन-बल, प्रभाव और आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों के लिए जगह नहीं बचेगी। जो नियम सांसद और विधायक बनने वालों पर लागू होते हैं, वही नियम अब स्थानीय निकाय के हर प्रत्याशी पर लागू होंगे। 90 प्रतिशत से ज्यादा नगर निकायों में चुनाव 2027 में होंगे और उससे पहले होने वाले उपचुनाव भी इन्हीं कठोर नियमों के तहत कराए जाएंगे। चुनाव विशेषज्ञों का मानना है कि इन नई शर्तों के बाद कई मौजूदा पार्षद और बड़े नेता भी टिकट मांगने से पहले अपनी पात्रता पर गंभीरता से विचार करेंगे, क्योंकि अब कोई भी जानकारी छिपाना नामुमकिन हो जाएगा। READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक
इंदौर से शुरू हुई PM Heli का रिस्पॉन्स फीका, दूसरे दिन भी सभी सीटें खाली

PM Heli Service : इंदौर। मध्य प्रदेश में अभी शुरू हुई पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा लॉन्च के दूसरे ही दिन यात्रियों की कमी साफ दिखाई दी। शुक्रवार को इंदौर–उज्जैन और इंदौर–ओंकारेश्वर रूट पर न केवल सभी सीटें खाली रहीं बल्कि आने वाले तीन दिनों तक की बुकिंग में भी कोई खास संख्या नहीं दिखी। छह सीटों वाली हर उड़ान में 6 की 6 सीटें उपलब्ध रहीं। कंपनी की ओर से बताया गया कि वेबसाइट पर कुछ तकनीकी दिक्कतें आने के कारण बुकिंग अस्थायी रूप से बंद थी। शनिवार को तकनीकी खामी दूर कर फिर से ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई। READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक वजन ज्यादा हुआ तो किराया बढ़ेगा हेली सेवा को लेकर किराए की चर्चा पहले ही चल रही थी, अब यात्रियों के वजन को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है। सेवा संचालित करने वाली एविएशन कंपनी ने बताया है कि: 80 किलो से ज्यादा वजन पर हर अतिरिक्त किलो के लिए 150 रुपए अलग से चुकाने होंगे। 100 किलो से अधिक वजन वाले यात्री को दो सीटों का किराया देना पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी यात्री का वजन 90 किलो है तो उसे 5 हजार रुपए के टिकट के साथ 10 किलो अतिरिक्त वजन के लिए 1,500 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। इस तरह उसका कुल किराया लगभग 6,500 रुपए तक पहुंच जाएगा। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा 20 नवंबर को हुई थी सेवा की शुरुआत राज्य में पहली बार हेली टूरिज्म सेवा की शुरुआत 20 नवंबर को हुई थी। उम्मीद थी कि उज्जैन और ओंकारेश्वर जैसे धार्मिक स्थलों के कारण यात्रियों की संख्या अधिक होगी, लेकिन शुरुआती दो दिनों में रिस्पॉन्स उम्मीद से काफी कम रहा। READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक
Morena News: कूनो से भटका चीता बेकाबू, घायल किसान ने मांगा मुआवजा

Morena News: मुरैना। कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकले चीते ने मुरैना जिले के रामपुर क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा नुकसान किया। चीते ने दो किसानों की कुल 16 पालतू भेड़-बकरियों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि एक किसान चीते को देखकर घबरा गया और जान बचाते समय गिरकर घायल हो गया। READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक घायल हुआ किसान ग्राम जसलावनी निवासी महिपत बघेल और नन्द का पुरा निवासी भागीरथ बघेल अपनी भेड़-बकरियां जुगतीपुरा खिरकाई क्षेत्र में चराते हैं। दोपहर करीब दो बजे भागीरथ का भाई वासुदेव बकरियों को देखने पहुंचा, तभी उसने चीते को झुंड पर हमला करते देखा। वासुदेव ने बताया कि उसने चीते को अपनी आंखों से 16 भेड़-बकरियों पर हमला करते देखा। डर के कारण वह भागने लगा, लेकिन हड़बड़ाहट में खाईनुमा जगह पर गिर गया। उसके घुटने में गंभीर चोट आई। किसानों ने पुलिस में दी शिकायत जानवरों के मारे जाने के बाद, दोनों किसान रामपुर थाने गए और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि तेंदुए ने उन्हें काफी नुकसान पहुँचाया है। सरकार से उचित मुआवज़ा दिलाने की माँग की। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा पुलिस और वन विभाग सक्रिय थाना प्रभारी राममंत्र गुप्ता ने बताया कि यह क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है। लंबे समय से चीता यहां घूमता देखा जा रहा है। पुलिस ने आवेदन लेकर मामला वन विभाग को भेजने की बात कही है। सबलगढ़ रेंजर हिना खान ने कहा कि यदि पुष्टि होती है कि शिकार चीते ने ही किया है, तो किसानों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी। मुरैना में लगातार घूम रहा है कूनो का चीता कूनो से भटका यह चीता पिछले अगस्त से सबलगढ़, रामपुर, कैलारस और पहाड़गढ़ के जंगलों में घूमता देखा जा रहा है। वन विभाग की मॉनिटरिंग टीमें लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। (Morena News) READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक
Gwalior News: भाजपा नेता और भाई पर फावड़े से हमला, बदमाशों ने की फायरिंग

Gwalior News: ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव गुलाबपुरी में शुक्रवार रात जमीन विवाद को लेकर बड़ा विवाद हिंसा में बदल गया। चार बदमाशों ने भाजपा से जुड़े पूरन सिंह भदौरिया और उनके भाई पर हमला कर दिया। आरोपियों ने फावड़ा मारकर विनोद सिंह का पैर तोड़ दिया। हमले के बाद आरोपी दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। जमीन देखने पहुंचे थे भाजपा नेता भिंड के उदोतपुरा निवासी 38 वर्षीय पूरन सिंह भदौरिया दिल्ली में भाजपा बूथ प्रभारी हैं। उनकी जमीन बड़ागांव गुलाबपुरी में है, जिस पर अमन यादव, कपिल यादव, अमित यादव और रामू यादव से विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। शुक्रवार को पूरन अपने भाई और साथियों के साथ जमीन देखने पहुंचे। यहां उन्होंने आरोपियों को पत्थर डालकर सड़क बनवाते देखा। विरोध करने पर आरोपियों ने अचानक हमला शुरू कर दिया। READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक लाठी-डंडों से की मारपीट हमले के दौरान आरोपियों ने पास रखा फावड़ा उठाकर विनोद सिंह पर वार किया, जिससे उनका पैर टूट गया। इसके बाद लाठी-डंडों से दोनों भाइयों को बुरी तरह पीटा गया। हमलावरों ने मौके से भागते समय हवाई फायरिंग भी की, जिससे अन्य लोग डरकर वहां से भाग गए। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा घायल अस्पताल में भर्ती सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी कपिल यादव एक कुख्यात बदमाश है, जिसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और उस पर पहले भी एनएसए लगाया जा चुका है। पुलिस ने घरों पर दी दबिश घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी अनु बेनीवाल, सीएसपी अतुल सोनी और थाना टीम ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन सभी फरार मिले। पुलिस अब उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक
Datia News: दतिया में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने विवाद के बाद की आत्महत्या

Datia News: दतिया। भांडेर थाना क्षेत्र के खिरिया साहब गांव में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 65 वर्षीय सुखनंदन दोहरे ने अपने कच्चे घर की मेयार पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी। READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक विवाद के बाद लौटकर उठाया खौफनाक कदम जानकारी के अनुसार, घटना से कुछ समय पहले सुखनंदन का गांव की बुजुर्ग महिला सावित्री दोहरे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि महिला का हाथ फ्रैक्चर हो गया। इससे दुखी और तनाव में आए सुखनंदन सीधे घर लौटे और आत्मघाती कदम उठा लिया। दिल दहला देने वाला दृश्य घटना के समय परिवार के लोग घर से बाहर थे। जब वे शाम करीब 7:30 बजे लौटे तो उन्होंने सुखनंदन को मेयार से लटका हुआ पाया, जिसके बाद पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा दो बेटों के सहारे चलता था परिवार मृतक सुखनंदन दोहरे के दो बेटे हैं, जो मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। घटना के बाद परिवार सदमे में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवाद की वजहों की भी तहकीकात की जा रही है। (Datia News) READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक
Datia News: दतिया में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 11 पुलिसकर्मियों के तबादले आदेश जारी

Datia News: दतिया। जिले में पुलिस विभाग के तबादलों की प्रक्रिया एक बार फिर तेज हो गई है। गुरुवार रात एसपी सूरज कुमार वर्मा ने एक सब इंस्पेक्टर सहित 11 पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए आदेश जारी किए। इस फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव एसआई भास्कर शर्मा का है। READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक एसआई भास्कर शर्मा को मिली सिविल लाइन थाने की कमान शर्मा लंबे समय से पुलिस लाइन में तैनात थे। उससे पहले वे उनाव सहित कई थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। अब उन्हें सिविल लाइन थाना प्रभारी बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। महिला आरक्षकों के तबादले • आशा कुशवाह – दुरसड़ा से उनाव • अंजू राजे – लांच से पुलिस लाइन Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा प्रधान आरक्षकों के तबादले • राहुल भार्गव – पुलिस लाइन से बड़ौनी • महेंद्र शर्मा – सिनावल से गोराघाट • सुरेश कुशवाह – गोदन से लांच • परशुराम प्रजापति – लांच से पुलिस लाइन • सिया चरण परिहार – महिला थाना से शिकायत शाखा • उत्तम जाटव – गोराघाट से सोनागिर आरक्षकों के तबादले • भूपेंद्र राणा – इंदरगढ़ से सिविल लाइन • गजेंद्र कुशवाहा – पुलिस लाइन से दुरसड़ा एसपी द्वारा जारी ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत
Shivpuri News: शिवपुरी में सड़क निर्माण के दौरान मिली प्राचीन पाषाण मूर्ति

Shivpuri News: शिवपुरी। रन्नौद नगर में आरसीसी सड़क निर्माण के दौरान एक प्राचीन पाषाण मूर्ति मिलने से स्थानीय लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह वार्ड क्रमांक 7 में खुदाई चल रही थी। इसी दौरान श्रमिकों को मिट्टी के भीतर कलात्मक आकृति दिखाई दी। सावधानी से मिट्टी हटाने पर बारीक नक्काशी वाली एक पूरी मूर्ति सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मूर्ति की बनावट खजुराहो में दिखाई देने वाली प्राचीन मूर्तियों से काफी मेल खाती है। नक्काशी के पैटर्न और आकृति की संरचना देखकर ग्रामीणों ने इसे अत्यंत पुराने समय की धरोहर बताया। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा संभावित कालखंड 10वीं से 11वीं शताब्दी स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यह मूर्ति 10वीं या 11वीं शताब्दी की हो सकती है। बताया गया है कि रन्नौद नगर कभी विशाल दरवाजों और मजबूत सुरक्षा दीवारों से घिरा हुआ था। ऐसे में यह मूर्ति उसी ऐतिहासिक काल का हिस्सा हो सकती है। Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा पुरातत्व विभाग को सूचना नगरीय प्रशासन ने मूर्ति मिलने की जानकारी पुरातत्व विभाग को भेज दी है। विभाग की टीम मूर्ति के कालखंड, शैली और ऐतिहासिक महत्व की पुष्टि के लिए जांच करेगी। स्थानीय लोगों ने नगर की ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने और पुराने दरवाजों की मरम्मत कराने की मांग भी की है। Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत