MP News : हिड़मा के एनकाउंटर पर दिग्विजय सिंह का बयान, BJP ने किया तीखा हमला

MP News : भोपाल। छत्तीसगढ़ के टॉप नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा की 18 नवंबर को आंध्र प्रदेश के मारे डुमिल्ली जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस एनकाउंटर को संदिग्ध बताया और इसे फर्जी कार्रवाई बताया है। इसके बाद BJP ने उन पर तीखा पलटवार किया है। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा दिग्विजय ने वीडियो शेयर कर उठाए सवाल दिग्विजय सिंह ने आदिवासी एक्टिविस्ट सोनी सोढ़ी का वीडियो शेयर किया है। सोढ़ी वीडियो में दावा कर रही हैं कि हिड़मा समेत छह लोगों को पकड़कर मारा गया। उनका कहना है कि घटनास्थल और पुलिस की टाइमलाइन मेल नहीं खाती। ग्रामीणों के बयान भी अलग बताकर उन्होंने एनकाउंटर को हत्या करार दिया है। दिग्विजय ने कहा कि वे नक्सली हिंसा के खिलाफ हैं लेकिन असली समस्या आदिवासियों के अधिकारों की अनदेखी है। उन्होंने मांग की कि बस्तर जैसे शेड्यूल्ड एरिया में PESA एक्ट लागू हो। साथ ही SIR प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि कई आदिवासियों के दस्तावेज नहीं होते जिससे उनकी नागरिकता पर असर पड़ सकता है। (MP News) Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा हिड़मा पर था एक करोड़ का इनाम मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हिड़मा 26 बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड था। 2013 के झीरम घाटी हमले में भी उसका नाम सामने आया था। मुठभेड़ में उसकी पत्नी राजे समेत छह नक्सली मारे गए। दिग्विजय पर संवेदनहीनता का आरोप BJP नेताओं ने दिग्विजय पर हमला बोला है। कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कहा कि MP के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए लेकिन दिग्विजय ने उनके लिए एक शब्द नहीं कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा नक्सलियों के पक्ष में खड़ी होती है और गलत नैरेटिव बनाती है। चंद्रवंशी ने कहा कि सरकार नक्सल समस्या खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है और नक्सलियों का सफाया होगा। (MP News) Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत
भोपाल में Love jihad का मामला, फ्लैट में हिंदू युवती के साथ मिला मुस्लिम युवक

love jihad in Bhopal: भोपाल। अयोध्या नगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक फ्लैट में दबिश देकर दानिश खान नाम के युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। संगठन का आरोप है कि युवक ने पहचान छिपाकर हिंदू युवती से दोस्ती की और लव-जिहाद (Love jihad ) का प्रयास कर रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक पहचान छिपाने की कोशिश संगठन के अनुसार युवक ने पकड़े जाने के बाद अपना नाम दीपक यादव बताया, ताकि पहचान से बच सके। परंतु पुलिस ने दस्तावेज चेक किए तो उसकी असली पहचान दानिश खान निवासी शाहजहानाबाद के रूप में सामने आ गई। फ्लैट में उस समय कुल 3 युवतियां मौजूद थीं, जिसमें से एक युवती शहडोल की रहने वाली है और भोपाल में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। वही युवती दानिश की दोस्त बताई जा रही है। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा सूचना के बाद हुई कार्रवाई भवानी हिंदू संगठन के शुभम पांचाल ने बताया कि संगठन को लंबे समय से इस युवक की गतिविधियों पर शक था। सुबह पुख्ता जानकारी मिली कि दानिश युवती के फ्लैट पर आ रहा है, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। इस दौरान युवती बार-बार युवक को अपना दोस्त बताती रही। Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
Sheopur News: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक

Sheopur News: श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। नामीबिया से आई मादा चीता ज्वाला की भारत में जन्मी बेटी मुखी ने 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। खास बात यह है कि मुखी न सिर्फ पहली भारतीय जन्मी चीता मां बनी है, बल्कि उसकी मेटिंग भी खुले जंगल में हुई, जो चीतों के संरक्षण प्रयासों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। माता-पिता दोनों भारतीय मूल के चीते मुखी की मेटिंग आशा के 19 माह के शावक के साथ हुई है। इस वजह से पांचों शावक 100% भारतीय मूल के हैं। यह देश में चीतों की दूसरी पीढ़ी के सफल प्रजनन की शुरुआत है, जबकि 1952 में भारत से चीते विलुप्त घोषित कर दिए गए थे। कूनो में चीते: 29 गांधीसागर अभयारण्य: 3 कुल चीते भारत में: 32 Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा जन्म के साथ शुरू हुआ संघर्ष * 27 मार्च 2023 को ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया था। * तेज गर्मी और परिस्थितियों की वजह से तीन शावकों की मौत हो गई। * मुखी बेहद कमजोर थी, लेकिन जीवित रही। * ज्वाला ने मुखी को छोड़ दिया था। * आमतौर पर ऐसी स्थिति में 90% शावक जीवित नहीं रह पाते। * लेकिन मुखी ने अपने सर्वाइवल नेचर से सबको चौंका दिया। Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा वन विभाग की परवरिश * पार्क टीम ने बोतल से दूध पिलाकर मुखी को बचाया। * मानव उपस्थिति को खतरा न मानते हुए उसने जंगल में जीने की आदतें सीखीं। * अन्य चीतों को देखकर उसने खुद शिकार करना सीखा और खुद को सुरक्षित रखा। कूनो में दूसरे जनरेशन के चीतों का भविष्य मुखी द्वारा 5 शावकों का जन्म भारत में चीता पुनर्वास परियोजना को बड़ी गति देता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह संकेत है कि कूनो का वातावरण अब चीतों की प्राकृतिक प्रजनन के लिए अनुकूल बन चुका है। Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत
Ashoknagar News: अशोकनगर मंडी में ट्रैक्टर स्टंट का वीडियो वायरल, एक युवक गिरफ्तार

Ashoknagar News: अशोकनगर। नवीन कृषि उपज मंडी में ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मंडी परिसर में ट्रैक्टर को तेज रफ्तार में घुमाकर अन्य लोगों की जान जोखिम में डाल रहा था। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर जब्त कर लिया, जबकि दूसरा चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत टोचन लगाकर कर रहा था खतरनाक स्टंट पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक अभिषेक पुत्र चंद्रभान कटारिया, निवासी बांसखेड़ी (थाना पिरपई), गुरुवार रात मंडी में ट्रैक्टर को टोचन लगाकर लगातार स्टंट कर रहा था। इससे मंडी में खड़े मजदूरों और किसानों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अभिषेक को वहीं पकड़ लिया। (Ashoknagar News) Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा दूसरे आरोपी की तलाश देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा ने बताया कि मौके से एक स्वराज ट्रैक्टर जब्त किया गया है और अभिषेक पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। घटना में शामिल दूसरा ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मंडी में स्टंट पर सख्त होगी कार्रवाई थाना प्रभारी शर्मा ने कहा कि मंडी जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह के स्टंट बेहद खतरनाक होते हैं और किसी बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकते हैं। ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी और लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (Ashoknagar News) Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा
Gwalior News: पिता की मौत के 23 दिन बाद बेटे की भी मौत

Gwalior News: ग्वालियर। सिरोल थाना क्षेत्र में एक किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई, जो 23 दिन पहले अपने पिता के निधन के बाद मानसिक रूप से काफी टूट चुका था। पहली मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए 52 वर्षीय अमर सिंह बघेल ने नौ दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ी, लेकिन गुरुवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत पिता की मौत के बाद बढ़ गया था तनाव मृतक अमर सिंह बघेल (52), निवासी लहार जमुहा जिला भिंड, किसान थे। 13 अक्टूबर को उनके पिता फोदल सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। पिता की मौत ने अमर सिंह को मानसिक रूप से पूरी तरह झकझोर दिया था। इसके बाद से वह डिप्रेशन में चले गए और ग्वालियर में मनोचिकित्सक से उनका इलाज चल रहा था। इलाज कराने आए थे ग्वालियर 5 नवंबर को अमर सिंह का बेटा उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर लाया। देर रात होने पर दोनों सिरोल क्षेत्र में रिश्तेदार अंकित बघेल के घर रुक गए। 11 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे अमर सिंह पहली मंजिल की छत पर गए। कुछ ही देर बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर पड़े। आवाज सुनकर परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां नौ दिन तक इलाज चला, लेकिन वह बच नहीं सके। Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा पुलिस की आशंका सिरोल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई गई है कि अमर सिंह डिप्रेशन में थे और छत की बाउंड्री पर बैठते समय अचानक चक्कर आने से गिर गए होंगे, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी। हालांकि पुलिस यह भी देख रही है कि कहीं यह हादसा किसी और कारण से तो नहीं हुआ। (Gwalior News) कई पहलुओं पर जांच जारी पुलिस अमर सिंह के छत से गिरने की वजह जानने के लिए परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। यह जांच भी जारी है कि यह पूरी तरह एक हादसा था या इसके पीछे कोई और पहलू जुड़ा हुआ है। (Gwalior News) Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा
मुरैना में बड़ी कार्रवाई: 73 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर कार समेत गिरफ्तार

Morena News: मुरैना में सिविल लाइन पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की। शिकारपुर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक हुंडई वरना कार से 73 किलो 722 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया। इस मामले में पंजाब निवासी 36 वर्षीय रूप मसीहा को गिरफ्तार किया गया है। बरामद माल की बाजार कीमत लगभग 1.48 लाख रुपए बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि एक बिना नंबर की हुंडई वरना कार में डोडाचूरा की तस्करी की जा रही है। जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस टीम ने शिकारपुर रोड पर नाकाबंदी की और संदिग्ध कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी और सीटों के नीचे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ मिला। (Morena News) Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत पंजाब का तस्कर गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी रूप मसीहा पंजाब के पटियाला जिले के मिआल कलां गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कार के माध्यम से डोडाचूरा की सप्लाई करने की कोशिश में था। Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा पुलिस कर रही पूछताछ जांच अधिकारी एसआई प्रीति जादौन ने बताया कि आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि डोडाचूरा कहां से लाया गया और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। मुरैना पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है। (Morena News) Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा
Gwalior Crime News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादीशुदा महिला को ब्लैकमेल, फर्जी आईडी से वायरल की तस्वीरें

Gwalior Crime News : ग्वालियर में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद एक युवक ने शादीशुदा महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करते हुए फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील पोस्ट डाल दिए। शिकायत के बाद हजीरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू हुई बातचीत हजीरा क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला ने बताया कि जुलाई में ‘raviarya 4417’ आईडी से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद आरोपी रवि आर्य से उसकी चैटिंग शुरू हुई। कुछ दिनों बाद उसने महिला का मोबाइल नंबर भी ले लिया। आरोपी मिलने का दबाव बनाने लगा, जिस पर महिला ने साफ इनकार कर उसे ब्लॉक कर दिया। 16 नवंबर को महिला ने पाया कि इस बार ‘raviarya 3050’ नाम से नया इंस्टाग्राम अकाउंट बना है। इस पर उसकी दो तस्वीरें अश्लील कैप्शन के साथ पोस्ट की गई थीं। महिला ने तुरंत इनका स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर लिया। Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा “जानबूझकर किया है, जो करना है कर लो” पीड़िता के अनुसार आरोपी ने खुद फोन कर बताया कि उसने जानबूझकर फर्जी आईडी बनाकर यह पोस्ट डाली है। इसके बाद महिला के नंबर पर अनजान कॉल आने लगे जिससे वह और डरी और परेशान हो गई। साइबर टीम कर रही जांच शिकायत मिलने पर हजीरा पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और साइबर सेल की मदद से जांच तेजी से की जा रही है। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा
Dindori News : घर में सोते अधेड़ की हत्या, अज्ञात आरोपी धारदार हथियार से वार कर फरार

Dindori News : डिंडोरी जिले के मेहंदवानी थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की रात एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। कोड़ाझिर गांव में अपने मकान में अकेले सो रहे 55 वर्षीय सुबल शाह धुर्वे की किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। कान के पास वार इतना गहरा था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत दरवाजा नहीं होने का मिला फायदा परिवार के अनुसार रात करीब 11:30 बजे हल्की आवाज सुनाई दी। जब पत्नी और बच्चों ने बाहर आकर देखा तो सुबल खून से लथपथ पड़े थे। घर का एक हिस्सा बिना दरवाजे का था, जहां से आरोपी आसानी से अंदर घुसा। घर गांव की बस्ती से थोड़ा दूर था और आसपास सिर्फ एक मकान होने के कारण किसी को चीख-पुकार भी सुनाई नहीं दी। हमलावर वार करके चुपचाप अंधेरे में गायब हो गया। परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे घटना के वक्त सुबल की पत्नी, बेटा और बेटी दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह होते ही परिजनों ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मेहंदवानी पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा हत्या के कारणों की जांच थाना प्रभारी श्याम सुंदर उसराठे ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या व्यक्तिगत रंजिश, चोरी या किसी पुराने विवाद से जुड़ी है या नहीं। पुलिस की तलाश जारी घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस गांव और आसपास के इलाकों में सर्च कर रही है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच में जुटी है। आरोपी के जल्द पकड़ में आने की उम्मीद जताई जा रही है। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा
Morena News: टेंटरा क्षेत्र में सड़क किनारे दिखा चीता, एंबुलेंस चालक ने बनाया वीडियो

Morena News: श्योपुर के कूनो से निकला एक चीता बुधवार शाम मुरैना जिले की सीमा में सड़क के पास दिखा। टेंटरा थाना क्षेत्र में शाम करीब 5 बजे सबलगढ़ लौट रही 108 एंबुलेंस के सामने चीता आ गया। एंबुलेंस चालक ने समझदारी दिखाते हुए वाहन रोक दिया और सुरक्षित दूरी से वीडियो बना लिया। कुछ देर बाद चीता जंगल की ओर चला गया। Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत टेंटरा और श्यामपुरा के बीच मिला था चीता सबलगढ़ 108 एंबुलेंस स्टाफ गोविंद जादौन ने बताया कि वह मरीज को श्योपुर छोड़कर लौट रहे थे, तभी टेंटरा और श्यामपुरा के बीच सड़क के किनारे चीता घूमता दिखाई दिया। गोविंद ने कहा कि यह पल अचानक था, इसलिए उन्होंने तुरंत वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा तीन महीने से मुरैना में घूम रहे कूनो के चीते कूनो से निकलकर मुरैना जिले में आने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह चीता तीन महीने से कूनो वापस नहीं गया है। सबलगढ़, टेंटरा, रामपुर, कैलारस और पहाड़गढ़ क्षेत्रों में इसके दिखने की घटनाएं जारी हैं। वन विभाग की चीता मॉनिटरिंग टीम कूनो से बाहर निकले चीतों पर नजर रखती है। मुरैना में लगातार मूवमेंट के कारण टेक्निकल टीम और स्थानीय वन विभाग भी लगातार उनकी लोकेशन ट्रैक कर रहे हैं। टीम का कहना है कि चीते सुरक्षित हैं और उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। Read More: शहीद इंस्पेक्टर Ashish Sharma को अंतिम विदाई
MP High Court की सख्ती, हाईवे के पास शराब दुकानों पर नाराजगी

MP High Court : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के 500 मीटर क्षेत्र में चल रही शराब दुकानों पर कड़ा रुख दिखाया है। अदालत ने केंद्र के सड़क परिवहन मंत्रालय, राज्य के आबकारी आयुक्त और आबकारी सचिव को नोटिस जारी किए हैं। कोर्ट ने इन दुकानों को तुरंत बंद करने या दूसरी जगह स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दो सप्ताह में विस्तृत जवाब भी मांगा गया है। सुप्रीम कोर्ट के पुराने आदेश की अनदेखी पर अदालत ने नाराजगी जताई है। Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत सड़क किनारे शराब पीते लोग बढ़ा रहे खतरा यह मामला भोपाल के सामाजिक कार्यकर्ता राशिद नूर खान द्वारा दायर जनहित याचिका से जुड़ा है। याचिका में बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में हाईवे के पास शराब दुकानों पर रोक लगाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे, फिर भी कई दुकानें अभी भी खुले हैं। दुकानों के बाहर खड़े लोग शराब पीते दिखते हैं, जिससे ट्रक चालकों और यात्रियों में नशे की हालत में वाहन चलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे सड़क हादसों में इजाफा हो रहा है और जनता की सुरक्षा खतरे में है। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा सरकार का पुराना आदेश भी आया सामने याचिकाकर्ता के वकील आर्यन उरमलिया ने सुनवाई के दौरान फोटो और दस्तावेज पेश किए। इनसे पता चलता है कि कई दुकानें सीधे राजमार्ग से जुड़ी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने 1 जून 2017 को आदेश जारी कर हाईवे पर शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद 2025-26 की नई आबकारी नीति में कई दुकानों को फिर से चलने की अनुमति दे दी गई और कुछ नई दुकानों का आवंटन भी हाईवे के पास कर दिया गया। अदालत ने सभी पक्षों को दिया नोटिस बुधवार को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सच्चदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने प्रारंभिक सुनवाई पूरी की। अदालत ने सभी संबंधित विभागों को नोटिस जारी कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी। हाईकोर्ट का यह कदम सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। अब केंद्र और राज्य सरकार का जवाब तय करेगा कि आगे क्या कार्रवाई होगी। Read More: शहीद इंस्पेक्टर Ashish Sharma को अंतिम विदाई