Chambalkichugli.com

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मुरैना में पासपोर्ट सेवा केंद्र का किया शिलान्यास, विधानसभा अध्यक्ष भी रहे मौजूद

केंद्रीय मंत्री सिंधिया

Jyotiraditya Scindia: मुरैना। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार दोपहर मुरैना पहुंचकर स्टेशन रोड स्थित डाकघर परिसर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र के भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा और कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना भी उनके साथ मौजूद रहे। सिंधिया सड़क मार्ग से ग्वालियर से मुरैना पहुंचे । प्रधानमंत्री सुकन्या योजना कार्यक्रम इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया टाउन हॉल, जीवाजी गंज में आयोजित प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विधायक और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। इस दौरान बेटियों की शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए योजना के महत्व पर प्रकाश डाला गया। सिंधिया ने कहा कि यह योजना नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम है। सिंधिया का भव्य स्वागत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुरैना आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारियाँ की गई थीं। जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर-बैनर लगाकर और स्वागत द्वार बनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। सिंधिया के साथ मंच पर मुरैना सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, और प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा भी मौजूद रहे।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, लाइव स्ट्रीमिंग पर लगाई रोक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट

जबलपुर। सोशल मीडिया पर न्यायिक कार्यवाहियों के दुरुपयोग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में राज्य की सभी क्रिमिनल कोर्ट्स की लाइव स्ट्रीमिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्रार आईटी सहित यूट्यूब और मेटा (फेसबुक) के शिकायत अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। लाइव स्ट्रीमिंग के दुरुपयोग पर जनहित याचिका मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह अंतरिम आदेश पारित किया है। याचिका में क्रिमिनल कोर्ट की कार्यवाहियों की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़े वीडियो के सोशल मीडिया पर दुरुपयोग को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 25 सितंबर तय की है। याचिकाकर्ता की ओर से तर्क दिया गया कि वीडियो क्लिप्स को तोड़-मरोड़कर प्रसारित किया जा रहा है, जिससे न्याय प्रक्रिया की निष्पक्षता और गोपनीयता पर असर पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर कोर्ट की कार्यवाही  जबलपुर के अधिवक्ताओं अरिहंत तिवारी और विदित शाह द्वारा दायर जनहित याचिका में कहा गया कि हाई कोर्ट की कार्यवाहियों की लाइव स्ट्रीमिंग के वीडियो यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर शॉर्ट्स, मीम्स और आपत्तिजनक एडिट के साथ प्रसारित किए जा रहे हैं। याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि कई बार ओपन कोर्ट में न्यायाधीशों द्वारा कही गई गंभीर बातों को मिर्च-मसाले के साथ पेश किया जाता है। याचिका में यह भी सुझाव दिया गया कि यूट्यूब के स्थान पर वेबेक्स जैसे अपेक्षाकृत सुरक्षित प्लेटफॉर्म के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग की जाए। साथ ही यह मांग भी रखी गई कि रजिस्ट्रार आईटी इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी करें और दुरुपयोग पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाएं।

मध्यप्रदेश में सीएम मोहन यादव की हॉट एयर बैलून सवारी के दौरान लगी आग

सीएम मोहन यादव

CM Mohan Yadav: मंदसौर जिले के गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास हिंगलाज रिसोर्ट में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हॉट एयर बैलून की सैर के लिए सवार हुए। हालांकि, तेज़ हवा की वजह से बैलून उड़ान नहीं भर सका। लगभग 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवा के चलते सुरक्षा कारणों से उड़ान को रोकना पड़ा। बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री हॉट एयर बैलून उड़ान भरने की तैयारी में था, तभी उसके निचले हिस्से में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिस ट्रॉली में सवार थे, उसे सुरक्षा कर्मियों ने मजबूती से थामे रखा, जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई। सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित रहे। गांधीसागर फेस्टिवल का आगाज़ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार शाम गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में गांधीसागर फेस्टिवल के चौथे संस्करण का भव्य शुभारंभ किया। रात्रि विश्राम के लिए वे रिट्रीट के पास स्थित हिंगलाज रिसोर्ट में ठहरे। आयोजन के बाद उन्होंने चंबल डैम के बैकवाटर क्षेत्र में क्रूज़ की सैर कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। शनिवार सुबह वे पुनः रिट्रीट पहुंचे। यह भी पढ़ें : https://chambalkichugli.com/devanshu-shivhare-became-deputy-collector-in-the-fourth-attempt-brought-laurels-to-the-district-by-securing-the-top-rank/

देवांशु शिवहरे चौथे प्रयास में बने डिप्टी कलेक्टर, टॉप रैंक हासिल कर जिले का नाम किया रोशन

देवांशु शिवहरे

श्योपुर। एमपीपीएससी 2024 का परिणाम शुक्रवार को जारी हुआ, जिसमें विजयपुर के देवांशु शिवहरे ने डिप्टी कलेक्टर पद पर टॉप रैंक हासिल कर जिले और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। चौथे प्रयास में मिली इस सफलता ने उनकी कड़ी मेहनत को सिद्ध कर दिया। वर्तमान में देवांशु गुना जिले में वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास विजयपुर निवासी देवांशु शिवहरे एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता रामकेष शिवहरे विजयपुर अस्पताल में नेत्र सहायक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां पूनम शिवहरे उसी अस्पताल में नर्स हैं। उनका छोटा भाई अक्षत फिलहाल इंदौर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। चौथे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता देवांशु शिवहरे की शुरुआती पढ़ाई नवोदय विद्यालय से हुई, जहां से उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने एक साल कोटा में रहकर नीट की तैयारी की, लेकिन बाद में भोपाल से बीई (बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग) की डिग्री पूरी की। इंजीनियरिंग के दौरान ही उनका रुझान प्रशासनिक सेवाओं की ओर बढ़ा। उन्होंने इंदौर में रहकर MPPSC की तैयारी शुरू कर दी। साल 2022 में दूसरी कोशिश में ही उन्हें वाणिज्यिक कर निरीक्षक का पद मिला। नौकरी के साथ पढ़ाई का संतुलन बनाए रखते हुए उन्होंने हार नहीं मानी। अंततः चौथे प्रयास में डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित होकर टॉप रैंक हासिल की।

पति ने पत्नी को गोली मारी, Facebook Live पर किया कबूलनामा, जानिए पूरा मामला

पति ने पत्नी को गोली मारी

ग्वालियर : एक युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने 315 बोर के कट्टे से एक के बाद एक पांच गोलियां चलाईं। इनमें से चार गोलियां महिला को लगीं, जबकि एक सड़क पर जा धंसी। गोली लगने के बाद पत्नी तड़पती रही। इसी दौरान आरोपी पति हाथ में कट्टा लिए ‘अरविंद ठाकुर’ नाम की फेसबुक आईडी से लाइव आकर वारदात का कबूलनामा करता रहा। फेसबुक लाइव के दौरान आरोपी ने लगाए गंभीर आरोप वारदात के तुरंत बाद आरोपी ने फेसबुक पर लाइव आकर अपना पक्ष रखा। उसने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में आरोपी कहता है, “भाइयों, इसने मुझ पर अपने बॉयफ्रेंड अंकुश पाठक और कल्लू के कहने पर झूठा केस दर्ज कराया है। यह महिला बेहद झूठी है। इसके कई लोगों से संबंध हैं। मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।” टियर गैस फायरिंग के बाद आरोपी गिरफ्तार घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण पाया। आरोपी को काबू में करने के लिए टियर गैस का इस्तेमाल करना पड़ा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहीं, उसके कथित बॉयफ्रेंड्स अंकुश और कल्लू भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में अंकुश ने बताया, “हम एसपी ऑफिस में अरविंद परिहार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अरविंद ने हमला कर दिया। हम डरकर वहां से भाग गए। उसी दौरान उसने नंदिनी को गोली मार दी।” बॉयफ्रेंड का दावा घटना 13 सितंबर (शुक्रवार) दोपहर की है, जब नंदिनी अपने दो साथियों अंकुश पाठक और कल्लू पंचाल के साथ थी। इसी दौरान आरोपी अरविंद ने रास्ता रोककर नंदिनी पर 315 बोर का कट्टा तान दिया। हालात बिगड़ते देख अंकुश और कल्लू मौके से भाग गए। बाद में जब नंदिनी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, तो दोनों युवक भी वहां पहुंच गए। अस्पताल में अंकुश ने बताया कि वे एसपी ऑफिस में अरविंद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हमला हुआ। चौथे बॉयफ्रेंड की हत्या में जा चुकी है जेल आरोपी अरविंद द्वारा दिए गए आवेदनों के मुताबिक, नंदिनी केवट झांसी के चिरगांव की रहने वाली थी। अरविंद से उसका पांचवां प्रेम संबंध था। इससे पहले उसकी शादी लगभग 10 साल पहले दतिया के कैरोना धार गांव निवासी गोटीराम केवट से हुई थी। शादी के बाद उसके अपने पति के कुछ दोस्तों छोटू केवट, निमलेश सेन और फिरोज खान से भी संबंध रहे। साल 2017 में नंदिनी ने अपने चौथे प्रेमी के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड निमलेश सेन की हत्या कर दी थी। यह वारदात दतिया में हुई थी। हत्या के आरोप में नंदिनी को 4 साल 6 महीने जेल की सजा भुगतनी पड़ी। वर्ष 2022 में रिहा होने के बाद वह ग्वालियर आ गई, जहां उसने एक ब्यूटी पार्लर खोल लिया था। थानों में दर्ज हुए कई मामले वर्ष 2022-23 में नंदिनी केवट की ठेकेदार अरविंद परिहार से जान पहचान हुई, जिसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ। उन्होंने लव मैरिज कर ली। शादी के बाद परिवारों से अलग होकर वे मुरार के ऑरेंजवुड इलाके में किराए के फ्लैट में 2 से 3 साल तक साथ रहे। अपराधी अरविंद ने पूछताछ में बताया कि बिना परिवार को बताए 2023 में मुरार के आर्य समाज मंदिर में नंदिनी से शादी की थी। हालांकि, बिना तलाक लिए ही दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। कुछ ही समय बाद उनके बीच विवाद शुरू हो गए। इन विवादों के चलते नंदिनी ने सिरोल थाना और विश्वविद्यालय थाना में अरविंद के खिलाफ तीन मामले दर्ज कराए, जिनमें 17 नवंबर 2024 को सिरोल थाने में दर्ज एक केस भी शामिल है, जिसमें अरविंद पर कार से कुचलने का आरोप है। यह भी पढ़ें :https://chambalkichugli.com/big-action-in-love-jihad-case-crackdown-on-accused-of-rape-and-conversion-on-the-pretext-of-friendship/

लव जिहाद केस में बड़ी कार्रवाई: दोस्ती के बहाने रेप और धर्मांतरण के आरोपियों पर शिकंजा

लव जिहाद केस में बड़ी कार्रवाई

MP Love Jihad : भोपाल में लव जिहाद और रेप केस के आरोपियों फरहान, साद और साहिल पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। शनिवार सुबह अर्जुन नगर में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपियों के अवैध मकानों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई से पहले पूरे इलाके को बैरिकेटिंग कर सुरक्षा घेरा बना दिया गया था। इस मामले में आरोपियों की ओर से कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए कोर्ट में आवेदन लगाया गया था, लेकिन अदालत ने किसी तरह की स्थगन राहत नहीं दी। इसके बाद प्रशासन ने तय समय पर बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया। सरकारी जमीन कराई गई मुक्त गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूरी कार्रवाई नियमों के तहत की गई है। पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपियों द्वारा कब्जाई गई सरकारी जमीन को खाली कराया गया। वहीं अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। सुनियोजित अपराध का खुलासा मानव अधिकार आयोग को दी गई शिकायतों से यह साफ हुआ कि आरोपियों ने कॉलेज छात्राओं को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया। पहले दोस्ती का झांसा देकर उन्हें फंसाया गया, फिर रेप और ब्लैकमेलिंग की गई। अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन और निकाह के लिए दबाव बनाया गया। आयोग ने इसे एक संगठित अपराध बताया और आशंका जताई कि आरोपियों का नेटवर्क दूसरे राज्यों तक फैला हो सकता है। समय सीमा खत्म होने पर हुई कार्रवाई गोविंदपुरा तहसीलदार सौरभ वर्मा ने बताया कि आरोपियों को नोटिस देकर 4 सितंबर तक खुद से कब्जा हटाने का समय दिया गया था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी परिजनों ने कोई कदम नहीं उठाया। इसके चलते प्रशासन ने शनिवार को बुलडोजर कार्रवाई कर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। वहीं, फरहान, साद, साहिल, नबील, अली और अबरार पर छात्राओं से रेप और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के गंभीर आरोप हैं, जिनकी सुनवाई फिलहाल कोर्ट में चल रही है। यह भी पढ़ें :https://chambalkichugli.com/orders-regarding-seva-pakhwara-campaign-issued-on-pm-modis-birthday-this-will-be-special/

सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर आदेश जारी, PM मोदी के जन्मदिन पर ये होगा खास

PM मोदी के जन्मदिन पर ये होगा खास

सेवा पखवाड़ा 2025: प्रदेश में जनकल्याण और स्वच्छता को नई दिशा देने के उद्देश्य से सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक की जा रही है। इस पखवाड़े के दौरान सरकार और समाज मिलकर सेवा, स्वच्छता और जन-भागीदारी को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। प्रदेश सरकार ने इस अभियान को लेकर आवश्यक आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर स्तर पर सक्रिय भागीदारी हो । सेवा, स्वास्थ्य और स्वच्छता का समर्पित उत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन (17 सितंबर) को खास रूप देने के लिए सेवा पखवाड़ा का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस विशेष पखवाड़े के दौरान देशभर में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, नमो मैराथन, दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण, और महिला स्वास्थ्य समूहों की सक्रिय भागीदारी इस अभियान को और व्यापक बनाएगी। खादी उत्पादों की खरीद को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता और स्थानीय उद्योगों को भी समर्थन दिया जाएगा।

लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्रांसफर की 1541 करोड़ से अधिक की राशि…

लाडली बहना योजना

झाबुआ। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ जिले के पेटलावद से लाडली बहनों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने 1.26 करोड़ बहनों के खातों में 1541 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की है। इसके साथ ही 31 लाख से अधिक बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 48 करोड़ रुपये भी जारी किए गए हैं। इसके दौरान मुख्यमंत्री ने 345.34 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया। 1541 करोड़ से अधिक की राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को झाबुआ जिले के पेटलावद से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहन योजना की 28वीं किस्त के तहत 1.26 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में 1541 करोड़ रुपये का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 53.48 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में 320.89 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री ने 31 लाख से अधिक बहनों के खातों में गैस रिफिलिंग के लिए 450 रुपये की राशि, जो कुल मिलाकर 48 करोड़ से अधिक है, भी सिंगल क्लिक से अंतरण की। विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत झाबुआ जिले में 345.34 करोड़ रुपये की लागत से 72 से अधिक विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इनमें विभिन्न विभागों के 194.56 करोड़ रुपये के 35 विकास कार्यों का भूमि पूजन और 150.78 करोड़ रुपये की लागत के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। ये परियोजनाएं जिले के समग्र विकास और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। झाबुआ के संजीवक” पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई जनजातीय आयुर्वेदिक परंपरा एवं चिकित्सा ज्ञान पर आधारित पुस्तक “झाबुआ के संजीवक” का विमोचन किया। झाबुआ जिले में जड़ी-बूटियों से उपचार का समृद्ध और प्राचीन ज्ञान जनजातीय समुदाय में सदियों से संरक्षित है। इस अनमोल ज्ञान को विलुप्त होने से बचाने के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर “डुंगर बाबा नी जड़ी बूटियों नु जोवनार” नामक कार्यशालाओं का आयोजन कर इस ज्ञान का दस्तावेजीकरण किया गया, जिसे अब पुस्तक के रूप में संकलित कर संरक्षित किया गया है। दिव्यांगजनों को कस्टमाइज्ड मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीपीएल परिवारों के 11 दिव्यांग हितग्राहियों को उनकी सुविधाओं और गतिशीलता बढ़ाने के लिए कस्टमाइज्ड चार पहिया पेट्रोल चलित मोटरसाइकिल वितरित की।

कटआउट बना ‘रक्षक’… बंदरों को भगाने का देसी जुगाड़, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

बंदरों

ग्वालियर। शहर की तीन प्रमुख पॉश कॉलोनियों में बंदरों के आतंक से लोग बेहाल हैं। इसी परेशानी ने उनके दिमाग को एक अनोखा समाधान निकालने के लिए मजबूर कर दिया। ऐसा तरीका खोजा गया है, जिससे बंदर अब दूर-दूर तक नजर तक नहीं आते और लोग आखिरकार चैन की सांस ले रहे हैं। आइए जानते हैं इस दिलचस्प उपाय के बारे में… लोगों ने निकाला अनोखा समाधान शहर की रामबाग कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी और अलीजा बाग इलाके में बंदरों का आतंक इतना बढ़ चुका है कि लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बता दें हर दूसरे घर के किसी न किसी सदस्य को बंदर काट चुका है। स्थानीय लोगों ने बार-बार वन विभाग और नगर निगम से शिकायत की, लेकिन उन्हें कोई ठोस राहत नहीं मिली। निराश होकर स्थानीय निवासियों ने खुद ही एक अनोखा तरीका खोज निकाला, जिसके बाद इलाके में बंदरों का नामो-निशान तक नहीं दिखाई दे रहा है। 3D लंगूर कटआउट ने बंदरों को भगाया मंदिर की छत से लेकर घर के मुख्य दरवाजे, बालकनी और यहां तक कि सोफा सेट पर भी लंगूर के 3D कटआउट लगाए गए हैं। ये लंगूर नकली हैं, लेकिन दिखने में इतने वास्तविक लगते हैं कि आम लोग भी हैरान रह जाते हैं। सबसे खास बात यह है कि बंदर इन नकली लंगूर को देखकर डर के मारे दूर-दूर भाग जाते हैं। इस क्रिएटिव उपाय ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्थानीय लोगों का सफल प्रयोग रामबाग कॉलोनी के निवासी सूर्यकांत शर्मा ने अपने घर पर लंगूर के 3D कटआउट लगाने का अनोखा प्रयोग किया, जो पूरी तरह सफल साबित हुआ। पहले घर के बगीचे में बंदरों का उत्पात आम बात थी। शेड के नीचे लगे पंखे टूट चुके थे। गैराज में रखी कीमती गाड़ियों को बंदरों ने स्क्रैच करके नुकसान पहुंचाया था। सोफे पर आराम से बैठना भी मुश्किल हो गया था। अब लंगूर के 3D कटआउट लगाने के बाद बंदरों का आतंक पूरी तरह खत्म हो गया है। स्थानीय लोगों के इस उपाय की सफलता का मुख्य कारण है कि लंगूर शारीरिक रूप से बंदरों से अधिक शक्तिशाली और फुर्तीले होते हैं। अपनी लंबी पूंछ को हथियार की तरह इस्तेमाल करने वाले लंगूरों की दबंग छवि से बंदर डरते हैं। साथ ही, लंगूरों की आवाज़ और उनके हाव-भाव भी बंदरों में खौफ पैदा करते हैं। यही वजह है कि जहां लंगूर होते हैं, वहां बंदर आने से कतराते हैं। यह जंगलों में भी एक सामान्य नियम है।

पति की अनोखी फरियाद, पत्नी और प्रेमी को लेकर थाने पहुंचा मामला

पति की अनोखी फरियाद

Viral News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की परिभाषा ही बदल कर रख दी है। एक पति ने ऐसा कदम उठाया है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। पत्नी की बेवफाई से टूटे इस शख्स ने पुलिस के सामने जो अनोखी गुहार लगाई। उसने अपनी ही पत्नी की उसके प्रेमी से शादी कराने की मांग की है । इसके पीछे जो वजह बताई है, वो और भी चौंकाने वाली है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला… चार साल से चल रहा था पत्नी का अवैध संबंध यह सनसनीखेज मामला सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का उत्तर प्रदेश निवासी राजेश कुमार वर्मा से पिछले चार सालों से अवैध संबंध चल रहा है। उसने बताया कि जब पहली बार उसे इस संबंध की जानकारी मिली, तो उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। युवक का यह भी कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया, तो पत्नी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यहां तक कि जान से मारने की धमकी तक देने लगी। अब पति को अपनी ही जान का खतरा महसूस होने लगा है। बेटे ने रोका तो कर दी मारपीट जानकारी के अनुसार, गुरुवार को महिला का प्रेमी राजेश कुमार वर्माउससे मिलने सिंगरौली पहुंचा था। यह देख दंपत्ति के 16 वर्षीय बेटे ने जब अपनी मां को रोका, तो उसके साथ मारपीट की गई। पति-पत्नी की शादी साल 2008 में हुई थी और दोनों के चार संतानें हैं । पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी पत्नी की मूल रूप से सोनभद्र (यूपी) की रहने वाली है। उनका बेटा 16 साल का है, जबकि सबसे छोटी बेटी 14 साल की और दो जुड़वां बेटियां 11-11 साल की हैं। बच्चों के सामने हो रहे इस तरह के विवाद से परिवार का माहौल पूरी तरह बिगड़ चुका है।