Morena News: बस स्टैंड के फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को मिली राहत,स्थाई जगह मिलने तक अस्थाई अनुमति

Morena News: मुरैना नगर निगम द्वारा बस स्टैंड परिसर में लगाए गए फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने की कार्रवाई ने बुधवार को बड़ा मोड़ ले लिया। नोटिस और मौखिक निर्देशों के बाद जब बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता अपनी दुकानें हटाने को तैयार नहीं हुए, तो वे सामूहिक रूप से भाजपा कार्यालय पहुंचे और स्थाई स्थान मिलने तक यथास्थान काम जारी रखने की मांग उठाई। निगम ने दिया नोटिस नगर निगम ने बस स्टैंड परिसर में किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए सभी फुटपाथ विक्रेताओं को नोटिस दिया था। निगम कर्मचारियों ने समझाइश देकर जगह खाली करने को कहा, लेकिन अधिकांश विक्रेताओं ने बताया कि अचानक दुकान हटाने से उनका दैनिक रोजगार प्रभावित होगा। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा भाजपा कार्यालय पहुंचे सैकड़ों विक्रेता सैकड़ों सब्जी विक्रेता भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे और जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह से चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्थाई जगह तय होने तक उन्हें उसी स्थान पर दुकानें लगाने की अनुमति दी जाए, नहीं तो वे आर्थिक संकट में फंस जाएंगे। Read More: कोचिंग जाने का बहाना बनाकर निकली छात्रा, माता-पिता की रोक-टोक से थी नाराज जिला अध्यक्ष की पहल पर मिली राहत जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह ने तुरंत नगर निगम कमिश्नर से बातचीत की। उन्होंने विक्रेताओं की स्थिति बताते हुए रोजगार जारी रखने के लिए अस्थाई अनुमति देने का आग्रह किया। बातचीत के बाद निगम ने निर्णय लिया कि स्थाई स्थल मिलने तक सभी विक्रेता पूर्व स्थान पर ही काम कर सकते हैं। स्टेडियम पीछे तैयार होगा नया स्थल नगर निगम कमिश्नर सतेंद्र धाकड़ ने बताया कि स्टेडियम के पीछे खाली मैदान को जल्द ही फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं के लिए व्यवस्थित मार्केट क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उस स्थान के तैयार होने तक विक्रेताओं को बस स्टैंड पर अस्थाई रूप से काम करने की अनुमति रहेगी। (Morena News) Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
Bhind News: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा

Bhind News: भिंड जिले में लकड़ी परिवहन की अनुमति (TP) जारी करने में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। अवैध लकड़ी को वैध बनाने की पूरी प्रक्रिया चुनिंदा लोगों के नियंत्रण में है, जिसके कारण पकड़े जाने के बाद भी कुछ घंटों में TP तैयार कर चालक के मोबाइल पर भेज दी जाती है। ताजा मामला इस सिस्टम की गंभीर खामियों को उजागर करता है। Read More: कोचिंग जाने का बहाना बनाकर निकली छात्रा, माता-पिता की रोक-टोक से थी नाराज दतिया में पकड़ा गया कंटेनर शुक्रवार को दबोह क्षेत्र के अमाहा गांव से लकड़ी से लदा एक कंटेनर तिरपाल से ढंककर निकला। योजना थी कि लकड़ी तस्करी को सामान्य परिवहन की तरह दिखाया जाए। लेकिन दतिया के इंदरगढ़ में राजस्व विभाग की टीम ने कंटेनर को रोक लिया। जांच में चालक किसी भी प्रकार की TP नहीं दिखा पाया, जिसके बाद वाहन को थाने में खड़ा कर दिया गया। (Bhind News) Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा 2 घंटे बाद अचानक मोबाइल पर पहुंची TP सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कंटेनर पकड़े जाने के सिर्फ 2 घंटे बाद ही चालक के मोबाइल पर TP भेज दी गई। इससे साफ है कि दस्तावेज वास्तविक नहीं थे, बल्कि पकड़े जाने के बाद तत्काल तैयार किए गए। (Bhind News) READ MORE: इंदौर में चार नए सार्वजनिक शौचालयों की शुरुआत
Gwalior News: कोचिंग जाने का बहाना बनाकर निकली छात्रा, माता-पिता की रोक-टोक से थी नाराज

Gwalior News: ग्वालियर में 12वीं की एक छात्रा दो दिन तक लापता रही। सोमवार शाम कोचिंग के लिए घर से निकली और वापस नहीं लौटी। परिजनों और पुलिस की लगातार तलाश के बाद छात्रा मंगलवार रात मथुरा के वृंदावन स्थित एक होटल में मिली। पुलिस टीम उसे सकुशल ग्वालियर लेकर आई और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा रोक-टोक से परेशान होकर छोड़ा घर पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह अपने माता-पिता की रोक-टोक से नाराज थी और बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी। थाना प्रभारी दिव्या तिवारी ने बताया कि छात्रा की काउंसलिंग की गई है और समझाया गया कि माता-पिता की सावधानी उसके हित के लिए होती है। READ MORE: छठे सिंहस्थ की तैयारी में जुटा उज्जैन, 65 साल पुराना ज्योति नगर सबस्टेशन होगा हाई-टेक मोबाइल लोकेशन ने खोला राज 17 नवंबर की शाम करीब 4 बजे छात्रा घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन 6 बजे तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले खुद तलाश की, फिर रात में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और मोबाइल लोकेशन ट्रैक की। लोकेशन के आधार पर पता चला कि छात्रा मथुरा के वृंदावन में एक होटल में ठहरी है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। समय रहते छात्रा तक पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस का कहना है कि किशोरियों से जुड़े मामलों में तुरंत रिपोर्ट करना जरूरी है, ताकि जल्द कार्रवाई की जा सके। (Gwalior News) READ MORE: इंदौर में चार नए सार्वजनिक शौचालयों की शुरुआत
MP SIR News : SIR मीटिंग से गैरहाजिर 21 अधिकारियों पर कलेक्टर का एक्शन

MP SIR News : हरदा। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2025 से संबंधित एक महत्वपूर्ण गूगल मीटिंग में शामिल न होने पर हरदा जिले के कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने 21 अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने इन अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए हैं। यह कदम निर्वाचन कार्य में लापरवाही को रोकने और काम की गंभीरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। टिमरनी विधानसभा क्षेत्र 134 से जिन कर्मचारियों का वेतन काटा गया है, उनमें ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी अनिल गरीड, पशुपालन विभाग के डॉ. नागेन्द्र पाटिल और धर्मेंद्र कुमार यादव, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सहायक यंत्री विश्वजीत पाटीदार, वन विभाग के प्रेमपाल धुर्वे, रामलाल मरापे, बेल सिंह मेहता, सुकुमार सिंह उईके, बोरेलाल धुर्वे और मकड़ाई के प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद परते शामिल हैं। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री कल्याण सिंह ठाकुर का भी एक दिन का वेतन काटने का आदेश हुआ है। हरदा विधानसभा क्षेत्र के अधिकारी भी कार्रवाई में शामिल हरदा विधानसभा 135 से उप वनक्षेत्रपाल मुन्नालाल मवासी, पीडब्ल्यूडी के अनुविभागीय अधिकारी आर.एल. कुम्हार, सहायक यंत्री संजय इवने, उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक विजय सिंह, कृषि विभाग के सहायक संचालक रामकृष्ण मंडलोई, महिला एवं बाल विकास के राजा रंगारे, श्रम विभाग के आशीष चौरसिया, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक सचिन रोमड़े और विकासखंड स्रोत समन्वयक रमेश पटेल का भी वेतन काटा जाएगा। कलेक्टर की सख्त चेतावनी कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और बीएलओ को वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्य गंभीरता से करने के लिए सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी तरह की लापरवाही पर संबंधित बीएलओ और सुपरवाइज़रों के खिलाफ निर्वाचन नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की अहमियत के चलते बढ़ी सख्ती कलेक्टर की यह कार्रवाई इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि वोटर लिस्ट का सही और समय पर पुनरीक्षण आगामी चुनाव प्रक्रियाओं की नींव होता है। अधिकारियों की अनुपस्थिति को प्रशासन ने सीधे तौर पर गंभीर लापरवाही माना है।
MP Cold Weather : मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

MP Cold Weather : भोपाल। मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड लगातार बढ़ रही है। सुबह और रात के साथ अब दिन में भी ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। मंगलवार को प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में शीतलहर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, देवास, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, शहडोल, कटनी और उमरिया के लिए कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है। 18 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे मंगलवार-बुधवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रही। राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पचमढ़ी में 6.4, उमरिया में 7.6, नौगांव में 7.8, शिवपुरी में 8, धार में 8.8 और मलाजखंड में 8.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। कुल 18 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया। भोपाल में टूटा 84 साल का रिकॉर्ड राजधानी भोपाल में 16-17 नवंबर की रात तापमान गिरकर 5.2 डिग्री पर पहुँच गया। यह नवंबर महीने का पिछले 84 वर्षों का सबसे कम तापमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इससे पहले साल 1941 में नवंबर में 6.1 डिग्री दर्ज हुआ था। ठंड और कोहरे से स्कूलों की टाइमिंग बदली बढ़ती ठंड और सुबह के कोहरे के कारण कई जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। जबलपुर में 19 नवंबर से नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल सुबह 9 बजे के बाद ही खुलेंगे। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर, खंडवा, झाबुआ और शहडोल में भी स्कूलों की टाइमिंग आगे बढ़ाई गई है ताकि बच्चे सुबह की ठिठुरन से बच सकें। 22 नवंबर से मौसम में बदलाव की संभावना मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल आसमान साफ रहने से उत्तरी हवाएं जोर पकड़ रही हैं, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। 22 नवंबर से बंगाल की खाड़ी में एक लो-प्रेशर सिस्टम बनने की संभावना है, जिससे तापमान में हल्का बदलाव आ सकता है, लेकिन उससे पहले तेज ठंड जारी रहने के संकेत हैं। READ MORE: इंदौर में चार नए सार्वजनिक शौचालयों की शुरुआत
World Toilet Day Today: इंदौर में चार नए सार्वजनिक शौचालयों की शुरुआत

World Toilet Day Today: इंदौर। शहर में बुधवार को वर्ल्ड टॉयलेट डे धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम सभी 22 जोन में स्थित सार्वजनिक शौचालयों पर गेट-टू-गेदर टॉयलेट प्रोग्राम आयोजित करेगा। निगम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और चार नए सार्वजनिक शौचालयों का शुभारंभ भी किया जाएगा। स्वास्थ्य प्रभारी अश्विन शुक्ल ने बताया कि बाल दिवस से जुड़ी गतिविधियों के तहत शुरू किए गए कल्पना की उड़ान कार्यक्रम को वर्ल्ड टॉयलेट डे से जोड़ते हुए शहरभर में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव बुधवार सुबह नेहरू पार्क स्थित नए सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और स्थानीय नागरिक मौजूद रहेंगे। Read More: इंदौर में युवक ने जहर खाया, शादी नहीं होने की चिंता में था तनावग्रस्त इन स्थानों पर होंगे शुभारंभ कार्यक्रम विभिन्न जोन में पार्षद और एमआईसी सदस्यों की मौजूदगी में नए शौचालयों की शुरुआत की जाएगी। • जोन 4, वार्ड 12 – महाराणा प्रताप नगर (स्वास्थ्य प्रभारी अश्विन शुक्ल, पार्षद सीमा डाबी) • जोन 13, वार्ड 74 – चोइथराम सब्जी मंडी (एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा और मंडी एसोसिएशन) • जोन 17, वार्ड 19 – एफ सेक्टर (एमआईसी सदस्य राजेश उदावत और अन्य जनप्रतिनिधि) इन कार्यक्रमों में सीनियर सिटीजन, स्टूडेंट्स, वेंडर्स और स्थानीय लोग शामिल होकर स्वच्छता के महत्व पर जागरूकता फैलाएंगे। READ MORE: छठे सिंहस्थ की तैयारी में जुटा उज्जैन, 65 साल पुराना ज्योति नगर सबस्टेशन होगा हाई-टेक आज इन जगहों पर भी होंगे आयोजन शहर के 22 जोन अंतर्गत कई प्रमुख स्थानों पर भी गेट-टू-गेदर टॉयलेट प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे: लालबाग, मल्हार आश्रम, आईटीआई चौराहा, पतरे की चाल, विजय नगर चौराहा, शारदा मठ, जिमखाना, हरसिद्धि जोन ऑफिस, दशहरा मैदान, पंचशील नगर, इंदिरा प्रतिमा चौराहा, पीपल्याहाना, इंदिरा नगर, गायत्री पेट्रोल पंप सहित अन्य स्थानों पर जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल होंगे। Read More: 1.37 लाख उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, समाधान योजना में सरचार्ज होगा माफ
Indore News: इंदौर में युवक ने जहर खाया, शादी नहीं होने की चिंता में था तनावग्रस्त

Indore News: इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद गुस्से और तनाव में जहर खा लिया। उसे परिजन मंगलवार देर रात एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक पिछले कई वर्षों से एक गंभीर त्वचा रोग से परेशान था। इसी कारण शादी नहीं हो पा रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से टूटने लगा था। पुलिस के अनुसार मृतक रवि (32) पुत्र शेरसिंह साकले गोकुल धाम सिटी में रहता था। मंगलवार रात उसने घर में विवाद के बाद जहर खा लिया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अक्सर शराब के नशे में होता था विवाद परिवार ने बताया कि रवि पिछले दो-तीन दिनों से शराब पीकर घर आ रहा था और शादी न होने की वजह से माता-पिता तथा भाई से विवाद करता था। मंगलवार रात भी घर में झगड़ा हुआ। इसी बीच उसका भाई राजेश कुछ देर के लिए बाहर गया। वापस लौटने पर रवि की स्थिति बिगड़ी हुई मिली। पूछने पर उसने बताया कि उसने जहर पी लिया है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देर हो चुकी थी। त्वचा रोग के चलते नहीं हो पा रही थी शादी भाई राजेश के मुताबिक रवि को लंबे समय से त्वचा संबंधी बीमारी थी। समाज में इसी कारण रिश्ते नहीं हो रहे थे। उम्र बढ़ने के साथ वह तनावग्रस्त रहने लगा और डिप्रेशन की स्थिति में अक्सर परिवार से झगड़ता था। रवि मकान निर्माण में मजदूरी का काम करता था, जबकि उसके पिता सिक्योरिटी गार्ड और भाई प्रॉपर्टी ब्रोकर के यहां कार्यरत है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। Read More: 1.37 लाख उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, समाधान योजना में सरचार्ज होगा माफ
नीतीश रेड्डी दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में शामिल, केवल 6 खिलाड़ियों ने किया अभ्यास

IND Vs SA 2nd Test : साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भारतीय टेस्ट टीम में फिर से शामिल कर लिया गया है। वे कोलकाता पहुंच चुके हैं, हालांकि उन्होंने मंगलवार के ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज़ शुभमन गिल टीम के साथ गुवाहाटी तो जाएंगे, लेकिन उनकी चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। अगर दर्द बरकरार रहा तो उन्हें इलाज और रिकवरी के लिए BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु भेजा जा सकता है। गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से शुरू होगा। नीतीश रेड्डी को तय समय से पहले बुलाया (IND Vs SA 2nd Test) रेड्डी को पहले टेस्ट से ठीक पहले रिलीज किया गया था ताकि वे भारत-ए की साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ सीरीज खेल सकें। BCCI ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे दूसरे टेस्ट में स्क्वॉड से जुड़ेंगे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें निर्धारित समय से पहले ही वापस बुला लिया है। Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन केवल 6 खिलाड़ियों ने किया ऑप्शनल नेट सेशन कोलकाता में मंगलवार को टीम इंडिया का ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन हुआ, जिसमें सिर्फ 6 भारतीय खिलाड़ी ही शामिल हुए। बाकी खिलाड़ियों ने आराम करते हुए अगले मुकाबले के लिए खुद को तैयार करने का फैसला किया। पहला टेस्ट ढाई दिन में खत्म पहला टेस्ट ईडन गार्डन्स में खेला गया, जो सिर्फ ढाई दिन में समाप्त हो गया। भारत को इस मैच में 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन और दूसरी पारी में 153 रन बनाए। मुकाबला 14 नवंबर को शुरू हुआ था और 18 नवंबर तक चलना था, लेकिन 16 नवंबर की दोपहर तक ही परिणाम आ गया। Read More : राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के बाद Ravindra Jadeja ने तोड़ी चुप्पी
School Timings Changed : एमपी में कड़ाके की ठंड के बाद बदला स्कूलों का टाइम

School Timings Changed : मध्यप्रदेश इन दिनों कड़ाके की सर्दी की गिरफ्त में है। पूरा प्रदेश शीतलहर से थरथरा रहा है और कई जगहों पर रात का पारा पांच डिग्री के आसपास पहुँच चुका है। राजधानी भोपाल ने तो रविवार रात 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ पिछले 88 साल का नवंबर का सबसे ठंडा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। ठिठुरन इतनी है कि सुबह-सुबह छोटे बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो रहा है। इसे देखते हुए प्रदेश के कई जिलों के कलेक्टरों ने तुरंत फैसला लिया और स्कूलों की समय-सारिणी बदल दी। छिंदवाड़ा में कलेक्टर ने देर शाम आदेश जारी कर सभी सरकारी-निजी स्कूलों को सुबह साढ़े आठ बजे के बाद खोलने का निर्देश दिया है। हरदा में कक्षाएँ अब नौ बजे से शुरू होंगी। उमरिया और सतना में नर्सरी से आठवीं तक के बच्चे नौ बजे से ही स्कूल आएंगे। रीवा की कलेक्टर प्रतिभा पाल ने भी यही समय तय किया है। अनूपपुर के स्कूल साढ़े नौ बजे खुलेंगे, जबकि देवास में तो नर्सरी से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थी दस बजे के बाद ही कक्षाओं में बैठेंगे। मंडला में भी सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक पढ़ाई होगी। हालाँकि बड़वानी में अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहाँ रात का तापमान 9.7 डिग्री तक पहुँच गया है और सुबह ओस के साथ हवाएँ हड्डियाँ जमा रही हैं, फिर भी छोटे बच्चे सात-आठ बजे की कड़कती ठंड में स्कूल पहुँचने को मजबूर हैं। अभिभावक परेशान हैं और बार-बार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग का कहना है कि ऊपर से अभी कोई लिखित आदेश नहीं आया है। Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन
INDORE NEWS: इंदौर में नगर निगम ने तीन जर्जर मकान तोड़े, 26 नवंबर तक अस्थायी रोक लागू

INDORE NEWS: मंगलवार को नगर निगम का अमला दलबल के साथ जर्जर मकानों पर कार्रवाई करने पहुंचा। निगम ने कुल 5 जर्जर मकानों को चिह्नित किया था, लेकिन इनमें से दो मकानों को कोर्ट से अस्थायी राहत मिल गई। ऐसे में निगम ने तीन मकानों पर ही जेसीबी चलाते हुए कार्रवाई की। जोन-11 के वार्ड 60 में स्थित इन 5 मकानों पर कार्रवाई के लिए भवन अधिकारी गीतेश तिवारी, रिमूवल सुपरवाइजर बबलू कल्याणे, भवन निरीक्षक और अन्य स्टाफ मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान तीन जेसीबी मशीनों का उपयोग किया गया। सावधानी के तहत संबंधित मार्ग को बंद कर दिया गया, ताकि कोई यातायात प्रभावित न हो। Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन पांच में से तीन मकानों पर कार्रवाई भवन अधिकारी गीतेश तिवारी ने बताया कि रानीपुरा, दौलतगंज और सियागंज क्षेत्रों में स्थित 5 जर्जर मकानों को चिह्नित किया गया था। इनमें से दो भवन स्वामियों ने कोर्ट का रुख किया था, जिन्हें 26 नवंबर तक की अस्थायी राहत मिली है। इसलिए इन दो भवनों पर कार्रवाई नहीं की गई, जबकि शेष तीन मकानों को तोड़ा गया। जेसीबी से तोड़े गए जर्जर ढांचे निगम की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और पूरी सावधानी के साथ जर्जर मकानों को ढहाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया। Read More : राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के बाद Ravindra Jadeja ने तोड़ी चुप्पी