Chambalkichugli.com

GWALIOR BHIN HIGHWAY VIRAL VIDEO: ‘हाईवे बनाओ या टोल हटाओ’— फायरिंग कर टोल प्लाजा पर छोड़ा धमकी भरा संदेश

GWALIOR NEWS

HIGHLIGHTS: बरैठा टोल प्लाजा पर पिस्टल से फायरिंग धमकी भरी चिट्ठी फेंककर मौके से भागे दो युवक सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात ‘आकाश जैसा अब कोई नहीं मरेगा’ लिखा संदेश पुलिस ने शुरू की पहचान और तलाश GWALIOR BHIN HIGHWAY VIRAL VIDEO: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-भिंड हाईवे पर स्थित बरैठा टोल प्लाजा पर सोमवार देर शाम सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां बाइक सवार दो युवक टोल बूथ पर पहुंचे और पिस्टल से फायरिंग करने लगे, इसके बाद एक धमकी भरी चिट्ठी फेंककर वहां से फरार हो गए। बता दें कि पूरी घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। अजित पवार विमान हादसा: एनसीपी MLC का दावा, क्या पायलट था आत्मघाती हमलावर? मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चिट्ठी में सरकार को दी खुली चुनौती बदमाशों द्वारा फेंकी गई चिट्ठी में लिखा था— “हाईवे बनाओ या टोल हटाओ। आकाश भदौरिया जैसा अब कोई नहीं मरेगा।” साथ ही सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा गया कि “सरकार अंधी हो चुकी है।” GWALIOR BETTING RACKET: ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: टी-20 मैच पर दांव लगाते 3 युवक गिरफ्तार बताया जा रहा है कि चिट्ठी में चेतावनी भी दी गई है कि यदि सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ तो इससे भी बड़ा कदम उठाया जाएगा। हादसों के लिए कुख्यात हाईवे करीब 80 किलोमीटर लंबा ग्वालियर-भिंड मार्ग लगातार सड़क हादसों के कारण सुर्खियों में रहा है। स्थानीय लोग लंबे समय से इस हाईवे को सिक्स लेन बनाने की मांग कर रहे हैं। संत समाज और सामाजिक संगठनों ने भी कई बार प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे हैं, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की 45 सीट की मांग, DMK केवल 25 सीट देने को तैयार 16 फरवरी को हुई थी आकाश भदौरिया की मौत चिट्ठी में जिस आकाश भदौरिया का जिक्र किया गया है, वह भिंड के विनोद नगर का 24 वर्षीय युवक था। 16 फरवरी को बायपास पर एक तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। Jharkhand: रांची से उड़ी एयर एंबुलेंस चतरा में हुई क्रैश …7 की मौत, पढ़े हादसे की पूरी कहानी पुलिस कर रही तलाश पुलिस ने टोल प्लाजा के सभी सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

GWALIOR BETTING RACKET: ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: टी-20 मैच पर दांव लगाते 3 युवक गिरफ्तार

GWALIOR CRIME BRANCH

HIGHLIGHTS: क्राइम ब्रांच की दबिश में 3 आरोपी गिरफ्तार किराए के मकान में चल रहा था सट्टा अड्डा 4.49 लाख रुपए नकद, 7 मोबाइल और 3 लैपटॉप जब्त ऑनलाइन साइट से वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे टी-20 पर सट्टा मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी पुलिस GWALIOR BETTING RACKET: मध्यप्रदेश। ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने टी-20 मैच पर सट्टा खिलवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि मध्य प्रदेश पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर, पिंटू पार्क के पास स्थित एक किराए के मकान पर सोमवार रात दबिश दी। जिसके बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुख्ता कार्रवाई की गई। क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अमित शर्मा के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर मौके से तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। Jharkhand: रांची से उड़ी एयर एंबुलेंस चतरा में हुई क्रैश …7 की मौत, पढ़े हादसे की पूरी कहानी ऑनलाइन साइट के जरिए लग रहा था दांव पुलिस के अनुसार आरोपी ‘रेडी अन्ना’ नामक ऑनलाइन साइट के माध्यम से वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच चल रहे टी-20 मैच पर सट्टा लगवा रहे थे। मौके से 4.49 लाख रुपए नकद, 7 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और लाखों रुपए का हिसाब-किताब बरामद किया गया है। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में ऑनलाइन सट्टा संचालन के सबूत मिले हैं। अरावली की खूबसूरत वादियों में होगी रश्मिका- विजय की शादी…. थ्री-टियर सिक्योरिटी में लेंगे सात फेरे! जालौन निवासी तीन युवक गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ राजावत (20), अभिषेक राजावत (19) और अंशुल उपाध्याय (21) के रूप में हुई है। तीनों उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के रहने वाले हैं और ग्वालियर में किराए का मकान लेकर सट्टा संचालन कर रहे थे। PAK: सख्त पहरे में जेल से अस्पताल ले जाए गए इमरान खान…आंखों में लगा दूसरा इंजेक्शन मास्टरमाइंड फरार पूछताछ में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड आलोक सिंह सिकरवार है, जिसने मकान किराए पर लेकर सट्टे का पूरा सेटअप तैयार कराया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस अन्य संभावित कड़ियों को भी खंगाल रही है।

MP POLICE: एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती: 12वीं योग्यता, लेकिन मैदान में बीए-एमए और बीटेक पास युवा दे रहे टेस्ट

GWALIOR POLICE

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में 5600 अभ्यर्थियों का फिजिकल एग्जाम 12वीं पात्रता के बावजूद ग्रेजुएट-पीजी युवा शामिल 23 फरवरी से 14 मार्च तक चलेगी परीक्षा रोजाना 200 से 400 अभ्यर्थियों को बुलावा समय और तारीख में कोई बदलाव नहीं MP POLICE: ग्वालियर । मध्य प्रदेश पुलिस की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण ग्वालियर में शुरू हो गया है। लिखित परीक्षा के बाद अब शारीरिक प्रावीण्यता परीक्षा आयोजित की जा रही है। ग्वालियर के 14वीं बटालियन एसएएफ ग्राउंड में बनाए गए केंद्र पर कुल 5600 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। पहले दिन सुबह 6 बजे से अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हुई और दोपहर तक बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर? दही-इडली से रखें मसल्स मजबूत, 60 के बाद भी फिट रहें 12वीं योग्यता, लेकिन उच्च शिक्षित अभ्यर्थियों की भीड़ इस भर्ती के लिए न्यूनतम पात्रता 12वीं पास रखी गई है, लेकिन फिजिकल टेस्ट में शामिल होने पहुंचे कई अभ्यर्थी ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यहां बीए, बीएससी, एमए, एमएससी और बीटेक पास युवा भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, बड़ी संख्या में उच्च शिक्षित युवाओं का पुलिस सेवा की ओर रुझान देखने को मिल रहा है। चीज: स्वादिष्ट भी, सेहत के लिए फायदेमंद भी? डाइटीशियन से जानें न्यूट्रिशनल वैल्यू और हेल्थ बेनिफिट्स रोजाना 200 से 400 उम्मीदवारों को बुलावा ग्वालियर रेंज के डीआईजी अमित सांघी के अनुसार, 23 फरवरी से 14 मार्च तक यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। शुरुआती दो दिनों में 200-200 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, जबकि इसके बाद प्रतिदिन 400 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। हरसिंगार प्लांटेशन: सफेद फूलों और खुशबू से सजाएं अपना गार्डन समय चूके तो नहीं मिलेगा दूसरा मौका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को तय तारीख और समय पर ही उपस्थित होना होगा। किसी भी प्रकार की रियायत या पुनः अवसर नहीं दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों में समय से पहले पहुंचने की होड़ देखी जा रही है। गौरतलब है कि ग्वालियर समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में युवा इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं, जो सरकारी नौकरी के प्रति बढ़ते आकर्षण को दर्शाता है।

DATIYA NEWS: भांडेर में तहसीलदार पर रिश्वत मांगने के आरोप, कांग्रेस नेता ने सौंपा ज्ञापन

DATIYA NEWS

HIGHLIGHTS: भांडेर तहसीलदार पर खुलेआम रिश्वत मांगने का आरोप कांग्रेस नेता ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 50 से अधिक सीमांकन प्रकरण लंबित होने का दावा नामांतरण और बंटवारे के मामले दो साल से अटके तहसीलदार ने सभी आरोपों को बताया निराधार DATIYA NEWS: दतिया। भांडेर तहसील में सीमांकन, नामांतरण और बंटवारे के मामलों को लेकर तहसीलदार सुनील भदौरिया पर खुलेआम पैसों की मांग करने का गंभीर आरोप लगा है। बता दें कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद जगदीश पाराशर ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सोनाली राजपूत को ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच की मांग की। बीमा की गलत बिक्री अब अपराध: बैंकों को वित्त मंत्री की दो टूक चेतावनी, 1 जुलाई से सख्त नियम 50 से अधिक सीमांकन रोके जाने का दावा ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि भांडेर और आसपास के गांवों में 50 से 60 से अधिक सीमांकन (नाप) के प्रकरण जानबूझकर लंबित रखे गए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार सीमांकन के बदले मोटी रकम मांगी जाती है और पैसा न मिलने पर पटवारी व राजस्व निरीक्षक को जमीन नापने से रोक दिया जाता है। इससे जमीन विवाद और अवैध कब्जों की समस्या बढ़ रही है। जायका टीम ने एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन और सब स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया .. दो-दो साल से लंबित नामांतरण शिकायत में यह भी कहा गया है कि नामांतरण, फौती नामांतरण और बंटवारे के कई मामले दो-दो साल से लंबित हैं। आरोप है कि जब तक रकम तय नहीं होती, फाइल दर्ज नहीं की जाती, ताकि समय सीमा लागू न हो सके। सौदा तय होने के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ाई जाती है। नरसिंहपुर में सड़क हादसा, निर्माणाधीन ब्रिज से पिकअप वाहन गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर घायल फरियादियों से अभद्र व्यवहार का आरोप कांग्रेस नेता जगदीश पाराशर ने आरोप लगाया कि फरियादियों से अभद्र भाषा में बात की जाती है और स्पष्ट कहा जाता है कि रुपए आए बिना काम नहीं होगा। साथ ही अवैध अतिक्रमण के मामलों में भी लेन-देन के आधार पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया है। फिल्में जिनमें सितारों ने फीस नहीं ली और बनीं यादगार हिट तहसीलदार ने आरोपों को बताया निराधार आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए तहसीलदार सुनील भदौरिया ने सभी दावों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि वे नियमों के तहत कार्य कर रहे हैं और लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

SYBER CRIMES: रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी से 2 करोड़ 52 लाख की ठगी, जाने साइबर ठग कैसे करते है फ्रॉड?

GWALIOR CYBER CRIMES

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर से 2.50 करोड़ की ठगी सीबीआई-ईडी अधिकारी बनकर ठगों ने किया कॉल दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर जेल भेजने की दी धमकी सेविंग अकाउंट और एफडीआर तुड़वाकर कराई रकम ट्रांसफर साइबर पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी SYBER CRIMES: ग्वालियर। मध्यप्रदेश में साइबर ठगी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। बता दें कि ताजा मामला ग्वालियर से सामने आया है, जहां साइबर बदमाशों ने एयरफोर्स के 90 वर्षीय सेवानिवृत्त रेडियोलॉजिस्ट नारायण महादेव को अपना शिकार बना लिया। ठगों ने खुद को सीबीआई और ईडी का अधिकारी बताकर उन्हें और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर लिया और 2.50 करोड़ रुपए ठग लिए। सोमवार के अचूक शिव उपाय, सुख शांति और मनोकामना पूर्ति का सरल आध्यात्मिक मार्ग.. 28 जनवरी से थे ‘डिजिटल अरेस्ट’ पुलिस शिकायत के अनुसार 28 जनवरी से साइबर ठग लगातार उन्हें कॉल कर-कर धमका रहे थे। बताया जा रहा है कि ठगों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोपों में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी थी। जिसके बाद डर के कारण दंपती मानसिक दबाव में रहे और ठगों के निर्देशों का पालन लगातार करते रहे। 23 फरवरी 2026 का पंचांग, फाल्गुन षष्ठी पर ब्रह्म योग का शुभ संयोग, अनुशासन और साधना का संदेश सेविंग अकाउंट से लेकर एफडीआर तक तुड़वाई पहले सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने सेविंग अकाउंट से रकम ट्रांसफर की। इसके बाद भी धमकियां जारी रहीं तो उन्होंने बैंक में जमा अपनी एफडीआर तक तुड़वाकर ठगों के खातों में पैसे भेज दिए। इस तरह कुल 2.50 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया गया। साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला नारायण महादेव की शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का 3100 करोड़ का IPO खुला, 25 फरवरी तक मौका, न्यूनतम निवेश 14742 रुपये उच्च शिक्षित भी बन रहे शिकार बता दें कि एयरफोर्स के रेडियोलॉजिस्ट आमतौर पर आर्मी मेडिकल कोर से जुड़े कमीशन्ड अधिकारी होते हैं और स्पेशलिस्ट डॉक्टर के रूप में कार्य करते हैं। इसके बावजूद इतनी बड़ी ठगी होना साइबर अपराधियों के बढ़ते हौसले को दर्शाता है।

MP BUGET SESSION: हेमंत कटारे का बड़ा बयान: पद छोड़ा, पर सरकार के खिलाफ लड़ाई रहेगी जारी

MATRI HEMANT

HIGHLIGHTS|: राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा पद से कार्यमुक्ति का पत्र विधानसभा में गंभीर मुद्दों पर चर्चा न होने से नाराजगी इस्तीफा दबाव में नहीं, आवाज और बुलंद होगी केस री-ओपन पर बोले – FIR से नहीं डरते बीजेपी में जाने की अटकलों को किया खारिज MP BUGET SESSION: मध्यप्रदेश। बजट सत्र के दौरान उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अटेर विधायक हेमंत कटारे ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ किया कि उनका निर्णय किसी दबाव में नहीं, बल्कि विधानसभा की कार्यप्रणाली से निराश होकर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर पद से कार्यमुक्त करने की भावना व्यक्त की है। जबलपुर में भाजपा पर कांग्रेस ने लगाया कार्यालय पर हमले का आरोप, पुलिस से धक्का-मुक्की कटारे ने कहा कि सदन में गंभीर और जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पा रही। उन्होंने उदाहरण देते हुए भोपाल के गौमांस प्रकरण और भागीरथपुरा में हुई मौतों का जिक्र किया। उनका कहना है कि वे पूरी तैयारी के साथ मुद्दे उठाने जाते हैं, लेकिन सरकार चर्चा से बचती नजर आती है। इस्तीफा प्रचार के लिए नहीं कटारे ने स्पष्ट किया कि उनका पत्र न तो सार्वजनिक करने के लिए था और न ही किसी दबाव की रणनीति का हिस्सा, यह उनके मन की भावना थी। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वे उसका सम्मान करेंगे। पुलिस एबीवीपी झड़प: छतरपुर की काया विधि महाविद्यालय में धांधली के आरोप पर विरोध प्रदर्शन भड़क उठा मेरी आवाज पहले से ज्यादा गूंजेगी उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस्तीफा देने का मतलब चुप होना नहीं है। उनकी जुबान पहले की तरह धारदार रहेगी और भाजपा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे और मजबूती से उठाए जाएंगे। केस री-ओपन पर दिया दो टूक जवाब केस दोबारा खुलने और दबाव के सवाल पर कटारे ने कहा, “हम चंबल की मिट्टी से हैं, FIR से डरने वाले नहीं। जब FIR आती है, तो हम पार्टी करते हैं।” उन्होंने बीजेपी में जाने की अटकलों को भी सिरे से खारिज किया। FAKE DAIRY PROTDUCTS: भिंड में अवैध डेयरी पर छापा: रिफाइंड ऑयल और ग्लूकोज से बन रहा था नकली मावा लंबी राजनीति की बात कटारे ने कहा कि उनकी राजनीतिक उम्र लंबी है और जो लोग उनके परिवार या कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं, उन्हें भविष्य में जवाब मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष में रहते हुए वे सरकार का उतनी ही ताकत से विरोध करेंगे, जितनी ताकत सरकार में है।

FAKE DAIRY PROTDUCTS: भिंड में अवैध डेयरी पर छापा: रिफाइंड ऑयल और ग्लूकोज से बन रहा था नकली मावा

BHIND NEWS

HIGHLIGHTS: ग्राम तारौली की अवैध डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा रिफाइंड पामोलिन ऑयल और ग्लूकोज से बन रहा था नकली मावा करीब 50 किलो मावा और एक क्विंटल दूध जब्त डेयरी संचालक के पास नहीं मिला खाद्य लाइसेंस अन्य डेयरियों से भी लिए गए मावा के सैंपल जांच के लिए भेजे गए FAKE DAIRY PROTDUCTS: ग्वालियर। भिंड जिले के मौ क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अवैध रूप से संचालित एक डेयरी पर छापामार कार्रवाई कर मिलावटी मावा बनाने के गोरखधंधे का खुलासा किया है। जांच के दौरान सामने आया कि डेयरी में दूध से क्रीम निकालने के बाद उसमें रिफाइंड पामोलिन ऑयल और ड्रायड ग्लूकोज पाउडर मिलाकर कृत्रिम रूप से मावा तैयार किया जा रहा था। बीआरटीएस मार्ग पर बदलेगा ट्रैफिक का चेहरा, इंदौर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण की फिर से हुई शुरुआत ग्राम तारौली में दी दबिश खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी और रीना बंसल की टीम ने मौ स्थित ग्राम तारौली निवासी लल्लू सिंह परिहार की डेयरी पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान डेयरी परिसर में बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामग्री पाई गई, जिससे मिलावट की पुष्टि हुई। US-ईरान तनाव के बीच अलर्ट: भारतीय दूतावास, तेहरान ने भारतीयों से तुरंत ईरान छोड़ने को कहा भारी मात्रा में जब्ती कार्रवाई के दौरान तीन टीन रिफाइंड पामोलिन ऑयल, 10 किलोग्राम ड्रायड ग्लूकोज पाउडर, तीन टीन घी, लगभग 50 किलोग्राम तैयार मावा और करीब एक क्विंटल दूध जब्त किया गया। विभाग ने सभी सामग्री को कब्जे में लेकर सील कर दिया। अमिताभ बच्चन का बड़ा एलान: अब संडे को ‘जलसा’ के बाहर नहीं दिखेगी प्रशंसकों की भीड़, महानायक ने कहा- अपनी एनर्जी बचाकर रखें बिना लाइसेंस चल रही थी डेयरी जांच में यह भी सामने आया कि डेयरी संचालक के पास खाद्य लाइसेंस उपलब्ध नहीं था। यह खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है। नमूने भेजे गए प्रयोगशाला खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत दूध, मावा, रिफाइंड पामोलिन ऑयल और ग्लूकोज पाउडर के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। AI समिट में शर्टलेस विरोध पर दिल्ली कोर्ट का सख्‍त रूख, कहा- देश की कूटनीतिक छवि को पहुंचा नुकसान अन्य डेयरियों से भी सैंपल इसी क्रम में मौ स्थित रघुराज डेयरी, ग्राम खेरियाचांद और सावित्री डेयरी से भी मावा के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

NATIONAL HIGHWAY 552: नेशनल हाईवे‑552 पर बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, SDOP ने कहा कार्रवाई ज़रूरी

MORENA BIKE STUNT

HIGHLIGHTS: हाईवे‑552 पर बाइकर्स के खतरनाक स्टंट्स वायरल बाइक स्टंट से राहगीर और वाहन जोखिम में स्थानीयों ने पुलिस की सुस्त कार्रवाई पर आक्रोश स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस करेगी जांच और आगे कार्रवाई NATIONAL HIGHWAY 552: ग्वालियर। मुरैना जिले के कैलारस क्षेत्र में नेशनल हाईवे 552 पर बाइकर्स गैंग द्वारा खतरनाक और जोखिम भरे स्टंट किए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। कैलारस से लेकर जौरा तक के हाईवे पर कई युवा बाइकर्स तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए स्टंट करते नजर आते हैं, जिससे आम राहगीरों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि यह सब खुलेआम किया जाता है और इन स्टंट्स को रिकॉर्ड कर वायरल भी किया जा रहा है, जिससे युवाओं में इस तरह का जोखिम भरा व्यवहार बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में बिजली की दरों में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी प्रस्तावित, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बड़ा आर्थिक असर स्थानीय नागरिकों की शिकायतें स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाया है कि बाइकर्स गैंग लगातार हाईवे पर स्टंट करता है लेकिन ट्रैफिक पुलिस की निगरानी कमज़ोर है, जिसके कारण इनकी हिम्मत और बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मुरैना से कैलारस और जौरा तक यह बाइकर्स नियमित रूप से हाईवे पर स्टंट करते हैं, जबकि कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। कई लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर समय पर सख्ती नहीं बरती गई, तो किसी बड़े हादसे को रोक पाना मुश्किल होगा। मध्यप्रदेश: फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले गिरोह पर ATS का शिकंजा, लाखों का सौदा हुआ उजागर पुलिस ने कहा – जांच के बाद करेंगे कार्रवाई कैलारस के एसडीओपी उमेश मिश्रा ने कहा कि उन्हें हाईवे पर बाइकर्स द्वारा खतरनाक स्टंट किए जाने की शिकायत पहले नहीं मिली थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामला गंभीर है और पूरी तरह जांच की जाएगी। यदि जांच में यह साबित होता है कि स्टंट करने वाले युवा कानून का उल्लंघन कर रहे हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

AI Impact Summit: ग्वालियर से यूथ कांग्रेस नेताओं पर हुई FIR

AI IMPACT SUMMIT

HIGHLIGHTS: यूथ कांग्रेस के दो और नेता ग्वालियर से गिरफ्तार। मामला AI इंपैक्ट समिट 2026 विरोध प्रदर्शन से जुड़ा। सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर पहचान और कार्रवाई। आरोपियों को दिल्ली पुलिस पूछताछ के लिए ले गई। स्थानीय राजनीतिक माहौल त्योहार के बीच गर्म। AI Impact Summit: ग्वालियर। दिल्ली पुलिस ने AI इंपैक्ट समिट 2026 के दौरान विरोध प्रदर्शन के आरोप में दो और यूथ कांग्रेस नेताओं को ग्वालियर, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम राजा गुर्जर और अजय कुमार बताया जा रहा है, जो स्थानीय राजनीतिक दल से जुड़े हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया है। इससे पहले इसी मामले में जितेंद्र यादव को भी हिरासत में लिया गया था। Holi 2026 Date: 3 या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी होली? जानें पंडित के द्वारा होली से जुड़े सभी पर्वों की सही तिथि व मुहूर्त क्या था प्रदर्शन? 20 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं को शर्ट उतारे हुए और नारे लिखी टी-शर्ट पहने देखा गया था। Holashtak 2026: 24 फरवरी से शुरू होलाष्टक, 8 दिनों तक वर्जित होंगे विवाह और मांगलिक कार्य गिरफ्तारी के तरीके दिल्ली पुलिस की एक टीम स्थानीय अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय थाना और झांसी रोड थाना के इलाके में पहुंची और तीनों नेताओं को हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए आरोपियों को दिल्ली ले जाया गया है। साथ ही पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों और कानून के तहत की जा रही है। GWALIOR WEATHER REPORT: ग्वालियर में गर्मी की एंट्री: दिन के साथ तपी राते, पारा 31 डिग्री के करीब परिजन और सरेंडर की बात सूत्रों की माने तो राजा गुर्जर और अजय कुमार ने परिजनों पर बनाए गए दबाव के बाद स्वयं झांसी रोड थाने में सरेंडर किया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस गिरफ्तारी को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर रोमांस vs कोर्टरूम क्लैश! तीसरे दिन कौन बना असली विजेता? राजनीतिक माहौल गरम गिरफ्तारि के बाद स्थानीय राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी फैल गयी है। साथ ही पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई क़ानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत है और आगे पूछताछ व अदालती प्रक्रिया जारी रहेगी।

GWALIOR WEATHER REPORT: ग्वालियर में गर्मी की एंट्री: दिन के साथ तपी राते, पारा 31 डिग्री के करीब

GWALIOR WEATHER

HIGHLIGHTS: दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का अंतर अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दिन का पारा 31 डिग्री तक पहुंचने के आसार मार्च की शुरुआत में तेज गर्मी की संभावना GWALIOR WEATHER REPORT: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बता दें कि अब केवल दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी गर्म होने लगी हैं। दिन और रात के तापमान में लगभग 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया जा रहा है। हालांकि सुबह के समय हल्की ठंडक अभी भी बनी हुई है, जिससे लोगों को मौसम के इस बदलाव का मिला-जुला अनुभव हो रहा है। फरहान अख्तर की मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने BAFTA 2026 अवॉर्ड जीता, भारत के लिए पहला सम्मान अधिकतम 29.9 डिग्री, न्यूनतम 14.5 डिग्री दर्ज सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रविवार शाम अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले दो दिनों से तापमान में यही अंतर बना हुआ है। दिन में तेज धूप का असर साफ दिख रहा है और रात के समय भी पहले जैसी ठंड महसूस नहीं हो रही। लोगों ने रजाइयां समेटनी शुरू कर दी हैं और पंखों का उपयोग बढ़ने लगा है। बॉक्स ऑफिस पर रोमांस vs कोर्टरूम क्लैश! तीसरे दिन कौन बना असली विजेता? मार्च की शुरुआत में ही तेज गर्मी के संकेत मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ए.के. शुक्ल के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक दिन का पारा लगातार चढ़ेगा, जबकि रात का तापमान अपेक्षाकृत स्थिर रह सकता है। सुबह और शाम को हल्की ठंडक बनी रहने की संभावना है। 97 रन की साझेदारी और एक महंगा ओवर… कैसे टूटा भारत का सपना? स्वास्थ्य और दिनचर्या पर असर संभव दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर आमजन के स्वास्थ्य और दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम में सतर्क रहना जरूरी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को।