live show chaos : कैलाश खेर के लाइव शो में मचा हंगामा, सिंगर बोले- जानवर गिरी मत करिए

live show chaos : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में आयोजित प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के लाइव शो के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। हालात ऐसे बने कि कैलाश खेर को मंच से अपना गाना रोककर दर्शकों से अपील करनी पड़ी। MP COLD WAVE : भोपाल-ग्वालियर समेत एमपी में कोहरा, 25 शहरों में पारा 10° से नीचे जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और कुछ लोग स्टेज के बेहद करीब तक पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ने पर आयोजकों को इवेंट बीच में रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि स्थिति को संभालने के लिए कैलाश खेर ने खुद माइक संभाला और मंच से कहा, “आप जानवर जैसा व्यवहार कर रहे हैं, प्लीज ऐसा मत कीजिए। AMIT SHAH IN GWALIOR : ग्वालियर में शाह! बोले– दिग्विजय सिंह के समय MP था बीमारू राज्य, सिंधिया को कहा ‘राजा साहब’ यह लाइव शो एमपी ग्रोथ समिट कार्यक्रम के बाद उसी मंच पर आयोजित किया गया था। कैलाश खेर को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, लेकिन भीड़ के असंतुलित होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। साथ ही सुरक्षा कर्मियों ने बाद में स्थिति पर काबू पाया, जिसके बाद कार्यक्रम को लेकर आगे का फैसला लिया गया। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
MP COLD WAVE : भोपाल-ग्वालियर समेत एमपी में कोहरा, 25 शहरों में पारा 10° से नीचे

MP COLD WAVE : मध्यप्रदेश। ग्वालियर समेत एमपी कई शहरों में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है, जिससे कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया। साथ ही प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम रहा। REWA NEWS : रीवा में सिस्टम फेल: सड़क न होने से कंधों पर ढोना पड़ा शव, वीडियो वायरल सुबह के समय भोपाल, मंडला, रीवा, सतना, पचमढ़ी, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, नौगांव, अशोकनगर, झाबुआ, खंडवा, शाजापुर और सीहोर समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ और सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। किन शहरों में तापमान रहा 10 डिग्री से नीचे पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। रीवा में पारा 5.5 डिग्री, जबकि शिवपुरी और खजुराहो में 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। नौगांव और दतिया में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, वहीं उमरिया में 6.5 डिग्री रहा। बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में पारा 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। MP CRIMES : नेता पुत्र के आरोपों से टूटी पीड़िता! सुसाइड नोट में किए कई चौंकाने वाले खुलासे घने कोहरे का असर, रेल यातायात प्रभावित गुरुवार सुबह ग्वालियर, भिंड, दतिया, रीवा, सतना, उज्जैन, इंदौर समेत कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से रेल यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली से भोपाल, उज्जैन और इंदौर आने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं। पंजाब मेल, मालवा एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और सचखंड एक्सप्रेस 2 से 8 घंटे तक लेट हैं।
AMIT SHAH IN GWALIOR : ग्वालियर में शाह! बोले– दिग्विजय सिंह के समय MP था बीमारू राज्य, सिंधिया को कहा ‘राजा साहब’

AMIT SHAH IN GWALIOR : ग्वालियर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। जिसमे उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उस समय मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था। साथ ही शाह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने इस कलंक को हटाया और अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनसे भी आगे बढ़कर काम कर रहे हैं। अमित शाह ने रिमोट के जरिए प्रदेश में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के तहत 1080 औद्योगिक इकाइयों से करीब 1 लाख 93 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर निवेश पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। REWA NEWS : रीवा में सिस्टम फेल: सड़क न होने से कंधों पर ढोना पड़ा शव, वीडियो वायरल सूत्रों की माने तो कार्यक्रम के दौरान शाह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को “राजा साहब” कहकर संबोधित किया। साथ ही शाह कहा कि ग्वालियर क्षेत्र ने तानसेन से लेकर ग्वालियर घराने तक देश की सांस्कृतिक शक्ति को आगे बढ़ाया है और आजादी के बाद यहां के जवान देश की सेवा कर रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर शाह ने उन्हें याद करते हुए कहा कि अटल जी ने वोट बैंक की राजनीति नहीं की, बल्कि देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया, देश को 6 राष्ट्रीय महामार्ग दिए और कारगिल में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। साथ ही उन्होंने अटल जी को अजातशत्रु और समर्पित नेता बताया। MP NEWS : 2 लाख करोड़ निवेश प्रस्तावों का मंच: अटल जयंती पर ग्वालियर ग्रोथ समिट में अमित शाह शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने MP में रीजनल इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव की शुरुआत की है, जो आने वाले समय में देश के विकास का मॉडल बनेगा। उन्होंने कहा कि आज MP में सरप्लस बिजली है, मेट्रो चल रही है, MSME और स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहे हैं और कृषि, उद्योग, पर्यटन हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है।
MP CRIMES : नेता पुत्र के आरोपों से टूटी पीड़िता! सुसाइड नोट में किए कई चौंकाने वाले खुलासे

MP CRIMES : शिवपुरी। शिवपुरी में नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा के पुत्र रजत शर्मा पर बलात्कार के आरोप लगाने वाली युवती द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवती ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने पुलिस अधिकारियों से लेकर भाजपा नेताओं तक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट सामने आने के बाद पूरे मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। REWA NEWS : रीवा में सिस्टम फेल: सड़क न होने से कंधों पर ढोना पड़ा शव, वीडियो वायरल पीड़िता ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि आरोप लगाने के बाद से उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उसने आरोप लगाया कि मामले को खत्म कराने के लिए उस पर 50 लाख रुपये में राजीनामा करने का दबाव डाला गया। युवती के मुताबिक, उसे डराया-धमकाया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे वह पूरी तरह टूट गई। साथ ही सुसाइड नोट में पीड़िता ने यह भी उल्लेख किया है कि शिकायत के बावजूद उसे न्याय नहीं मिल रहा था और प्रभावशाली लोगों के दबाव में कार्रवाई को कमजोर किया जा रहा था। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाने की कोशिश की। फिलहाल युवती का इलाज अस्पताल में जारी है, वहीं पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मने तो अधिकारियों का कहना है कि नोट में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
REWA NEWS : रीवा में सिस्टम फेल: सड़क न होने से कंधों पर ढोना पड़ा शव, वीडियो वायरल

REWA NEWS : मध्यप्रदेश। रीवा जिले से एक बार फिर मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिरमौर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रौली में सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को एक वृद्ध का शव कपड़े की झोली बनाकर कंधों पर मीलों दूर तक ले जाना पड़ा। यह घटना न सिर्फ सरकारी सिस्टम की नाकामी दिखाती है, बल्कि ग्रामीण इलाकों की बुनियादी समस्याओं को भी उजागर करती है। MP NEWS : 2 लाख करोड़ निवेश प्रस्तावों का मंच: अटल जयंती पर ग्वालियर ग्रोथ समिट में अमित शाह जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय कमलेश दुबे का भोपाल स्थित चिरायु अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद एंबुलेंस से शव को गांव के पास तक लाया गया, लेकिन गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण शव वाहन घर तक नहीं पहुंच सका।बता दें कि मजबूरी में परिजन और ग्रामीणों ने कपड़े की झोली बनाई और शव को कंधों पर उठाकर पैदल गांव तक ले गए। MP NEWS : मध्यप्रदेश में सड़क परिवहन को मिली नई रफ्तार, डिजिटल सेवाओं और टैक्स छूट से जनता को बड़ी राहत इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग सिस्टम और प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए नाले पर पुल पहले ही स्वीकृत है, लेकिन वर्षों बाद भी उसका निर्माण नहीं हो पाया। पुल और सड़क न होने के कारण गांव आज भी मुख्य सड़क से कटा हुआ है, और हर आपात स्थिति में ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। यह तस्वीरें एक बार फिर सोचने पर मजबूर करती हैं कि जब शहरों में विकास की रफ्तार तेज है, तो गांवों तक बुनियादी सुविधाएं कब पहुंचेंगी।
MP NEWS : 2 लाख करोड़ निवेश प्रस्तावों का मंच: अटल जयंती पर ग्वालियर ग्रोथ समिट में अमित शाह

MP NEWS : मध्यप्रदेश। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज 25 दिसंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर वे ग्वालियर और रीवा में आयोजित दो बड़े कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार वाजपेयी की जन्मस्थली ग्वालियर में अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट और रीवा में प्राकृतिक खेती पर केंद्रित किसान सम्मेलन का आयोजन कर रही है। GWALIOR FRAUD GANG : क्रिप्टोकरेंसी से विदेश भेजते थे फ्रॉड की रकम, क्राइम ब्रांच ने दबोचे 7 आरोपी दबोचे ग्वालियर ग्रोथ समिट का उद्देश्य प्रदेश में निवेश और रोजगार को बढ़ावा देना है। समिट में 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों के लिए भूमि आवंटन किया जाएगा, जबकि करीब 10 हजार करोड़ रुपए की औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण होगा। इससे औद्योगिक विकास को गति मिलने के साथ युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित होने की उम्मीद है। तो वहीं रीवा के बसामन मामा गौ अभयारण्य में अमित शाह प्राकृतिक खेती प्रकल्प का शुभारंभ करेंगे। इस सम्मेलन में किसानों को टिकाऊ और रसायन-मुक्त खेती की दिशा में प्रेरित भी किया जाएगा। GWALIOR NEWS : ग्वालियर दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, आज रात पहुंचेंगे शहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार ग्रोथ समिट “निवेश से रोजगार – अटल संकल्प, उज्ज्वल मध्यप्रदेश” थीम पर आधारित है। इसमें गोदरेज, गौतम सोलर, जेके टायर, टोरेंट पावर, डाबर, वर्धमान समूह और बीपीसीएल जैसे प्रमुख औद्योगिक समूहों की भागीदारी रहेगी। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और विचारों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
GWALIOR FRAUD GANG : क्रिप्टोकरेंसी से विदेश भेजते थे फ्रॉड की रकम, क्राइम ब्रांच ने दबोचे 7 आरोपी दबोचे

GWALIOR FRAUD GANG : मध्यप्रदेश। ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने एक बड़े इंटरनेशनल ऑनलाइन फ्रॉड गैंग का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग भारत में लोगों से ठगी कर रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर चीन और नाइजीरिया भेज रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस के मुताबिक, यह नेटवर्क एमपी ऑनलाइन की आड़ में संचालित किया जा रहा था। GWALIOR NEWS : ग्वालियर दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, आज रात पहुंचेंगे शहर क्राइम ब्रांच ने ग्वालियर से गैंग के संचालक नरेंद्र सिकरवार सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि शिवपुरी निवासी सोनू जाटव इस गिरोह का मास्टरमाइंड है, जो ठगी की रकम विदेश पहुंचाने के लिए म्यूल बैंक अकाउंट्स की सौदेबाजी करता था।पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी और म्यूल बैंक अकाउंट्स के जरिए ठगी की रकम इकट्ठा करते थे, जिसे बाद में क्रिप्टोकरेंसी में कन्वर्ट कर चीन और नाइजीरिया भेज दिया जाता था। GWALIOR RAPE CASE: ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म सूचना के मुताबिक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 84 एटीएम कार्ड और 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फिलहाल क्राइम ब्रांच पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ठगी की कुल रकम कितनी है और इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
GWALIOR NEWS : ग्वालियर दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, आज रात पहुंचेंगे शहर

GWALIOR NEWS : मध्यप्रदेश । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 24 दिसंबर की रात को ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। वे रात करीब 9 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनकी आगवानी करेंगे। साथ ही एयरपोर्ट से गृहमंत्री सीधे होटल उषा किरण पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि रात में होटल उषा किरण में सत्ता और संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद गृहमंत्री अमित शाह होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे। MP NEWS : मध्यप्रदेश में सड़क परिवहन को मिली नई रफ्तार, डिजिटल सेवाओं और टैक्स छूट से जनता को बड़ी राहत गृहमंत्री की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कारकेड निकालकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की रिहर्सल की। इस दौरान जहां भी सुरक्षा में कमी नजर आई, उसे तुरंत दुरुस्त कराया गया। ग्वालियर में सुरक्षा के लिए 2500 जवान पुलिस और एसएएफ के तैनात रहेंगे, जबकि 1500 जवान अन्य जिलों से बुलाए गए हैं। गृहमंत्री के काफिले के रूट पर स्थित कॉलोनियों में किराएदारों का सत्यापन किया गया है। GWALIOR RAPE CASE: ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म सूत्रों की मने तो 25 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर में अभ्युदय MP ग्रोथ समिट का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन सुबह 11:30 बजे मेला मैदान में होगा, जिसमें प्रदेश के विकास और निवेश से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
MP NEWS : मध्यप्रदेश में सड़क परिवहन को मिली नई रफ्तार, डिजिटल सेवाओं और टैक्स छूट से जनता को बड़ी राहत

MP NEWS : मध्यप्रदेश। पिछले दो वर्षों में मध्यप्रदेश में सड़क परिवहन व्यवस्था ने नई रफ्तार पकड़ी है। परिवहन विभाग के कार्यों को लेकर मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार का लक्ष्य आम जनता को सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जनवरी से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का लाभ सीधे आम नागरिकों को मिलेगा, जिससे सफर और अधिक सुविधाजनक होगा। MP NEWS : युवक ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद की ली जान सूचना के मुताबिक परिवहन विभाग ने वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से कई सेवाएं ऑनलाइन की हैं। अब ई-ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा भी शुरू की गई है, जिससे दस्तावेज डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेंगे। साथ ही एमपी ऑनलाइन सेंटर्स को सुविधा केंद्र के रूप में मान्यता देकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सेवाओं की पहुंच बढ़ाई गई है। WEATHER UPDATE: घने कोहरे की चपेट में MP का उत्तरी हिस्सा, 20 जिलों में ऑरेंज–येलो अलर्ट बसों के परमिट के लिए परिवहन प्राधिकार का गठन किया गया है, वहीं इलेक्ट्रॉनिक वाहनों पर टैक्स में पूरी छूट दी जा रही है। पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने पर भी टैक्स में राहत मिल रही है। इसके साथ ही ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, सतना, सिंगरौली, उज्जैन और देवास में ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिससे वाहन जांच व्यवस्था और अधिक पारदर्शी बनी है CM Mohan Yadav ने एक क्लिक में 3 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में डाले 238.78 करोड़ रीवा में ट्रक ड्राइवर और दलाल के वायरल वीडियो पर क्या बोले परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह रीवा में ट्रक ड्राइवर और दलाल के वायरल वीडियो को लेकर परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि अवैध वसूली को परिवहन विभाग कभी भी प्रोत्साहित नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही कोई शिकायत सामने आती है, उसकी जांच स्थानीय कलेक्टर और एसपी के माध्यम से कराई जाती है और पिछले दो वर्षों में करीब 6 फीसदी कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की गई है। मंत्री ने यह भी कहा कि कई बार विभाग पर दबाव बनाने के उद्देश्य से वीडियो बनाए जाते हैं, लेकिन परिवहन विभाग ऐसे किसी दबाव में नहीं आएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में चेकपोस्ट बंद कर दिए गए हैं, हालांकि चलित चेकिंग की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। आरटीओ दफ्तरों में दलालों की सक्रियता के सवाल पर मंत्री ने कहा कि विभाग ने अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन कर दी हैं, कुछ आधिकारिक संस्थाएं भी कार्य कर रही हैं, लेकिन कई बार लोग जल्दबाजी में स्वयं दलालों की मदद ले लेते हैं।
SIDHI NEWS: किसी के बस में नहीं रेत माफिया! अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ने मासूम की ली जान

SIDHI NEWS: मध्यप्रेदश। सीधी जिले में रेत माफिया का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मड़वास थाना क्षेत्र के टिकरी चौकी अंतर्गत गोपद नदी से अवैध रेत उत्खनन कर लौट रहे एक ट्रैक्टर ने मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। GWALIOR RAPE CASE: ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म घटना के समय तीन ट्रैक्टर गोपद नदी से अवैध रेत लेकर जा रहे थे। जहां नदी से करीब आधा किलोमीटर दूर रास्ते में बच्चे का शव पड़ा मिला। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। GWALIOR NEWS: जानलेवा लापरवाही; गलत इंजेक्शन से बच्चे की मौत, तीन अन्य बीमार सूचना मिलते ही टिकरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय रेत माफिया रातभर गोपद नदी से अवैध उत्खनन और परिवहन करते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है और पूरे मामले की तहकीकात जारी है।