GWALIOR SUSPICIOUS DAETH: चार दिन बाद मिला शव: इंदौर के कार डेकोरेटर की ग्वालियर में संदिग्ध मौत

HIGHLIGHTS: इंदौर निवासी युवक का शव ग्वालियर में मिला 16 फरवरी से लापता था प्रमोद सिसौदिया गोला का मंदिर क्षेत्र के ब्रिगेडियर तिराहा पर मिला शव मदद में देरी के आरोप, वीडियो वायरल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण होगा स्पष्ट GWALIOR SUSPICIOUS DAETH: ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फुटपाथ पर पड़ा मिला। बता दें कि मृतक की पहचान इंदौर निवासी 30 वर्षीय प्रमोद सिसौदिया के रूप में हुई है, वह पिछले चार दिनों से लापता था। पुलिस के अनुसार, घटना गोला का मंदिर क्षेत्र के ब्रिगेडियर तिराहा की है। रात करीब 11:45 बजे युवक के फुटपाथ पर पड़े होने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान की और शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। MP NEWS: 42 हेक्टेयर कृषि भूमि पर पुजारी का दावा खारिज, सरकार का अधिकार घोषित 16 फरवरी को दर्ज हुई थी गुमशुदगी परिजनों के मुताबिक प्रमोद इंदौर में कार डेकोरेशन का काम करता था। वह चार दिन पहले अचानक लापता हो गया। जिसके बाद 16 फरवरी को इंदौर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ग्वालियर से सूचना मिलने के बाद परिजन वहां पहुंचे और शुक्रवार सुबह शव लेकर इंदौर के लिए रवाना हो गए। देश के 12 राज्यों में SIR का तीसरा चरण इसी माह से….शेष 22 में अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया कैसे पहुंचा ग्वालियर? परिजनों ने सवाल उठाया है कि प्रमोद इंदौर से ग्वालियर कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में फुटपाथ पर पड़ा मिला। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या उसे किसी ने ग्वालियर बुलाया था या वह किसी अन्य कारण से ग्वालियर गया था। MP: विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय की नेता प्रतिपक्ष पर असंसदीय टिप्पणी, भड़की कांग्रेस मदद में देरी के आरोप सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में समाजसेवी गणेश समाधिया ने दावा किया है कि युवक शाम करीब 6 बजे तक जीवित था। उन्होंने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन कथित रूप से देर रात तक सहायता नहीं पहुंची। इस बीच युवक ने दम तोड़ दिया। हालांकि पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है। फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
MP NEWS: 42 हेक्टेयर कृषि भूमि पर पुजारी का दावा खारिज, सरकार का अधिकार घोषित

HIGHLIGHTS: ग्वालियर हाईकोर्ट ने पुजारी का स्वामित्व दावा खारिज किया 42 हेक्टेयर कृषि भूमि पर राज्य सरकार का अधिकार देवता को माना कानूनी इकाई, पुजारी केवल सेवक मंदिर प्रबंधन और नियुक्ति का अधिकार सरकार को निचली अदालतों के फैसले पलटे गए MP NEWS: मध्यप्रदेश। ग्वालियर हाईकोर्ट ने अशोकनगर स्थित 200 साल पुराने श्री गणेशजी मंदिर की 42 हेक्टेयर कृषि भूमि पर राज्य सरकार का अधिकार घोषित कर दिया है। बता दें कि वर्ष 2006 से लंबित द्वितीय अपील पर सुनवाई करते हुए एकल पीठ ने निचली अदालतों के आदेश पलट दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिर की पूरी जमीन माफी औकाफ विभाग की संपत्ति है और पुजारी का निजी स्वामित्व का दावा वैध नहीं है। GWALIOR RETIRED OFFICER: रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी राइफल से खुद को किया शूट, मौके पर हुई मौत कोर्ट की टिप्पणी: देवता ही संपत्ति के मालिक राज्य सरकार ने दलील दी कि मंदिर की संपत्ति देवता की होती है और पुजारी मात्र सेवक होता है। भूमि रिकॉर्ड में भी यह संपत्ति माफी औकाफ विभाग के नाम दर्ज है। न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया ने अपने निर्णय में कहा कि देवता एक कानूनी इकाई (लीगल पर्सन) हैं और संपत्ति उन्हीं में निहित रहती है। पुजारी को केवल पूजा-अर्चना का अधिकार है, स्वामित्व का नहीं। MP BUDGET SATR 2026: भर्ती विवाद से गरमाएगा सदन, बजट सत्र के पांचवें दिन सरकार घिरने के आसार तीन गांवों में फैली है 42 हेक्टेयर जमीन यह मामला कुल 42 हेक्टेयर कृषि भूमि से जुड़ा है, जो तीन गांवों साडीता (35.003 हेक्टेयर), नागौदखेड़ी (4.922 हेक्टेयर) और मिस्टील (2.790 हेक्टेयर) में स्थित है। कोर्ट ने कहा कि मंदिर और उससे जुड़ी संपत्ति राज्य सरकार में निहित रहेगी। मंदिर का प्रबंधन और पुजारी की नियुक्ति का अधिकार भी सरकार के पास रहेगा। MP विधानसभा बजट सत्र: अदाणी विवाद और भागीरथपुरा मौत कांड पर हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने इस्तीफे की मांग की उत्तराधिकार का प्रमाण नहीं दे पाए पुजारी पुजारी भालचंद राव ने दावा किया था कि मंदिर और जमीन उनके पूर्वजों को लगभग 200 वर्ष पूर्व उत्तराधिकार में मिली थी। इसी आधार पर निचली अदालतों ने उनके पक्ष में फैसला दिया था। हालांकि हाईकोर्ट में वे उत्तराधिकार का ठोस प्रमाण पेश नहीं कर सके। कोर्ट ने कहा कि मंदिर को निजी संपत्ति बताना देवता के हितों के विपरीत है। प्रमाण के अभाव में पुजारी का दावा खारिज कर दिया गया।
GWALIOR RETIRED OFFICER: रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी राइफल से खुद को किया शूट, मौके पर हुई मौत

HIGHLIGHTS: ग्वालियर के महाराजपुरा क्षेत्र में देर रात वारदात रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी .315 बोर राइफल से खुद को मारी गोली रात 1:30–2 बजे के बीच चली गोली मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी GWALIOR RETIRED OFFICER: ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक रिटायर्ड फौजी द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बता दें कि घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम इलाके की है। देर रात हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। MP BUDGET SATR 2026: भर्ती विवाद से गरमाएगा सदन, बजट सत्र के पांचवें दिन सरकार घिरने के आसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय श्याम बिहारी भदौरिया के रूप में हुई है। वे मूल रूप से भिंड जिले के तुकेड़ा, मालनपुर के निवासी थे और वर्तमान में ग्वालियर में परिवार के साथ रह रहे थे। रात 1:30 बजे के करीब चली गोली परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात खाना खाने के बाद श्याम बिहारी अपने कमरे में सोने चले गए थे। पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में थे। रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन जब कमरे में पहुंचे तो वे बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े मिले। पास में उनकी लाइसेंसी .315 बोर राइफल पड़ी थी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। MP में मौसम ने बदली करवट, प्रदेश के आधे हिस्से में आंधी-बारिश और कई जिलों में ओले गिरे सुबह से कर रहे थे शराब का सेवन परिवार का कहना है कि श्याम बिहारी सुबह से ही शराब पी रहे थे। रात में नशे की हालत में अपने कमरे में चले गए थे। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और हथियार को जब्त कर लिया गया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। MP BUDGET SATR 2026: भर्ती विवाद से गरमाएगा सदन, बजट सत्र के पांचवें दिन सरकार घिरने के आसार पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
MP BUDGET SATR 2026: भर्ती विवाद से गरमाएगा सदन, बजट सत्र के पांचवें दिन सरकार घिरने के आसार

HIGHLIGHTS: सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय भर्ती पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने बीजेपी और कांग्रेस विधायक मिलकर सरकार को घेरेंगे राइस मिल उद्योग संकट पर सदन में चर्चा रेल और सिंचाई परियोजनाओं पर महत्वपूर्ण संकल्प सीएजी रिपोर्ट पेश, बजट पर तीखी बहस के आसार MP BUDGET SATR 2026: भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का पांचवां दिन आज कई अहम मुद्दों को लेकर गरमाने वाला है। सबसे ज्यादा चर्चा ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में हुई कथित भर्ती अनियमितताओं को लेकर होने वाली है। खास बात यह है कि इस मामले में विपक्ष के साथ सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के विधायक भी सरकार को घेरेंगे। राजधानी में दहशत: पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम धमकी, 12:15 बजे विस्फोट का दावा; परिसर खाली सिंधिया एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी भर्ती मामला विश्वविद्यालय में गैर-शैक्षणिक और शैक्षणिक पदों पर हुई नियुक्तियों को लेकर विवाद जारी है। बीजेपी विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह और बृजेन्द्र यादव के साथ कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने की मांग करेंगे। इसे सदन में ‘त्रिकोणीय घेराबंदी’ माना जा रहा है। MP विधानसभा बजट सत्र: अदाणी विवाद और भागीरथपुरा मौत कांड पर हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने इस्तीफे की मांग की कर्मचारियों के वेतन और विस्थापितों का मुद्दा कांग्रेस विधायक अजय सिंह दैनिक वेतनभोगी और स्थाई कर्मियों को नियमित कर्मचारियों के समान वेतनमान देने की मांग उठाएंगे। वहीं डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह बाण सागर परियोजना के विस्थापितों को आवंटित भूमि की रजिस्ट्री की समस्या सदन में रखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ में होंगे शामिल, वैश्विक टेक कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा राइस मिल उद्योग और धान मिलिंग नीति कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और सचिन यादव प्रदेश में धान मिलिंग नीति में लंबित अपग्रेडेशन राशि का मुद्दा उठाएंगे। उनका कहना है कि इससे राइस मिल उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ में होंगे शामिल, वैश्विक टेक कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा रेल और सिंचाई परियोजनाओं पर संकल्प होशंगाबाद विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा इटारसी-भोपाल के बीच नई मेमू ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव रखेंगे। वहीं विंध्य क्षेत्र में नई रेलवे लाइन निर्माण को लेकर भी संकल्प पेश होगा। बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस नेपानगर क्षेत्र में माइक्रो सिंचाई परियोजना की मंजूरी की मांग करेंगी। T20 World Cup: 0,0,0… अभिषेक शर्मा का टोटका नहीं आया काम! टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा ‘डक’ का अनचाहा रिकॉर्ड बना सीएजी रिपोर्ट और बजट चर्चा उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सदन में सीएजी रिपोर्ट पेश करेंगे, जिसमें लोक निर्माण विभाग और नगर निवेश प्रबंधन से जुड़े ऑडिट शामिल हैं। इसके बाद वर्ष 2026-27 के मुख्य बजट पर सामान्य चर्चा शुरू होगी।
YONO FRAUD CASE: ग्वालियर में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी से 9.87 लाख की साइबर ठगी

HIGHLIGHTS: 79 वर्षीय रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी साइबर ठगी का शिकार कॉलर ने खुद को SBI हेड ब्रांच अधिकारी बताया लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर YONO ऐप डाउनलोड करवाया पिन लेकर चार किश्तों में खाते से 9.87 लाख रुपये उड़ाए ठगी के बाद पीड़ित का मोबाइल भी चोरी, FIR दर्ज कर जांच शुरू YONO FRAUD CASE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में एयरफोर्स से रिटायर्ड 79 वर्षीय घनश्याम दत्त शुक्ल साइबर ठगी का शिकार हो गए। आरोप है कि ठग ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की हेड ब्रांच का अधिकारी बताकर लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर उन्हें भरोसे में लिया और बैंकिंग जानकारी हासिल की। DDA ACTION: दिल्ली में घर खरीदना हुआ सस्ता! DDA ने फ्लैट्स में पार्किंग चार्ज हटाया, 5-12 लाख रुपये तक की सीधी बचत फेसबुक रील देखते समय आया कॉल घटना 30 दिसंबर 2025 की है। शुक्ल फेसबुक पर रील देख रहे थे, तभी उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉलर ने दावा किया कि उन्हें उनका लाइफ सर्टिफिकेट बनाना है। बातचीत के दौरान पीड़ित से YONO ऐप डाउनलोड करवाया गया और पिन नंबर लेकर उनसे रकम निकाल ली गई। O Romeo Box Office: शाहिद ने अपनी ही फिल्म को पछाड़ा, ओ रोमियो ने अबतक कमाए इतने करोड़ खाते से 9.87 लाख रुपये की चोरी ठग ने चालाकी से चार किश्तों में शुक्ल के खाते से 9 लाख 87 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने शुरुआती शक जताया, लेकिन कॉलर ने भरोसा दिलाकर बातों में उलझाकर जरूरी जानकारी हासिल कर ली। nuclear plant: कहां बना है भारत का पहला परमाणु संयंत्र, यह अब भी कितनी बिजली करता है पैदा? ठगी के बाद मोबाइल भी चोरी 1 जनवरी 2026 को पीड़ित का मोबाइल भी चोरी हो गया। बैंक जाने पर उन्हें खाते से रकम निकलने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। nuclear plant: कहां बना है भारत का पहला परमाणु संयंत्र, यह अब भी कितनी बिजली करता है पैदा? पुलिस ने शुरू की जांच गोला का मंदिर थाना पुलिस ने ई-जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब कॉल और बैंक ट्रांजैक्शन डिटेल्स की पड़ताल कर रही है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान कॉल पर बैंकिंग जानकारी, पिन या OTP साझा न करें।
MP RAIN: एमपी में फिर बदला मौसम, ग्वालियर-भोपाल-उज्जैन समेत 20 जिलों में बारिश

HIGHLIGHTS: फरवरी में तीसरी बार बदला मौसम, 20 से अधिक जिलों में बारिश भोपाल में डेढ़ घंटे तक तेज बारिश और ठंडी हवाएं कई जगह गेहूं-चना की फसल आड़ी, ओलावृष्टि से नुकसान खजुराहो में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने सर्वे और मुआवजे का आश्वासन दिया MP RAIN: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। नए सिस्टम के सक्रिय होने से फरवरी महीने में तीसरी बार बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हुआ है। बीते 12 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई, जिससे ठंड बढ़ गई है। CM MOHAN YADAV:क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजधानी में डेढ़ घंटे तक बारिश गुरुवार सुबह भोपाल में अचानक मौसम बदला। तेज गड़गड़ाहट के साथ करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है। कई जिलों में सुबह से बादल छाए रहे। nuclear plant: कहां बना है भारत का पहला परमाणु संयंत्र, यह अब भी कितनी बिजली करता है पैदा? खेतों में आड़ी हुई फसलें बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई जिलों में गेहूं और चना की खड़ी फसल आड़ी हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे दानों की गुणवत्ता और पैदावार पर असर पड़ सकता है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि से नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं। Babri Masjid Murshidabad: 7 नहीं 12 दिन बांग्लादेश में रहा हूं, हुमायूं कबीर ने सुवेंदु अधिकारी पर किया पलटवार खजुराहो सबसे ठंडा प्रदेश में खजुराहो सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राजगढ़ में 10.0 डिग्री और पचमढ़ी में 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। Hidden Peaks Of India: माउंट एवरेस्ट तो सब जानते हैं, लेकिन देखने लायक हैं भारत की इन 3 चोटियों के व्यूज इन जिलों में बारिश मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, दतिया, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रतलाम, श्योपुर, उज्जैन, धार, विदिशा, बड़वानी, आगर-मालवा, शाजापुर, मुरैना, छतरपुर, शिवपुरी, सीहोर और मंदसौर सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। SALIM KHAN’S MOVIE: सलीम खान की सबसे हाई IMDb रेटिंग वाली फिल्में, नंबर वन पर शोले नहीं बल्कि साउथ की यह फिल्म कृषि मंत्री ने दिए सर्वे के निर्देश प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में फसल नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पारदर्शिता के साथ आकलन करें। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जहां भी फसल खराब हुई है, वहां नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। अगले दो दिन का पूर्वानुमान 20 फरवरी को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के 8 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। 21 फरवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है और फिलहाल किसी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है।
BHIND NEWS: सस्ते मेकअप का झांसा देकर 1.12 लाख की ठगी, IndiaMART के जरिए व्यापारी बना शिकार

HIGHLIGHTS: IndiaMART के जरिए सस्ते मेकअप सामान का झांसा देकर 1.12 लाख की ठगी। व्यापारी ने तीन किस्तों में किए 78 हजार, 21 हजार और 13 हजार रुपये का भुगतान। ठग ने फर्जी ट्रांसपोर्ट बिल्टी भेजकर किया भरोसे का खेल। पैसे मिलने के बाद आरोपी ने फोन बंद किया, सामान नहीं पहुंचाया। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर साइबर जांच शुरू की। BHIND NEWS: भिंड। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म IndiaMART के माध्यम से सस्ते कॉस्मेटिक सामान का लालच देकर एक व्यापारी से 1 लाख 12 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने फर्जी ट्रांसपोर्ट बिल्टी थमाकर पैसे ऐंठ लिए और बाद में फोन बंद कर फरार हो गए। एमपी बजट 2026‑27: 8वीं तक टेट्रा पैक दूध फ्री, 15,000 शिक्षक भर्ती, लाड़ली बहनों के लिए 23,882 करोड़ का बड़ा प्रावधान जानकारी के अनुसार, कुसुमबाई मार्केट में कॉस्मेटिक का व्यापार करने वाले सोनू श्रीवास ने करीब छह महीने पहले ऑनलाइन मेकअप सामग्री खरीदने के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान उनकी पहचान एक कथित सप्लायर से हुई, जो सस्ते दामों में सामान उपलब्ध कराने का झांसा देता रहा। तीन किस्तों में जमा कराए रुपये 2 फरवरी को व्यापारी ने 78 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद 3 फरवरी को 21 हजार रुपये और 6 फरवरी को 13 हजार रुपये नगद व ऑनलाइन माध्यम से दिए। इस तरह कुल 1 लाख 12 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया। भुगतान के बाद आरोपी ने माल भेजने का भरोसा दिलाया और एक फर्जी ट्रांसपोर्ट बिल्टी भी भेज दी। T20 WORLD CUP: टी20 वर्ल्ड कप: 10 टीमें टूर्नामेंट से बाहर, पाकिस्तान की किस्मत का फैसला आज, नामीबिया से होगी टक्कर संपर्क बंद, नहीं पहुंचा सामान कुछ दिन बाद जब व्यापारी ने डिलीवरी के संबंध में संपर्क किया तो आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। न तो सामान भेजा गया और न ही रकम वापस की गई। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर ट्रांजैक्शन डिटेल, कॉल रिकॉर्ड और फर्जी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। साइबर साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई का दावा किया गया है।
MORENA MURDER CASE: मुरैना में दिनदहाड़े सड़क पर हुई गोलीबारी, युवक की मौके पर मौत

HIGHLIGHTS: मुरैना के रिठौरा गांव में युवक महादेवा गुर्जर को सड़क पर गोली मारी गई। 20-25 हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को घेरा। घटना सुबह 9 बजे हुई, मृतक मौके पर ही दम तोड़ गया। परिवार का कहना है कि कोई पुराना विवाद नहीं था। पुलिस आरोपी तलाशने में लगी हुई है और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। MORENA MURDER CASE: ग्वालियर। मुरैना के रिठौरा गांव में बुधवार सुबह एक मामूली सड़क विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। बता दें कि महादेवा गुर्जर नामक युवक को 20-25 हथियारबंद बदमाशों ने घेर लिया और उसे सीने में गोली मार दी। घटना सुबह करीब 9 बजे सराय छोला थाना क्षेत्र के रास्ते पर हुई। जहां मृतक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। सराय छोला पुलिस ने शव को रिकवर कर मुरैना मुख्यालय मर्चुरी भेज दिया है, जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देना भी शुरू कर दिया है। एनजीटी में याचिका हुई दायर, जबलपुर में सप्लाय हो रहा 47 प्रतिशत पानी पीने के योग्य नहीं, कोई पुराना विवाद नहीं महादेवा के बड़े भाई कोमल सिंह गुर्जर का कहना है कि किसी प्रकार का पुराना विवाद नहीं था, बस रास्ते को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। उनका आरोप है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पहले से ही हथियार लेकर वहां मौजूद थे। महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल मंदिर को शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख रुपये की आय गांव में तनाव का माहौल घटना के बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया है। स्थानीय लोग और परिवार वाले घटना को लेकर चिंतित हैं और पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले मैं आगे की जाँच की जा रही है और आरोपियों को सख्त से सख्त सज़ा दी जाएगी।
BOARD EXAMS 2026: बोर्ड परीक्षा बनी मुश्किल; 20 किमी दूर बनाया सेंटर

HIGHLIGHTS: 20 किमी दूर बनाया गया परीक्षा केंद्र ठंड में छात्राओं को करना पड़ा लंबा सफर 8 किमी सीमा नियम पर उठे सवाल जनप्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी स्थानीय स्तर पर केंद्र बनाने की मांग BOARD EXAMS 2026: मुरैना। बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत के साथ ही झुंडपुरा की छात्राओं को परीक्षा से पहले बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। बता दें कि शासकीय कन्या हाईस्कूल और शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा केंद्र 20 किलोमीटर दूर सबलगढ़ में बनाए जाने से छात्राओं और उनके अभिभावकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड में तय करनी पड़ रही लंबी दूरी मंगलवार को परीक्षा के पहले दिन कड़ाके की ठंड में छात्राएं निजी और किराए के वाहनों से परीक्षा देने पहुंचीं। कई अभिभावक बेटियों को दोपहिया वाहन से केंद्र तक छोड़ने गए और परीक्षा समाप्त होने तक बाहर इंतजार करते रहे। परिवहन के सीमित साधनों के कारण समय पर केंद्र तक पहुंचना बड़ी चुनौती बना रहा। SC का ऐहितासिक फैसला, कहा- सलवार का नाड़ा खोलना महज ‘छेड़छाड़’ नहीं, बल्कि सीधे ‘रेप का प्रयास’ नियमों पर उठ रहे सवाल अभिभावकों का कहना है कि नियमानुसार परीक्षा केंद्र 8 किलोमीटर से अधिक दूरी पर नहीं होना चाहिए। इसके बावजूद पिछले कुछ वर्षों से केंद्र सबलगढ़ में ही बनाया जा रहा है। जबकि झुंडपुरा उपतहसील और नगरपालिका मुख्यालय है, यहां पुलिस चौकी सहित आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। AYODHYA RAM MANDIR: UP की अर्थव्यवस्था का बड़ा पावरहाउस बना अयोध्या का भव्य राम मंदिर… बदली आर्थिक तस्वीर जनप्रतिनिधियों ने जताई आपत्ति पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बाबूलाल त्रिपाठी और पूर्व पार्षद एडवोकेट नरेंद्र देव रविकर ने भी केंद्र दूर बनाए जाने को अनुचित बताया। उनका कहना है कि इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ती है और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी पड़ता है। साथ ही पालकों की मांग है कि छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए झुंडपुरा में ही परीक्षा केंद्र बनाया जाए।
GWALIOR JOB FRAUD: अस्पताल में जॉब दिलाने का दिया झांसा, युवक से 60 हजार की ठगी

HIGHLIGHTS: अस्पताल में नौकरी के नाम पर 60 हजार की ठगी परिचित युवक ने दिया था नौकरी का झांसा UPI से दो किश्तों में ट्रांसफर कराए पैसे पैसे मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी पुलिस ने जांच शुरू की GWALIOR JOB FRAUD: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में अस्पताल में नौकरी दिलाने का लालच देकर 60 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित युवक ने अपने ही परिचित पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। ग्राम भदरौली निवासी गुरदीप सिंह पुत्र टेकराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे एक हजार बिस्तर वाले अस्पताल में पर्ची काटने की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। सलमान के पिता सलीम खान वेटिंलेटर पर…. लीलाबती अस्पताल में हुई सर्जरी दो किश्तों में ट्रांसफर कराए पैसे पीड़ित के अनुसार आरोपी गोलू नरवरिया ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उससे यूपीआई के जरिए रकम ट्रांसफर कराई थी। गुरदीप ने बताया कि पहले 10 हजार और बाद में 50 हजार रुपये कदम सिंह नामक व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर भेजे गए। बताया जा रह है कि आरोपी पिछले छह महीनों से नौकरी लगवाने का आश्वासन देता रहा, लेकिन न नौकरी मिली और न ही पैसे लौटाए गए। MP में टैलेंट हंट प्रोग्राम’ के जरिए प्रवक्ता खोज कर रही कांग्रेस… BJP ने उठाए सवाल पुलिस पहचान का डर दिखाकर धमकी गुरदीप का आरोप है कि आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ फोटो दिखाकर लोगों को विश्वास में लेता है। जब भी उसने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और खुद को पुलिस अधिकारियों से करीबी बताकर दबाव बनाया। टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन के भविष्य का फैसला 24 फरवरी को… ग्रुप बोर्ड की होगी अहम बैठक 2-3 सितंबर की बताई जा रही घटना पीड़ित के मुताबिक यह घटना 2 और 3 सितंबर 2025 की है। काफी समय तक इंतजार करने के बाद जब उसे ठगी का अहसास हुआ, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में सीएसपी रोबिन जैन ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।