Chambalkichugli.com

GWALIOR WEATHER UPDATE: ग्वालियर में 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट, बदल सकते हैं मौसम के मिजाज!

GWALIOR WEATHER

HIGHLIGHTS: 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट पश्चिमी विक्षोभ का असर दिन का तापमान 30°C के पार सुबह हल्का कोहरा संभव किसानों की बढ़ी चिंता GWALIOR WEATHER UPDATE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर सहित चंबल संभाग में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के असर से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस सिस्टम का प्रभाव ग्वालियर के साथ श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया जिलों में भी देखा जा सकता है। फरवरी में यह तीसरा मौका होगा, जब प्रदेश में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इससे पहले महीने की शुरुआत में ओलावृष्टि और तेज बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी थी। कई इलाकों में फसलों को नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद प्रशासन ने सर्वे भी कराया था। महाशिवरात्रि से पहले खजुराहो में वन विभाग ने संभाली सुरक्षा, मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर किया स्थानांतरित दिन में बढ़ेगी गर्मी, रात में रहेगी ठंड रविवार को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों में दिन का तापमान और बढ़ सकता है। हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रहेगी। क्या आपकी त्वचा भी पड़ रही है काली? मेलानिन को प्राकृतिक रूप से कम करने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स! 16-17 फरवरी का पूर्वानुमान 16 फरवरी को दिन में गर्मी का असर अधिक रहेगा और रात के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी होगी। 17 फरवरी को सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन इस दिन बारिश की संभावना नहीं है।

INDIA AMERICA TRADE DEAL: इंडिया–अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस किसान मोर्चा का ज्ञापन

CONGRESS KISAN MORCHA

HIGHLIGHTS: इंडिया–अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कांग्रेस किसान मोर्चा और भारत कृषक समाज ने उठाई आपत्ति करार को एकतरफा बताते हुए तत्काल निरस्त करने की मांग टैरिफ संरचना से भारतीय किसानों को नुकसान की आशंका अमेरिकी कृषि उत्पादों को शून्य टैरिफ पर अनुमति का विरोध INDIA AMERICA TRADE DEAL: ग्वालियर। दतिया में इंडिया–अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस किसान मोर्चा और भारत कृषक समाज के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। न्यू कलेक्ट्रेट परिसर में अपर कलेक्टर महेंद्र कपचे को दिए गए ज्ञापन में इस व्यापार करार को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई। संसद में चर्चा के बिना करार का आरोप किसान मोर्चा के नेताओं ने आरोप लगाया कि यह करार एकतरफा है और संसद में पर्याप्त चर्चा के बिना किया गया है। उनका कहना है कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था, विशेषकर कृषि क्षेत्र को गंभीर नुकसान हो सकता है। नेताओं के अनुसार, सरकार ने किसानों के हितों को नजरअंदाज किया है। भीम आर्मी और ASP का प्रदर्शन: यूजीसी समर्थन में 17 सूत्रीय ज्ञापन, दलित-आदिवासी और किसानों के मुद्दे उठाए टैरिफ संरचना पर जताई आपत्ति ज्ञापन में कहा गया कि करार के तहत भारत से अमेरिका निर्यात होने वाले उत्पादों पर अमेरिका 18 प्रतिशत तक टैरिफ लगाएगा, जो पहले से अधिक है। वहीं अमेरिका से भारत आने वाले कृषि उत्पादों पर भारत सरकार टैरिफ नहीं लगा सकेगी। इससे अमेरिकी उत्पाद सस्ते दाम पर भारतीय बाजार में उपलब्ध होंगे और भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा में पिछड़ सकते हैं। प्रोसेस्ड उत्पादों के आयात पर चिंता किसान नेताओं ने आशंका जताई कि सोयाबीन और मक्का के सीधे आयात पर रोक के बावजूद इनके प्रोसेस्ड उत्पाद—जैसे सोया तेल और मक्का आधारित कैटल फीड (डीडीजी)—का आयात संभव होगा। इससे घरेलू बाजार में इन फसलों के दाम प्रभावित हो सकते हैं। नर्मदापुरम में साइबर ठगों का जाल: एक दिन में 7 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फर्जी कॉल, सेवा समाप्ति की धमकी देकर मांगा OTP कृषि संरचना की तुलना ज्ञापन में अमेरिका और भारत की कृषि व्यवस्था की तुलना करते हुए कहा गया कि अमेरिका में मात्र 2 प्रतिशत आबादी खेती करती है, औसत जोत 450 एकड़ है और 60 प्रतिशत से अधिक सब्सिडी मिलती है। वहीं भारत में 50 प्रतिशत से अधिक आबादी कृषि पर निर्भर है, औसत जोत 1.5 एकड़ है और सब्सिडी लगभग 3 प्रतिशत है। ऐसे में शून्य टैरिफ नीति भारतीय किसानों के लिए प्रतिकूल बताई गई। आंदोलन तेज करने की चेतावनी कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह यादव, अशोक दांगी बगदा, रामकिंकर सिंह गुर्जर, अनूप पाठक एडवोकेट सहित कई नेता और किसान मौजूद रहे। नेताओं ने करार वापस न लेने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। अपर कलेक्टर ने ज्ञापन उच्च स्तर पर भेजने की बात कही है। THEFT MAID SERVANT: 12 घंटे में खुलासा: कामवाली बाई ने उड़ाए 17 लाख के जेवर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

THEFT MAID SERVANT: 12 घंटे में खुलासा: कामवाली बाई ने उड़ाए 17 लाख के जेवर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

THEFT NEWS

HIGHLIGHTS: न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी का मामला 17 लाख रुपये कीमत के 100 ग्राम सोने के जेवर चोरी कामवाली बाई सोनिया रैकवार गिरफ्तार 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा आरोपी के घर से बरामद हुए सभी आभूषण THEFT MAID SERVANT: ग्वालियर। दतिया की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का कोतवाली पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया। बता दें कि घर में काम करने वाली महिला ने ही भरोसे का फायदा उठाकर करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण चुरा लिए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सोनिया रैकवार को गिरफ्तार कर लगभग 17 लाख रुपये कीमत के जेवर बरामद कर लिए हैं। ग्वालियर जाने के दौरान हुई चोरी फरियादी सुधीर सिकरवार ने 10 फरवरी को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 7 फरवरी को वे अपनी मां को दिखाने ग्वालियर गए थे। साथ ही घर की देखरेख के लिए रोज आने वाली कामवाली बाई को घर पर छोड़ गए थे और उसी शाम वापस लौट आए थे । अलीगढ़ में रिश्तों का अजब मोड़, बेटी की शादी से पहले मां दामाद संग फरार, फिर जीजा के साथ जाने का आरोप अलमारी से 100 ग्राम सोना गायब 10 फरवरी को दिल्ली जाने की तैयारी के दौरान जब उन्होंने अलमारी में रखे जेवर देखे तो पता चला की, करीब 100 ग्राम सोना अलमारी से गायब है। बताया जा रहा है कि चोरी हुए आभूषणों की कीमत लगभग 17 लाख रुपये है। शक के आधार पर उन्होंने कामवाली बाई का नाम पुलिस को बताया। पूछताछ में टूटी आरोपी पुलिस ने संदेह के आधार पर सोनिया रैकवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि 7 फरवरी को घर खाली देखकर उसने अलमारी से जेवर निकाल लिए और उन्हें भारतीयम विद्यापीठ के पास अपने घर में छिपा दिया। GWALIOR NEWS: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को 20 फरवरी तक मुआवजा: प्रभारी मंत्री सिलावट घर से बरामद हुए जेवर पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान से करीब 100 ग्राम सोने के जेवर बरामद कर लिए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल दतिया भेज दिया गया।

GWALIOR NEWS: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को 20 फरवरी तक मुआवजा: प्रभारी मंत्री सिलावट

MANTRI SILAWAT

HIGHLIGHTS: ओलावृष्टि से 1711 किसान प्रभावित 2 करोड़ 63 हजार रुपए की राहत राशि स्वीकृत 20 फरवरी को मुआवजा वितरण पात्र किसानों के नाम सूची में जोड़ने के निर्देश बजट को विकासोन्मुख और सर्वसमावेशी बताया GWALIOR NEWS: मध्यप्रदेश। ग्वालियर जिले में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मुरार सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। मीटिंग में नुकसान का जायजा लिया और मुआवजा वितरण को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए भी दिए। 1711 किसान प्रभावित, 2 करोड़ से अधिक की राहत राशि मंत्री सिलावट ने बताया कि ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र में ओलावृष्टि से 1711 किसान प्रभावित हुए हैं। इन किसानों के लिए 2 करोड़ 63 हजार रुपए की राहत राशि निर्धारित की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे सूची में किसी भी पात्र किसान का नाम छूटना नहीं चाहिए और पारदर्शिता के साथ मुआवजा वितरित किया जाए। MORENA ADVOCATE CASE: महिला वकील से अभद्रता का आरोप: एसआई मनोज यादव के निलंबन और एफआईआर की मांग 20 फरवरी को होगा मुआवजा वितरण बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 फरवरी को प्रभावित किसानों को मुआवजे का वितरण किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। बजट पर विपक्ष को दिया जवाब मध्य प्रदेश के आगामी बजट सत्र से पहले कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार के कर्ज को लेकर उठाए गए सवालों पर मंत्री सिलावट ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश का ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत हुआ है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश का बजट विकास को नई गति देगा। उन्होंने इसे प्रदेश की प्रगति की मजबूत नींव बताया। ममता का कत्ल: दतिया में जमीन के लिए बेटे ने मां को पत्थर से कुचला, शव के पास बिलखता रहा मासूम पोता कृषि कल्याण वर्ष पर जोर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कृषि कल्याण वर्ष घोषित किया है और प्रदेश का बजट अन्नदाता, युवा, महिला शक्ति एवं पिछड़े वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।

MORENA ADVOCATE CASE: महिला वकील से अभद्रता का आरोप: एसआई मनोज यादव के निलंबन और एफआईआर की मांग

MORENA NEWS

HIGHLIGHTS: एसआई मनोज यादव पर अभद्रता और धमकी का आरोप महिला वकील अल्पना सिकरवार ने सौंपा ज्ञापन तत्काल निलंबन और एफआईआर की मांग घटना का वीडियो होने का दावा 7 दिन में जांच का आश्वासन, कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी MORENA ADVOCATE CASE: ग्वालियर। कैलारस थाने में पदस्थ एसआई मनोज यादव पर महिला वकील से अभद्र व्यवहार और धमकी देने के आरोप लगे हैं। बता दें कि इस मामले को लेकर बुधवार को अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल एसपी कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने सात दिन में जांच पूरी करने का आश्वासन दिया है। एसपी कार्यालय पहुंचा वकीलों का प्रतिनिधिमंडल ग्वालियर की अधिवक्ता अल्पना सिकरवार अपने सहयोगी वकीलों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने एडिशनल एसपी सुरेंद्र प्रताप सिंह को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कैलारस थाने में पदस्थ एसआई मनोज यादव ने उनके साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और अनुचित व्यवहार किया। इंदौर में सनसनीखेज हत्याकांड: फोटो स्टूडियो कर्मचारी की गला रेतकर हत्या, अवैध संबंधों के शक में तफ्तीश शुरू निलंबन और एफआईआर दर्ज करने की मांग ज्ञापन में एसआई को तत्काल निलंबित करने और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की गई है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यदि कानून की रक्षा करने वाले ही कानून का उल्लंघन करेंगे तो आम नागरिकों को न्याय कैसे मिलेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। वीडियो को बताया अहम साक्ष्य वकीलों का दावा है कि घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित अभद्र व्यवहार स्पष्ट देखा जा सकता है। इस वीडियो को शिकायत का महत्वपूर्ण आधार बताया गया है। साथ ही महिला वकील का कहना है कि वे 73 वर्षीय गोपाल धाकड़ को थाने में अवैध रूप से रखे जाने का विरोध करने पहुंची थीं। इसी दौरान विवाद की स्थिति बनी। ‘रंग में भंग डालने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई’, CM योगी का त्योहारों को लेकर सख्त आदेश

GWALIOR BANK CLOSE: ग्वालियर में ट्रेड यूनियन हड़ताल: PNB शाखाएं बंद, बैंकिंग सेवाओं में बाधा

GWALIOR PROTEST

HIGHLIGHTS: ट्रेड यूनियन हड़ताल से PNB की कुछ शाखाएं बंद रहीं स्टेट बैंक और प्राइवेट बैंकों में कामकाज सामान्य चारों श्रम संहिताओं को रद्द करने की मांग मनरेगा खत्म करने के विरोध में श्रमिकों का प्रदर्शन मांगें नहीं मानी गईं तो दिल्ली कूच की चेतावनी GWALIOR BANK CLOSE: ग्वालियर। ट्रेड यूनियन की हड़ताल के कारण शहर की कुछ बैंक शाखाओं में सेवाएं बाधित रहीं। बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की कुछ शाखाएं बंद रही, जिससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और अन्य प्राइवेट बैंकों में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहा। लोगों को करना परेशानी का सामना बैंक में बंदी से प्रभावित लोगों ने बताया कि उन्हें हड़ताल की जानकारी नहीं थी। कुछ लोग तो भोपाल से ग्वालियर आए थे और वापसी का टिकट भी बुक कर लिया था, लेकिन बैंक का काम नहीं हो पाने से उन्हें समस्या हुई। 17 साल बाद लंदन से बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान, क्या बदलेंगे देश की राजनीतिक इबारत? इस बीच, शहर में लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने ट्रेड यूनियन के बैनर तले धरना-प्रदर्शन भी आयोजित किया गया। प्रदर्शन में श्रमिकों ने चारों श्रम संहिताओं को रद्द करने की मांग उठाई। साथ ही, भारत-अमेरिका के बीच किसानों से जुड़ी व्यापारिक डील को समाप्त करने की भी मांग की गई। मनरेगा समाप्त करने की अपील हड़ताल पर बैठे ट्रेड यूनियन नेताओं ने मनरेगा को समाप्त करने को श्रमिकों के साथ अन्याय करार दिया। उनका कहना था कि देशभर में श्रमिक हड़ताल पर हैं और यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो आगे चरणबद्ध आंदोलन किए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली कूच भी किया जाएगा। Lawrence Bishnoi Gang: अशोकनगर के बिल्डर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी, वॉयस नोट में दी धमकी विशेषज्ञों का कहना है कि इस हड़ताल का असर स्थानीय बैंकिंग सेवाओं पर सीमित रहा, लेकिन यह श्रमिकों की बढ़ती असंतोष और नीति संबंधी मांगों की ओर संकेत करता है। नागरिकों को अब बैंकिंग सेवाओं की स्थिति के बारे में सतर्क रहने और वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने की सलाह दी जा रही है। ग्वालियर में ट्रेड यूनियन की यह हड़ताल, श्रमिक अधिकारों और नीतिगत विरोध को उजागर करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Lawrence Bishnoi Gang: अशोकनगर के बिल्डर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी, वॉयस नोट में दी धमकी

CRIME NEWS

HIGHLIGHTS: बिल्डर अंकित अग्रवाल को 10 करोड़ की रंगदारी की धमकी। धमकी देने वाला खुद को ‘हरि बॉक्सर’ बता रहा था। अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल और व्हाट्सऐप वॉइस नोट। धमकाने वाले ने परिवार और व्यवसाय की पूरी डिटेल का हवाला दिया। अन्य व्यापारी बलबीर खुराना को भी कॉल आई थी। Lawrence Bishnoi Gang:  ग्वालियर। अशोकनगर के बिल्डर और कारोबारी अंकित अग्रवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ रुपए की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को ‘हरि बॉक्सर’ बताया और व्हाट्सऐप वॉयस नोट में कहा कि “हमने जिसे फोन किया उसे बगैर पैसे लिए नहीं छोड़ा। उसे मारा है या पैसे लिए हैं। तेरी हर डिटेल मेरे पास है। अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल और वॉइस नोट 11 फरवरी को अंकित अग्रवाल को तीन अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल और मैसेज आए। कॉल न उठाने पर वॉइस नोट भेजे गए। वॉइस नोट में हरि बॉक्सर ने 10 करोड़ रुपए की मांग की और दो दिन में रकम देने का दबाव बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बात नहीं मानी गई तो जीवन और परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा। MORENA NEWS: मुरैना में रास्ते के विवाद पर गोलियां और लाठी का तांडव, दो महिलाएं घायल व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा धमकाने वाले ने बिल्डर और उनके परिवार की पूरी जानकारी का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास घर, वाहन और व्यवसाय की पूरी डिटेल है। घर की लोकेशन, फोटो और परिवार के आने-जाने का समय भी उनके पास है। हरि बॉक्सर ने आगे कहा कि अभी 10 करोड़ चाहिए, बाद में 20 करोड़ रुपए लिए जाएंगे। पुलिस जांच धमकी मिलने के बाद अंकित अग्रवाल ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली और कॉल डिटेल, नेटवर्क और इंटरनेट रूट का पता लगाकर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी है। ASP गजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि शुरुआती जांच में यह संभावना है कि किसी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर डर पैदा करने और वसूली की कोशिश की। Ekadashi 2026 Daan: विजया एकादशी के दिन दान करना क्यों माना जाता है शुभ? जानें किन-किन चीजों का दान करना होता है फलदायी अन्य प्रभावित कारोबारी शहर के अन्य व्यापारी बलबीर खुराना को भी अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आई थी। उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

MORENA NEWS: मुरैना में रास्ते के विवाद पर गोलियां और लाठी का तांडव, दो महिलाएं घायल

MORENA NEWS

HIGHLIGHTS: मुरैना के कुत्थियाना गांव में सड़क निर्माण को लेकर हिंसक झगड़ा। दोनों पक्षों ने लाठी, कुल्हाड़ी और बंदूक का इस्तेमाल किया। दो महिलाएं घायल; उमा तोमर और उमा देवी। पहले से चल रहा था जमीन विवाद। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू की। MORENA NEWS: ग्वालियर। मुरैना जिले के अंबाह विकासखंड के कुत्थियाना गांव में बुधवार सुबह सड़क निर्माण के दौरान दो सगे भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए। बता दें कि विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने घरों से लाठी, कुल्हाड़ी और बंदूक निकाल ली। झगड़े में फायरिंग और मारपीट हुई, जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सड़क निर्माण में विवाद स्थानीय ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य के दौरान देवेंद्र सिंह तोमर और गंगा सिंह तोमर ठेकेदार पर सड़क को अपनी-अपनी तरफ चौड़ा और मोड़ने के लिए दबाव डाल रहे थे। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। वंदे मातरम के छह छंद अनिवार्य -जिसने जलाई स्वतंत्रता की ज्वाला, अब उसे मिला औपचारिक सम्मान हिंसा और घायल झगड़े में देवेंद्र तोमर की पत्नी उमा तोमर (42) को सिर में लाठी लगने से चोट आई। वहीं गंगा सिंह तोमर की पत्नी उमा देवी (50) को हाथ में कुल्हाड़ी लगने से गंभीर चोटें आईं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे को गालियां देते और ललकारते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग बंदूक से फायर करते और कुछ हाथों में लाठी लिए दिख रहे हैं। पहले से चल रहा था विवाद अंबाह थाना प्रभारी सतेंद्र कुशवाह ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद था। सड़क निर्माण के दौरान रास्ता मोड़ने की मांग ने तनाव और भड़का दिया। T20 World Cup: बुमराह की ‘घातक’ यॉर्कर से सहमा भारतीय खेमा, ईशान किशन चोटिल; क्या संजू सैमसन की होगी सरप्राइज एंट्री? पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

GWALIOR CRIME NEWS: कलयुगी बेटे ने मां की पत्थर से कुचलकर की हत्या, पैत्रिक जमीन हड़पने का प्लान

GWALIOR CRIMES

HIGHLIGHTS: दतिया के विजयपुर गांव में बेटे ने मां की पत्थर से हत्या की। हत्या का मुख्य कारण था पैत्रिक जमीन अपने नाम करने की मंशा। आरोपी अरविंद पाल को पुलिस ने हिरासत में लिया। मृतिका और बेटे के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, कानूनी कार्रवाई जल्द पूरी होगी। GWALIOR CRIME NEWS: ग्वालियर। दतिया जिले के जिगना थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, स्थानीय निवासी अरविंद पाल ने अपनी मां की पैत्रिक जमीन अपने नाम कराने के लिए पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। यह घटना परिवार और गांव दोनों के लिए झटका साबित हुई है। घटना का सिलसिला स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक महिला और उसका बेटा लंबे समय से पैत्रिक संपत्ति को लेकर तनाव में थे। मंगलवार देर रात अरविंद पाल ने अचानक हमला कर अपनी मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला मौके पर ही दम तोड़ गई। दिल्ली मेट्रो अपडेट: T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए DMRC ने बढ़ाई आखिरी ट्रेन की टाइमिंग, यात्रियों को राहत पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या करने का कारण पैत्रिक जमीन अपने नाम करने की इच्छा बताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की प्रतिक्रिया गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। उन्होंने बताया कि परिवार में जमीन को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि मामला हत्या तक पहुंच जाएगा। ग्रामीणों ने घटना के बाद सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है और स्थानीय प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की अपील की है। US से ट्रेड डील से कश्मीर से हिमाचल तक टेंशन में किसान…. 10,000 CR की इंडस्ट्री पर संकट आगे की जांच पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और गवाहों से भी साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और भविष्य में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच में मृतिका और बेटे के बीच पहले से दर्ज विवादों, जमीन के दस्तावेज और आरोपी के मनोवृत्ति को भी देखा जा रहा है।

MORENA THEFT CASE: मुरैना के सिद्ध बाबा मंदिर में चोरी की कोशिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार

MORENA CRIMES

HIGHLIGHTS: मान सिंह का पुरा गांव स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में चोरी की कोशिश तीन चोर देर रात मंदिर में घुसे, एक पकड़ा गया दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार नोटों की माला चुराने की आशंका फरार आरोपी पहले से आपराधिक रिकॉर्ड वाले शातिर चोर MORENA THEFT CASE: मुरैना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मान सिंह का पुरा गांव स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात सामने आई। देर रात तीन चोर मंदिर परिसर में घुसे और चोरी की कोशिश की। ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हुई वारदात जैसे ही आरोपी चोरी कर बाहर निकल रहे थे, एक ग्रामीण की नजर उन पर पड़ गई। उसने तुरंत अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मंदिर के आसपास घेराबंदी कर दी। इस दौरान दो चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। GWALIOR CAR ACCIDENT: ग्वालियर में सड़क हादसा: कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत नोटों की माला थी निशाने पर मंदिर में श्रद्धालु अक्सर नोटों की माला चढ़ाते हैं। मंगलवार को भी मंदिर में नोटों की माला चढ़ाई गई थी। आशंका है कि इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी चोरी की नीयत से मंदिर पहुंचे थे। इससे पहले भी मंदिर से नोटों की माला चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पकड़ा गया आरोपी, दो फरार पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू कड़ेरा निवासी गोपाल पुरा, मुरैना के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों के नाम नितेश उर्फ छिंगा और गोविंद उर्फ सोनी बताए हैं। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। MP WEATHER REPORT: ग्वालियर-चंबल में बदला मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी, रात में ठंड बरकरार फरार आरोपी शातिर चोर सिविल लाइन थाना प्रभारी उदय भान यादव ने बताया कि फरार दोनों आरोपी शातिर चोर हैं और उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।