Salman Agha Controversy: सलमान आगा ने रन आउट विवाद पर खेल भावना का पाठ पढ़ाया

Salman Agha Controversy: नई दिल्ली। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज सलमान आगा ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में अपने विवादित रन आउट के बाद खेल भावना (sportsman spirit) पर जोर देते हुए नया संदेश दिया। पारी के 39वें ओवर में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे। चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान का शॉट सीधे नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा की ओर गया। मिराज ने गेंद उठाई और देखा कि सलमान अभी क्रीज के बाहर थे, इसके बाद उन्होंने तुरंत रन आउट के लिए अंपायर से अपील की। थर्ड अंपायर ने नियम के तहत उन्हें आउट करार दिया। घटना के बाद सलमान आगा ने कहा कि वे समझते हैं कि मिराज ने नियम के दायरे में ही सही काम किया। लेकिन अगर उन्हें मौका मिलता, तो वे नियम से ऊपर खेल भावना को चुनते। उन्होंने कहा, “यह बस उस पल की गरमा-गरमी थी। मैं हमेशा नियम का पालन करता हूं, लेकिन खेल में स्थिति चाहे जैसी भी हो, खेल भावना सबसे ऊपर होनी चाहिए।” सलमान ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा, “जो मेहदी ने किया, वह नियम के दायरे में सही है। अगर उन्हें लगता है कि यह सही है, तो यह सही है। लेकिन मेरे नजरिए से, मैं चीजें अलग तरह से करता। मैं हमेशा खेल भावना को प्राथमिकता दूंगा।” उनके इस बयान ने साबित किया कि क्रिकेट में सिर्फ नियमों का पालन ही नहीं बल्कि खेल भावना की भी उतनी ही अहमियत है। सलमान आगा का यह दृष्टिकोण खिलाड़ियों और फैन्स के लिए सीखने योग्य है। उन्होंने यह संदेश दिया कि खेल में जीत और हार महत्वपूर्ण है, लेकिन खेल भावना और ईमानदारी सबसे ऊपर होनी चाहिए। फैन्स ने उनके इस बयान को सराहा और इसे क्रिकेट के लिए सकारात्मक संदेश माना। यह घटना याद दिलाती है कि नियम के भीतर खेलते हुए भी खिलाड़ी खेल की आत्मा को हमेशा कायम रख सकते हैं। इस तरह सलमान आगा ने अपने रन आउट विवाद को अवसर में बदलते हुए खेल भावना की मिसाल पेश की। उनके बयान ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्रिकेट में सम्मान और ईमानदारी हमेशा जीत से ऊपर हैं।
Sarkar 4: “सरकार 4 आ रहा है! RGV ने किया ऐसा ऐलान कि फैंस में खड़ा हुआ रोमांच का तूफान”

Sarkar 4: नई दिल्ली। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने अपनी पॉपुलर पॉलिटिकल-क्राइम फिल्म फ्रेंचाइज़ी ‘सरकार’ की चौथी कड़ी ‘सरकार 4’ का बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने वाली है। वर्मा ने इस ऐलान के दौरान मजाकिया अंदाज में कहा, “मेरी ये फिल्म मेरे सारे पाप धो देगी।” यह जानकारी उन्होंने रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के दौरान दी। ‘सरकार’ फ्रेंचाइज़ी की शुरुआत साल 2005 में हुई थी। पहली फिल्म में अमिताभ बच्चन ने सुभाष नागरे का दमदार किरदार निभाया था, जबकि अभिषेक बच्चन ने उनके बेटे ‘शंकर’ का रोल किया। इसके बाद 2008 में आई ‘सरकार राज’, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन ने अहम भूमिका निभाई थी। फ्रेंचाइज़ी की तीसरी फिल्म ‘सरकार 3’ 2017 में रिलीज़ हुई, जिसमें अमिताभ और अभिषेक के अलावा यामी गौतम, मनोज बाजपेयी और अमित साध ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। राम गोपाल वर्मा ने बताया कि ‘सरकार 4’ में कहानी और कास्ट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। हालांकि अब तक फिल्म में कौन-कौन कलाकार नजर आएंगे, इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फिल्म के फैंस में उत्साह पहले से ही चरम पर है। निर्देशक ने अपने एक अन्य प्रोजेक्ट ‘द सिंडिकेट’ का भी जिक्र किया और कहा कि यह फिल्म भी दर्शकों को नया अनुभव देगी। उन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से क्राइम और पॉलिटिक्स की दुनिया को दर्शकों तक वास्तविकता के करीब दिखाने की अपनी शैली जारी रखने का इशारा किया। ‘सरकार 4’ के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं उमड़ पड़ी हैं। लोग अमिताभ और अभिषेक के फिर से एक साथ नजर आने की उम्मीद कर रहे हैं और फिल्म की कहानी को लेकर कई कयास लग रहे हैं। राम गोपाल वर्मा ने हमेशा अपनी फिल्मों को विवाद और क्रिएटिविटी के संगम के रूप में प्रस्तुत किया है। ऐसे में ‘सरकार 4’ भी उनके सिनेमाई अंदाज और दमदार कहानी के लिए चर्चित होने वाली है। इस ऐलान ने पॉपुलर फ्रेंचाइज़ी के फैंस के बीच उत्साह की लहर पैदा कर दी है और अगले महीने से शुरू होने वाली शूटिंग को लेकर सभी की निगाहें टिकी हैं।
Dhurandhar film controversy: फिल्म धुरंधर विवाद: मेकर्स पर आपत्ति जताई, स्वरा भास्कर की मां की प्रतिक्रिया

Dhurandhar film controversy: नई दिल्ली। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की मां और फिल्म स्कॉलर इरा भास्कर ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की आलोचना करते हुए कहा है कि यह फिल्म पाकिस्तान और मुस्लिम समुदाय को नेगेटिव और हिंसक तरीके से प्रस्तुत करती है। इरा भास्कर का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और दर्शकों तथा यूजर्स के बीच बहस को जन्म दे रहा है। इरा भास्कर ने क्या कहा इरा भास्कर ने अपने विचार हर्ष मंदर के YouTube चैनल ‘कारवां-ए-मोहब्बत’ पर आयोजित चर्चा में साझा किए। इस पैनल में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस सेंटर के असिस्टेंट प्रोफेसर हरीश वानखेड़े भी मौजूद थे। चर्चा के दौरान उन्होंने हाल के वर्षों में सेंसरशिप और रिलीज में देरी झेल चुकी फिल्मों जैसे ‘पंजाब 95’ और ‘फुले’ का उदाहरण दिया। इरा ने कहा कि आदित्य धर तकनीकी रूप से कुशल फिल्ममेकर हैं और फिल्म सिनेमाई तौर पर अच्छी बनी है। लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी फिल्म की कला को उसके वैचारिक संदेश से अलग देखा जा सकता है। उनका कहना था कि फिल्म का नैरेटिव एक ऐसी दुनिया रचता है, जिसमें मुसलमानों को ज्यादातर हिंसक और आक्रामक के रूप में दिखाया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तान को भी एक हिंसक राष्ट्र के रूप में पेश किया गया है। चुनिंदा घटनाओं से बने नैरेटिव इरा भास्कर ने यह भी तर्क दिया कि सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में अक्सर किसी विशेष वैचारिक दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए कुछ चुनिंदा घटनाओं को ही दिखाती हैं। उनकी राय में यह चुनिंदा कहानी बताने की शैली यह तय करती है कि दर्शक राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों की व्याख्या कैसे करेंगे। ‘धुरंधर 2’ की तैयारियां इसी बीच, आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इसके पहले दिन यानी 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो भी आयोजित किए जाएंगे। इस फिल्म के लिए टिकट की कीमत 3100 रुपये है, और बावजूद इसके कई सिनेमाघरों में सीटें पहले ही भर चुकी हैं। इरा भास्कर का बयान इस फिल्म को लेकर बहस को और तेज कर रहा है। जहां एक तरफ फिल्म के तकनीकी और मनोरंजन मूल्य की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर इसके वैचारिक संदेश पर सवाल उठाए जा रहे हैं। यह दर्शाता है कि मेनस्ट्रीम सिनेमा समाज और राजनीति पर किस तरह प्रभाव डाल सकता है और दर्शकों के सोचने के नजरिए को प्रभावित कर सकता है। इस प्रकार, ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के आसपास फिल्म के मनोरंजन और राजनीतिक प्रभाव को लेकर बहस जारी है, और फैंस की उत्सुकता दोनों ही फिल्में देखने के लिए बढ़ती जा रही है।
साउथ डायरेक्टर शंकर के ड्रीम प्रोजेक्ट वेलपारी में विकी कौशल की एंट्री? धनुष के साथ जमेगी जोड़ी

नई दिल्ली। साउथ फिल्मों के बड़े डायरेक्टर में से एक शंकर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट वेलपारी के लिए खबरों में बने हुए हैं। ये फिल्म लंबे समय से खबरों में बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक अब इस प्रोजेक्ट में बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल के शामिल होने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को दो हीरो की फिल्म के तौर पर बनाया जाएगा। साउथ एक्टर धनुष का नाम पहले सामने आ चुका है। अब विकी कौशल के होने की खबर सामने आई है। इससे पहले रणवीर सिंह के नाम के भी चर्चे थे। विकी कौशल की एंट्री?साउथ फिल्मों के डायरेक्टर शंकर ने अपने करियर में इंडियन, नायक:द रियल हीरो, अन्नियन जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं। लेकिन उनकी पिछली दो फिल्में गेम चेंजर और इंडियन 2 बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। अब डायरेक्टर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट वेलपारी पर जल्द काम शुरू करने जा रहे हैं। डायरेक्टर ने बताया था कि ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसकी स्क्रिप्ट उन्होंने लॉकडाउन में ही लिख ली थी। पहले इस फिल्म के लिए धनुष का नाम सामने आया। स्क्रिप्ट के अनुसार एक और हीरो की जरूरत थी। इस रोल के लिए डायरेक्टर बॉलीवुड का बड़ा एक्टर चाहते थे। पहले रणवीर सिंह का नाम सामने आया। और अब विकी कौशल के चर्चे हैं कि वो इस फिल्म में काम कर सकते हैं। मेकर्स फिल्म छावा में विकी की परफॉरमेंस से प्रभावित हैं। वेलपारी का प्लॉटवेलपारी के लिए धनुष का नाम कन्फर्म माना जा रहा है। हालांकि, अभी एक्टर से दो सालों का समय, कॉल शीट मांगी गई है। इसके बाद ही उनका रोल कन्फर्म माना जाएगा। वेलपारी एक बड़ा प्रोजेक्ट है। इअसे प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए शंकर मशहूर हैं। वेलपारी एक नॉवेल पर आधारिक है। इस नॉवेल को सु वेंकटेशन के ने लिखा है जिसका नाम है ‘वीरा युग नायकन वेल पारी’। ये नॉवेल ईसा पूर्व से तीसरी शताब्दी ईस्वी तक के बैकड्राप पर बेस्ड है। कहानी परंबू नाडू के परोपकारी सरदार वेलपारी के जीवन पास बेस्ड है। ये वहीं हैं जिन्होंने चेरा चोला और पांड्या राजाओं का विरोध किया। इसमें वेलपारी की बहादुरी, पर्यावरण से लगाव, राजाओं के खिलाफ युद्ध के बारे में बताया गया है। शंकर ने बनाई गेम चेंजरबता दें, डायरेक्टर शंकर की पिछली फिल्म राम चरण के साथ गेम चेंजर थी। ये एक पॉलिटिकल ड्रामा एक्शन फिल्म थी जो एक ईमानदार आईएस ऑफिसर के जीवन के इर्द गिर्द थी। हालांकि, ऑडियंस ने इस फिल्म को खास पसंद नहीं किया। इस फिल्म में राम चरण डबल रोल में थे। कियारा अडवानी थीं।
सूर्य का मीन राशि में होने जा रहा गोचर, बन रहे 2 राजयोग, 4 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

नई दिल्ली। ग्रहों के राजा सूर्य 15 मार्च 2026 को मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान शनि और शुक्र ग्रह पहले से ही मीन राशि में स्थित हैं, जिससे दो खास राजयोग बनेंगेत्रिग्रही योग और शुक्रादित्य राजयोग। इन योगों का चार राशियों पर विशेष असर होने की संभावना है और यह समय उनके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है। गोचर और योग का असरसूर्य, शनि और शुक्र की युति से मीन राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है। वहीं सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। शुक्र मीन राशि में 26 मार्च तक रहेंगे और इसके बाद मेष राशि में गोचर करेंगे, जबकि सूर्य और शनि की युति 14 अप्रैल तक प्रभाव में रहेगी। 4 राशियों को मिलेगा बंपर लाभमेष राशि:मेष राशि वाले जातकों के लिए यह समय पुराने रुके हुए काम पूरे होने, फंसा पैसा मिलने और नए अवसर पाने का संकेत देता है। शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण पूरा होने के बाद अब 2 राजयोग के बनने से लाभ मिलेगा। वृषभ राशि:वृषभ राशि के जातकों को करियर और आय में वृद्धि का मौका मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग, काम की तारीफ और नए स्रोतों से धन लाभ संभव है। पदोन्नति और मान-सम्मान मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी। मिथुन राशि:मिथुन राशि के कारोबारियों और पेशेवरों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। डील फाइनल होने, कामकाज में यात्रा और धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही भविष्य के लिए बचत करने में सफलता मिलेगी। तुला राशि:तुला राशि के जातकों को सूर्य और शुक्र की युति से बड़ा लाभ मिलने वाला है। व्यापार का विस्तार, नौकरी में प्रमोशन और सैलरी वृद्धि की संभावना है। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। (Disclaimer: यह खबर केवल जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते है।)
Aslam Qureshi bail rejected: 26 टन गोमांस तस्करी केस: असलम कुरैशी की जमानत याचिका खारिज, 500 पेज के आरोप-पत्र के बाद अदालत सख्त

Aslam Qureshi bail rejected: भोपाल । भोपाल में चर्चित गोमांस तस्करी मामले में मुख्य आरोपी असलम कुरैशी उर्फ ‘चमड़ा’ को अदालत से राहत नहीं मिली है। न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी जयदीप मौर्य की अदालत ने शुक्रवार को मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान आरोपी के अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि असलम कुरैशी निर्दोष है और उसे जमानत दी जानी चाहिए। वहीं शासकीय अधिवक्ता ने मामले को गंभीर बताते हुए जमानत आवेदन निरस्त करने का आग्रह किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका खारिज करते हुए आरोपी को फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया। इस मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने जांच पूरी करने के बाद 6 मार्च को करीब 500 पन्नों का आरोप-पत्र न्यायालय में पेश किया था। आरोप-पत्र में आरोपी असलम कुरैशी और उसके ड्राइवर शोएब को मुख्य आरोपी बनाया गया है। दरअसल, 17 दिसंबर 2025 को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जहांगीराबाद इलाके के पास एक कंटेनर को पकड़ा था। कंटेनर में करीब 26 टन मांस मुंबई भेजा जा रहा था। आरोप लगाया गया था कि स्लॉटर हाउस में गोवंश का अवैध कत्ल कर मांस को चोरी-छिपे बाहर भेजा जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कंटेनर से बरामद मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए मथुरा स्थित फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजे थे। जांच रिपोर्ट में गोमांस होने की पुष्टि होने के बाद 8 जनवरी को जहांगीराबाद थाने में मामला दर्ज किया गया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने स्लॉटर हाउस संचालक असलम कुरैशी और उसके ड्राइवर शोएब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की सुनवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
MP में झुलसाने लगी गर्मी, नर्मदापुरम में पारा 40.1 डिग्री, 15-17 मार्च के बीच बदलेगा मौसम

भोपाल। मध्य प्रदेश में मार्च के दूसरे हफ्ते में ही तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में लगातार सूरज की तीखी तपिश बनी हुई है। शुक्रवार को नर्मदापुरम में लगातार दूसरे दिन तीव्र लू चली और अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शनिवार को कुछ इलाकों में गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 15, 16 और 17 मार्च को प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी हिस्सों, खासकर ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। तेज गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने एडवायजरी जारी कर लोगों को दोपहर में बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में ठंडा पानी पीने और घर के अंदर तापमान कम रखने के लिए ओवन जैसे उपकरणों का सीमित उपयोग करने को कहा गया है। प्रदेश में पिछले दो दिनों से तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग में गर्मी का प्रभाव ज्यादा देखा जा रहा है। नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। शुक्रवार को पचमढ़ी को छोड़कर लगभग सभी शहरों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहा। पांच बड़े शहरों में भोपाल में 37.8 डिग्री, इंदौर में 37.6 डिग्री, जबलपुर में 37.5 डिग्री, उज्जैन में 37.4 डिग्री और ग्वालियर में 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा नर्मदापुरम में 40.1 डिग्री, रतलाम में 39.2 डिग्री, मंडला में 39 डिग्री, धार और खजुराहो में 38.9 डिग्री, दमोह में 38.5 डिग्री, खरगोन में 38.4 डिग्री तथा सागर, टीकमगढ़ और सिवनी में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कल से बदल सकता है मौसममौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 15 मार्च से इसका असर शुरू होगा और जिन जिलों में बारिश होगी वहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि अन्य शहरों में गर्मी का असर बना रहेगा। गर्मी बढ़ने की वजहमौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से बदलकर पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। हवा में नमी कम है और यह रेगिस्तानी क्षेत्रों से होकर मध्य प्रदेश पहुंच रही है, जिससे गर्म हवाओं का असर बढ़ रहा है। तीन दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान15 मार्च: ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर।16 मार्च: रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा।17 मार्च: अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट।
ग्वालियर में बैंक कर्मचारी से चेन स्नेचिंग: टहलने निकली महिला से बाइक सवार ने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीनी, CCTV के आधार पर तलाश

ग्वालियर। ग्वालियर में चेन स्नेचिंग की एक और वारदात सामने आई है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात टहलने निकली एक महिला बैंक कर्मचारी से बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली और फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित एमपी संस डिपार्टमेंटल स्टोर और होटल सुगरपॉम के पास की है। यहां बलवंत नगर स्थित गौरा अपार्टमेंट जी-2 में रहने वाली 39 वर्षीय कृपा देवी, जो एसबीआई बैंक के होम लोन विभाग में कार्यरत हैं, शुक्रवार रात रोज की तरह टहलने के लिए निकली थीं। जब वह एमपी संस और होटल सुगरपॉम के पास पहुंचीं, तभी सामने से बाइक पर आया एक युवक उनके पास पहुंचा और बाइक की रफ्तार धीमी कर झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाते हुए फरार हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सर्चिंग शुरू की। हालांकि देर रात तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें कुछ जगहों पर संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया है। इन्हीं फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुट गई है। मामले में चेन स्नेचिंग का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला कृपा देवी के मुताबिक आरोपी युवक की उम्र करीब 25 से 26 साल के बीच होगी। वह पतले-दुबले शरीर का था और बाइक पर अकेला था। उसने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और सफेद धारियों वाली शर्ट पहन रखी थी। पुलिस इसी हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि ग्वालियर में हाल के दिनों में इस तरह की घटनाएं बढ़ती नजर आ रही हैं। पिछले सप्ताह सिटी सेंटर इलाके में भी टहलने निकली एक बुजुर्ग महिला को बाइक सवार दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर डराया और फिर उनके जेवर लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में एएसपी विदिता डागर का कहना है कि महिला से बाइक सवार बदमाश द्वारा चेन झपटने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। कुछ जगहों पर सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनके आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
LPG किल्लत की आशंका के बीच IRCTC अलर्ट: ट्रेनों में इंडक्शन व रेडी-टू-ईट फूड की तैयारी, WCR में 25 क्लस्टर किचन से जारी सप्लाई

नई दिल्ली। शहर में एलपीजी की संभावित किल्लत की खबरों के बीच ट्रेनों में भोजन व्यवस्था को लेकर यात्रियों के बीच चिंता बढ़ने लगी थी। इस बीच IRCTC ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि फिलहाल ट्रेनों में कैटरिंग व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और यात्रियों को भोजन की आपूर्ति बिना किसी बाधा के जारी है। IRCTC के प्रवक्ता एके सिंह के मुताबिक पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) क्षेत्र में करीब 25 क्लस्टर किचन संचालित किए जा रहे हैं। इन किचनों से क्षेत्र की प्रमुख ट्रेनों में नियमित रूप से भोजन लोड किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी ट्रेन में भोजन सप्लाई बाधित होने की स्थिति सामने नहीं आई है और किचनों में एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को सामान्य रूप से गर्म और ताजा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि हाल के दिनों में कुछ यात्रियों ने भोजन ठंडा मिलने की शिकायत की थी, लेकिन ट्रेनों में माइक्रोवेव ओवन की सुविधा उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर भोजन को दोबारा गर्म कर यात्रियों को परोसा जाता है। IRCTC की टीम लगातार कैटरिंग व्यवस्था पर नजर रख रही है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। संभावित गैस संकट को देखते हुए IRCTC ने एहतियात के तौर पर वैकल्पिक योजना भी तैयार कर ली है। मुंबई स्थित जोनल कार्यालय की ओर से क्लस्टर किचनों और ट्रेनों में इंडक्शन कुकर, माइक्रोवेव ओवन और रेडी-टू-ईट फूड की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसका मकसद यह है कि अगर भविष्य में गैस सप्लाई प्रभावित होती है तो यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराने में कोई परेशानी न आए। हालांकि IRCTC ने साफ किया है कि फिलहाल इन वैकल्पिक व्यवस्थाओं का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ी है। गैस सप्लाई सिस्टम सामान्य रूप से चल रहा है और ट्रेनों में भोजन की आपूर्ति नियमित तरीके से की जा रही है। प्रवक्ता के अनुसार यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और कैटरिंग व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि भविष्य में किसी तरह की समस्या सामने आती है तो तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था लागू कर दी जाएगी, ताकि यात्रियों को भोजन से जुड़ी किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। फिलहाल पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और ट्रेनों में भोजन की सप्लाई सुचारू रूप से जारी है।
मध्यप्रदेश में मार्च में ही ‘हीट अटैक’: नर्मदापुरम 40°C पार, हीट स्ट्रोक का खतरा; 15-17 मार्च को कई जिलों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में मार्च के दूसरे हफ्ते में ही भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और कुछ जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। शुक्रवार को नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। यहां लगातार दूसरे दिन तीव्र लू का असर देखने को मिला। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है और लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए। प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 37.8 डिग्री, इंदौर में 37.6 डिग्री, जबलपुर में 37.5 डिग्री, उज्जैन में 37.4 डिग्री और ग्वालियर में 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा रतलाम में 39.2 डिग्री, मंडला में 39 डिग्री, धार और खजुराहो में 38.9 डिग्री, दमोह में 38.5 डिग्री और खरगोन में 38.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। सागर, टीकमगढ़ और सिवनी में भी पारा 38 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में गर्मी का असर इसलिए तेज हुआ है क्योंकि हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पूर्व से पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर हो गई है। इसके साथ ही हवा में नमी काफी कम है और रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली गर्म हवाएं तापमान को और बढ़ा रही हैं। हालांकि शनिवार से मौसम में कुछ बदलाव के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि 14 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 15 मार्च से मध्यप्रदेश में दिखाई देगा। इसके कारण प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। 15 मार्च को ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं 16 मार्च को रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। 17 मार्च को अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। जिन जिलों में बारिश होगी वहां तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन प्रदेश के अन्य हिस्सों में गर्मी का असर बना रहेगा। तेज गर्मी और पानी की कमी को देखते हुए भोपाल जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। भोपाल को जल अभावग्रस्त घोषित करते हुए निजी ट्यूबवेल खनन पर रोक लगा दी गई है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी कर कहा है कि बिना अनुमति ट्यूबवेल खोदने पर दो साल तक की सजा हो सकती है। साथ ही बोरवेल मशीनों के जिले से गुजरने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि सरकारी ट्यूबवेल और पीएचई विभाग की नल-जल योजनाएं जारी रहेंगी। डॉक्टरों के अनुसार मार्च का मौसम स्वास्थ्य के लिए भी चुनौतीपूर्ण होता है। दिन में तेज गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड के कारण सर्दी-जुकाम, एलर्जी और अस्थमा के मरीज बढ़ जाते हैं। इसलिए लोगों को सुबह और देर रात की ठंडी हवा से बचने और खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल अप्रैल और मई में गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है। ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है।