गुड़ी पड़वा 2026: 19 मार्च को मनाया जाएगा हिंदू नववर्ष, जानिए गुड़ी स्थापना और तेल स्नान का महत्व

नई दिल्ली । हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह पर्व 19 मार्च को मनाया जाएगा। इसी दिन से हिंदू नववर्ष नवसंवत्सर 2083 की शुरुआत मानी जाती है और चैत्र नवरात्रि का भी आरंभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी तिथि पर सृष्टि की रचना भगवान Brahma ने की थी इसलिए इसे नए साल की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। महाराष्ट्र में इस पर्व को विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है जहां इसे गुड़ी पड़वा कहा जाता है। वहीं कर्नाटक में इसे युगादी और आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना में उगादी के नाम से जाना जाता है। गुड़ी स्थापना की परंपरा गुड़ी पड़वा के दिन घरों में गुड़ी स्थापित करने की परंपरा है। गुड़ी को विजय समृद्धि और नए वर्ष के स्वागत का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के मुख्य द्वार छत या किसी ऊंचे स्थान पर लगाया जाता है ताकि वह दूर से दिखाई दे सके। गुड़ी बनाने के लिए बांस के डंडे पर सुंदर कपड़ा बांधा जाता है और उस पर आम तथा नीम की पत्तियां फूल और ऊपर उल्टा चांदी तांबे या पीतल का कलश लगाया जाता है।तेल स्नान का महत्व गुड़ी पड़वा की सुबह जल्दी उठकर सुगंधित तेल से स्नान करने की परंपरा भी प्रचलित है। माना जाता है कि इससे शरीर की अशुद्धियां दूर होती हैं रक्त संचार बेहतर होता है और व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा के साथ नए वर्ष की शुरुआत करता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन तेल स्नान करने से Lakshmi की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। पारंपरिक व्यंजनों से होता है नए साल का स्वागत गुड़ी पड़वा के अवसर पर महाराष्ट्र में श्रीखंड पुरण पोली राइस चकली और भाकरवड़ी जैसे पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं। परिवार और रिश्तेदारों के साथ इन पकवानों का आनंद लेते हुए लोग नए साल का स्वागत करते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।
Bada Mangal 2026: हनुमान भक्तों के लिए खास साल, ज्येष्ठ मास में पड़ेंगे 8 बड़ा मंगल, दोगुना पुण्य कमाने का मौका

नई दिल्ली। भगवान हनुमान के भक्तों के लिए साल 2026 बेहद खास रहने वाला है। ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले बड़ा मंगल का पर्व इस बार विशेष महत्व लेकर आ रहा है। आमतौर पर जहां चार या पांच बड़ा मंगल होते हैं, वहीं इस साल पूरे आठ बड़ा मंगल पड़ेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और पुण्य कमाने के अधिक अवसर मिलेंगे। बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है। खासकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में यह पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, सुंदरकांड का पाठ किया जाता है और जगह-जगह भंडारों का आयोजन भी होता है। मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बजरंगबली की पूजा करने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। बड़ा मंगल 2026 की तारीखेंसाल 2026 में ज्येष्ठ मास के दौरान पड़ने वाले बड़ा मंगल इस प्रकार हैं- पहला बड़ा मंगल – 5 मई 2026 दूसरा बड़ा मंगल – 12 मई 2026 तीसरा बड़ा मंगल – 19 मई 2026 चौथा बड़ा मंगल – 26 मई 2026 पांचवां बड़ा मंगल – 2 जून 2026 छठा बड़ा मंगल – 9 जून 2026 सातवां बड़ा मंगल – 16 जून 2026 आठवां बड़ा मंगल – 23 जून 2026 क्यों पड़ रहे हैं 8 बड़ा मंगल इस बार आठ बड़ा मंगल पड़ने की खास वजह अधिकमास है। हिंदू पंचांग के अनुसार विक्रम संवत 2083 में 12 की बजाय 13 महीने होंगे। हर तीन साल में सौर और चंद्र कैलेंडर के बीच लगभग 33 दिनों के अंतर को संतुलित करने के लिए अधिकमास जोड़ा जाता है। अधिकमास जिस महीने में पड़ता है, वह महीना लगभग दोगुना हो जाता है। साल 2026 में अधिकमास ज्येष्ठ महीने में ही जुड़ रहा है, जिसकी वजह से यह महीना लंबा हो जाएगा। 60 दिन तक चलेगा ज्येष्ठ मासइस साल ज्येष्ठ मास की शुरुआत 2 मई 2026 से होगी। वहीं अधिकमास 17 मई 2026 से शुरू होकर 15 जून 2026 तक रहेगा। इस कारण ज्येष्ठ मास लगभग 60 दिन तक, यानी 29 जून 2026 तक चलेगा। लंबे ज्येष्ठ महीने के कारण इस दौरान कुल आठ मंगलवार पड़ेंगे और सभी को बड़ा मंगल के रूप में मनाया जाएगा। इस तरह भक्तों को अन्य वर्षों की तुलना में बजरंगबली की आराधना के अधिक अवसर मिलेंगे और मान्यता के अनुसार दोगुना पुण्य प्राप्त हो सकता है। डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य स्रोतों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है।
LPG किल्लत के बाद अब दूध सप्लाई पर गहराया संकट, डेयरी सेक्टर के पास सिर्फ 10 दिन का पैकिंग स्टॉक

नई दिल्ली। खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पाबंदी लगाए जाने से वैश्विक ऊर्जा सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। मिडिल ईस्ट, जो दुनिया में तेल और गैस का बड़ा उत्पादक और सप्लायर है, इस समय युद्ध की चपेट में है। तेल और गैस रिफाइनरियों पर हमलों के कारण आयात-निर्यात का संतुलन बिगड़ गया है, जिसका असर भारत की ऊर्जा आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। हालात को देखते हुए सरकार को सिलेंडर से जुड़े कुछ नियमों में भी बदलाव करना पड़ा है। इसी बीच गैस की कमी का असर अब डेयरी सेक्टर पर भी पड़ने लगा है। गैस संकट से दूध सप्लाई पर खतराऊर्जा संकट के चलते डेयरी उद्योग के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। डेयरी संचालकों का कहना है कि एलपीजी की कमी से दूध की प्रोसेसिंग, पाश्चुरीकरण और पैकेजिंग का काम प्रभावित हो रहा है। यदि जल्द ही गैस आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में दूध की सप्लाई भी बाधित हो सकती है। उद्योग से जुड़े लोगों के अनुसार, अगर मौजूदा स्थिति बनी रही तो करीब 10 दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। डेयरी सेक्टर में बढ़ी चिंतादूध को सुरक्षित रखने के लिए पाश्चुरीकरण प्रक्रिया जरूरी होती है, जिसमें बड़ी मात्रा में एलपीजी की आवश्यकता होती है। इसके अलावा दूध की प्लास्टिक पैकेजिंग और कार्टन तैयार करने में भी गैस का उपयोग होता है। गैस की कमी के कारण कई कंपनियां पैकेजिंग सामग्री तैयार नहीं कर पा रही हैं। महाराष्ट्र का डेयरी सेक्टर इस संकट से सबसे अधिक प्रभावित बताया जा रहा है। गोवर्धन डेयरी के संस्थापक देवेंद्र शाह के मुताबिक, उनके पास पैकेजिंग मटेरियल का स्टॉक केवल 10 दिन का बचा है। यदि जल्द ही गैस संकट खत्म नहीं हुआ तो दूध की पैकेजिंग और सप्लाई दोनों प्रभावित हो सकती हैं। क्यों पैदा हुआ संकटभारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर है। देश 40 से अधिक देशों से कच्चा तेल खरीदता है और प्राकृतिक गैस का बड़ा हिस्सा मिडिल ईस्ट से आता है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 88 प्रतिशत कच्चा तेल, 50 प्रतिशत प्राकृतिक गैस और 60 प्रतिशत एलपीजी आयात से ही पूरा करता है। 28 फरवरी को इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुए संघर्ष के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया। यह समुद्री मार्ग वैश्विक ऊर्जा सप्लाई का करीब 20 प्रतिशत और भारत के तेल-गैस आयात का लगभग 50 से 55 प्रतिशत हिस्सा वहन करता है। इस मार्ग के बंद होने से भारत में तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है और देश को अपने रिजर्व स्टॉक पर निर्भर रहना पड़ रहा है। फिलहाल भारत सरकार गैस से लदे जहाजों को सुरक्षित रूप से होर्मुज पार कराने के लिए ईरान से बातचीत कर रही है। एलपीजी से लदे दो जहाज ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ भारत पहुंच चुके हैं, जबकि अन्य जहाजों को भी इस मार्ग से निकालने की कोशिशें जारी हैं।
हरी सब्जियों को खाएं सही तरीके से, बुजुर्ग और बच्चों के लिए विशेष सलाह…

नई दिल्ली: हरी सब्जियां स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी मानी जाती हैं। आयुर्वेद में भी हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने का सही तरीका बताया गया है, ताकि पाचन ठीक रहे और शरीर को पूरा पोषण मिल सके। हालांकि आजकल सैंडविच, सलाद और नूडल्स में कच्ची सब्जियों का इस्तेमाल आम हो गया है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार कई हरी सब्जियां कच्ची खाने से पाचन में समस्या हो सकती है और वात दोष बढ़ा सकती हैं। कैसे खाएं हरी सब्जियां: पालक, शिमला मिर्च और गोभी जैसी हरी सब्जियों को कच्चा खाने से बचें। इनमें परजीवी टेपवर्म होने का खतरा रहता है। सब्जियों को पहले उबालें, फिर अतिरिक्त पानी निचोड़कर घी या तेल में हल्का भूनकर पकाएं। बुजुर्ग और बच्चों को हरी सब्जियों का सेवन कम मात्रा में दें। आयुर्वेद में बुजुर्गों और बच्चों के पाचन को ध्यान में रखते हुए कुछ सब्जियों को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है। इनमें तोरई, टिंडा, लौकी, परवल और कुंदरू शामिल हैं। ये हरी सब्जियों जितनी ही पौष्टिक होती हैं और पचाने में हल्की होती हैं। यदि बच्चे इन सब्जियों को कम पसंद करें, तो इन्हें आटे में मिलाकर पराठा या मीठे के रूप में दिया जा सकता है। सही मात्रा और सही तरीके से हरी सब्जियों का सेवन करने से पाचन बेहतर रहता है, प्रतिरक्षा मजबूत होती है और हृदय स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है।
एमपी में 18 मार्च से बदलेगा मौसम, आधे प्रदेश में आंधी-बारिश के आसार, भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 मार्च से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक राज्य के करीब आधे जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। इसका असर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत कई बड़े शहरों में भी देखने को मिलेगा। हालांकि, इससे पहले सोमवार को पूरे प्रदेश में गर्मी का असर बना रहा और मंगलवार को भी तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 17 मार्च की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय होने वाला वेस्टर्न डिस्टरबेंस मध्य प्रदेश के मौसम को भी प्रभावित करेगा। इसके कारण 18, 19 और 20 मार्च के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के मुताबिक 17 मार्च की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय होने वाला वेस्टर्न डिस्टरबेंस मध्य प्रदेश के मौसम को भी प्रभावित करेगा। इसके कारण 18, 19 और 20 मार्च के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मार्च के इस सीजन में पहली बार इतना मजबूत सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसके असर से 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं आंधी और बारिश, कहीं गरज-चमक तो कहीं बादल छाए रहने की स्थिति बन सकती है। अभी तीन सिस्टम एक्टिव, फिर भी गर्मी का असरमौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवातीय परिसंचरण) और एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, लेकिन इनका खास असर देखने को नहीं मिला। यही वजह है कि सोमवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में गर्मी बनी रही। खरगोन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, सिवनी, मंडला, टीकमगढ़, सागर और खजुराहो में पारा 37 डिग्री या उससे अधिक रहा। प्रदेश के पांच बड़े शहरों में जबलपुर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 35.2 डिग्री, इंदौर में 35 डिग्री, ग्वालियर में 34.1 डिग्री और उज्जैन में 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अप्रैल-मई में बढ़ेगी गर्मी, चल सकती है लूमौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस साल अप्रैल और मई में गर्मी अपने चरम पर रह सकती है। इन महीनों में ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी तेज गर्मी की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार अप्रैल और मई के दौरान हीट वेव यानी लू चलने की भी संभावना है, जो करीब 15 से 20 दिनों तक रह सकती है।
पंचतत्व और हमारी उंगलियां: जानें शरीर में इन्हें सक्रिय करने के आसान तरीके

नई दिल्ली: हमारा शरीर पंचभूतों से बना है -पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश। आयुर्वेद और प्राचीन ज्ञान के अनुसार ये पंचतत्व हमारे शरीर और स्वास्थ्य के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मृत्यु के बाद शरीर इन्हीं पंचतत्वों में विलीन हो जाता है, लेकिन जीवन में इनके संतुलन और सक्रियता को बनाए रखना भी जरूरी है। हाथ की पांचों उंगलियां हमारे शरीर के पंचतत्वों का प्रतिनिधित्व करती हैं। अंगूठा पृथ्वी तत्व, तर्जनी वायु, मध्यमा आकाश, अनामिका अग्नि और कनिष्ठा जल का प्रतीक है। पृथ्वी तत्व अंगूठा:प्रकृति से जुड़ने से पृथ्वी तत्व सक्रिय होता है। हरियाली के बीच समय बिताएं, नंगे पैर घास पर चलें, मिट्टी को हाथ लगाएं और बागवानी करें। वायु तत्व तर्जनी:सांस और प्राणायाम से वायु तत्व संतुलित होता है। रोजाना खुली हवा में अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम करें। आहार में हल्की कड़वी चीजें शामिल करें। आकाश तत्व मध्यमा:आकाश तत्व को संतुलित करने के लिए ध्यान और मौन की प्रक्रिया अपनाएं। ध्यान मुद्रा में बैठकर ओम का उच्चारण करें। यह मानसिक चेतना बढ़ाता है और मन को शांति प्रदान करता है। अग्नि तत्व अनामिका:अग्नि तत्व पाचन से जुड़ा है। इसे सक्रिय करने के लिए सूर्य नमस्कार, नौकासन और कपालभाति जैसी योग मुद्राएं करें। साथ ही हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लें। सही पाचन से कई रोग अपने आप ठीक हो सकते हैं। जल तत्व कनिष्ठा:जल तत्व हमारे शरीर का 50-65 फीसदी हिस्सा बनाता है। इसे सक्रिय करने के लिए पर्याप्त तरल पदार्थ लें, जल मुद्रा का अभ्यास करें और स्विमिंग करें।इस प्रकार पंचतत्वों को सक्रिय और संतुलित रखने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर रहता है बल्कि मानसिक शांति और ऊर्जा भी बढ़ती है।
पेड़ पर खिलने वाला यह लाल फूल सेहत का खजाना: डायबिटीज से इम्यूनिटी तक देता है कई फायदे

नई दिल्ली । अनार फल तो लगभग हर कोई खाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके लाल फूल भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में अनार के फूलों का उपयोग सदियों से कई बीमारियों के उपचार में किया जाता रहा है।पोषक तत्वों से भरपूर अनार का फूल देखने में जितना सुंदर होता है, इसके अंदर मौजूद तत्व उतने ही प्रभावशाली होते हैं। इसमें टैनिन, गैलिक एसिड और ट्राइटरपेनॉइड्स जैसे प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।डायबिटीज नियंत्रण में सहायक अनार के फूल मधुमेह यानी डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी माने जाते हैं। कई शोधों के अनुसार इसमें ऐसे गुण होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद कर सकते हैं और शरीर में इंसुलिन की संवेदनशीलता को बेहतर बनाते हैं। आयुर्वेद में अक्सर इसके सूखे फूलों से बने चूर्ण के सेवन की सलाह दी जाती है। घाव और सूजन में फायदेमंद अगर शरीर में चोट या सूजन हो तो अनार का फूल प्राकृतिक मरहम की तरह काम कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण त्वचा की कोशिकाओं को जल्दी ठीक करने और सूजन कम करने में मदद करते हैं। पुराने समय में इसके सूखे फूलों का लेप घावों पर लगाया जाता था ताकि संक्रमण न फैले। इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार अनार के फूलों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। उपयोग से पहले रखें सावधानी हालांकि अनार का फूल प्राकृतिक औषधि माना जाता है, लेकिन इसका सेवन करने से पहले किसी विशेषज्ञ या आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है। हर व्यक्ति की शारीरिक प्रकृति अलग होती है, इसलिए सही मात्रा और सही तरीका जानना जरूरी होता है।
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के फेवरेट आमिर खान की 3 इडियट्स, बोले- फिल्मों का जादू दिल को छूता है

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा हाल ही में हुए एक कार्यक्रम में बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के लिए अपनी पसंद जाहिर करते हुए नजर आए। नई दिल्ली में रविवार को BCCI ने एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें पिछले एक साल में भारत द्वारा हासिल की गई पांच ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप ट्रॉफियों का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेटरों को विभिन्न अवॉर्ड्स से सम्मानित भी किया गया। समारोह के दौरान एंकर हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवंशी, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के साथ एक मजेदार रैपिड-फायर राउंड खेला। बातचीत के दौरान जब अभिषेक से उनकी पसंदीदा फिल्म और एक्टर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मेरी पसंदीदा फिल्म 3 इडियट्स है। मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई। फेवरेट एक्टर समय के साथ बदलते रहते हैं।” यह बयान दर्शाता है कि आमिर खान की फिल्मों का प्रभाव सिर्फ आम जनता पर ही नहीं, बल्कि क्रिकेटरों और अन्य सार्वजनिक हस्तियों पर भी गहरा है। अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी भी आमिर खान की फिल्मों के दीवाने हैं। 2009 में 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी और बॉक्स ऑफिस पर लगभग 400 करोड़ रुपये कमाने वाली 3 इडियट्स आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है। आमिर खान की फिल्मों की खासियत यह है कि वे मनोरंजन के साथ-साथ संदेश भी देती हैं। चाहे लगान, तारे जमीन पर या पीके जैसी फिल्में हों, इनकी कहानी और प्रदर्शन दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ता है। यही कारण है कि क्रिकेटर्स जैसे अभिषेक शर्मा भी अपनी फिल्मों की पसंद में आमिर खान को सबसे ऊपर रखते हैं। इस बीच, आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली नई फिल्म एक दिन भी चर्चा में है। इस फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में होंगे, जबकि निर्देशन सुनील पांडे का है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अभिषेक शर्मा के बयान से यह साफ हो गया है कि क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच एक खास रिश्ता है। खिलाड़ी केवल खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि मनोरंजन की दुनिया में भी आम जनता के साथ जुड़ते हैं। आमिर खान की फिल्मों की लोकप्रियता और उनका संदेशात्मक कंटेंट आज भी लोगों के दिलों को छूता है। इस तरह यह कार्यक्रम और अभिषेक शर्मा का खुलासा दर्शाता है कि बड़े सुपरस्टार्स और उनके काम का प्रभाव जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों तक फैलता है। क्रिकेट और फिल्म उद्योग के इस संगम ने फैंस के लिए एक नई प्रेरणा और चर्चा का विषय भी पेश किया है।
सरके चुनर तेरी सरके पर फैंस नाराज, अश्लीलता फैलाने का आरोप सोशल मीडिया पर..

नई दिल्ली : बॉलीवुड में एक बार फिर अश्लीलता का मुद्दा चर्चा में है। फिल्म केडी- द डेविलKD: The Devil का नया गाना सरके चुनर तेरी सरके सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इसके बोल और डांस को लेकर दर्शकों में नाराजगी भी काफी है। गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त की जोड़ी नजर आती है, और उनका डांस वीडियो रिलीज होते ही चर्चा में आ गया। गाने को मंगली ने गाया है, रकीब आलम ने लिखा है और संगीत अर्जुन जान्या का है। शुरुआत में गाना सामान्य लगता है, लेकिन जैसे-जैसे गीत आगे बढ़ता है, इसके बोल सीधे-सीधे अश्लील और स्पष्ट हो जाते हैं। कई यूजर्स का कहना है कि गाने में डबल मीनिंग की बजाय स्पष्ट अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर बर्दाश्त नहीं किया जा रहा। नोरा फतेही ने गाने में अपनी एनर्जेटिक डांसिंग दिखाई है, जिसमें पल्लू गिराने जैसे स्टेप्स शामिल हैं। संजय दत्त भी खलनायक वाले अंदाज में डांस करते दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे भोजपुरी गानों से भी घटिया बताया और आलोचना का स्तर काफी बढ़ गया। इससे पहले कुछ दिन पहले बादशाह के गाने टटीरी को लेकर भी इसी तरह का विवाद उठ चुका था। फिल्म केडी- द डेविल कन्नड़ सिनेमा की बड़ी परियोजना है और इसे पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं, जबकि शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन और अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। गाने और फिल्म के निर्देशन का काम प्रेम ने किया है। यह गाना पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है, और इसे पार्टी एंथम बनाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर आलोचना ने इसे सुर्खियों में ला दिया। कई लोगों ने नोरा फतेही की डांसिंग और गाने के बोल को अशोभनीय बताया है, जिससे फिल्म रिलीज से पहले ही विवाद का सामना कर रही है। फिल्म की रिलीज़ तारीख 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इस गाने के वायरल होने और आलोचना में आने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स इसे किस तरह संभालते हैं। गाने और फिल्म की यह प्रतिक्रिया बॉलीवुड में अश्लीलता और सेंसरशिप के मुद्दे पर नई बहस को जन्म दे सकती है। इस विवाद ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पैन-इंडिया रिलीज़ वाले बड़े प्रोजेक्ट्स में दर्शकों की संवेदनाओं और सांस्कृतिक सीमाओं का कितना ध्यान रखा जाना चाहिए।
इंदौर का 10वीं छात्र रुद्र उत्तराखंड से सुरक्षित बरामद, प्रेमानंद महाराज से मिलने निकला था

नई दिल्ली। खजराना क्षेत्र के 10वीं के छात्र रुद्र पांडेय को पुलिस ने चार दिन बाद उत्तराखंड के गुप्तकाशी से सुरक्षित बरामद कर लिया। छात्र घर छोड़ने से पहले पत्र लिख गया था, जिसमें उसने बताया कि वह संत प्रेमानंद महाराज से मिलने और “अपने असली परिवार” के पास जाने के लिए निकल पड़ा है। पुलिस के अनुसार, रुद्र 12 मार्च को घर से निकला था। उसने अपने पत्र में भावुक शब्दों में लिखा था: “मैं रुद्र पांडेय आ रहा हूं महाराज जी, आपके चरणों में। मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं। मम्मी-पापा मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। आपके साथ मेरा जीवन पूरा हो गया, अब मैं चलता हूं।” छात्र ने पुलिस को बताया कि वह सोशल मीडिया पर संतों के प्रवचन और रील्स देखता था और उन्हीं से प्रभावित होकर आध्यात्मिक खोज में घर छोड़कर निकला। रुद्र ने अपने परिवार को पत्र में यह भी लिखा कि उसके जाने का कारण आध्यात्मिक मार्ग की तलाश है और वे उसे ढूंढने की कोशिश न करें। रुद्र ने घर से निकलते समय लगभग ₹500 अपने साथ लिए थे। उसने पत्र में लिखा था कि पैसे उसके दोस्त के पास हैं और बाद में माता-पिता को लौटवा दिए जाएंगे। बेटे के अचानक गायब होने और पत्र मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत खजराना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तलाश के दौरान पुलिस को शक था कि रुद्र वृंदावन की ओर गया होगा। इसी बीच, किशोर ने अपने पिता को फोन किया और आधार कार्ड की जरूरत बताई, जिससे पुलिस को उसकी लोकेशन पता चली। इसके बाद इंदौर पुलिस ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग पुलिस की मदद से उसे गुप्तकाशी क्षेत्र से बरामद किया। बरामदगी के बाद रुद्र को उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किशोर पूरी तरह सुरक्षित है और अब उसे काउंसलिंग के माध्यम से समझाइश दी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन वीडियो किशोरों पर गहरा प्रभाव डाल सकते हैं। रुद्र के इस प्रकरण ने यह दिखाया कि माता-पिता और शिक्षकों को बच्चों की मानसिक स्थिति और डिजिटल आदतों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।