Chambalkichugli.com

एमपी के इस गांव में पानी का बड़ा संकट, राजस्थान का कुआं बुझा रहा प्यास

राजगढ़। मध्यप्रदेश में हर घर जल पहुंचाने के दावों के बीच राजगढ़ जिले के खिलचीपुर जनपद का फतेहपुर गांव आज भी गंभीर जल संकट से जूझ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि गांव के लोगों को पीने का पानी लेने के लिए रोजाना राजस्थान की सीमा तक जाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में ग्रामीण करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर राजस्थान के एक कुएं से पानी लाने को मजबूर हैं। 45 डिग्री तक पहुंच चुके तापमान के बीच महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सिर पर पानी के बर्तन रखकर रोज पानी ढो रहे हैं। गांव की महिलाएं पानी लाते समय लोकगीत गाते हुए लौटती हैं, जो इस संघर्ष की दर्दभरी तस्वीर बयां करता है। वर्षों पुरानी है पानी की समस्याखिलचीपुर जनपद की बावड़ीखेड़ा पंचायत के अंतर्गत आने वाले फतेहपुर गांव की आबादी करीब 200 बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पानी की समस्या नई नहीं, बल्कि वर्षों से बनी हुई है। गर्मी बढ़ते ही हालात और बिगड़ जाते हैं। ग्रामीण गजराजसिंह गुर्जर का कहना है कि बचपन से गांव में पानी की परेशानी देख रहे हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों और पंचायत से शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकला। सरपंच के जवाब से ग्रामीण नाराजग्रामीणों का आरोप है कि समस्या बताने पर सरपंच ने कहा, “क्या मैं तुम्हारे लिए अपनी जमीन बेच दूं? जब सरकार व्यवस्था करेगी तब टैंकर लगवाएंगे।” इस बयान के बाद गांव में नाराजगी और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और पंचायत दोनों उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावितग्रामीण निकिता गुर्जर ने बताया कि गर्मी के दिनों में पानी लाने में काफी समय और मेहनत लगती है। स्कूल खुलने के बाद बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है, क्योंकि पानी भरने के बाद वे बेहद थक जाते हैं। ग्रामीणों ने गांव में डेम और ट्यूबवेल बनाने की मांग की है, ताकि लोगों को पानी के लिए दूसरे राज्य पर निर्भर न रहना पड़े। महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशानरेखाबाई ने बताया कि पूरा परिवार पानी लाने जाता है और तेज गर्मी में यह काम बेहद मुश्किल हो जाता है। वहीं मांगीबाई का कहना है कि छोटे-छोटे बच्चे भी पानी ढोने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं है। प्रशासन ने दिया जल्द समाधान का भरोसाखिलचीपुर जनपद के सीईओ गोविंदसिंह सोलंकी ने माना कि गांव में पानी की समस्या है। उन्होंने बताया कि गांव में नल-जल योजना पर काम चल रहा है, लेकिन अभी योजना पंचायत को हैंडओवर नहीं हुई है। उनका कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। वहीं एसडीएम अंकिता जैन ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और जल निगम से चर्चा कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि भविष्य में ग्रामीणों को पानी के लिए गांव से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

नौतपा से पहले झुलसता मध्यप्रदेश, तापमान और बढ़ने की चेतावनी

मध्य प्रदेश । मध्य प्रदेश में गर्मी ने एक बार फिर अपना तीखा असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और हालात बेहद चुनौतीपूर्ण होते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के 4 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है, जहां अगले कुछ दिनों तक भीषण लू और अत्यधिक गर्मी का खतरा बना रहेगा।  नौतपा में और बढ़ेगी तपिशमौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय चल रहे नौतपा के दौरान प्रदेश में तापमान और ऊपर जा सकता है। नौतपा को गर्मी का सबसे कठिन दौर माना जाता है, जिसमें सूर्य की सीधी किरणें धरती को सबसे ज्यादा गर्म करती हैं। इस दौरान दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहने की संभावना है, जिससे राहत मिलने के आसार कम हैं। किन जिलों में रेड अलर्टरेड अलर्ट वाले जिलों में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इन इलाकों में दिन के समय बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। खासतौर पर बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि इन जिलों में तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक दर्ज किया जा सकता है और लू का असर तेज रहेगा।  स्वास्थ्य पर बढ़ रहा असरभीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और कमजोरी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में शरीर में पानी की कमी सबसे बड़ा खतरा बन जाती है।  विशेषज्ञों की सलाहमौसम और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को कुछ जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह दी है-दिन में 11 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचेंपर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेंहल्के और ढीले कपड़े पहनेंधूप में निकलते समय सिर ढककर रखेंबच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें प्रशासन अलर्ट मोड पप्रशासन ने भी गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा है। कई जगहों पर पेयजल व्यवस्था और हीटवेव से बचाव के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद कम है। नौतपा के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है, ऐसे में सतर्कता और सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।

27 मई से बनेगा व्यातिपात योग, सूर्य-चंद्रमा की खास स्थिति से इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह में एक महत्वपूर्ण ग्रह योग बनने जा रहा है, जिसे व्यातिपात योग कहा जाता है। यह योग 27 मई को सूर्य और चंद्रमा की विशेष स्थिति के कारण निर्मित होगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, जब सूर्य और चंद्रमा 180 डिग्री की विपरीत स्थिति में आते हैं, तब यह योग बनता है, जिसे ऊर्जावान लेकिन तनावपूर्ण माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह योग 27 मई सुबह 3 बजे से शुरू होकर 30 मई तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान मानसिक तनाव, कार्यों में रुकावट और निर्णय लेने में भ्रम जैसी स्थितियां बन सकती हैं। इसलिए इस अवधि में नए या शुभ कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है। क्या है व्यातिपात योग?ज्योतिष शास्त्र में व्यातिपात योग को विशेष और संवेदनशील योग माना गया है। सूर्य और चंद्रमा की आमने-सामने की स्थिति के कारण ब्रह्मांडीय ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे लोगों के व्यवहार, निर्णय और दैनिक कार्य प्रभावित हो सकते हैं। इस समय कई बार योजनाओं में बाधाएं और मानसिक अस्थिरता देखने को मिलती है। इन 3 राशियों को रहना होगा ज्यादा सावधानवृषभ राशिवृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने का संकेत दे रहा है। – बड़े निवेश या पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी से बचें।– खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।– धैर्य और समझदारी से लिया गया फैसला नुकसान से बचा सकता है। सिंह राशिसिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में संयम बनाए रखने की सलाह दी गई है।– ऑफिस में सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है।– किसी भी महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय को सोच-समझकर लें।– जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचना लाभकारी रहेगा। कन्या राशिकन्या राशि के लोगों के लिए यह समय वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने का है।– छोटी बात भी विवाद का कारण बन सकती है।– किसी भी परिस्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।– शांत और संतुलित व्यवहार से कई परेशानियों से बचा जा सकता है। शुभ कार्यों में बरतें सावधानीज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि व्यातिपात योग के दौरान नए कार्य, बड़े निवेश, शुभ आयोजन या महत्वपूर्ण फैसले टालना बेहतर माना जाता है। इस समय मानसिक संतुलन और धैर्य बनाए रखना सबसे जरूरी होगा।

शाओमी ला रहा नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन, 4 जून को भारत में लॉन्च होगा Xiaomi 17T

नई दिल्‍ली । शाओमी भारत में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज का स्मार्टफोन लेकर आ रहा है. भारत में इस हैंडसेट की लॉन्चिंग 4 जून को होगी. इसका नाम शाओमी 17टी होगा. उससे पहले इस हैंडसेट को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी तारीख 28 मई है. शाओमी की तरफ से टीजर वीडियो जारी हो चुका है, जिसमें बैक पैनल को साफ तौर पर दिखाया गया है. इससे पता चलता है कि बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं. इस हैंडसेट का डिस्प्ले, बैटरी और चार्जिंग स्पीड आदि की डिटेल्स सामने आ चुकी हैं. इस हैंडसेट को भारत में ऐमेजॉन इंडिया, मी डॉट कॉम और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा. शाओमी 17टी के स्पेसिफिकेशन्स शाओमी 17टी में 6.59 इंच का 1.5K+ रेजोल्युशन का डिस्प्ले होगा, जिसमें 144 हर्ट्स का रिफ्रेश रेट्स होगा. इसमें एलटीपीओ स्क्रीन मिलेगी.शाओमी के अपकमिंग हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट का यूज किया जाएगा. इसके साथ पावरफुल रैम और स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा. लॉन्चिंग के बाद रैम और स्टोरेज की जानकारी का खुलासा होगा. शाओमी 17टी का कैमरा सेटअप शाओमी 17टी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. इसमें 50MP का मेन कैमरा है और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है. 50 मेगापिक्सल का लीका 5X पेरिस्कॉप टेलीफोटो लेंस मिलेगा. स्मार्टफोन की सुरक्षा के लिए इसमें IP68 रेटिंग दी गई है, जो इसको डस्ट और पानी से बचाने का काम करता है. इसमें 6500mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसके साथ 67W का हाइपर चार्जिंग सपोर्ट काम करेगा. हालांकि भारत में इसकी क्या कीमत होगी, वो तो आने वाले भविष्य में ही पता चलेगा.

एमपी में भीषण गर्मी का दौर जारी, आज 42 जिलों में लू की चेतावनी, नौगांव सबसे गर्म

 भोपाल। मध्य प्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। खासकर ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग इस समय हीटवेव की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक तीखी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के 42 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि ग्वालियर समेत 21 जिलों में तीव्र लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। नौगांव और खजुराहो सबसे गर्मशुक्रवार को प्रदेश के 10 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। छतरपुर जिले का नौगांव प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं खजुराहो में पारा 46.4 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा टीकमगढ़ और सतना में 44.5 डिग्री, दतिया में 44.4 डिग्री, नरसिंहपुर और दमोह में 44.2 डिग्री तथा सागर और राजगढ़ में तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों में भी बढ़ी गर्मीप्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में जबलपुर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ग्वालियर में 43.7 डिग्री, भोपाल में 42.2 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और इंदौर में 41.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इन जिलों में अलर्ट जारीरेड अलर्टटीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना। ऑरेंज अलर्टग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, कटनी, उमरिया, मैहर, सतना, मऊगंज और रीवा। येलो अलर्टभोपाल, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर। इन जिलों में उमस और तेज गर्मीइंदौर, देवास, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट समेत कई जिलों में तेज गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। 31 मई तक जारी रहेगा गर्मी का प्रकोपमौसम विभाग के अनुसार 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है और 31 मई तक प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर बनी रह सकती है। अगले चार दिनों तक लोगों को राहत मिलने की संभावना नहीं है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत अधिकांश शहरों में तापमान लगातार ऊंचा बना रहेगा।

AC से बाहर निकलते ही धूप में जाना पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है बीमारी का खतरा

नई दिल्ली । भीषण गर्मी के बीच एयर कंडीशनर (AC) लोगों की जरूरत बन चुका है। घर, ऑफिस और गाड़ियों में लोग घंटों AC में समय बिता रहे हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि लंबे समय तक AC में रहने के बाद अचानक तेज धूप और गर्म हवा में निकलना शरीर पर भारी पड़ सकता है। यह बदलाव शरीर के लिए एक तरह का “थर्मल शॉक” बन जाता है, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं सामने आ सकती हैं। तापमान में अचानक बदलाव क्यों करता है नुकसान?विशेषज्ञों के अनुसार, AC कमरे की गर्मी और नमी को काफी कम कर देता है, जिससे वातावरण बेहद ड्राई हो जाता है। इसका असर सीधे गले, त्वचा और सांस लेने की प्रणाली पर पड़ता है। जब व्यक्ति अचानक ऐसे वातावरण से तेज धूप में जाता है, तो शरीर को तापमान के अंतर को एडजस्ट करने में समय लगता है। इसी दौरान शरीर पर दबाव बढ़ता है और सिरदर्द, चक्कर या कमजोरी जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। किन समस्याओं का खतरा बढ़ जाता हैडॉक्टरों के मुताबिक, अचानक तापमान बदलने से कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं—सिरदर्द और चक्कर आनाथकान और कमजोरी महसूस होनाडिहाइड्रेशन (पानी की कमी)गले में खराश और सूखी खांसीहीट एक्सॉशन का खतराअस्थमा और एलर्जी के मरीजों में बढ़ी परेशानीविशेष रूप से वे लोग जो लंबे समय तक AC में काम करते हैं और सीधे धूप में निकलते हैं, उन्हें ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। शरीर को कैसे करें सुरक्षितहेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि AC से निकलते ही सीधे धूप में जाने से बचना चाहिए। शरीर को धीरे-धीरे बाहरी तापमान के अनुसार ढालना जरूरी है।AC से निकलकर कुछ मिनट छांव या सामान्य तापमान में रुकेंदिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएंनारियल पानी, नींबू पानी और छाछ का सेवन करेंहल्के और ढीले कॉटन कपड़े पहनेंबाहर निकलते समय टोपी, छाता या स्कार्फ का उपयोग करेंबहुत ठंडा पानी या ड्रिंक तुरंत न पिएं विशेषज्ञों की सलाहडॉक्टरों का कहना है कि गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना और तापमान के अचानक बदलाव से बचना सबसे जरूरी है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर हीट से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

शिमला जाने से पहले क्या तैयारी करें? सफर को आरामदायक बनाने के जरूरी टिप्स

नई दिल्ली । अगर आप शिमला घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यात्रा से पहले कुछ जरूरी तैयारियां कर लेना बेहद जरूरी है। सही प्लानिंग आपके ट्रिप को ज्यादा आरामदायक और बजट फ्रेंडली बना सकती है। खासकर पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदलता है, इसलिए तैयारी पहले से होना जरूरी है। 1. मौसम की जानकारी जरूर लेशिमला में मौसम जल्दी बदलता है।गर्मियों में हल्की ठंड रहती हैसर्दियों में बर्फबारी और तेज ठंड पड़ती हैमानसून में फिसलन और भूस्खलन का खतरा रहता हैयात्रा से पहले मौसम अपडेट जरूर चेक करें। 2. कपड़े सही पैक करेंगर्मियों में भी हल्की जैकेट रखेंसर्दियों में भारी ऊनी कपड़े, ग्लव्स और कैप जरूरी हैंआरामदायक स्पोर्ट्स शूज़ या ग्रिप वाले जूते पहनेंबारिश के मौसम में रेनकोट या छाता साथ रखें 3. होटल पहले से बुक करेसीजन के समय शिमला में होटल जल्दी फुल हो जाते हैं। इसलिए ऑनलाइन एडवांस बुकिंग करना बेहतर रहता है। मॉल रोड के पास होटल महंगे हो सकते हैं, जबकि थोड़ा दूर रहने पर बजट विकल्प मिल जाते हैं। 4. यात्रा के जरूरी दस्तावेज रखेंआधार कार्ड या अन्य आईडी प्रूफहोटल बुकिंग की कॉपीट्रेन/बस/फ्लाइट टिकटजरूरी दवाइयां और मेडिकल किट 5. रास्ते की तैयारी करेंअगर आप सड़क मार्ग से जा रहे हैं तो:गाड़ी की सर्विस पहले करा लेंब्रेक और टायर जरूर चेक करेंपहाड़ी रास्तों के लिए अनुभवी ड्राइवर बेहतर रहता है 6. घूमने की जगहों की लिस्ट बना लेंमॉल रोड, जाखू मंदिर, कुफरी और द रिज जैसी जगहें पहले से प्लान कर लें ताकि समय बच सके। 7. कैश और नेटवर्क का ध्यान रखेंकुछ पहाड़ी इलाकों में नेटवर्क कमजोर हो सकता है। डिजिटल पेमेंट हर जगह उपलब्ध नहीं होता, इसलिए थोड़ा कैश साथ रखें। 8. स्वास्थ्य का रखें ध्याऊंचाई वाले इलाकों में कुछ लोगों को चक्कर या सांस की दिक्कत हो सकती है।पानी पर्याप्त पिएंज्यादा दौड़भाग से बचेंजरूरी दवाइयां साथ रखेंयात्रा को यादगार बनाने के लिएस्थानीय खानपान का आनंद लें, लेकिन साफ-सफाई का ध्यान रखें। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों से बचें और पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता का सम्मान करें।

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वालों के लिए गाइड, इन बातों की अनदेखी पड़ सकती है भारी

नई दिल्ली । कैलाश मानसरोवर यात्रा को हिंदू, बौद्ध, जैन और बोन धर्मों में अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन यह यात्रा जितनी आध्यात्मिक है, उतनी ही कठिन और चुनौतीपूर्ण भी है। तिब्बत क्षेत्र में स्थित कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील तक पहुंचने के लिए यात्रियों को 5000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों से गुजरना पड़ता है, जहां ऑक्सीजन का स्तर कम होता है और मौसम बेहद अनिश्चित रहता है। ऊंचाई और मौसम सबसे बड़ी चुनौतीइस यात्रा में सबसे बड़ी परेशानी हाई एल्टीट्यूड की होती है। यहां कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत, सिरदर्द, चक्कर और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा तेज हवाएं, बर्फबारी और अचानक तापमान गिरना आम बात है, जिससे यात्रा और कठिन हो जाती है। यात्रा से पहले हेल्थ चेकअप जरूरविशेषज्ञों के अनुसार यात्रा पर जाने से पहले पूरी मेडिकल जांच कराना बेहद जरूरी है। खासकर जिन लोगों को–दिल की बीमारीब्लड प्रेशरडायबिटीजसांस से जुड़ी समस्याउनके लिए डॉक्टर की अनुमति के बिना यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है। फिटनेस और तैयारी सबसे जरूरकैलाश मानसरोवर यात्रा में शारीरिक सहनशक्ति बेहद अहम भूमिका निभाती है। इसलिए यात्रा से कुछ महीने पहले ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।रोजाना वॉक और हल्की दौड़प्राणायाम और एक्सरसाइजस्टैमिना बढ़ाने वाली गतिविधियांइससे शरीर ऊंचाई वाले वातावरण के लिए तैयार हो जाता है। सही समय का चयन भी जरूरीयात्रा के लिए मई से जून का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि इस दौरान मौसम अपेक्षाकृत साफ रहता है। जुलाई से सितंबर में बारिश और भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है, जबकि नवंबर से अप्रैल तक भारी बर्फबारी के कारण यात्रा लगभग बंद रहती है। दस्तावेज और अनुमति जरूरीइस यात्रा के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज और अनुमति अनिवार्य हैं-वैध पासपोर्टचीन ग्रुप वीजातिब्बत ट्रैवल परमिटसरकारी अनुमतिआमतौर पर यह यात्रा अधिकृत एजेंसियों या सरकारी कार्यक्रमों के जरिए ही कराई जाती है। क्या-क्या सामान साथ रखें?यात्रा के दौरान मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए सही पैकिंग बहुत जरूरी है—गर्म कपड़े और थर्मल वियरवॉटरप्रूफ जैकेटमजबूत ट्रैकिंग शूजसनस्क्रीन, सनग्लासेस और टोपीग्लव्स और मफलर मेडिकल किट और जरूरी सामानयात्रा में सीमित सुविधाओं को देखते हुए मेडिकल किट साथ रखना जरूरी है, जिसमें शामिल हों—बुखार और दर्द की दवाएंडिहाइड्रेशन की दवाऊंचाई पर होने वाली समस्याओं की दवाएंएनर्जी बार और सूखे मेवेपानी शुद्ध करने वाली टेबलेट कैलाश मानसरोवर यात्रा केवल आस्था की नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक तैयारी की भी परीक्षा है। सही योजना, फिटनेस और सावधानियों के साथ यह यात्रा सुरक्षित और यादगार अनुभव बन सकती है।

Vastu Tips: शनिवार को नमक दान करना शुभ है या अशुभ? जानें नियम

नई दिल्ली । वास्तु और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन नमक का दान करने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन नमक दान करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं, जिससे व्यक्ति को आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।शनिवार को नमक दान करने से क्या हो सकते हैं नुकसान? आर्थिक तंगी और बरकत में कममान्यता है कि शनिवार को नमक दान करने से घर की सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती है। इससे धन हानि और आर्थिक परेशानियां बढ़ने की आशंका रहती है। नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाववास्तु शास्त्र के अनुसार नमक ऊर्जा से जुड़ी वस्तु माना जाता है। शनिवार को इसका दान या खरीदारी करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और कर्ज संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं। परिवार में तनावऐसी भी मान्यता है कि शनिवार को नमक देने से परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद और दूरी बढ़ सकती है। घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। शनिवार को किन चीजों का दान करना शुभ माना गया है?शनिवार के दिन शनिदेव की कृपा पाने और शनि दोष कम करने के लिए इन चीजों का दान शुभ माना जाता है-सरसों का तेलकाले तिलउड़द की दालकाले कपड़े या कंबललोहे की वस्तुएंमान्यता है कि इन वस्तुओं का दान करने से शनि दोष शांत होता है और जीवन में सकारात्मकता आती है। क्या करेंअगर शनिवार को किसी जरूरतमंद की मदद करनी हो, तो नमक की जगह अन्न, वस्त्र या तेल का दान करना बेहतर माना जाता है। साथ ही शनिदेव की पूजा, हनुमान चालीसा का पाठ और पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है।

शनिवार व्रत से जुड़े जरूरी नियम और धार्मिक मान्यताएं

नई दिल्ली । हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष चल रहा हो, उनके लिए शनिवार का व्रत बेहद लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि श्रद्धा और नियमपूर्वक रखा गया शनिवार व्रत जीवन की बाधाओं, आर्थिक परेशानियों और मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है। हालांकि, कई लोग यह सवाल करते हैं कि क्या शनिदेव के लिए व्रत रखना सही है? ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यदि पूरी श्रद्धा, संयम और नियमों के साथ व्रत रखा जाए तो यह शुभ फलदायी माना जाता है। शनिवार व्रत के प्रमुख नियम– सुबह जल्दी उठकर स्नान करेंशनिवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ काले, नीले या गहरे रंग के वस्त्र पहनें। इसके बाद शनिदेव का ध्यान करें। पीपल के पेड़ की पूजाशनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे शनि दोष कम होता है। इन चीजों का करें दानशनिवार को काले तिल, उड़द दाल, सरसों का तेल, काला कपड़ा, लोहे की वस्तुएं और कंबल का दान करना शुभ माना जाता है। हनुमानजी की पूजा भी करेंज्योतिष मान्यताओं के अनुसार हनुमानजी की पूजा करने से भी शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। शनिवार को हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ लाभकारी माना जाता है।