Chambalkichugli.com

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली । ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने एक से बढ़कर एक फिल्म और सीरीज रिलीज होती रहती हैं जिसे देखकर दर्शक ने काफी उत्सुकता दिखाई हैं। आपको बता दें कि, आप घर बैठे ही इनका आनंद ले सकते हैं। वहीं इस हफ्ते यानी आज से ही फिल्म और सीरीज का सिलसिला जारी होने वाला है। तो चलिए जानते हैं आज ओटीटी पर आप क्या देख सकते हैं। रिलीज होगी तीन फिल्मेंआज 11 मार्च को तीन फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।एक फिल्म में नाना पाटेकर हैं, और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके ट्रेलर की काफी तारीफ हुई है। सीरीज संकल्पआज 11 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म संकल्प में नाना पाटेकर हैं। वो इस सोशियो-पॉलिटिकल थ्रिलर में एक दमदार रोल में हैं। आप इसे MX प्लेयर पर देख सकते हैं। सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज से नाना पाटेकर अपना OTT डेब्यू कर रहे हैं। फैंस ने ट्रेलर को खूब पसंद किया है। इसमें संजय कपूर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, नीरज काबी, कुब्रा सैत और क्रांति प्रकाश झा लीड रोल में हैं। ज़ूटोपिया 2ज़ूटोपिया 2 एक फैमिली कॉमेडी फिल्म है। यह एक एनिमेटेड फिल्म है। इसे वॉल्ट डिज़्नी एनिमेशन स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है और जेरेड बुश और बायरन हॉवर्ड ने डायरेक्ट किया है।पहला पार्ट 2016 में रिलीज़ हुआ था। अब आप इसे 11 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। यह 11 मार्च को डिज़्नी प्लस पर और 13 मार्च को हॉटस्टार पर मिलेगा। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी डब किया गया है। स्कारपेटा S1यह एक थ्रिलर सीरीज़ है। आप इसे अमेज़न प्राइम पर देख सकते हैं। इसमें आठ एपिसोड हैं। यह मशहूर लेखिका पेट्रीसिया कॉर्नवेल की बेस्ट-सेलिंग के स्कारपेटा नॉवेल सीरीज़ पर आधारित है। कहानी दो टाइमलाइन में आगे बढ़ती है। यह सीरीज भी आज 11 मार्च को ही दस्तक देने जा रही हैं।

थाईलैंड में एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की लैंडिंग में हादसा, 133 यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली। फुकेट, थाईलैंड: एअर इंडिया एक्सप्रेस की हैदराबाद-फुकेट फ्लाइट AXB938 बुधवार दोपहर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। विमान के नोज लैंडिंग गियर (आगे का पहिया) टूट गया और पहिया रनवे पर अलग हो गया। फ्लाइट में 133 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे। हालांकि किसी को चोट नहीं आई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना का विवरणफ्लाइट का निर्धारित लैंडिंग समय सुबह 11:40 था, लेकिन विमान 11:24 बजे रनवे पर उतरा। प्रारंभिक जांच के अनुसार, विमान की लैंडिंग तेज थी, जिसके कारण नोज लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा और विमान रनवे से तुरंत हटा नहीं सकता। रनवे पर अस्थायी बंदइस घटना के कारण फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रनवे दोपहर 12:08 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहा। एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने तुरंत स्थिति संभाली और सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया। एयरलाइन का बयानएअर इंडिया एक्सप्रेस ने पुष्टि की कि 11 मार्च को हैदराबाद-फुकेट फ्लाइट में नोज व्हील में दिक्कत आई थी। नोज व्हील विमान के लैंडिंग गियर का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यात्रियों के लिए सूचनाएयरपोर्ट प्रशासन ने प्रभावित यात्रियों से कहा कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति और यात्रा से जुड़ी जानकारी एयरलाइन से पहले जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके। निष्कर्ष: हादसा गंभीर दिखने के बावजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान का लैंडिंग गियर टूटना विमानन सुरक्षा जांच का हिस्सा बनेगा, जबकि एयरपोर्ट संचालन जल्द ही सामान्य हो गया।

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली। आज के समय में प्रदूषण, खराब खान-पान के कारण कई प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है। कई बार हमारे स्क्रीन में भी इसका काफी ज्यादा प्रभाव देखने को मिलता है। कई सारे केमिकल के कारण हमारे सुंदर प्राकृतिक वाले होंठ के रंग भी इसमें छीन जाते हैं। और वह धीरे-धीरे कालें पड़ने लगते हैं और फटने लगते हैं। अगर आप भी इससे काफी ज्यादा परेशान रहती हैं तब आप इस ट्रिक को जरूर अपनाएं। इस प्रकार मिलेगा फटे होंठ से छुटकाराअगर आप भी महंगे लिप बाम और पार्लर के ट्रीटमेंट से थक चुकी हैं, तो प्रकृति के पास आपकी इस समस्या का सबसे सटीक समाधान है। लेकिन घबराइए नहीं! आपके किचन में रखी कुछ चीजें किसी जादुई नुस्खे से कम नहीं हैं। तो चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं जो आप घर पर ही कर सकती हैं। इस प्रकार पाएं गुलाबी होंठफटे होंठ को ठीक करने के लिए चुकंदर काफी कारगर साबित होता है तो चलिए इसका पेस्ट कैसे बनाना है और इसे कैसे लगाना है इन सब के बारे में आपको बताते हैं। सबसे पहले एक छोटे आकार के चुकंदर को धोकर छील लें और उसे कद्दूकस कर लें। अब एक सूती कपड़े या छलनी की मदद से उसका गहरा लाल रस निकाल लें। एलोवेरा भी मिलाएंएक साफ कांच की कटोरी में 2 चम्मच चुकंदर का रस लें और उसमें 1 चम्मच फ्रेश या मार्केट वाला एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे तब तक फेंटें जब तक यह गाढ़ा न हो जाए।अब इसमें नारियल तेल और एक विटामिन-E कैप्सूल को पंचर करके उसका ऑयल निकाल लें और मिक्सचर में डाल दें। यह आपके होंठों को अंदर से पोषण देगा।तैयार जेल को एक छोटी साफ डिब्बी या पुराने लिप बाम कंटेनर में भर लें। इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज में स्टोर करना बेहतर होता है। इस प्रकार करें उपयोगजेल लगाने से पहले चीनी और शहद मिलाकर होंठों को 2 मिनट के लिए हल्के हाथों से स्क्रब करें ताकि डेड स्किन निकल जाए।रात को सोने से पहले इस होममेड जेल की एक पतली परत होंठों पर लगाएं। 1 मिनट के लिए इससे मसाज करके रात भर लगा रहने दें। और सुबह ठंडा पानी से धुलने आपको काफी अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।

गुब्बारे वाले टैंक और हेलीकॉप्टर की पेंटिंग: ईरान की डमी वॉरफेयर से उलझा इजरायल, करोड़ों की मिसाइलें बेकार?

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट के युद्ध क्षेत्र में ईरान ने एक नई रणनीति अपनाई है। दावा किया जा रहा है कि उसने जमीन पर गुब्बारे वाले टैंक और विमानों की डमी पेंटिंग तैनात कर दी हैं जिससे इजरायल की महंगी मिसाइलें और रडार बेकार हो रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि इजरायल ने कई लक्ष्यों को नष्ट किया लेकिन वे असली हथियार नहीं बल्कि जमीन पर बनी पेंटिंग और डमी टैंक थे। एक इजरायली मिसाइल की कीमत लगभग 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 25 करोड़ रुपये होती है। वीडियो देखने वाले यूजर्स का कहना है कि अगर ये असली हेलीकॉप्टर या टैंक होते तो मिसाइल से मारे जाने के बाद उनके पंख या अन्य हिस्से उड़ते। लेकिन वीडियो में ये डमी स्थिर दिखाई दिए। अखबारों और सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने चीन से लगभग 9 लाख गुब्बारे वाले टैंक और मिसाइल लॉन्चर मंगवाए हैं। इन डमी टैंकों को लकड़ी रबर और थर्मल पेंट से तैयार किया गया है ताकि वे ऊपर से वास्तविक हथियारों जैसे दिखें। यह ऑप्टिकल इल्यूजन आधुनिक रडार और थर्मल सेंसर को भ्रमित करता है और दुश्मन को असली निशाना पहचानने में कठिनाई होती है। हालांकि कई रक्षा विशेषज्ञ इस दावे को पूरी तरह सत्य मानने से इनकार करते हैं। उनका कहना है कि आधुनिक मिसाइलों के थर्मल सेंसर और शैडो डिटेक्शन को केवल पेंटिंग और गुब्बारे से धोखा देना लगभग असंभव है। ईरान ने अपने असली लड़ाकू विमानों और टैंकों को अंडरग्राउंड सुरंगों में सुरक्षित रखा और ऊपर केवल नकली डमी रखी हैं। धोखे की यह रणनीति युद्ध में नई नहीं है लेकिन ईरान ने इसे आधुनिक तकनीक के दौर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। इस चालाकी से इजरायल और अमेरिका के महंगे हथियार बेकार होने के साथ साथ उनके आर्थिक और रणनीतिक नुकसान की आशंका बढ़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार यह रणनीति न केवल दुश्मन को भ्रमित करने के लिए बल्कि मनोवैज्ञानिक युद्ध का हिस्सा भी है। कम खर्च में दुश्मन की मिसाइलें बेकार करना और अपने असली हथियारों को सुरक्षित रखना ईरान के लिए सस्ता लेकिन प्रभावी तरीका साबित हो रहा है।

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख समृद्धि आए और चारों तरफ से तरक्की हो। लेकिन कई बार कुछ प्रयास करने के बाद भी हाथ असफलता ही लगती है। घर में सकारात्मक को बरकरार रखने के लिए आपको कई सारे उपाय करने चाहिए। वास्तु शास्त्र में नीचे इनके बारे में बताया गया है साथ ही इलायची से जुड़े कुछ खास उपाय बताए गए हैं जिनको करके आप अपना भाग्य परिवर्तन कर सकते हैं। वास्तु के खास उपायबहुत कोशिश करने के बाद भी आपके हाथ असफलता लग रही है। आपका कोई भी काम सफल नहीं हो रहा है। तब आपको इन बातों पर विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। कड़ी मेहनत और तपस्या के बाद भी लोग सफलता और धन प्राप्त करने में असफल रहते हैं। ऐसे में हरी इलायची का ये उपाय बहुत कारगार है. पैसे को जेब में रोकने के लिए 5 हरी इलायची को अपने पर्स में रख लें. ऐसा करने से व्यक्ति की आय में बढ़ोतरी होती है और पैसी भी ज्यादा खर्च नहीं होता। कई बार सालों मेहनत करने के बाद व्यक्ति को इच्छानुसार प्रगति नहीं मिल पाती।इसके लिए अगर आप नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं तो एक हरा कपड़ा लें और इसमें 4-5 इलायची लेकर बांध लें। और इस पोटली को सोते समय तकीए के नीचे रख लें।अगले दिन उठने के बाद ये पोटली किसी दूसरे व्यक्ति को दे दें। अगर आपका बिजनेस में लाभ नहीं हो रहा है। आपको नौकरी नहीं मिल पा रही है। तब घर से बाहर जाते समय आप अपनी जेब में दो इलायची जरूर रखें साथ ही अपने पर्स में भी दो हरी इलायची डालें। ऐसा करने से आपकी बरकत तेजी से होती है और तरक्की आपके घर आते है। इन सभी उपायों को करके आप अपने घर में सुख समृद्धि ला सकते हैं।

नर्मदा परिक्रमावासी का दुखद अंत: हनुमान प्रतिमा के सामने जनेऊ से बनाया फंदा, गर्भगृह में मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम के ग्राम गुड़ला में बुधवार तड़के एक परिक्रमावासी बुजुर्ग ने मंदिर के गर्भगृह में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना तब उजागर हुई जब सुबह प्रभात फेरी के बाद ग्रामीण हनुमान जी के दर्शन करने पहुँचे। चौंकाने वाली बात यह है कि बुजुर्ग ने अपने पवित्र जनेऊ का फंदा बनाया और हनुमान प्रतिमा के सामने बैठी हुई मुद्रा में अपने प्राण त्याग दिए। घटनाक्रम: प्रभात फेरी के दौरान सामने आई हकीकतग्राम गुड़ला के राम जानकी मंदिर में मंगलवार शाम को एक परिक्रमावासी बुजुर्ग विश्राम के लिए रुके थे। ग्रामीणों के अनुसार: तड़के 4:30 बजे: प्रभात फेरी निकालने वाले लोगों ने बुजुर्ग को मंदिर परिसर में बैठे और पूजन-पाठ करते देखा था, तब सब कुछ सामान्य लग रहा था।सुबह 5:30 बजे: जब प्रभात फेरी संपन्न कर ग्रामीण वापस लौटे और हनुमान मंदिर के गर्भगृह में पहुँचे, तो बुजुर्ग वहां मृत अवस्था में मिले। उनके गले में जनेऊ का फंदा कसा हुआ था। पहचान: देवास निवासी थे सुमेर सिंह, 3 साल से कर रहे थे परिक्रमासूचना मिलते ही माखननगर थाने से एसआई अशोक बरबड़े पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों से मृतक की शिनाख्त सुमेर सिंह (70 वर्ष), निवासी चौबारा धीरा (जिला देवास) के रूप में हुई है पुलिस ने बताया कि सुमेर सिंह पिछले तीन सालों से नर्मदा परिक्रमा पर निकले थे।परिजनों के अनुसार, वे पिछले एक साल से परिवार के संपर्क में नहीं थे। सूचना मिलने के बाद परिजन देवास से माखननगर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस जांच: सुसाइड नोट न मिलने से उलझी गुत्थीथाना प्रभारी अनूप कुमार उइके के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के आने के बाद उनके बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

Budhwar Mantra: बुधवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, गणेश भगवान की होगी अपार कृपा

नई दिल्ली। बुधवार का दिन गणेश भगवान की पूजा अर्चना के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। आज के दिन आप अगर उनकी पूजा अर्चना करेंगे उनका व्रत रहेंगे। तब आपके घर में सुख समृद्धि आएगी गणेश भगवान की कृपा आप पर बनी रहेगी। आपके सारे बिगड़े काम बनने लगेंगे नकारात्मक तभी आपके घर से को तो दूर हो जाएगी। गणेश भगवान का दूसरा नाम विघ्नहर्ता भी कहा जाता है वह आपके सारे विघ्न हर लेंगे। गणेश भगवान को प्रसन्न करने के लिए आप उनके कुछ चमत्कारी मंत्रों का भी जाप करें। पूजा विधिभगवान की पूजा करने के लिए आप सुबह प्रातः काल उठे और स्नान करके भगवान की मंदिर के पास एक चौकी रखें। उसे पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान की मूर्ति की स्थापना करें। अगर आपके घर के मंदिर में भगवान पहले से ही है तो आप वहीं पर उनकी पूजा कर सकते हैं। पूजा करने के लिए आप अच्छा हल्दी दुर्वा का उपयोग करें और भगवान को भोग में बेसन अथवा मोदक के लड्डू चढ़ाएं।इन मंत्रों का करें जापॐ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा’ ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश। ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति. करो दूर क्लेश ।। ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गण्पत्ये वर वरदे नमः ॐ तत्पुरुषाय विद्महे वक्रतुण्डा धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात” गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बकः । नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।। धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायकः। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन आपको उनके अच्छे से पूजा अर्चना करनी चाहिए। साथ ही उन्हें मोदक का लड्डू आवश्यक चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा आप उन्हें दूर्वा और सुपाड़ी भी चढ़ाएं। इससे प्रश्न होकर भगवान आपके परिवार में सुख समृद्धि बनाए रखते हैं और आपको भी मनचाहा वरदान देते हैं। इसके अलावा आपकी ऊपर आ रही सारी विघ्न को भी हर लेते हैं। इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टकराए दो ईरानी ड्रोन, एक भारतीय समेत 4 घायल, देखें अफरा तफरी का VIDEO

नई दिल्ली । दुबई के दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बुधवार को दो ईरानी ड्रोन टकरा गए जिसमें चार लोग घायल हो गए। दुबई मीडिया कार्यालय के अनुसार इसमें एक भारतीय नागरिक दो घाना नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल थे। घाना और बांग्लादेश के नागरिकों को मामूली चोटें आईं जबकि भारतीय नागरिक को मध्यम चोटें आईं। घटना के बावजूद दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक पर उड़ानें सामान्य रूप से जारी रहीं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एयर ट्रैफिक पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा और सभी उड़ानें निर्धारित समय पर चल रही थीं। दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी साझा की अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कुछ समय पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन गिर गए। इसमें घाना के दो नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक मामूली रूप से घायल हुए जबकि एक भारतीय नागरिक को हल्की चोटें आईं। एयर ट्रैफिक पूरी तरह सामान्य रूप से चल रहा है।” पिछले कई दिनों से दुबई एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा खतरों के संकेत मिल रहे थे। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की पृष्ठभूमि में ईरान ने अपने पड़ोसी देशों पर भी हमलों की कोशिश की है। इस हमले के बाद एयरपोर्ट का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें यात्री डर के मारे इधर-उधर भागते दिखाई दे रहे हैं।स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है और सभी हवाई मार्ग पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टकराए दो ईरानी ड्रोन, एक भारतीय समेत 4 घायल,

नई दिल्ली । दुबई के दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बुधवार को दो ईरानी ड्रोन टकरा गए जिसमें चार लोग घायल हो गए। दुबई मीडिया कार्यालय के अनुसार इसमें एक भारतीय नागरिक दो घाना नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल थे। घाना और बांग्लादेश के नागरिकों को मामूली चोटें आईं जबकि भारतीय नागरिक को मध्यम चोटें आईं। घटना के बावजूद दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक पर उड़ानें सामान्य रूप से जारी रहीं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एयर ट्रैफिक पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा और सभी उड़ानें निर्धारित समय पर चल रही थीं। दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी साझा की अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कुछ समय पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन गिर गए। इसमें घाना के दो नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक मामूली रूप से घायल हुए जबकि एक भारतीय नागरिक को हल्की चोटें आईं। एयर ट्रैफिक पूरी तरह सामान्य रूप से चल रहा है।” पिछले कई दिनों से दुबई एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा खतरों के संकेत मिल रहे थे। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की पृष्ठभूमि में ईरान ने अपने पड़ोसी देशों पर भी हमलों की कोशिश की है। इस हमले के बाद एयरपोर्ट का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें यात्री डर के मारे इधर-उधर भागते दिखाई दे रहे हैं।स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है और सभी हवाई मार्ग पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 मार्च के आसपास राजधानी का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि आसमान में हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं, लेकिन फिलहाल बारिश या ठंडी हवाओं से राहत मिलने की संभावना कम बताई जा रही है। सुबह से ही तेज धूप महसूस हो रही है, जिससे दोपहर के समय गर्मी ज्यादा लग रही है। सामान्य से पहले बढ़ा तापमानमौसम विभाग के अनुसार इस साल दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने सामान्य समय से पहले दस्तक दे दी है। आमतौर पर मार्च के आखिरी हफ्ते में तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंचता है, लेकिन इस बार महीने के पहले ही सप्ताह में यह स्तर पार हो चुका है। पिछले चार दिनों से राजधानी में अधिकतम तापमान लगातार 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। धुंध और धूल की वजह क्या है?10 मार्च की सुबह से देश के कई हिस्सों में धुंध जैसी स्थिति देखने को मिली। कई जगहों पर दिन तक आसमान में सफेद चादर जैसी परत नजर आई। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे Tehran में हुए तेल डिपो ब्लास्ट से जोड़कर देख रहे थे, लेकिन मौसम विशेषज्ञों ने इस दावे को गलत बताया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम भारत में उठ रही धूल और हवाओं की वजह से बनी है। इसके पीछे प्रमुख कारण Western Disturbance को माना जा रहा है, जिसकी वजह से हवा का रुख बदल रहा है और धूल के कण वातावरण में फैल रहे हैं। 11 मार्च के बाद मौसम में बदलाव की उम्मीदमौसम विभाग का अनुमान है कि 11 मार्च के बाद मौसम में हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 12 से 16 मार्च के बीच Delhi NCR के कई इलाकों जैसे Ghaziabad, Noida, Gurugram और Faridabad में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि तापमान में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है। 12 से 14 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 15 मार्च के बाद मिल सकती है थोड़ी राहतमौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक हल्की गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में फिर से धुंध जैसी स्थिति और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। फिलहाल किसी भी जिले के लिए कोई गंभीर अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन विशेषज्ञों ने लोगों को बढ़ती गर्मी के बीच सावधानी बरतने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।