Chambalkichugli.com

ग्वालियर में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, कर रही थी वेश्यावृत्ति

Bangladeshi woman in Gwalior

Gwalior News: ग्वालियर पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली, जब क्राइम ब्रांच और मुरार थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया। महिला फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे पिछले एक साल से शहर में रह रही थी और दो स्पा सेंटरों में वेश्यावृत्ति का कार्य कर रही थी।

अपार्टमेंट में रह रही थी महिला

पुलिस ने बताया कि महिला उपनगर ग्वालियर के एक किराए के फ्लैट में रह रही थी। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पड़ाव और हाईकोर्ट के पास स्थित दो स्पा सेंटरों में काम करती थी और अपनी एक बांग्लादेशी सहेली के साथ वेश्यावृत्ति में शामिल थी।(Gwalior News)

Read More: गुना की हरप्रीत कौर बनीं सिविल जज, प्रदेश में दूसरी रैंक

नदी और पहाड़ों के रास्ते भारत में दाखिल

महिला ने बताया कि वह मीरपुर, ढाका की फुकुर बस्ती से नदी और पहाड़ों के रास्ते भारत में घुसी थी। कोलकाता पहुंचने के बाद दलालों की मदद से वह ग्वालियर आई। उसने पुलिस को बताया कि घुसपैठ कराने वाला एक बड़ा रैकेट सक्रिय है, जो बांग्लादेशियों को अवैध रूप से भारत में बसाने का काम करता है।

पड़ोसन के बुलावे पर आई थी ग्वालियर

पूछताछ में सामने आया कि ग्वालियर में रहने वाले बंगाली डॉक्टर तुषार और उसकी बांग्लादेशी पड़ोसन ने महिला को करीब 16 महीने पहले बुलाया था। इसके बाद उसने फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाकर शहर में ठिकाना बना लिया था।(Gwalior News)

READ MORE: सरपंच ने की 1 करोड़ की जमीन पर कब्जेदारी, प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त

पुलिस ने जब्त किए दस्तावेज

क्राइम ब्रांच ने महिला के पास से फर्जी दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर उस रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है, जिसने उसे भारत में दाखिल कराया था।

एक महीने में 10 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

पिछले एक महीने में ग्वालियर पुलिस ने 10 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। अक्टूबर में महाराजपुरा थाना क्षेत्र से एक ही परिवार के आठ सदस्य, फिर गोविंदपुरी से एक युवती और अब एक अन्य महिला की गिरफ्तारी हुई है। सभी को डिटेंशन सेंटर में रखा गया है और 15 नवंबर को बीएसएफ के जरिए बांग्लादेश भेजा जाएगा। (Gwalior News)

Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *