मृतका की पहचान ऊषा उर्फ हीरा उईके उम्र 30 वर्ष निवासी गुरगुंदा गांव के रूप में हुई है जानकारी के अनुसार वह मुलताई से लौट रही थी और स्कूटी पर सवार होकर शादी के कार्ड बांट रही थी उसकी शादी 12 मई को तय थी और घर में तैयारियां जोरों पर चल रही थीं लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाहपुर बायपास पर हाईवे से निकलते समय एक ट्रैक्टर ने कट पॉइंट पर उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती सड़क पर गिर पड़ी और उसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया
मृतका लोक सुविधा फाइनेंस में कार्यरत थी और एक टीवीएस शोरूम से भी जुड़ी हुई थी शोरूम संचालक के अनुसार वह अपने काम में काफी सक्रिय और जिम्मेदार स्वभाव की थी इस हादसे की खबर मिलते ही उसके कार्यस्थल और गांव में शोक की लहर दौड़ गई
परिवार के अनुसार हीरा चार बहनों में सबसे बड़ी थी और जल्द ही उसकी शादी देवझिरी प्रभात पट्टन निवासी दिनेश धुर्वे से होने वाली थी अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है घर में मातम पसरा हुआ है और परिजन बेसुध हैं
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करता है जहां एक तरफ शादी की खुशियों की तैयारियां चल रही थीं वहीं दूसरी ओर एक पल की लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं