Chambalkichugli.com

BHIND NEWS: भिंड में मिलावटखोरों पर फूड सेफ्टी टीम की बड़ी कार्रवाई, दो डेयरियों के लाइसेंस निलंबित

BHIND NEWS

BHIND NEWS: भिंड। दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार रात जिलेभर में कार्रवाई करते हुए मिलावटखोरों पर शिकंजा कसा। टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से घी, मावा, पनीर और मिठाई के सैम्पल जांच के लिए भरे। इस दौरान ग्राम सौंधा स्थित दो डेयरियों में मिलावट की आशंका पर उनके लाइसेंस निलंबित कर प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी, रीना बंसल और किरण सेंगर के नेतृत्व में टीम ने रातभर औचक निरीक्षण किया। जांच अभियान के दौरान शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की नामचीन दुकानों पर सख्ती दिखाई गई।

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

टीम ने ग्राम फूप की प्रमोद गोयल डेयरी से घी का सैम्पल लिया। इसके अलावा आर. बिहारी ब्रदर्स महावीर गंज, पंडित रामबाबू घी भंडार, पंडित स्वीट्स, राधिका प्रोविजन, जैन मिष्ठान भंडार, बाबूराम घी वाले, जैन स्वीट्स और अरविंद छैना भंडार समेत कई प्रतिष्ठानों से मावा, पनीर, घी और मिठाइयों के सैम्पल जांच के लिए लिए गए।

कई प्रतिष्ठानों से लिए गए मावा-पनीर और घी के सैम्पल

इस दौरान ग्राम सौंधा तहसील गोरमी की ब्रजेश डेयरी (ब्रजेश जैन) और जैन डेयरी (प्रदीप जैन) में मिलावट की आशंका पर कार्रवाई करते हुए दोनों डेयरियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए और प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। टीम ने मौके से मावा, पनीर, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, घी और वनस्पति के सैम्पल जांच के लिए भेजे तथा शेष सामग्री जब्त कर ली।

फूड सेफ्टी अफसर रेखा सोनी ने बताया कि दीपावली के दौरान मिलावट पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE : ग्वालियर में आज 1.26 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर करेंगे सड़कों और पार्कों का भूमिपूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *