Chambalkichugli.com

Bhind News: भिंड में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, किसानों की फसलों पर मंडराया खतरा

Bhind News

Bhind News: भिंड। जिले में सोमवार सुबह से लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। शनिवार शाम से आसमान पर छाए बादलों के बाद सोमवार को बारिश की शुरुआत हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और ठंडक बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि आर्द्रता का स्तर 80 से 85 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

लगातार हो रही बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। सरसों और चने की फसलें खतरे में हैं, जबकि कई जगह बुवाई का काम रुक गया है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि हल्की बारिश फसलों के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन अगर अगले 24 घंटे में तेज बारिश होती है तो नुकसान की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

उधर, ठंड बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं और सुबह-शाम की ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास कराना शुरू कर दिया है।

READ MORE: ISIS का सोशल मीडिया हैंडलर निकला सीए स्टूडेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *