Bhind News : भिंड। शहर में दिनदहाड़े एक SAF जवान के साथ चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बैंक से 2 लाख रुपए निकालकर लौट रहे जवान का पैसों से भरा बैग बाइक सवार अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया। घटना 20 नवंबर की है, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद शनिवार को FIR दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, भदावर कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय पुत्तू सिंह भदौरिया SAF में जवान हैं। वे एसबीआई बैंक से 2 लाख रुपए निकालकर घर लौट रहे थे। रास्ते में बंगला बाजार के पास उन्होंने हाथ ठेले से सिंघाड़े खरीदे और बाइक खड़ी कर दी। इसी दौरान उन्होंने नकदी से भरा बैग भी बाइक पर ही रख दिया।
इसी बीच पीछे से आए एक अज्ञात बदमाश ने मौका पाकर बाइक पर रखा बैग उठाया और तुरंत फरार हो गया। बैग में 2 लाख नकद के अलावा दो चेकबुक और तीन पासबुक भी थीं। ( Bhind News)\
Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा
बाइक सवार चोर CCTV में कैद
चोरी का पता चलते ही जवान ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी तक जल्द पहुंचा जाएगा।
जवान पुत्तू सिंह ने बताया कि वे किसी निजी काम के लिए बैंक से रुपए निकालकर ला रहे थे। फिलहाल पुलिस चोर की पहचान करने और बैग बरामद करने में जुटी है। ( Bhind News)
Read more: इंदौर से शुरू हुई PM Heli का रिस्पॉन्स फीका, दूसरे दिन भी सभी सीटें खाली