Chambalkichugli.com

Bhopal Acid Attack : चलती कार पर बाइक सवारों ने किया एसिड अटैक, युवती बुरी तरह झुलसी

Bhopal Acid Attack

Bhopal Acid Attack : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां बाइक सवार युवकों ने चलती कार में जा रही युवती पर एसिड फेंक दिया। एसिड के छींटे युवती के चेहरे और हाथों पर पड़े, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद पीड़िता को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही पिपलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

चलती कार को बनाया निशाना

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला पूरी योजना के साथ किया गया। बाइक सवार दो युवक युवती की कार के पास आए । अचानक उस पर एसिड फेंक दिया। युवती के साथ मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले आरोपी फरार हो गए।

महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

इस हमले से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि शहर में लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश

घटना के बाद पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। एफएसएल टीम ने भी मौके से सैंपल एकत्र किए हैं ताकि इस्तेमाल किए गए केमिकल की पुष्टि हो सके।

READ MORE: जानें क्यों धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *