Chambalkichugli.com

Bhopal News: ओडिशा के अफसर भोपाल ‘स्वच्छता मॉडल’ से हुए कायल

'cleanliness model'

Bhopal News: भोपाल के “स्वच्छता मॉडल” ने एक बार फिर देशभर में मिसाल कायम की है। ओडिशा के कई नगरीय निकायों के अधिकारी दो दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और रिसाइक्लिंग सिस्टम को बारीकी से समझा।

दो दिवसीय अध्ययन दौरे पर पहुंचे ओडिशा के अधिकारी

ओडिशा के विभिन्न नगर निकायों के प्रतिनिधियों ने “भोपाल मॉडल” को समझने के लिए शहर के कई प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। यह दौरा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की सफल परियोजनाओं से सीखने के उद्देश्य से किया गया।

Read More: गुना की हरप्रीत कौर बनीं सिविल जज, प्रदेश में दूसरी रैंक

महापौर और आयुक्त ने दी प्रेजेंटेशन

प्रतिनिधिमंडल ने महापौर मालती राय और आयुक्त संस्कृति जैन से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को शहर की एकीकृत स्वच्छता प्रणाली और रीसाइक्लिंग से जुड़े इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी।

कचरा कैफे का निरीक्षण

टीम ने भानपुर खंती, अन्ना नगर कचरा स्थानांतरण स्टेशन, कपड़ा पुनर्प्राप्ति संयंत्र और अरेरा कॉलोनी स्थित कचरा कैफे का दौरा किया। इन जगहों पर अपशिष्ट को उपयोगी उत्पादों में बदलने की प्रक्रिया दिखाई गई।

READ MORE: सरपंच ने की 1 करोड़ की जमीन पर कब्जेदारी, प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त

स्मार्ट सिटी कंट्रोल सेंटर में ली जानकारी

स्मार्ट सिटी के एकीकृत नियंत्रण एवं कमान केंद्र (I&CCC) में अधिकारियों ने कचरा वाहनों की GPS-आधारित ट्रैकिंग और घर-घर संग्रहण प्रणाली को रियल टाइम में देखा।

‘भोपाल मॉडल’ अपनाने की तैयारी में ओडिशा

दौरे के बाद ओडिशा के प्रतिनिधियों ने कहा कि भोपाल का सतत और एकीकृत स्वच्छता मॉडल उनके लिए प्रेरणादायक है। कई शहर अब अपने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सिस्टम में भोपाल की पहल को अपनाने की दिशा में काम करेंगे।

Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *