Morena News: मुरैना में सिविल लाइन पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की। शिकारपुर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक हुंडई वरना कार से 73 किलो 722 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया। इस मामले में पंजाब निवासी 36 वर्षीय रूप मसीहा को गिरफ्तार किया गया है। बरामद माल की बाजार कीमत लगभग 1.48 लाख रुपए बताई जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि एक बिना नंबर की हुंडई वरना कार में डोडाचूरा की तस्करी की जा रही है। जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस टीम ने शिकारपुर रोड पर नाकाबंदी की और संदिग्ध कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी और सीटों के नीचे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ मिला। (Morena News)
Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत
पंजाब का तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी रूप मसीहा पंजाब के पटियाला जिले के मिआल कलां गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कार के माध्यम से डोडाचूरा की सप्लाई करने की कोशिश में था।
Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
पुलिस कर रही पूछताछ
जांच अधिकारी एसआई प्रीति जादौन ने बताया कि आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि डोडाचूरा कहां से लाया गया और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
मुरैना पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है। (Morena News)
Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा