Bihar Assembly Elections: भोपाल। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) की घोषणा के बाद सियासी घमासान शुरू हो चुका है। तमाम राजनीतिक दलों ने प्रत्याशी चयन और प्रचार अभियान की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार चुनावी रण में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी भाजपा की तरफ से दमखम दिखाते नजर आएंगे। पार्टी ने उन्हें बिहार की यादव बाहुल्य सीटों की विशेष जिम्मेदारी सौंपी है।
दीपावली के बाद बिहार में कई सभाएं (Bihar Assembly Elections)
सीएम डॉ. मोहन यादव 17 अक्टूबर को बिहार दौरे पर जा सकते हैं, जबकि दीपावली के बाद वे राज्य में जनसभाएं और रोड शो करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जल्द ही केंद्र से उनके दौरे का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
बता दें कि डॉ. यादव इससे पहले 14 सितंबर को बिहार में यादव समाज के एक बड़े कार्यक्रम में भी शामिल हो चुके हैं, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिला था कि पार्टी उन्हें यादव वोटबैंक को साधने के लिए आगे कर सकती है।
इसके अलावा प्रदेश के अन्य मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को भी बिहार की विभिन्न विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी जाएगी ।
READ MORE: अम्बेडकर समर्थकों का हल्ला बोल! अनिल मिश्रा के बयान से भड़की आग में घिरा ग्वालियर