Ashoknagar News: अशोकनगर जिला अस्पताल में वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच के दौरान चार नए आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके नाम एफआईआर में जोड़ दिए गए हैं। इनमें अस्पताल के सुरक्षाकर्मी और सफाईकर्मी शामिल हैं, जिन पर वीडियो शूट करने और सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है।
10 नवंबर को अस्पताल परिसर के अंदर के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जो 7 नवंबर के बताए जा रहे हैं। मामला सामने आते ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया था।
कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि जिन लोगों ने वीडियो बनाए और उन्हें वायरल किया, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इन लोगों ने वीडियो पुलिस या प्रशासन को सौंपने के बजाय सीधे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिससे अस्पताल की छवि को नुकसान पहुंचा। (Ashoknagar News)
Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा
इन पर हुई एफआईआर
• सफाईकर्मी विकास बाल्मीकि (निवासी बाल्मीकि मोहल्ला)
• सिक्योरिटी गार्ड लालू मीना (निवासी रावसर)
• गेट के पास वीडियो बनाने वाला माखन अहिरवार (निवासी जलालपुर)
• वीडियो वायरल करने वाला विशाल यादव (निवासी डोंगर)
टीआई चौहान ने चेतावनी दी कि ऐसे वीडियो बनाना, रखना या शेयर करना गंभीर अपराध है। अगर किसी के पास ऐसी सामग्री आती है, तो उसे तुरंत पुलिस को सौंपना चाहिए नहीं तो कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह के मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
कुछ दिनों पहले अस्पताल के गार्डन और मुख्य गेट पर युवक-युवती और महिला-पुरुष के आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए थे, जिसके बाद मामले की जांच जारी है और पुलिस को अब अहम सुराग मिले हैं। (Ashoknagar News)
Read more: इंदौर से शुरू हुई PM Heli का रिस्पॉन्स फीका, दूसरे दिन भी सभी सीटें खाली