Chambalkichugli.com

Bihar Elections BJP First List : बीजेपी ने जारी की पहली सूची, 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित

Bihar Elections BJP First List

Bihar Elections BJP First List : पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 71 नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने इस बार भी अनुभव और संतुलन को प्राथमिकता दी है।

पहली सूची में कई बड़े नेताओं को टिकट दिया गया है (Bihar Elections BJP First List) :

* डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
* डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा लखीसराय सीट से चुनाव लड़ेंगे।
* राज्य मंत्री नितिन नबीन को बांकीपुर सीट से मौका मिला है।
* पूर्व उपमुख्यमंत्री रेनू देवी बेतिया सीट से मैदान में होंगी।
* गायत्री देवी परिहार सीट से,
* नीरज कुमार सिंह बब्लू छातापुर सीट से,
* तारकिशोर प्रसाद कटिहार सीट से,
* मंगल पांडे सीवान सीट से,
* डॉ. प्रेम कुमार गया टाउन सीट से चुनाव लड़ेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, दूसरी सूची में शेष सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी। बिहार में इस बार चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना जताई जा रही है।

 

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *