राजधानी भोपाल में चल रही हलचल के बीच यह स्पष्ट हो गया है कि पार्टी इस बार अनुभवी और प्रभावशाली चेहरों को प्रमुख जिम्मेदारी देने की तैयारी में है सूत्रों के मुताबिक इस सूची में कई बड़े और कद्दावर नेताओं का कद और अधिक बढ़ सकता है जिनमें शिवराज सिंह चौहान ज्योतिरादित्य सिंधिया कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल प्रमुख रूप से शामिल हैं
इसके अलावा संगठन और सरकार दोनों स्तरों के नेताओं को इस सूची में जगह दी गई है जिनमें वीडी शर्मा रीति पाठक और मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हैं इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी अनुभव और वर्तमान नेतृत्व के संतुलन के साथ आगे बढ़ना चाहती है
दिल्ली भेजी गई सूची में केंद्रीय और राज्य स्तर के कई अन्य नेताओं के नाम भी शामिल हैं जैसे वीरेंद्र खटीक दुर्गादास उइके सावित्री ठाकुर राजेंद्र शुक्ला गोपाल भार्गव नरोत्तम मिश्रा विजय शाह इंदर सिंह परमार राकेश सिंह और लाल सिंह आर्य
साथ ही संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी जगह दी गई है जिनमें हेमंत खंडेलवाल अजय जमवाल महेंद्र सिंह और शिव प्रकाश जैसे नाम शामिल हैं इसके अलावा वरिष्ठ नेता सत्यनारायण जटिया और अन्य अनुभवी चेहरों को भी सूची में स्थान दिया गया है
पार्टी सूत्रों का मानना है कि यह कोर कमेटी आने वाले समय में चुनावी रणनीति संगठन विस्तार और सरकार के साथ समन्वय में अहम भूमिका निभाएगी खास बात यह है कि 14 अप्रैल को इस नई कोर कमेटी की पहली बैठक प्रस्तावित है जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं
कुल मिलाकर भाजपा मध्य प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने और राजनीतिक पकड़ को बनाए रखने के लिए बड़े स्तर पर रणनीतिक बदलाव की तैयारी कर रही है अब सबकी नजर दिल्ली से आने वाले अंतिम फैसले पर टिकी हुई है