Chambalkichugli.com

Burning Stubble: एयरपोर्ट के पास पराली जलाना 2 किसानों को पड़ा महंगा, दतिया में तीसरी FIR दर्ज

Parali Burning Datia

Burning Stubble: दतिया जिले में पराली जलाने पर प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। एयरपोर्ट के आसपास खेतों में पराली जलाने की पुष्टि होने पर दो किसानों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पटवारियों की शिकायत पर रविवार को की गई। कलेक्टर के 19 अक्टूबर को दिए गए सख्त निर्देशों के बाद जिले में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है।

कलेक्टर के आदेश के बाद सख्त निगरानी

कलेक्टर ने 19 अक्टूबर को धान की पराली जलाने पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए थे। इसी सख्त निर्देश के बाद जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पराली जलाने के मामलों पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।

Read More: अशोकनगर में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

पहला मामला: उनाव रोड पर खेत में लगी पराली

रविवार सुबह एसडीएम संतोष तिवारी को उनाव रोड और हमीरपुर मौजा में पराली जलाने की जानकारी मिली। हल्का नंबर 7 के पटवारी भगवान सिंह मौके पर पहुंचे। सर्वे नंबर 2496/2 के खेत (रकबा 2.4280 हेक्टेयर) में पराली जलती मिली।

यह जमीन शंकर, लक्ष्मण और हरिमोहन पुत्र जानकारी प्रसाद यादव की है। खेत को मोती कुशवाह बटाई पर कर रहा था। लगभग 0.08 हेक्टेयर क्षेत्र में पराली जलाने की पुष्टि हुई। पटवारी ने मौके से फोटो, वीडियो और पंचनामा रिपोर्ट तैयार की।

Read More: मौत से 10 मिनट पहले बनाया था आखिरी वीडियो, समोसा खाते और स्मोकिंग करते दिखे 5 दोस्त

दूसरा मामला: हमीरपुर में नरवाई में लगाई आग

हल्का नंबर 8 में सर्वे नंबर 968 की जमीन (रकबा 4.48 हेक्टेयर) रमेशचंद्र यादव के नाम दर्ज है। इसे आदमराम ने बटाई पर लिया हुआ था। यहां लगभग 0.10 हेक्टेयर में नरवाई जलाई गई। पटवारी की रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि आग जानबूझकर लगाई गई थी।

दोनों किसानों पर FIR दर्ज

पटवारियों की रिपोर्ट के आधार पर दोनों बटाईदार किसानों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशासन ने कहा है कि आगे भी एयरपोर्ट के आसपास और ग्रामीण इलाकों में ऐसी गतिविधि मिलने पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *