MP GOVT. 2026 CALENDER : मध्यप्रदेश सरकार ने जारी किया 2026 का अवकाश कैलेंडर, 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर

MP GOVT. 2026 CALENDER : मध्यप्रदेश। म.प्र सरकार ने वर्ष 2026 के लिए नया अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। नए कैलेंडर के अनुसार साल 2026 में राज्य के सरकारी कार्यालय कुल 238 दिन खुले रहेंगे, जबकि 127 दिन अवकाश रहेगा। शनिवार और रविवार के साथ छुट्टियां पड़ने के कारण 6 सार्वजनिक अवकाशों का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल पाएगा। RAILWAY HIKE : आज से ट्रेन यात्रा हुई महंगी, जानें किस दूरी और श्रेणी में कितनी बढ़ोतरी बता दें कि सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2025 की तुलना में 2026 में एक सार्वजनिक अवकाश अधिक रखा गया है। पूरे साल में 52 शनिवार, 52 रविवार और 23 सार्वजनिक अवकाश तय किए गए हैं। इसके साथ ही सरकार ने 5-डे वर्किंग सिस्टम को यथावत रखने का फैसला किया है। तो वहीं ड्यूटी आवर बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। live show chaos : कैलाश खेर के लाइव शो में मचा हंगामा, सिंगर बोले- जानवर गिरी मत करिए इसके अलावा राज्य सरकार ने अवकाश नियमों में बड़ा संशोधन भी किया है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। सूचना की माने तो संशोधित नियमों में विशेष रूप से चाइल्ड केयर लीव और शिक्षकों के अवकाश नियमों में बदलाव किए गए हैं। साथ ही सरकार का कहना है कि इन संशोधनों से कर्मचारियों को बेहतर कार्य-संतुलन और पारदर्शी व्यवस्था मिलेगी।
RAILWAY HIKE : आज से ट्रेन यात्रा हुई महंगी, जानें किस दूरी और श्रेणी में कितनी बढ़ोतरी

RAILWAY HIKE : मध्यप्रदेश। भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर से ट्रेन टिकट के किराए बढ़ा दिए हैं। इसका असर लंबी दूरी के यात्रियों पर पड़ेगा। अब 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले यात्रियों को हर किलोमीटर के लिए 1 से 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे। वहीं 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर किराया पहले जैसा ही रहेगा। live show chaos : कैलाश खेर के लाइव शो में मचा हंगामा, सिंगर बोले- जानवर गिरी मत करिए रेलवे मंत्रालय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर बताया कि द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। 216 किलोमीटर से 2,250 किलोमीटर तक की यात्रा पर साधारण श्रेणी में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी और सभी एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। बताया जा रहा है कि किराया बढ़ोतरी का असर राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जनशतड़ी, अंत्योदय, गतिमान, युवा एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल जैसी सभी विशेष ट्रेनों में लागू होगा। हालांकि, रिजर्वेशन शुल्क, सुपरफास्ट चार्ज और GST में कोई बदलाव नहीं हुआ है। MP COLD WAVE : भोपाल-ग्वालियर समेत एमपी में कोहरा, 25 शहरों में पारा 10° से नीचे किराया बढ़ोतरी की पूरी सूची इस प्रकार है: 0 – 215 किमी: कोई बढ़ोतरी नहीं 216 – 750 किमी: ₹5 751 – 1250 किमी: ₹10 1251 – 1750 किमी: ₹15 1751 – 2250 किमी: ₹20 सूत्रों की मने तो उपनगरीय ट्रेनों के सिंगल टिकट और सभी प्रकार के सीजन टिकट पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। 26 दिसंबर से पहले बुक किए गए टिकटों पर नया किराया लागू नहीं होगा, जबकि आज या इसके बाद बुक किए गए टिकटों पर नई दरें लागू होंगी। साथ ही रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी परिचालन लागत, नई ट्रेन सेवाओं और स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए की गई है।
AMIT SHAH IN GWALIOR : ग्वालियर में शाह! बोले– दिग्विजय सिंह के समय MP था बीमारू राज्य, सिंधिया को कहा ‘राजा साहब’

AMIT SHAH IN GWALIOR : ग्वालियर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। जिसमे उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उस समय मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था। साथ ही शाह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने इस कलंक को हटाया और अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनसे भी आगे बढ़कर काम कर रहे हैं। अमित शाह ने रिमोट के जरिए प्रदेश में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के तहत 1080 औद्योगिक इकाइयों से करीब 1 लाख 93 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर निवेश पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। REWA NEWS : रीवा में सिस्टम फेल: सड़क न होने से कंधों पर ढोना पड़ा शव, वीडियो वायरल सूत्रों की माने तो कार्यक्रम के दौरान शाह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को “राजा साहब” कहकर संबोधित किया। साथ ही शाह कहा कि ग्वालियर क्षेत्र ने तानसेन से लेकर ग्वालियर घराने तक देश की सांस्कृतिक शक्ति को आगे बढ़ाया है और आजादी के बाद यहां के जवान देश की सेवा कर रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर शाह ने उन्हें याद करते हुए कहा कि अटल जी ने वोट बैंक की राजनीति नहीं की, बल्कि देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया, देश को 6 राष्ट्रीय महामार्ग दिए और कारगिल में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। साथ ही उन्होंने अटल जी को अजातशत्रु और समर्पित नेता बताया। MP NEWS : 2 लाख करोड़ निवेश प्रस्तावों का मंच: अटल जयंती पर ग्वालियर ग्रोथ समिट में अमित शाह शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने MP में रीजनल इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव की शुरुआत की है, जो आने वाले समय में देश के विकास का मॉडल बनेगा। उन्होंने कहा कि आज MP में सरप्लस बिजली है, मेट्रो चल रही है, MSME और स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहे हैं और कृषि, उद्योग, पर्यटन हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है।
India Vs Pakistan: चेक फेंकने से लेकर नकवी की थू-थू तक…ऑपरेशन तिलक के साइड इफेक्ट्स…

India Vs Pakistan: एशिया कप 2025 का रोमांचक फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई में खेला गया, जहां भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के ज़रिए शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “ऑपरेशन सिंदूर खेल के मैदान पर भी जारी है। नतीजा वही है…भारत की जीत। हमारे क्रिकेटरों को ढेरों बधाइयां।”… नकवी से ट्रॉफी लेने से टीम इंडिया का इनकार दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार खिताब अपने नाम किया। मगर इस जीत के बाद जो दृश्य सामने आया, उसने खेल को एक बड़े राजनीतिक और नैतिक संदेश में बदल दिया। भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। मोहसिन नकवी पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्टेज पर पहुंचकर ट्रॉफी लेने की बजाय हाथों से खाली इशारा करते हुए ऐसा संकेत दिया मानो वे ट्रॉफी खुद लेकर आ रहे हों। यह कदम भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद आया है, जो कि कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था। इस हमले में भारतीय जवानों की शहादत के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश था। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने आतंकियों को करारा जवाब दिया था, लेकिन पाकिस्तान ने इसे उल्टा प्रचारित करते हुए अपनी जीत बताने की कोशिश की। एशिया कप 2025 के फाइनल में हार झेलने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा अपना संयम खो बैठे। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन समारोह के दौरान जब उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रतिनिधि अमीनुल इस्लाम से उपविजेता चेक स्वीकार किया, तो कुछ पल बाद उन्होंने उसे गुस्से और निराशा में मंच पर ही फेंक दिया। मैच के बाद मीडिया से बातचीत में आगा ने माना कि यह हार “सहने के लिए कठिन” थी और उन्होंने भावनाओं में बहकर प्रतिक्रिया दी। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों को उनका यह व्यवहार पसंद नहीं आ रहा है।
Supreme Court On Green Crackers: सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखे बनाने की दी अनुमति, दिल्ली-एनसीआर में बिक्री पर रोक बरकरार

Supreme Court : दिवाली के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। गुरुवार को कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी है, जबकि शुक्रवार को पटाखा निर्माताओं को पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन पटाखे बनाने की अनुमति दी गई है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि ग्रीन पटाखों की बिक्री दिल्ली-एनसीआर में तब तक प्रतिबंधित रहेगी जब तक कोई नया आदेश जारी नहीं होता। साथ ही, पटाखे केवल उन्हीं निर्माताओं द्वारा बनाए जाएंगे जिनके पास मान्यता प्राप्त एजेंसियों से जारी ग्रीन पटाखे का प्रमाणपत्र होगा। सुप्रीम कोर्ट का कड़ा कदम सुप्रीम कोर्ट ने पटाखा निर्माताओं को यह लिखित वचन देने का निर्देश दिया है कि वे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कोई भी पटाखा नहीं बेचेंगे। यह कदम इस क्षेत्र में दिवाली के समय बढ़ते प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है। आगामी सुनवाई में कोर्ट यह तय करेगा कि दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर आगे क्या कार्रवाई की जाए। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे देश में पटाखों की बिक्री और निर्माण पर पूरी तरह रोक लगाना संभव नहीं है, क्योंकि केंद्र सरकार ने अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा कोई प्रतिबंध प्रस्तावित नहीं किया है। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता प्रदूषण दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि नवंबर 2024 में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 494 तक पहुंच गया, जिससे राजधानी में घना स्मॉग छा गया और सांस लेना मुश्किल हो गया। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली से ठीक पहले पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।
India vs Pakistan : पाकिस्तानी बल्लेबाज़ का हिंसक सेलिब्रेशन, बंदूक की तरह लहराया बल्ला

Sahibzada Farhan shameful gun celebration: एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में रविवार रात भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर एक बार फिर अपनी बादशाहत दिखाई । बता दें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने एक ऐसी हरकत कर दी, जिसने मैच के नतीजे से ज़्यादा चर्चा उनकी शर्मनाक सेलिब्रेशन को लेकर छेड़ दी। फरहान का अर्धशतक पाकिस्तान के बल्लेबाज़ साहिबजादा फरहान ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मात्र 34 गेंदों पर दो महत्वपूर्ण साझेदारियों के दम पर अर्धशतक पूरा किया। जैसे ही उन्होंने यह मील का पत्थर छुआ, उनका सेलिब्रेशन विवाद में आ गया । फरहान की उस शर्मनाक हरकत की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे भारतीय क्रिकेट प्रेमियों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। फरहान का विवादित सेलिब्रेशन अर्धशतक पूरा करते ही साहिबजादा फरहान ने बल्ला बंदूक की तरह पकड़कर सेलिब्रेशन किया, जो भारतीय फैंस को बिलकुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस हरकत को न सिर्फ भारतीय टीम को चिढ़ाने वाला कदम बता रहे हैं, बल्कि इसे एक असंवेदनशील इशारा भी करार दे रहे हैं। #INDvPAK #PAKvIND This is how sahibzada farhan celebrated his half century, signifying his bat as Ak 47 and pointing it towards Indian Dug out. Modi ji if this is not an act of war, what is ? Stop this match and attack pakistan asap or else resign. pic.twitter.com/9aHtttohMA — Jitesh (@Chaotic_mind99) September 21, 2025 यह भी पढ़ें : समय श्रीवास्तव बने भारत के खिलाफ खेलने वाले भोपाल के पहले क्रिकेटर